Shuru
Apke Nagar Ki App…
ग्राम बोरधी में लगी आग बलेनो कार में ज्यादा दूर चलने के कारण साथ में धूप में खड़े करने के कारण इंदौर शहर से लगातार चलकर आई बलेनो कार ग्राम बोरधी में शादी में कहीं जगह नहीं मिल पाई तो खाली खेत में पार्क कर इसके दौरान लगी भीषण और अचानक से बैटरी भी ब्लास्ट हो गई साथ में खेत की सारी नलवाई चलकर हुई खाक गांव में आग लगते लगते बच गए ग्राम वासीऔ द्वारा आग पर काबू पाया गया
ABHISHEK PAWAR
ग्राम बोरधी में लगी आग बलेनो कार में ज्यादा दूर चलने के कारण साथ में धूप में खड़े करने के कारण इंदौर शहर से लगातार चलकर आई बलेनो कार ग्राम बोरधी में शादी में कहीं जगह नहीं मिल पाई तो खाली खेत में पार्क कर इसके दौरान लगी भीषण और अचानक से बैटरी भी ब्लास्ट हो गई साथ में खेत की सारी नलवाई चलकर हुई खाक गांव में आग लगते लगते बच गए ग्राम वासीऔ द्वारा आग पर काबू पाया गया
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- इंदौर शहर से लगातार चलकर आई बलेनो कार ग्राम बोरधी में शादी में कहीं जगह नहीं मिल पाई तो खाली खेत में पार्क कर इसके दौरान लगी भीषण और अचानक से बैटरी भी ब्लास्ट हो गई साथ में खेत की सारी नलवाई चलकर हुई खाक गांव में आग लगते लगते बच गए ग्राम वासीऔ द्वारा आग पर काबू पाया गया2
- मंगलवार देर शाम बनखेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत खामखेड़ी एवं चार गांव के बीच दो बाइक अचानक आमने सामने से भिड़त होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई इस दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक अमित पिता जीत सिंह पटेल उम्र 25 वर्ष निवासी नयाखेड़ा एवं सूर्यांश यादव पिता गुड्डू यादव उम्र 18 वर्ष निवासी जासरवानी की मौत हो गई घटना के बाद दोनों को बनखेड़ी शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया जिनका पोस्ट मार्टम किया जाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है बाइक पुलिस अभिरक्षा में ले ली गई है मामले की जांच पुलिस द्वारा शुरू कर दी गई है1
- सीहोर के विश्वकर्मा परिवार में हुआ विवाह, तीन दिन चला भव्य आयोजन; विदाई में दिया गृहस्थी का पूरा सामान व आभूषण गजेन्द्र राजपूत नर्मदापुरम। समाज में मानवता, ममता और जिम्मेदारी की एक अनूठी मिसाल पेश करते हुए किन्नर समाज ने एक अनाथ बेटी को अपनाकर उसका पालन-पोषण किया और बड़े होने पर पूरे हिंदू रीति-रिवाजों के साथ उसकी शादी धूमधाम से संपन्न कराई। यह आयोजन न केवल क्षेत्र में चर्चा का विषय बना, बल्कि समाज को एक सकारात्मक संदेश भी दे गया। किन्नर गुरु गोरी दीदी ने बताया कि समाज में अक्सर किन्नर वर्ग को अलग नजरिए से देखा जाता है, लेकिन इस पहल के माध्यम से यह संदेश देने का प्रयास किया गया है कि किन्नर समाज भी संवेदनाओं, जिम्मेदारियों और रिश्तों को पूरी निष्ठा से निभाता है। वहीं किन्नर नेहा दीदी ने भावुक होकर बताया कि बच्ची के माता-पिता उसे बचपन में ही छोड़कर चले गए थे। ऐसे में उन्होंने बच्ची को अपनाकर उसे अपने साये में पाला और मां-बाप दोनों का ही प्यार दिया। उन्होंने कहा कि बच्ची के पालन-पोषण में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी गई और उसे परिवार का पूरा स्नेह मिला। नेहा दीदी ने यह भी बताया कि वर्तमान समय में समाज में व्याप्त कुछ नकारात्मक प्रवृत्तियों को देखते हुए बच्ची की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई। इसी कारण उसकी देखभाल विशेष सतर्कता के साथ की गई, ताकि वह सुरक्षित वातावरण में बड़ी हो सके। तीन दिन चला भव्य विवाह समारोह: नर्मदा गार्डन में आयोजित विवाह समारोह तीन दिनों तक चला, जिसमें हल्दी, मेहंदी, संगीत सहित सभी पारंपरिक रस्में पूरे उत्साह और उल्लास के साथ निभाई गईं। समारोह में बड़ी संख्या में समाजजन, गणमान्य नागरिक और आसपास के लोग शामिल हुए। विवाह के दौरान पारंपरिक रीति-रिवाजों का विशेष ध्यान रखा गया और हर रस्म को विधि-विधान से संपन्न कराया गया। सीहोर के विश्वकर्मा परिवार में हुआ विवाह: बेटी का विवाह सीहोर जिले के एक सम्मानित विश्वकर्मा परिवार में किया गया, जहां उसे पूरे सम्मान और स्नेह के साथ स्वीकार किया गया। विदाई के समय माहौल भावुक हो गया, जहां