लखना प्राथमिक विद्यालय प्रथम के नवनिर्मित गेट का हुआ भव्य लोकार्पण लखना/इटावा। नगर के प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं शिक्षक श्री सत्यम गुप्ता "सोनू" द्वारा अपने माता-पिता व परिजनों की स्मृति में प्राथमिक विद्यालय प्रथम में बनवाए गए नवनिर्मित भव्य गेट का लोकार्पण आज विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी महेवा उदित राज एवं नगर पंचायत लखना के अध्यक्ष गणेश शंकर पोरवाल उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने पूजा-अर्चना कर फीता काटकर गेट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता सभासद दिनेश कुशवाहा "छैंया" ने की। गेट निर्माणकर्ता एवं कार्यक्रम आयोजक सत्यम गुप्ता अपने परिवार सहित कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य शाहिद जमाल, शिक्षक देवेश शर्मा, नागेंद्र सिंह, गीता देवी, स्वदेश राठौर, पुनीश पोरवाल, डॉ. बंगाली, पुष्पेंद्र गुरु जी, लकी जौहरी एवं शिवम शुक्ला सहित नगर के अनेक गणमान्य एवं संभ्रांत नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष गणेश शंकर पोरवाल ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र के विकास के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। शीघ्र ही वार्ता कर विद्यालय का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा, जिससे छात्र-छात्राओं को बेहतर और खुशनुमा शैक्षिक वातावरण मिल सके। 📌 कार्यक्रम में सामाजिक सहयोग और शिक्षा के प्रति समर्पण की झलक स्पष्ट रूप से देखने को मिली।
लखना प्राथमिक विद्यालय प्रथम के नवनिर्मित गेट का हुआ भव्य लोकार्पण लखना/इटावा। नगर के प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं शिक्षक श्री सत्यम गुप्ता "सोनू" द्वारा अपने माता-पिता व परिजनों की स्मृति में प्राथमिक विद्यालय प्रथम में बनवाए गए नवनिर्मित भव्य गेट का लोकार्पण आज विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के
रूप में खंड शिक्षा अधिकारी महेवा उदित राज एवं नगर पंचायत लखना के अध्यक्ष गणेश शंकर पोरवाल उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने पूजा-अर्चना कर फीता काटकर गेट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता सभासद दिनेश कुशवाहा "छैंया" ने की। गेट निर्माणकर्ता एवं कार्यक्रम आयोजक सत्यम गुप्ता अपने परिवार
सहित कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य शाहिद जमाल, शिक्षक देवेश शर्मा, नागेंद्र सिंह, गीता देवी, स्वदेश राठौर, पुनीश पोरवाल, डॉ. बंगाली, पुष्पेंद्र गुरु जी, लकी जौहरी एवं शिवम शुक्ला सहित नगर के अनेक गणमान्य एवं संभ्रांत नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष गणेश शंकर पोरवाल ने
कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र के विकास के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। शीघ्र ही वार्ता कर विद्यालय का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा, जिससे छात्र-छात्राओं को बेहतर और खुशनुमा शैक्षिक वातावरण मिल सके। 📌 कार्यक्रम में सामाजिक सहयोग और शिक्षा के प्रति समर्पण की झलक स्पष्ट रूप से देखने को मिली।
- लवेदी/इटावा। थाना लवेदी क्षेत्र के ग्राम बसैयाहार में सैनिक के घर हुई चोरी के मामले में पीड़ित पक्ष ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए मुकदमे की विवेचना क्राइम ब्रांच या एसओजी को स्थानांतरित करने की मांग की है। इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा को प्रार्थना पत्र देकर उचित कार्रवाई की गुहार लगाई गई है। प्रार्थी राजीव तिवारी पुत्र महाराज सिंह तिवारी निवासी ग्राम बसेहारा, थाना लवेदी ने बताया कि उनके घर में 8 मार्च 2026 को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई और लिखित शिकायत भी दर्ज कराई गई, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग सका है। पीड़ित का आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद विवेचक द्वारा कई बार गांव और घर पर आकर पूछताछ की गई, लेकिन सही तरीके से उनकी बात नहीं सुनी गई। उल्टा परिवार पर ही संदेह जताते हुए अभद्र व्यवहार किया गया और मामले की गंभीरता से जांच नहीं की गई। