logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

24 घंटे में बकरी चोरी का खुलासा! बकेवर पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा | Fatehpur News रिपोर्ट श्रीकृष्ण निषाद बकेवर फतेहपुर। थाना बकेवर पुलिस ने बकरी चोरी की घटना का 24 घंटे के अंदर सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई बकरी और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार, ग्राम शाहजहांपुर निवासी अनिल कुमार ने 31 जुलाई को थाने में तहरीर देकर बताया था कि दो अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल से उसकी करीब 5 हजार रुपये कीमत की बकरी चोरी कर ले गए हैं। मामले में थाना बकेवर में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक फतेहपुर अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत बकेवर पुलिस ने सुरागरसी के आधार पर बैरागीखेड़ा नहर पुलिया के पास से राजकुमार पुत्र स्व. सुखवासी निवासी पधारा और कृष्णा पुत्र कमलेश प्रजापति निवासी पधारा थाना बकेवर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बकरी चोरी करने की बात स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर चोरी की गई सफेद-काली रंग की बकरी बरामद की गई। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी सीज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेजा जा रहा है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष दिवाकर सिंह समेत उपनिरीक्षक गंगाराम रत्ना, ब्रह्मदेव यादव और अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

3 hrs ago
user_BTN NEWS 26
BTN NEWS 26
बिंदकी, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago
2a14da21-96c3-427b-a67e-2caa07cc55eb

24 घंटे में बकरी चोरी का खुलासा! बकेवर पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा | Fatehpur News रिपोर्ट श्रीकृष्ण निषाद बकेवर फतेहपुर। थाना बकेवर पुलिस ने बकरी चोरी की घटना का 24 घंटे के अंदर सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई बकरी और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार, ग्राम शाहजहांपुर निवासी अनिल कुमार ने 31 जुलाई को थाने

038530ef-1f11-40b2-aa8f-15f6ba0f37e9

में तहरीर देकर बताया था कि दो अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल से उसकी करीब 5 हजार रुपये कीमत की बकरी चोरी कर ले गए हैं। मामले में थाना बकेवर में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक फतेहपुर अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत बकेवर पुलिस ने सुरागरसी के आधार पर बैरागीखेड़ा नहर पुलिया के पास से राजकुमार पुत्र स्व. सुखवासी निवासी पधारा और कृष्णा पुत्र कमलेश प्रजापति निवासी

पधारा थाना बकेवर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बकरी चोरी करने की बात स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर चोरी की गई सफेद-काली रंग की बकरी बरामद की गई। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी सीज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेजा जा रहा है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष दिवाकर सिंह समेत उपनिरीक्षक गंगाराम रत्ना, ब्रह्मदेव यादव और अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • बीजेपी सांसद साक्षी महाराज का बड़ा बयान संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन पर बोले सांसद साक्षी महाराज । ब्रेकिंग न्यूज़ । उन्नाव बीजेपी सांसद साक्षी महाराज का बड़ा बयान । संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन पर बोले सांसद साक्षी महाराज । साधु संतों के वेश का राजनीतिक इस्तेमाल कर सनातन परम्परा, संत समाज की भावनाओं को आहत किया गया - साक्षी महाराज । ये कृत्य विपक्ष की सोची समझी रणनीति का हिस्सा - साक्षी महाराज । सांसद साक्षी महाराज ने कानून व्यवस्था को लेकर यूपी और केंद्र सरकार की तारीफ की । मोदी-योगी सरकार में बिना भेदभाव के कार्रवाई की जा रही - साक्षी महाराज । पेपर लीक या किसी भी अन्य अपराध में दोषियों को जेल भेजने का काम किया है - साक्षी महाराज । उन्नाव में बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने दिया बयान ।
