*जल गंगा संवर्धन अभियान* *कलेक्टर के निर्देशन में पीएचई एवं महिला बाल विकास विभाग द्वारा जनजागरुकता गतिविधियां आयोजित* *स्कूलों और आंगनवाड़ियों के पेयजल गुणवत्ता प्रशिक्षण किए गए* *ग्रामीण स्तर पर महिलाओं को फील्ड टेस्ट किट के उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया* छतरपुर जिले में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन में स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में पेयजल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए व्यापक स्तर पर जांच अभियान चलाया जा रहा है। विभागीय प्रयोगशालाओं एवं फील्ड टेस्ट किट के माध्यम से पेयजल स्रोतों का परीक्षण किया जा रहा है। 18 अप्रैल 2026 तक जिले में 528 विद्यालयों एवं 291 आंगनबाड़ी केंद्रों के पेयजल नमूनों का जैविक एवं रासायनिक परीक्षण किया जा चुका है। कार्यपालन यंत्री अनिल लगरखा के निर्देशन में यह प्रक्रिया सतत रूप से जारी है, जिससे सभी संस्थानों में स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराया जा सके। इसी क्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग, भारत सरकार द्वारा आयोजित 8वां पोषण पखवाड़ा (9 अप्रैल से 26 अप्रैल 2026) के दौरान भी विशेष गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग के समन्वय से आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वच्छ पेयजल व्यवस्था को लेकर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। स्थानीय समुदाय के साथ जनसभाओं के माध्यम से स्वच्छ जल के महत्व पर संवाद किया जा रहा है। जल जीवन मिशन के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में नल कनेक्शन के माध्यम से पेयजल सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही ग्राम स्तर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहित पांच महिलाओं को फील्ड टेस्ट किट के उपयोग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। विभागीय ब्लॉक कॉर्डिनेटरों द्वारा प्रशिक्षण देकर जे.जे.एम पोर्टल पर प्रगति की नियमित प्रविष्टियां भी की जा रही हैं। अभियान में विकासखंड बड़ामलहरा के ग्राम गोंचीपुरा की आंगनबाड़ी एवं स्कूल में ग्राम पेयजल निगरानी समिति की महिलाओं को जल परीक्षण का प्रशिक्षण दिया गया एवं जल परीक्षण किया गया। साथ ही विकासखंड बिजावर के ग्राम लहर, कूपी, धरमपुरा की नल जल योजनाओं का निरीक्षण नीलेश साहू सहायक यंत्री महोदय, आशु सेठ उपयंत्री, बी.सी मुकेश अहिरवार द्वारा किया गया।

- केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर चल रहा विस्थापितों का आंदोलन फिलहाल भले ही स्थगित कर दिया गया हो, लेकिन जमीनी स्तर पर हलचल तेज होती नजर आ रही है। प्रशासन द्वारा एक बार फिर से प्रभावित गांवों में सर्वे का कार्य शुरू कर दिया गया है, जिसको लेकर विस्थापितों में असंतोष देखने को मिल रहा है। आंदोलन के प्रमुख नेता अमित भटनागर स्वयं विभिन्न गांवों में पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस बार भी सर्वे अधूरे और अस्पष्ट मापदंडों के आधार पर किया जा रहा है। अमित भटनागर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “गांव-गांव में जो सर्वे हो रहा है, वह पूरी पारदर्शिता और तय मापदंडों के अनुसार नहीं है। अगर इस बार भी विस्थापितों के साथ छल किया गया, तो इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।” विस्थापितों का कहना है कि पूर्व में भी सर्वे और मुआवजे को लेकर कई विसंगतियां सामने आई थीं, जिसके चलते उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा था। अब जब पुनः सर्वे कराया जा रहा है, तो लोगों को आशंका है कि कहीं फिर से उनके अधिकारों की अनदेखी न हो जाए। हालांकि प्रशासन का दावा है कि इस बार सर्वे पूरी पारदर्शिता और नियमों के अनुसार किया जा रहा है, लेकिन जमीनी स्तर पर उठ रहे सवाल इस प्रक्रिया पर संदेह खड़ा कर रहे हैं। अब देखना यह होगा कि प्रशासन और विस्थापितों के बीच यह टकराव आगे किस दिशा में जाता है—संवाद और समाधान की ओर या फिर एक नए आंदोलन की ओर।1
