ब्रेकिंग /फतेहपुर फतेहपुर में भीम आर्मी-आजाद समाज पार्टी भाईचारा कमेटी में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति के साथ हुई बैठक ब्रेकिंग /फतेहपुर भीम आर्मी-आजाद समाज पार्टी भाईचारा कमेटी में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति फतेहपुर, 1 अगस्त 2026। राधानगर स्थित अंदौली पुलिया के पास भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद के निर्देश पर भाईचारा कमेटी एवं पार्टी संगठन के विस्तार के तहत नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। इस दौरान एडवोकेट उपेंद्र कुमार को पुनः मंडल संयोजक, वली अंसारी को जिला संयोजक तथा गुलाम अली को युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सहित कई कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र देकर संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुनव्वर खान, विजय सरोज सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

- रायबरेली भोजपुर चंद्रम खेड़ा विधानसभा 182 सरेनी क्षेत्र वासियों के लिए खुशखबरी देखें पूरी खबर।1
- आज महावीर भाई को अखंड भारत मीडिया 210501 से जुड़ने पर हार्दिक आज महावीर भाई को अखंड भारत मीडिया 210501 से जुड़ने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 💐 आपके उज्जवल भविष्य एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में मंगल कामनाएं। आप ग्राम पंचायत स्तर पर निष्पक्ष पत्रकारिता कर समाज की आवाज बनें #AkhandBharatMedia #AkhandBharat210501 #MahavirBhai #GramPanchayatReporter #HamirpurNews DigitalMedia Congratulation UPNews Journalist SwachhPatrakarita1
- पेयजल लाइन डालते समय गैस पाइपलाइन में हुआ रिसाव मचा हड़कंप हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे में बगैर सूचना के पेयजल लाइन डालने के लिए जेसीबी मशीन से खुदाई करने के दौरान आईजीएल गैस पाइपलाइन का टूट जाने से गैस का रिसाव शुरू हो गया। इससे हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पहुंचे आईजीएल गैस पाइपलाइन के टेक्नीशियन ने पहुंचकर मरम्मत के बाद गैस का रिसाव बंद किया। सुमेरपुर कस्बे में बांदा मार्ग के किनारे जल संस्थान पुरानी पाइपलाइन की जगह नई पाइपलाइन डाल रहा है। शनिवार को सुबह 10:30 बजे रानी लक्ष्मीबाई तिराहा के समीप जल संस्थान के ठेकेदार ने जेसीबी से खुदाई करते समय आईजीएल गैस पाइपलाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया। गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से गैस का रिसाव शुरू हो गया। इससे अफरा तफरी मच गई। गैस का रिसाव शुरू होने की जानकारी आईजीएल कंपनी को दी गई। सूचना पाकर कंपनी के टेक्नीशियन सगीर खान मौके पर पहुंचे और पाइपलाइन की मरम्मत करके गैस का रिसाव बंद किया। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है। आबादी के नजदीक गैस पाइपलाइन में रिसाव होने से लोगों में दहशत व्याप्त रही। जल संस्थान के अवर अभियंता आशीष यादव ने कहा कि ठेकेदार की लापरवाही से गैस लाइन टूटी थी। मरम्मत के बाद ठीक हो गई है। इसके लिए ठेकेदार पर लापरवाही बरतने के लिए चेतावनी पत्र जारी किया गया है।1
- हमीरपुर - 44 लाख बीमा की रकम हड़पने के लिये पति ने करी पत्नी की हत्या !! जनपद हमीरपुर के ललपुरा थाना क्षेत्र में विगत 29 तारीख को हमीरपुर - राठ स्टेट हाईवे में सड़क के किनारे एक महिला का अज्ञात शव बरामद हुआ था अज्ञात शव की शिनाख्त करने पर पुलिस ने मृतका की पहचान रीता निवासी कानपुर नगर के रूप में करी थी , अज्ञात महिला का शव मिलने के बाद मृतका का पति अमर सिंह ललपुरा थाने में ही गुमशुदगी की प्राथमिक की दर्ज करने पहुंचा था , गुमशुदगी की दर्ज करवाने ललपुरा थाने पहुंचे अमर सिंह से पूछताछ पर जब पुलिस को शक हुआ तो अमर सिंह अपने ही सवालों के जवाब में फसता चला गया और बाद में अमर सिंह ने अपनी पत्नी की हत्या की वारदात कुबूल करी ..... वि /ओ - पुलिस से पूछताछ के दौरान हत्यारोपी पति अमर सिंह ने बताया की पत्नी से उसका विवाद चलता था जबकि 2 साल पहले ही रीता से उसका प्रेम विवाह हुआ था , रीता पहले से ही शादीशुदा थी पहले पति की मौत के बाद अमर सिंह के साथ उसका प्रेम विवाह हुआ था , पत्नी की हत्या से दो महापूर्व अमर सिंह ने अपनी पत्नी का 40 लाख रुपए का बीमा करवाया था और इस बीमा की रकम पाने के उद्देश्य से उसने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर अपनी पत्नी की हत्या की साजिश रच डाली , पूछताछ के दौरान पुलिस से हत्यारोपि पति अमर सिंह ने बताया कि पत्नी की हत्या करने की साजिश रचने के उद्देश्य से ही पत्नी का दो माह पूर्व बीमा कराया था जिसकी एक किस्त 260000 रुपए वह जमा भी कर चुका था , विगत 29 तारीख को किसी बहाने से अपने दोस्तों के साथ मिलकर अमर सिंह अपनी पत्नी को हमीरपुर - राठ स्टेट हाईवे पर ले गया और चार पहिया गाड़ी चढ़ा कर उसकी हत्या कर दी अमर सिंह अपनी पत्नी रीता की हत्या की कहानी सड़क दुर्घटना के रूप में तब्दील करना चाहता था लेकिन उससे पहले ही पुलिस की त्वरित कार्रवाई से इस पूरे हत्याकांड की पोल खुल गई ....4