    1
    बीजेपी सांसद साक्षी महाराज का बड़ा बयान संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन पर बोले सांसद साक्षी महाराज ।
ब्रेकिंग न्यूज़ ।
उन्नाव बीजेपी सांसद साक्षी महाराज का बड़ा बयान । 
संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन पर बोले सांसद साक्षी महाराज । 
साधु संतों के वेश का राजनीतिक इस्तेमाल कर सनातन परम्परा, संत समाज की भावनाओं को आहत किया गया - साक्षी महाराज ।
ये कृत्य विपक्ष की सोची समझी रणनीति का हिस्सा - साक्षी महाराज । 
सांसद साक्षी महाराज ने कानून व्यवस्था को लेकर यूपी और केंद्र सरकार की तारीफ की । 
मोदी-योगी सरकार में बिना भेदभाव के कार्रवाई की जा रही - साक्षी महाराज । 
पेपर लीक या किसी भी अन्य अपराध में दोषियों को जेल भेजने का काम किया है - साक्षी महाराज । 
उन्नाव में बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने दिया बयान ।
    user_Mohd Asif patrkaar
    Mohd Asif patrkaar
    Local News Reporter Fatehpur, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
  • रायबरेली भोजपुर चंद्रम खेड़ा विधानसभा 182 सरेनी क्षेत्र वासियों के लिए खुशखबरी देखें पूरी खबर।
    1
    रायबरेली भोजपुर चंद्रम खेड़ा विधानसभा 182 सरेनी क्षेत्र वासियों के लिए खुशखबरी
देखें पूरी खबर।
    user_RN Vishwkarma
    RN Vishwkarma
    बीघापुर, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • 5 वर्षीय मासूम को सांप ने काटा डॉक्टरों की सूझबूझ से मासूम की बच्ची जान घाटमपुर क्षेत्र के मुगुलपुर गांव में एक पांच वर्षीय बच्चे को सांप ने डस लिया। परिजनों की सूझबूझ और डॉक्टरों के त्वरित उपचार से बच्चे की जान बचा ली गई। परिजनों ने सांप की फोटो मोबाइल में खींच ली थी, जिससे इलाज में काफी मदद मिली। जानकारी के अनुसार, मुगुलपुर निवासी सौरभ सचान के 5 वर्षीय पुत्र सात्विक सचान घर के पास खेल रहे थे। इसी दौरान एक जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया। बच्चे की चीख सुनकर परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बिना घबराए सबसे पहले सांप की एक फोटो अपने मोबाइल में खींची। इसके बाद वे मासूम सात्विक को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) घाटमपुर लेकर भागे। अस्पताल पहुंचते ही परिजनों ने डॉक्टरों को मोबाइल में खींची गई सांप की फोटो दिखाई। सांप की पहचान होने से डॉक्टरों को इलाज करने में बड़ी मदद मिली। डॉक्टरों की टीम ने बिना समय गंवाए तत्काल एंटी स्नेक वेनम देकर बच्चे का उपचार शुरू कर दिया। त्वरित इलाज मिलने से बच्चे की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। परिजनों की इस सूझबूझ की अस्पताल परिसर में सभी ने सराहना की।
    1
    5 वर्षीय मासूम को सांप ने काटा डॉक्टरों की सूझबूझ से मासूम की बच्ची जान
घाटमपुर क्षेत्र के मुगुलपुर गांव में एक पांच वर्षीय बच्चे को सांप ने डस लिया। परिजनों की सूझबूझ और डॉक्टरों के त्वरित उपचार से बच्चे की जान बचा ली गई। परिजनों ने सांप की फोटो मोबाइल में खींच ली थी, जिससे इलाज में काफी मदद मिली।
जानकारी के अनुसार, मुगुलपुर निवासी सौरभ सचान के 5 वर्षीय पुत्र सात्विक सचान घर के पास खेल रहे थे। इसी दौरान एक जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया। बच्चे की चीख सुनकर परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे।
परिजनों ने बिना घबराए सबसे पहले सांप की एक फोटो अपने मोबाइल में खींची। इसके बाद वे मासूम सात्विक को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) घाटमपुर लेकर भागे।
अस्पताल पहुंचते ही परिजनों ने डॉक्टरों को मोबाइल में खींची गई सांप की फोटो दिखाई। सांप की पहचान होने से डॉक्टरों को इलाज करने में बड़ी मदद मिली। डॉक्टरों की टीम ने बिना समय गंवाए तत्काल एंटी स्नेक वेनम देकर बच्चे का उपचार शुरू कर दिया।
त्वरित इलाज मिलने से बच्चे की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। परिजनों की इस सूझबूझ की अस्पताल परिसर में सभी ने सराहना की।
    user_Satish Kumar,9648888580
    Satish Kumar,9648888580
    Journalist Ghatampur, Kanpur Nagar•
    3 hrs ago