किन्नर समाज के सदस्यों ने बेटी को आशीर्वाद देते हुए उसके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। सम्मानजनक विदाई: विदाई के दौरान बेटी को गृहस्थी का पूरा सामान, दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुएं, फर्नीचर तथा सोने-चांदी के आभूषण भेंट किए गए, ताकि वह अपने नए जीवन की शुरुआत किसी कमी के बिना कर सके। यह विदाई पूरी तरह से एक माता-पिता द्वारा अपनी बेटी को दी जाने वाली जिम्मेदारी और स्नेह का प्रतीक नजर आई। समाज के लिए प्रेरणा:इस पूरे आयोजन ने यह साबित कर दिया कि रिश्ते खून से नहीं, बल्कि भावनाओं और जिम्मेदारियों से बनते हैं। किन्नर समाज द्वारा निभाई गई यह भूमिका समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण है, जो यह संदेश देती है कि सच्चा अपनापन और परवरिश किसी पहचान या वर्ग की मोहताज नहीं होती। इस पहल की क्षेत्रभर में सराहना हो रही है और लोग इसे सामाजिक समरसता और मानवता की मिसाल के रूप में देख रहे हैं।6
- 👉कलेक्टर सोमेश मिश्रा द्वारा नर्मदापुरम के प्रसिद्ध सेठानी घाट एवं आसपास के क्षेत्रों का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने घाट क्षेत्र में व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर श्री मिश्रा ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी (सीएमओ) को निर्देशित किया कि घाट क्षेत्र में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने घाट पहुंच मार्ग एवं घाटों पर भिक्षावृत्ति की प्रवृत्ति को समाप्त करने के लिए विस्तृत कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने घाट पहुंच मार्ग पर सुव्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था विकसित करने तथा आवारा पशुओं को गौशाला अथवा कांजी हाउस में स्थानांतरित करने के निर्देश भी दिए। साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि घाट क्षेत्र के लिए उपयुक्त स्थान चिन्हित कर व्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर श्री मिश्रा ने सेठानी घाट से लेकर मोरछली चौक तक पैदल भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मार्ग पर संचालित दुकानों को व्यवस्थित रूप से संचालित कराने के निर्देश दिए, ताकि यातायात में बाधा उत्पन्न न हो। उन्होंने निर्देशित किया कि घाट पहुंच मार्ग के समीप प्रमुख चौराहे पर यातायात पुलिस की तैनाती सुनिश्चित की जाए, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे। साथ ही उन्होंने मुख्य मार्गों पर “रोको-टोको हेलमेट अभियान” प्रारंभ करने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने सीएमओ को निर्देश दिए कि राजस्व एवं यातायात विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर सभी बिंदुओं पर एक विस्तृत कार्य योजना तैयार की जाए तथा उसका शीघ्र क्रियान्वयन प्रारंभ किया जाए।1
- Post by PS24NEWS1
- भोपाल: भोपाल में महिला आरक्षण को लेकर जारी सियासी घमासान के बीच बीजेपी और कांग्रेस अब सड़क पर आमने-सामने आ गए हैं। बीजेपी की आक्रोश रैली के जवाब में आज महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीसीसी से बीजेपी कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला। मार्च के दौरान पुलिस और जिला प्रशासन ने बीच रास्ते में बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। इस दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लॉलीपॉप और झुनझुना जैसे प्रतीकात्मक पोस्टर और तख्तियां लहराईं। विरोध प्रदर्शन के दौरान पीसीसी कार्यालय के बाहर सरकार का पुतला भी दहन किया गया। महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी ने कहा कि पूरे प्रदेश में इस तरह के प्रदर्शन किए जा रहे हैं। उन्होंने बीजेपी पर झूठ फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस महिला आरक्षण बिल के समर्थन में है और इसे तुरंत लागू किया जाना चाहिए। उनके अनुसार विरोध परिसीमन बिल को लेकर है, और यह आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।1
- Post by Naved khan4
- भोपाल के बैरसिया सिविल अस्पताल की करोड़ो की लागत से बनाई जा रही निर्माणाधीन नई बिल्डिंग की दीवार गिरी।बाल-बाल बची ड्यूटी डाक्टर।1