Shuru
Apke Nagar Ki App…
रायबरेली भोजपुर चंद्रम खेड़ा विधानसभा 182 सरेनी क्षेत्र वासियों के लिए खुशखबरी देखें पूरी खबर।
RN Vishwkarma
रायबरेली भोजपुर चंद्रम खेड़ा विधानसभा 182 सरेनी क्षेत्र वासियों के लिए खुशखबरी देखें पूरी खबर।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- ‼️पुरवा में DM का एक्शन! 250 फरियादें, 32 का मौके पर समाधान—लापरवाही पर सख्त चेतावनी। ‼️ उन्नाव के पुरवा में संपूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। कुल 250 शिकायतें पहुंचीं, जिनमें 32 का मौके पर निस्तारण किया गया। DM ने अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान के निर्देश देते हुए चेताया लापरवाही किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी। भूमि विवाद, पैमाइश और अवैध कब्जे के मामलों में SDM, पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जांच के आदेश दिए गए।1
- स्टेट बैंक पुरवा: मुख्य द्वार छोड़ ग्राहकों की कुर्सी पर सुस्ता रहे सुरक्षा गार्ड, मोबाइल में मस्त; सुरक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे पुरवा (उन्नाव)। भारतीय स्टेट बैंक की स्थानीय शाखा में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बेहद गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। बैंक की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाले गार्ड मुख्य द्वार पर मुस्तैद रहने के बजाय अंदर ग्राहकों की कुर्सियों पर विराजमान होकर मोबाइल चलाने में मस्त रहते हैं। सुरक्षा गार्ड की इस घोर लापरवाही के कारण जहाँ बैंक की सुरक्षा राम भरोसे चल रही है, वहीं दूर-दराज से आने वाले ग्राहकों को बैठने के लिए कुर्सियाँ तक नसीब नहीं हो पा रही हैं। प्रत्यक्षदर्शियों और बैंक आए ग्राहकों के अनुसार, मुख्य द्वार पर गार्ड के लिए तय कुर्सी अक्सर खाली पड़ी रहती है। गार्ड साहब अंदर ग्राहकों की जगह पर बैठकर बेफिक्र होकर फोन में बिजी रहते हैं। मुख्य गेट से आने-जाने वाले लोगों पर कोई निगरानी नहीं रखी जा रही है। बैंक जैसी संवेदनशील जगह पर, जहाँ रोजाना लाखों रुपये का लेन-देन और सैकड़ों लोगों की आवाजाही होती है, वहाँ मुख्य द्वार से सुरक्षा का इस तरह नदारद होना किसी बड़ी आपराधिक वारदात को सीधा न्योता देने जैसा है। स्थानीय ग्राहकों ने इस पर गहरा रोष जताते हुए सवाल उठाया है कि ड्यूटी के दौरान मोबाइल में मग्न रहने वाले गार्ड की वजह से यदि बैंक में कोई अप्रिय घटना या लूटपाट जैसी वारदात होती है, तो इसका जिम्मेदार कौन होगा? क्या प्रबंधन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? ग्राहकों का कहना है कि सुरक्षा गार्ड की इस मनमानी और अनदेखी से आम जनता में भारी नाराजगी और असुरक्षा का माहौल है। क्षेत्र के लोगों ने मांग की है कि सीसीटीवी फुटेज की जांच कराकर लापरवाह गार्ड और संबंधित सिक्योरिटी एजेंसी पर तत्काल सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाए।1
- बी ई ओ की समीक्षा बैठक प्रत्येक विद्यालय में शत प्रतिशत उपस्थित सुनिश्चित हो एवं उनकी डिजिटल उपस्थित भी की जाए - मनींद्र कुमार मियागंज , उन्नाव उत्तर प्रदेश के ब्लाक मियागंज से इस वक्त की बड़ी खबर जहां पर मियागंज मेंबी ई ओ की समीक्षा बैठक प्रत्येक विद्यालय में शत प्रतिशत उपस्थित सुनिश्चित हो एवं उनकी डिजिटल उपस्थित भी की जाए - मनींद्र कुमार मियागंज ,1
- बिहार: मंत्री के सामने ही मांग ली 50 हज़ार की रिश्वत | इसके बाद तुरंत उसे सस्पेंड कर दिया गया बिहार में एक ऑपरेटर मंत्री के सामने ही रिश्वत मांगने लगा. इसके बाद तुरंत उसे सस्पेंड कर दिया गया1
- 24 घंटे में बकरी चोरी का खुलासा! बकेवर पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा | Fatehpur News रिपोर्ट श्रीकृष्ण निषाद बकेवर फतेहपुर। थाना बकेवर पुलिस ने बकरी चोरी की घटना का 24 घंटे के अंदर सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई बकरी और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार, ग्राम शाहजहांपुर निवासी अनिल कुमार ने 31 जुलाई को थाने में तहरीर देकर बताया था कि दो अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल से उसकी करीब 5 हजार रुपये कीमत की बकरी चोरी कर ले गए हैं। मामले में थाना बकेवर में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक फतेहपुर अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत बकेवर पुलिस ने सुरागरसी के आधार पर बैरागीखेड़ा नहर पुलिया के पास से राजकुमार पुत्र स्व. सुखवासी निवासी पधारा और कृष्णा पुत्र कमलेश प्रजापति निवासी पधारा थाना बकेवर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बकरी चोरी करने की बात स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर चोरी की गई सफेद-काली रंग की बकरी बरामद की गई। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी सीज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेजा जा रहा है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष दिवाकर सिंह समेत उपनिरीक्षक गंगाराम रत्ना, ब्रह्मदेव यादव और अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।3
- यूपी : ग्रेटर नोएडा में पुलिस कस्टडी से भागा चेन स्नेचर एक सोसाइटी में घुस गया। सोसाइटी के सिक्योरिटी गार्ड्स ने दौड़कर उसे पकड़ लिया।1
- ‼️संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की गूंज! ADM ने सुनी शिकायतें, अफसरों को समयबद्ध निस्तारण के सख्त निर्देश। ‼️ उन्नाव तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याओं की सुनवाई हुई। ADM वित्त एवं राजस्व सुशील कुमार, SDM सदर राजेश विश्वकर्मा और CO सिटी विनी सिंह ने संयुक्त रूप से शिकायतें सुनीं। राजस्व, पुलिस, भूमि विवाद, बिजली, पानी, आवास और पेंशन से जुड़ी शिकायतों पर अधिकारियों को निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के सख्त निर्देश दिए गए।1
- रायबरेली कोतवाली थाना लालगंज, लखनऊ फतेहपुर हाईवे पर दो डंपरों के आमने-सामने टक्कर डंपर हुई क्षतिग्रस्त ड्राइवर और खलासी बाल बाल बच्चे।1