  • घाटमपुर ओवरब्रिज पर आवागमन शुरू, NHAI ने देर रात भारी वाहनों के लिए पुल खोला, व्यापारियों ने जताई खुशी घाटमपुर कस्बे के मुख्य चौराहे स्थित फ्लाईओवर पर देर रात से पूरी तरह से आवागमन खोल दिया गया है। यहां पर भारी वाहनों का आवागमन शुरू होने की जानकारी मिलते व्यापारियों के चेहरे में खुशी की लहर दौड़ गई। NHAI की टीम ने बैरिकेडिंग हटाकर यातयात ओवरब्रिज पर वाहनों का आवागमन शुरू कराया।
    1
    घाटमपुर ओवरब्रिज पर आवागमन शुरू, NHAI ने देर रात भारी वाहनों के लिए पुल खोला, व्यापारियों ने जताई खुशी
घाटमपुर कस्बे के मुख्य चौराहे स्थित फ्लाईओवर पर  देर रात से पूरी तरह से आवागमन खोल दिया गया है। यहां पर भारी वाहनों का आवागमन शुरू होने की जानकारी मिलते व्यापारियों के चेहरे में खुशी की लहर दौड़ गई। NHAI की टीम ने बैरिकेडिंग हटाकर यातयात ओवरब्रिज पर वाहनों का आवागमन शुरू कराया।
    user_रोहित कुमार
    रोहित कुमार
    Photographer घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • आज महावीर भाई को अखंड भारत मीडिया 210501 से जुड़ने पर हार्दिक आज महावीर भाई को अखंड भारत मीडिया 210501 से जुड़ने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 💐 आपके उज्जवल भविष्य एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में मंगल कामनाएं। आप ग्राम पंचायत स्तर पर निष्पक्ष पत्रकारिता कर समाज की आवाज बनें #AkhandBharatMedia #AkhandBharat210501 #MahavirBhai #GramPanchayatReporter #HamirpurNews DigitalMedia Congratulation UPNews Journalist SwachhPatrakarita
    1
    आज महावीर भाई को अखंड भारत मीडिया 210501 से जुड़ने पर हार्दिक
आज महावीर भाई को अखंड भारत मीडिया 210501 से जुड़ने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 💐
आपके उज्जवल भविष्य एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में मंगल कामनाएं। 
आप ग्राम पंचायत स्तर पर निष्पक्ष पत्रकारिता कर समाज की आवाज बनें
#AkhandBharatMedia #AkhandBharat210501 #MahavirBhai #GramPanchayatReporter #HamirpurNews DigitalMedia Congratulation UPNews Journalist SwachhPatrakarita
    user_Ajeet kumar
    Ajeet kumar
    Voice of people हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • पेयजल लाइन डालते समय गैस पाइपलाइन में हुआ रिसाव मचा हड़कंप हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे में बगैर सूचना के पेयजल लाइन डालने के लिए जेसीबी मशीन से खुदाई करने के दौरान आईजीएल गैस पाइपलाइन का टूट जाने से गैस का रिसाव शुरू हो गया। इससे हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पहुंचे आईजीएल गैस पाइपलाइन के टेक्नीशियन ने पहुंचकर मरम्मत के बाद गैस का रिसाव बंद किया। सुमेरपुर कस्बे में बांदा मार्ग के किनारे जल संस्थान पुरानी पाइपलाइन की जगह नई पाइपलाइन डाल रहा है। शनिवार को सुबह 10:30 बजे रानी लक्ष्मीबाई तिराहा के समीप जल संस्थान के ठेकेदार ने जेसीबी से खुदाई करते समय आईजीएल गैस पाइपलाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया। गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से गैस का रिसाव शुरू हो गया। इससे अफरा तफरी मच गई। गैस का रिसाव शुरू होने की जानकारी आईजीएल कंपनी को दी गई। सूचना पाकर कंपनी के टेक्नीशियन सगीर खान मौके पर पहुंचे और पाइपलाइन की मरम्मत करके गैस का रिसाव बंद किया। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है। आबादी के नजदीक गैस पाइपलाइन में रिसाव होने से लोगों में दहशत व्याप्त रही। जल संस्थान के अवर अभियंता आशीष यादव ने कहा कि ठेकेदार की लापरवाही से गैस लाइन टूटी थी। मरम्मत के बाद ठीक हो गई है। इसके लिए ठेकेदार पर लापरवाही बरतने के लिए चेतावनी पत्र जारी किया गया है।
    1
    पेयजल लाइन डालते समय गैस पाइपलाइन में हुआ रिसाव मचा हड़कंप
हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे में बगैर सूचना के पेयजल लाइन डालने के लिए जेसीबी मशीन से खुदाई करने के दौरान आईजीएल गैस पाइपलाइन का टूट जाने से गैस का रिसाव शुरू हो गया। इससे हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पहुंचे आईजीएल गैस पाइपलाइन के टेक्नीशियन ने पहुंचकर मरम्मत के बाद गैस का रिसाव बंद किया।