- बक्सवाहा। बड़ा मलहरा विधायक राम सिया भारती ने बक्सवाहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में फैली अव्यवस्थाओं को देखकर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई। विधायक ने विशेष रूप से लेबर रूम और महिला वार्ड का निरीक्षण किया, जहां साफ-सफाई की स्थिति बेहद खराब पाई गई। बेड व्यवस्था अस्त-व्यस्त थी और गंदे पानी की समस्या भी सामने आई। मरीजों और परिजनों को हो रही परेशानियों को लेकर उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाई। निरीक्षण के दौरान जब विधायक ने ड्यूटी रजिस्टर की मांग की, तो वह भी मौके पर उपलब्ध नहीं मिला, जिससे व्यवस्थाओं पर और सवाल खड़े हो गए। इस लापरवाही पर विधायक ने जिम्मेदार कर्मचारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। *वाइट विधायक रामसिया भारती*1
- Post by बुंदेली संवाद न्यूज1
- *★ब्रेकिंग न्यूज़ घुवारा छतरपुर।* *★पत्रकार संदीप सिंह घोष.✍🏻* *★मो.7489514951....* *★ठेकेदार की काले कलर की बुलोरो कार से गांव गांव भेजी जा रही अबैध शराब।* *★धड़ल्ले से गांव गांव बेची जा रही ठेकेदार की अबैध शराब।* *★नई शराब नीति में सरकार भले तमाम बदलाव की सोच बना कर छोटे छोटे ग्रुपों में शराब दुकान आवंटित की है लेकिन सरकार की इस शराब नीति का असर गांव के बच्चों सहित महिलाओं पर असर देखा जा रहा है।* *★👉🏻आपको बता दे ग्रुप में घुवारा बमनोरा रामटोरिया भगवां दुकान है जो करीब 27 करोड़ में शासन ने ठेकेदारों को दी है चूंकि दुकान इस बार 7 करोड़ महंगी है इस मंहगाई को लेकर ठेकेदार की मनमर्जी पर उतारू हो गए है ठेकेदार अपनी 15लाख रुपया दिन की विक्री को लेकर गुणा भाग लगा रहे है जिससे अब शासकीय दुकानों के अलावा गांव गांव में बेचने का फैसला ले लिया है।* *★बात अगर घुवारा की कहे तो नगर घुवारा में 15 वार्ड है लेकिन यहां करीब 15 जगहों पर अबैध रूप से शराब बेची जा रही है।* *★ऐसे ही समूचे क्षेत्र के ग्रामों में अब एक जगह बल्कि कई जगहों पर शराब की कमिशनदारों के द्वारा ठेकेदार शराब का विक्रय कर रहे है।* *★हाल ही में एक शासकीय दुकान शराब के अबैध परिवहन की तैयारी करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है इस वीडियो में स्पस्ट दिखाई दे रहा है कि शराब दुकान भगवां रोड पर काले कलर की बगैर नंम्बर की बुलोरो कार से अबैध शराब उतारी जा रही है।* *★मजे की बात तो यह कि स्थानीय प्रशासन का ठेकेदार को निश्चित ही भरपूर सहयोग दिखाई दे रहा है।*1
- 2 छात्राओं सहित कुल 5 लोगों को अपनी थार से कुचलने वाले पिछोर विधायक के बेटे दिनेश लोधी को IPS आयुष जाखड़ ने सिखाया सबक : बोले– दोबारा यहाँ दिख मत जाना, अब विधायक जी का गुस्सा सातवे आसमान पर है और IPS को खुलेआम धमका रहे है। देखें वायरल वीडियो 👇 Dr Mohan Yadav | Amit Shah1
- Post by राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ टीकमगढ़1
- छतरपुर में नमकीन-कुरकुरे के गोदाम में लगी भीषण आग करोड़ों का हुआ नुकसान आग बुझाने के दौरान गोदाम संचालक भी घायल हो गए । मौके पर फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर आग पर काबू पाया लेकिन जब तक करोड़ों का सामान जलकर खाक हो चुका था ।1
- पिछोर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां विधायक के बेटे दिनेश लोधी पर अपनी थार गाड़ी से 2 छात्राओं समेत 5 लोगों को कुचलने का गंभीर आरोप लगा है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया… और मामला तब और गरमा गया जब मौके पर पहुंचे आईपीएस अधिकारी आयुष जाखड़ ने सख्त रुख अपनाते हुए आरोपी को चेतावनी दी— "दोबारा यहां दिख मत जाना!" इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है,अब इस मामले ने सियासी रंग भी ले लिया है… सूत्रों के मुताबिक विधायक पक्ष में नाराजगी है और आईपीएस अधिकारी को खुलेआम धमकी दिए जाने की चर्चा हो रही है। अब सबसे बड़ा सवाल— 👉 क्या पीड़ितों को मिलेगा न्याय? 👉 क्या कानून के सामने सब बराबर हैं? 👉 या फिर सत्ता का दबाव हावी होगा? फिलहाल पुलिस जांच जारी है… और पूरे प्रदेश की नजर इस मामले पर टिकी हुई है।1
- छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी लार गांव (कुड़ीला थाना क्षेत्र) में एक युवक को छेड़छाड़ का विरोध करना महंगा पड़ गया। बताया जा रहा है कि युवती के साथ हो रही छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंगों ने युवक के साथ जमकर मारपीट कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। पीड़िता ने सामने आकर बताया कि आरोपी काफी समय से उसे परेशान कर रहे थे। युवक ने जब हिम्मत दिखाते हुए विरोध किया, तो उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। #BreakingNews #MPNews #LaarGaon #CrimeNews #Justice #ViralVideo #PoliceAction2