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि उनके द्वारा बताए गए संदिग्ध व्यक्तियों और मोबाइल नंबरों की जांच करने के बजाय उनका मोबाइल फोन ही कुछ समय के लिए अपने कब्जे में ले लिया गया था। बताया गया कि इस संबंध में 28 मार्च 2026 को भी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया गया था, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़ित परिवार का कहना है कि थाना पुलिस के रवैये से उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद नहीं है, इसलिए मामले की निष्पक्ष जांच के लिए विवेचना किसी अन्य एजेंसी को सौंपी जाए। वहीं, सेना की ओर से भी इस घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस प्रशासन से शीघ्र और प्रभावी कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है, ताकि दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जा सके और पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।4
- Post by Kanhaiya lal1
- प्रतापगढ़ - कुंडा में एक युवती प्रेमी से मिलने की जिद में 70 फीट ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई, प्रेमी को बुलाने के बाद ही नीचे उतरी शादी से इनकार के बाद युवती ने यह कदम उठाया, पुलिस ने हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू की1
- Post by Urvashi singh1
- Post by Rohit Kumar1
- जनपद औरैया की अटसू नगर पंचायत में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की अंदरूनी खींचतान सामने आई है। नामित सभासदों ने नगर पंचायत प्रशासन और नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सभासदों का कहना है कि नामित होने के बाद न तो उनका औपचारिक स्वागत किया गया और न ही कोई बधाई संदेश दिया गया। इतना ही नहीं, अभी तक उन्हें नगर पंचायत की किसी बैठक में भी नहीं बुलाया गया है, जबकि अन्य नगर निकायों में यह प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है। इस पूरे मामले में नगर पंचायत अध्यक्ष इंदू गुप्ता और उनके प्रतिनिधि स्वदेश प्रकाश पोरवाल की कार्यशैली पर सवाल उठाए जा रहे हैं। सभासदों का आरोप है कि उनके साथ उपेक्षापूर्ण व्यवहार किया जा रहा है। इस विवाद के चलते नगर की जनता के बीच भी चर्चाओं का माहौल है। लोगों का मानना है कि जब एक ही पार्टी के जनप्रतिनिधियों के बीच तालमेल नहीं है, तो विकास कार्यों पर इसका नकारात्मक असर पड़ना तय है। अब बड़ा सवाल यह है कि आंतरिक मतभेदों के बीच नगर पंचायत में विकास कार्य किस प्रकार गति पकड़ पाएंगे।1
- उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 27 IPS अफसरों के तबादले, 13 जिलों के एसपी बदले उत्तर प्रदेश में पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं। राज्य सरकार ने 27 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर करते हुए 13 जिलों के पुलिस कप्तानों (एसपी) को बदल दिया है। इस फेरबदल के तहत 2018 बैच के आईपीएस विनय कुमार सिंह को जनपद जालौन की कमान सौंपी गई है, जबकि 2016 बैच के आईपीएस डॉ. दुर्गेश सिंह को सेनानायक, 6वीं वाहिनी एसएसएफ, अयोध्या में तैनात किया गया है। सरकार द्वारा किए गए इन बदलावों को कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। नई तैनातियों से प्रशासनिक कार्यप्रणाली में तेजी और बेहतर नियंत्रण की उम्मीद जताई जा रही है। रिपोर्टर दविंदर सिंह जालौन1
- 🅰️मथुरा (उत्तर प्रदेश) - वृंदावन क्षेत्र में नाव से दर्शन के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं के साथ पंडित द्वारा अश्लील हरकत और मारपीट का मामला सामने आया, विरोध करने पर महिलाओं के कपड़े फाड़े गए 👉महिलाओं ने आत्मरक्षा में आरोपी की पिटाई कर दी, वीडियो बनता देख आरोपी यमुना में कूद गया, घटना का वीडियो वायरल है पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है, ✍️1