सुमेरपुर कस्बे में बांदा मार्ग के किनारे जल संस्थान पुरानी पाइपलाइन की जगह नई पाइपलाइन डाल रहा है। शनिवार को सुबह 10:30 बजे रानी लक्ष्मीबाई तिराहा के समीप जल संस्थान के ठेकेदार ने जेसीबी से खुदाई करते समय आईजीएल गैस पाइपलाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया। गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से गैस का रिसाव शुरू हो गया। इससे अफरा तफरी मच गई। गैस का रिसाव शुरू होने की जानकारी आईजीएल कंपनी को दी गई। सूचना पाकर कंपनी के टेक्नीशियन सगीर खान मौके पर पहुंचे और पाइपलाइन की मरम्मत करके गैस का रिसाव बंद किया। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है। आबादी के नजदीक गैस पाइपलाइन में रिसाव होने से लोगों में दहशत व्याप्त रही। जल संस्थान के अवर अभियंता आशीष यादव ने कहा कि ठेकेदार की लापरवाही से गैस लाइन टूटी थी। मरम्मत के बाद ठीक हो गई है। इसके लिए ठेकेदार पर लापरवाही बरतने के लिए चेतावनी पत्र जारी किया गया है।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • तीन शातिर चोर माल समेत हुए गिरफ्तार पुलिस ने भेजा जेल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी कानपुर नगर के घाटमपुर स्थित सजेती थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से चोरी का शत-प्रतिशत माल बरामद कर लिया है। चोरी के माल को ले जाने में इस्तेमाल किया गया एक लोडर वाहन भी जब्त किया गया है। थाना प्रभारी अनुज कुमार के अनुसार, सजेती थाने में चोरी के तीन अलग-अलग मुकदमे (मु0अ0स0 233/26, 234/26, और 235/26) दर्ज थे। इन मुकदमों से संबंधित वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि आरोपी चोरी का माल लोडर गाड़ी में लादकर उसे बेचने के इरादे से ग्राम टिकवापुर से ग्राम धर्मंगदपुर की ओर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही सजेती पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की। टिकवापुर से धर्मंगदपुर की ओर आने वाले रास्ते पर घेराबंदी की गई। पुलिस ने मौके से तीनों शातिर आरोपियों को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी एक ही गांव के रहने वाले हैं। इनकी पहचान रामबाबू साहू (56 वर्ष), पुत्र स्व. रामदयाल; राजन प्रजापति (40 वर्ष), पुत्र रघुवीर; और रमेश (30 वर्ष), पुत्र कल्लू के रूप में हुई है। ये सभी ग्राम अज्योरी, थाना सजेती, कानपुर नगर के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से मुकदमों से संबंधित चोरी का सारा माल बरामद कर लिया है, जिसे नियमानुसार सील कर मालखाने में जमा करा दिया गया है। इसके अतिरिक्त, माल ढोने के लिए प्रयुक्त लोडर के आवश्यक कागजात न होने के कारण उसे धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है। यह पूरी कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के कुशल निर्देशन और थानाध्यक्ष अनुज कुमार के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई। टीम में उप-निरीक्षक धर्मवीर सिंह, उप-निरीक्षक संजीव कुमार राजपूत, आरक्षी चालक सौरभ राना, आरक्षी हिमांशु प्रताप सिंह, आरक्षी प्रशांत धाकरे और आरक्षी अभय प्रताप सिंह शामिल थे।
    1
    तीन शातिर चोर माल समेत हुए गिरफ्तार पुलिस ने भेजा जेल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
कानपुर नगर के घाटमपुर स्थित सजेती थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से चोरी का शत-प्रतिशत माल बरामद कर लिया है। चोरी के माल को ले जाने में इस्तेमाल किया गया एक लोडर वाहन भी जब्त किया गया है।
थाना प्रभारी अनुज कुमार के अनुसार, सजेती थाने में चोरी के तीन अलग-अलग मुकदमे (मु0अ0स0 233/26, 234/26, और 235/26) दर्ज थे। इन मुकदमों से संबंधित वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि आरोपी चोरी का माल लोडर गाड़ी में लादकर उसे बेचने के इरादे से ग्राम टिकवापुर से ग्राम धर्मंगदपुर की ओर जा रहे हैं।
सूचना मिलते ही सजेती पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की। टिकवापुर से धर्मंगदपुर की ओर आने वाले रास्ते पर घेराबंदी की गई। पुलिस ने मौके से तीनों शातिर आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी एक ही गांव के रहने वाले हैं। इनकी पहचान रामबाबू साहू (56 वर्ष), पुत्र स्व. रामदयाल; राजन प्रजापति (40 वर्ष), पुत्र रघुवीर; और रमेश (30 वर्ष), पुत्र कल्लू के रूप में हुई है। ये सभी ग्राम अज्योरी, थाना सजेती, कानपुर नगर के निवासी हैं।
