Shuru
Apke Nagar Ki App…
घाटमपुर ओवरब्रिज पर आवागमन शुरू, NHAI ने देर रात भारी वाहनों के लिए पुल खोला, व्यापारियों ने जताई खुशी घाटमपुर कस्बे के मुख्य चौराहे स्थित फ्लाईओवर पर देर रात से पूरी तरह से आवागमन खोल दिया गया है। यहां पर भारी वाहनों का आवागमन शुरू होने की जानकारी मिलते व्यापारियों के चेहरे में खुशी की लहर दौड़ गई। NHAI की टीम ने बैरिकेडिंग हटाकर यातयात ओवरब्रिज पर वाहनों का आवागमन शुरू कराया।
रोहित कुमार
घाटमपुर ओवरब्रिज पर आवागमन शुरू, NHAI ने देर रात भारी वाहनों के लिए पुल खोला, व्यापारियों ने जताई खुशी घाटमपुर कस्बे के मुख्य चौराहे स्थित फ्लाईओवर पर देर रात से पूरी तरह से आवागमन खोल दिया गया है। यहां पर भारी वाहनों का आवागमन शुरू होने की जानकारी मिलते व्यापारियों के चेहरे में खुशी की लहर दौड़ गई। NHAI की टीम ने बैरिकेडिंग हटाकर यातयात ओवरब्रिज पर वाहनों का आवागमन शुरू कराया।
More news from Kanpur Nagar and nearby areas
- 5 वर्षीय मासूम को सांप ने काटा डॉक्टरों की सूझबूझ से मासूम की बच्ची जान घाटमपुर क्षेत्र के मुगुलपुर गांव में एक पांच वर्षीय बच्चे को सांप ने डस लिया। परिजनों की सूझबूझ और डॉक्टरों के त्वरित उपचार से बच्चे की जान बचा ली गई। परिजनों ने सांप की फोटो मोबाइल में खींच ली थी, जिससे इलाज में काफी मदद मिली। जानकारी के अनुसार, मुगुलपुर निवासी सौरभ सचान के 5 वर्षीय पुत्र सात्विक सचान घर के पास खेल रहे थे। इसी दौरान एक जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया। बच्चे की चीख सुनकर परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बिना घबराए सबसे पहले सांप की एक फोटो अपने मोबाइल में खींची। इसके बाद वे मासूम सात्विक को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) घाटमपुर लेकर भागे। अस्पताल पहुंचते ही परिजनों ने डॉक्टरों को मोबाइल में खींची गई सांप की फोटो दिखाई। सांप की पहचान होने से डॉक्टरों को इलाज करने में बड़ी मदद मिली। डॉक्टरों की टीम ने बिना समय गंवाए तत्काल एंटी स्नेक वेनम देकर बच्चे का उपचार शुरू कर दिया। त्वरित इलाज मिलने से बच्चे की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। परिजनों की इस सूझबूझ की अस्पताल परिसर में सभी ने सराहना की।1
- घाटमपुर ओवरब्रिज पर आवागमन शुरू, NHAI ने देर रात भारी वाहनों के लिए पुल खोला, व्यापारियों ने जताई खुशी घाटमपुर कस्बे के मुख्य चौराहे स्थित फ्लाईओवर पर देर रात से पूरी तरह से आवागमन खोल दिया गया है। यहां पर भारी वाहनों का आवागमन शुरू होने की जानकारी मिलते व्यापारियों के चेहरे में खुशी की लहर दौड़ गई। NHAI की टीम ने बैरिकेडिंग हटाकर यातयात ओवरब्रिज पर वाहनों का आवागमन शुरू कराया।1
- कोर्ट का फैसला, दुष्कर्म आरोपी पर एक लाख जुर्माना ब्रैकिंग..1
- आज महावीर भाई को अखंड भारत मीडिया 210501 से जुड़ने पर हार्दिक आज महावीर भाई को अखंड भारत मीडिया 210501 से जुड़ने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 💐 आपके उज्जवल भविष्य एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में मंगल कामनाएं। आप ग्राम पंचायत स्तर पर निष्पक्ष पत्रकारिता कर समाज की आवाज बनें #AkhandBharatMedia #AkhandBharat210501 #MahavirBhai #GramPanchayatReporter #HamirpurNews DigitalMedia Congratulation UPNews Journalist SwachhPatrakarita1
- पेयजल लाइन डालते समय गैस पाइपलाइन में हुआ रिसाव मचा हड़कंप हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे में बगैर सूचना के पेयजल लाइन डालने के लिए जेसीबी मशीन से खुदाई करने के दौरान आईजीएल गैस पाइपलाइन का टूट जाने से गैस का रिसाव शुरू हो गया। इससे हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पहुंचे आईजीएल गैस पाइपलाइन के टेक्नीशियन ने पहुंचकर मरम्मत के बाद गैस का रिसाव बंद किया। सुमेरपुर कस्बे में बांदा मार्ग के किनारे जल संस्थान पुरानी पाइपलाइन की जगह नई पाइपलाइन डाल रहा है। शनिवार को सुबह 10:30 बजे रानी लक्ष्मीबाई तिराहा के समीप जल संस्थान के ठेकेदार ने जेसीबी से खुदाई करते समय आईजीएल गैस पाइपलाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया। गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से गैस का रिसाव शुरू हो गया। इससे अफरा तफरी मच गई। गैस का रिसाव शुरू होने की जानकारी आईजीएल कंपनी को दी गई। सूचना पाकर कंपनी के टेक्नीशियन सगीर खान मौके पर पहुंचे और पाइपलाइन की मरम्मत करके गैस का रिसाव बंद किया। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है। आबादी के नजदीक गैस पाइपलाइन में रिसाव होने से लोगों में दहशत व्याप्त रही। जल संस्थान के अवर अभियंता आशीष यादव ने कहा कि ठेकेदार की लापरवाही से गैस लाइन टूटी थी। मरम्मत के बाद ठीक हो गई है। इसके लिए ठेकेदार पर लापरवाही बरतने के लिए चेतावनी पत्र जारी किया गया है।1
