NEET छात्र आम के बाग में फांसी के फंदे से लटका मिला शव NEET छात्र आम के बाग में फांसी के फंदे से लटका मिला शव मुरादाबाद के छजलैट थाना क्षेत्र में NEET की तैयारी कर रहे 19 साल के छात्र का शव आम के बाग में फंदे से लटका मिला। छात्र घर से कोचिंग जाने की बात कहकर निकला था। कुछ देर बाद उसने दोस्तों को अपनी लोकेशन भेजी। जब दोस्त मौके पर पहुंचे तो छात्र मृत मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। घटना छजलैट थाना क्षेत्र के दाढ़ी महमूदपुर गांव के पास की है। अमरोहा के चक्क घी नगला गांव का रहने वाला 19 वर्षीय अनस NEET की तैयारी कर रहा था। शुक्रवार को वह घर से कोचिंग जाने की बात कहकर निकला था। कुछ देर बाद उसने अपने दोस्तों को अपनी लोकेशन भेजी। दोस्त जब बताए गए स्थान पर पहुंचे तो उन्होंने अनस को आम के बाग में फंदे से लटका देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।* सूचना मिलते ही छजलैट थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम में मौत की वजह फांसी आना बताई गई है। परिजनों के मुताबिक, अनस ने इस साल इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की थी और NEET की तैयारी कर रहा था। बताया जा रहा है कि केमिस्ट्री में कम अंक आने और स्क्रूटनी के बाद भी रिजल्ट में कोई बदलाव न होने से वह परेशान था। हालांकि, पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिवार का कहना है कि घर में किसी तरह का कोई विवाद नहीं था। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

- फतेहपुर अमोली विकासखंड ग्राम पंचायत खानपुर में ग्राम चौपाल .....1
- kisi ko jane Bina galat kahena kitna galat hai aap log हमारे मान्य प्रधान मंत्री मोदी जी की जय 2027 में आप पधारे... जय श्री राम...1
- 24 घंटे में बकरी चोरी का खुलासा! बकेवर पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा | Fatehpur News रिपोर्ट श्रीकृष्ण निषाद बकेवर फतेहपुर। थाना बकेवर पुलिस ने बकरी चोरी की घटना का 24 घंटे के अंदर सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई बकरी और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार, ग्राम शाहजहांपुर निवासी अनिल कुमार ने 31 जुलाई को थाने में तहरीर देकर बताया था कि दो अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल से उसकी करीब 5 हजार रुपये कीमत की बकरी चोरी कर ले गए हैं। मामले में थाना बकेवर में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक फतेहपुर अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत बकेवर पुलिस ने सुरागरसी के आधार पर बैरागीखेड़ा नहर पुलिया के पास से राजकुमार पुत्र स्व. सुखवासी निवासी पधारा और कृष्णा पुत्र कमलेश प्रजापति निवासी पधारा थाना बकेवर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बकरी चोरी करने की बात स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर चोरी की गई सफेद-काली रंग की बकरी बरामद की गई। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी सीज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेजा जा रहा है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष दिवाकर सिंह समेत उपनिरीक्षक गंगाराम रत्ना, ब्रह्मदेव यादव और अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।3
- ब्रेकिंग /फतेहपुर फतेहपुर में भीम आर्मी-आजाद समाज पार्टी भाईचारा कमेटी में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति के साथ हुई बैठक ब्रेकिंग /फतेहपुर भीम आर्मी-आजाद समाज पार्टी भाईचारा कमेटी में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति फतेहपुर, 1 अगस्त 2026। राधानगर स्थित अंदौली पुलिया के पास भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद के निर्देश पर भाईचारा कमेटी एवं पार्टी संगठन के विस्तार के तहत नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। इस दौरान एडवोकेट उपेंद्र कुमार को पुनः मंडल संयोजक, वली अंसारी को जिला संयोजक तथा गुलाम अली को युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सहित कई कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र देकर संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुनव्वर खान, विजय सरोज सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।1
- बबेरू तहसील बार एसोसिएशन के सम्मान समारोह पर पहुंचे न्यायमूर्ति विनोद दिवाकर उच्च न्यायालय इलाहाबाद का उद्बोधन1
- बीजेपी सांसद साक्षी महाराज का बड़ा बयान संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन पर बोले सांसद साक्षी महाराज । ब्रेकिंग न्यूज़ । उन्नाव बीजेपी सांसद साक्षी महाराज का बड़ा बयान । संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन पर बोले सांसद साक्षी महाराज । साधु संतों के वेश का राजनीतिक इस्तेमाल कर सनातन परम्परा, संत समाज की भावनाओं को आहत किया गया - साक्षी महाराज । ये कृत्य विपक्ष की सोची समझी रणनीति का हिस्सा - साक्षी महाराज । सांसद साक्षी महाराज ने कानून व्यवस्था को लेकर यूपी और केंद्र सरकार की तारीफ की । मोदी-योगी सरकार में बिना भेदभाव के कार्रवाई की जा रही - साक्षी महाराज । पेपर लीक या किसी भी अन्य अपराध में दोषियों को जेल भेजने का काम किया है - साक्षी महाराज । उन्नाव में बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने दिया बयान ।1
- गोरखपुर में पप्पू यादव का फूंका गया पुतला, भगवा विवाद पर हिंदू संगठन का उग्र प्रदर्शन गोरखपुर में पप्पू यादव का फूंका गया पुतला, भगवा विवाद पर हिंदू संगठन का उग्र प्रदर्शन बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव के भगवा वस्त्र धारण कर किए गए प्रदर्शन को लेकर अब विवाद गहराता जा रहा है। सदन के बाहर उनके धरने के बाद साधु-संतों ने कड़ी आपत्ति जताई, वहीं इसका असर अब गोरखपुर में भी देखने को मिला, जहां हिंदू संगठनों ने उनके खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। गोरखपुर के इंदिरा बाल विहार चौराहे पर शनिवार को हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के कार्यकर्ताओं ने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला फूंक दिया। प्रदर्शन का नेतृत्व संगठन के महानगर अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और उन्होंने जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि भगवा वस्त्र केवल एक धार्मिक परिधान नहीं, बल्कि सनातन धर्म की आस्था, त्याग और तपस्या का प्रतीक है। उनका कहना था कि राजनीतिक विरोध या प्रदर्शन के लिए भगवा वस्त्र का उपयोग करना करोड़ों हिंदुओं और संत समाज की भावनाओं को आहत करता है। हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति सनातन परंपरा और भगवा की गरिमा के साथ खिलवाड़ करेगा, तो उसका लोकतांत्रिक तरीके से विरोध किया जाएगा। उन्होंने पप्पू यादव से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की भी मांग की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने भगवान श्रीराम से प्रार्थना करते हुए पप्पू यादव के खिलाफ तीखी नारेबाजी की। इस मौके पर संगठन के कई पदाधिकारी और समर्थक मौजूद रहे तथा प्रशासन की निगरानी में कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।1