पुलिस ने आरोपियों के पास से मुकदमों से संबंधित चोरी का सारा माल बरामद कर लिया है, जिसे नियमानुसार सील कर मालखाने में जमा करा दिया गया है। इसके अतिरिक्त, माल ढोने के लिए प्रयुक्त लोडर के आवश्यक कागजात न होने के कारण उसे धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।
यह पूरी कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के कुशल निर्देशन और थानाध्यक्ष अनुज कुमार के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई। टीम में उप-निरीक्षक धर्मवीर सिंह, उप-निरीक्षक संजीव कुमार राजपूत, आरक्षी चालक सौरभ राना, आरक्षी हिमांशु प्रताप सिंह, आरक्षी प्रशांत धाकरे और आरक्षी अभय प्रताप सिंह शामिल थे।
    user_Satish Kumar,9648888580
    Satish Kumar,9648888580
    Journalist Ghatampur, Kanpur Nagar•
    6 hrs ago
  • NEET छात्र आम के बाग में फांसी के फंदे से लटका मिला शव NEET छात्र आम के बाग में फांसी के फंदे से लटका मिला शव मुरादाबाद के छजलैट थाना क्षेत्र में NEET की तैयारी कर रहे 19 साल के छात्र का शव आम के बाग में फंदे से लटका मिला। छात्र घर से कोचिंग जाने की बात कहकर निकला था। कुछ देर बाद उसने दोस्तों को अपनी लोकेशन भेजी। जब दोस्त मौके पर पहुंचे तो छात्र मृत मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। घटना छजलैट थाना क्षेत्र के दाढ़ी महमूदपुर गांव के पास की है। अमरोहा के चक्क घी नगला गांव का रहने वाला 19 वर्षीय अनस NEET की तैयारी कर रहा था। शुक्रवार को वह घर से कोचिंग जाने की बात कहकर निकला था। कुछ देर बाद उसने अपने दोस्तों को अपनी लोकेशन भेजी। दोस्त जब बताए गए स्थान पर पहुंचे तो उन्होंने अनस को आम के बाग में फंदे से लटका देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।* सूचना मिलते ही छजलैट थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम में मौत की वजह फांसी आना बताई गई है। परिजनों के मुताबिक, अनस ने इस साल इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की थी और NEET की तैयारी कर रहा था। बताया जा रहा है कि केमिस्ट्री में कम अंक आने और स्क्रूटनी के बाद भी रिजल्ट में कोई बदलाव न होने से वह परेशान था। हालांकि, पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिवार का कहना है कि घर में किसी तरह का कोई विवाद नहीं था। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
    1
    NEET छात्र आम के बाग में फांसी के फंदे से लटका मिला शव
NEET छात्र आम के बाग में फांसी के फंदे से लटका मिला शव
मुरादाबाद के छजलैट थाना क्षेत्र में NEET की तैयारी कर रहे 19 साल के छात्र का शव आम के बाग में फंदे से लटका मिला। छात्र घर से कोचिंग जाने की बात कहकर निकला था। कुछ देर बाद उसने दोस्तों को अपनी लोकेशन भेजी। जब दोस्त मौके पर पहुंचे तो छात्र मृत मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
घटना छजलैट थाना क्षेत्र के दाढ़ी महमूदपुर गांव के पास की है। अमरोहा के चक्क घी नगला गांव का रहने वाला 19 वर्षीय अनस NEET की तैयारी कर रहा था। शुक्रवार को वह घर से कोचिंग जाने की बात कहकर निकला था। कुछ देर बाद उसने अपने दोस्तों को अपनी लोकेशन भेजी। दोस्त जब बताए गए स्थान पर पहुंचे तो उन्होंने अनस को आम के बाग में फंदे से लटका देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।* सूचना मिलते ही छजलैट थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम में मौत की वजह फांसी आना बताई गई है। परिजनों के मुताबिक, अनस ने इस साल इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की थी और NEET की तैयारी कर रहा था। बताया जा रहा है कि केमिस्ट्री में कम अंक आने और स्क्रूटनी के बाद भी रिजल्ट में कोई बदलाव न होने से वह परेशान था। हालांकि, पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिवार का कहना है कि घर में किसी तरह का कोई विवाद नहीं था। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
    user_Mohd Asif patrkaar
    Mohd Asif patrkaar
    Local News Reporter Fatehpur, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.