- तीन शातिर चोर माल समेत हुए गिरफ्तार पुलिस ने भेजा जेल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी कानपुर नगर के घाटमपुर स्थित सजेती थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से चोरी का शत-प्रतिशत माल बरामद कर लिया है। चोरी के माल को ले जाने में इस्तेमाल किया गया एक लोडर वाहन भी जब्त किया गया है। थाना प्रभारी अनुज कुमार के अनुसार, सजेती थाने में चोरी के तीन अलग-अलग मुकदमे (मु0अ0स0 233/26, 234/26, और 235/26) दर्ज थे। इन मुकदमों से संबंधित वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि आरोपी चोरी का माल लोडर गाड़ी में लादकर उसे बेचने के इरादे से ग्राम टिकवापुर से ग्राम धर्मंगदपुर की ओर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही सजेती पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की। टिकवापुर से धर्मंगदपुर की ओर आने वाले रास्ते पर घेराबंदी की गई। पुलिस ने मौके से तीनों शातिर आरोपियों को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी एक ही गांव के रहने वाले हैं। इनकी पहचान रामबाबू साहू (56 वर्ष), पुत्र स्व. रामदयाल; राजन प्रजापति (40 वर्ष), पुत्र रघुवीर; और रमेश (30 वर्ष), पुत्र कल्लू के रूप में हुई है। ये सभी ग्राम अज्योरी, थाना सजेती, कानपुर नगर के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से मुकदमों से संबंधित चोरी का सारा माल बरामद कर लिया है, जिसे नियमानुसार सील कर मालखाने में जमा करा दिया गया है। इसके अतिरिक्त, माल ढोने के लिए प्रयुक्त लोडर के आवश्यक कागजात न होने के कारण उसे धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है। यह पूरी कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के कुशल निर्देशन और थानाध्यक्ष अनुज कुमार के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई। टीम में उप-निरीक्षक धर्मवीर सिंह, उप-निरीक्षक संजीव कुमार राजपूत, आरक्षी चालक सौरभ राना, आरक्षी हिमांशु प्रताप सिंह, आरक्षी प्रशांत धाकरे और आरक्षी अभय प्रताप सिंह शामिल थे।1
- 20 हजार का इनामिया अपराधी गिरफ्तार, तमंचा, नकदी और लाखों की ज्वैलरी बरामद, पुलिस ने निकाला जुलूस* रिपोर्टर शुभम साहू घाटमपुर कानपुर।सजेती पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 हजार रुपये के इनामिया अपराधी अंशू सचान उर्फ अंशुमान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को बर्रा थाना क्षेत्र स्थित बर्रा बाईपास से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से एक देशी तमंचा, चोरी के करीब एक लाख रुपये नकद और लगभग छह लाख रुपये कीमत की ज्वैलरी बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी अंशू सचान उर्फ अंशुमान शातिर किस्म का अपराधी है। उसके खिलाफ कानपुर नगर और फतेहपुर जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। आपराधिक गतिविधियों में लगातार संलिप्तता के चलते पुलिस ने उस पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। *बर्रा बाईपास से दबोचा गया आरोपी* सजेती पुलिस को इनामी अपराधी के संबंध में सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर बर्रा थाना क्षेत्र के बर्रा बाईपास से आरोपी अंशू सचान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ और तलाशी के दौरान उसके पास से देशी तमंचा, चोरी की रकम और लाखों रुपये कीमत की ज्वैलरी बरामद की गई। पुलिस के अनुसार बरामद नकदी और आभूषण चोरी की घटनाओं से संबंधित हैं। पुलिस अब बरामद सामान के संबंध में दर्ज मुकदमों और उसके अन्य आपराधिक मामलों की भी जांच कर रही है। *सजेती की सड़कों पर निकाला गया जुलूस* गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा आरोपी को सजेती क्षेत्र की सड़कों पर पैदल ले जाया गया। इस दौरान आरोपी हाथ जोड़कर लोगों से माफी मांगता हुआ नजर आया। पुलिस की इस कार्रवाई का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी हाथ जोड़कर चलता दिखाई दे रहा है। *डीसीपी साउथ ने दी जानकारी* पूरे मामले की जानकारी डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने 20 हजार रुपये के इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है और उसके कब्जे से तमंचे के साथ चोरी की नकदी व लाखों रुपये कीमत के आभूषण बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस अब आरोपी के आपराधिक इतिहास और उससे जुड़े अन्य मामलों की भी जांच कर रही है।1