Shuru
Apke Nagar Ki App…
आधी रात मंदिरों में बजे घंटा-घडियालों से कान्हा का हुआ स्वागत, बंटा प्रसाद बदायूं। जिले के उपनगर उझानी समेत अन्य कस्बों एवं ग्रामीण इलाको में रात 12 बजते ही मंदिरों में घंटा घडियालों बजने लगे और कान्हा का आगमन धार्मिक आस्था के साथ हुआ। आधी रात मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न हुए और आरती उतारी गई इसके उपरांत पंजीरी और चरणामृत का प्रसाद वितरित हुआ जिसकों पाकर नर नारी और बच्चों ने अपना उपवास का समापन किया।
Pawan Verma Press Reporter
आधी रात मंदिरों में बजे घंटा-घडियालों से कान्हा का हुआ स्वागत, बंटा प्रसाद बदायूं। जिले के उपनगर उझानी समेत अन्य कस्बों एवं ग्रामीण इलाको में रात 12 बजते ही मंदिरों में घंटा घडियालों बजने लगे और कान्हा का आगमन धार्मिक आस्था के साथ हुआ। आधी रात मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न हुए और आरती उतारी गई इसके उपरांत पंजीरी और चरणामृत का प्रसाद वितरित हुआ जिसकों पाकर नर नारी और बच्चों ने अपना उपवास का समापन किया।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- आधी रात मंदिरों में बजे घंटा-घडियालों से कान्हा का हुआ स्वागत, बंटा प्रसाद बदायूं। जिले के उपनगर उझानी समेत अन्य कस्बों एवं ग्रामीण इलाको में रात 12 बजते ही मंदिरों में घंटा घडियालों बजने लगे और कान्हा का आगमन धार्मिक आस्था के साथ हुआ। आधी रात मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न हुए और आरती उतारी गई इसके उपरांत पंजीरी और चरणामृत का प्रसाद वितरित हुआ जिसकों पाकर नर नारी और बच्चों ने अपना उपवास का समापन किया।1
- आज 4 सितम्बर 2026 में कृष्ण जन्मास्टमी की तैयारी आप लोगो को कृष्ण जन्मास्टमी की हार्दिक शुभ कामनाए एंव बहुत बहुत बधाई1
- जन्माष्टमी पर मथुरा पहुँचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों को दी बधाई. जन्माष्टमी पर मथुरा पहुँचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों को दी बधाई. #badaunharpalnews #budaunharpal #badaunharpal #mathura #janmashtami बदायूँ हर पल न्यूज़ @badaunharpalnews1
- नदी में गंदगी देखी तो 20 साल के युवक ने उठाया बीड़ा, अकेले शुरू कर दी सफाई… ‘बिट्टू तबाही’ की कहानी हुई वायरल मध्य प्रदेश के ब्यावरा से सामने आई एक ऐसी कहानी, जो बताती है कि बदलाव के लिए उम्र नहीं, जज्बा जरूरी है। जहां लोग अक्सर गंदगी देखकर शिकायत करते हैं और प्रशासन के भरोसे बैठ जाते हैं, वहीं 20 साल के सुरेंद्र सिंह चौधरी उर्फ ‘बिट्टू तबाही’ ने कुछ अलग करने की ठानी। ब्यावरा की अजनार नदी लंबे समय से कचरे और गंदगी से परेशान थी। नदी के आसपास और पानी में प्लास्टिक समेत बड़ी मात्रा में कचरा जमा था। यह देखकर बिट्टू ने इंतजार करने के बजाय खुद नदी की सफाई शुरू करने का फैसला किया। बताया जाता है कि उन्होंने 26 जनवरी 2026 से सफाई अभियान शुरू किया। हाथ में सफाई का सामान लेकर वह नदी के किनारे और पानी में उतर गए और वहां जमा प्लास्टिक व दूसरे कचरे को बाहर निकालना शुरू कर दिया। शुरुआत में यह काम उन्होंने अपने स्तर पर किया। बाद में उनके कुछ दोस्त भी इस मुहिम से जुड़े और मदद करने लगे। रिपोर्टों के मुताबिक, इस अभियान में बिट्टू ने अपनी जेब से करीब 30 हजार रुपये तक खर्च किए। पहले और बाद की तस्वीरों ने खींचा लोगों का ध्यान 📸 बिट्टू ने सफाई से पहले और सफाई के बाद की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए। तस्वीरों में नदी की स्थिति में दिखाई देने वाला अंतर लोगों का ध्यान खींचने लगा। सोशल मीडिया पर जहां बड़ी संख्या में लोगों ने उनके काम की तारीफ की, वहीं कुछ लोगों ने यह भी कहा कि वह केवल व्यूज और लाइक्स के लिए ऐसा कर रहे हैं। लेकिन बिट्टू ने आलोचनाओं की परवाह नहीं की और अपना काम जारी रखा। आनंद महिंद्रा ने भी की तारीफ 👏 बिट्टू की कहानी सोशल मीडिया के जरिए जब उद्योगपति आनंद महिंद्रा तक पहुंची, तो उन्होंने भी इस युवा की पहल की तारीफ की। आनंद महिंद्रा ने बिट्टू के काम को अपना “Monday Motivation” बताते हुए कहा कि अगर सोशल मीडिया पर लोकप्रिय होने की चाहत किसी व्यक्ति को अच्छा काम करने के लिए प्रेरित करती है, तो इसमें भी सकारात्मकता देखी जानी चाहिए। इसके बाद बिट्टू की कहानी और तेजी से वायरल हो गई। नाम ‘तबाही’, काम बदलाव का ❤️ दिलचस्प बात यह है कि सोशल मीडिया पर बिट्टू का नाम ‘तबाही’ है, लेकिन उनका काम इसके बिल्कुल उलट नजर आता है। एक युवा ने अपने आसपास की समस्या को सिर्फ समस्या मानकर छोड़ने के बजाय उसे बदलने की कोशिश की। उन्होंने दिखाया कि अगर एक इंसान पहल करे तो दूसरे लोग भी उससे प्रेरणा ले सकते हैं। हालांकि, यह कहना सही नहीं होगा कि उन्होंने पूरी अजनार नदी अकेले साफ कर दी। उपलब्ध रिपोर्टों के अनुसार उन्होंने नदी के एक हिस्से की सफाई की मुहिम शुरू की, जिसमें बाद में दोस्तों ने भी सहयोग किया। फिर भी उनकी पहल का महत्व कम नहीं होता। क्योंकि नदी सिर्फ पानी की धारा नहीं होती… वह आने वाली पीढ़ियों की जिंदगी भी होती है। 🌊🌱 बिट्टू तबाही की कहानी शायद हमें यही याद दिलाती है— “बदलाव की शुरुआत किसी और के आने से नहीं, खुद पहला कदम उठाने से होती है।” अगर आपको भी लगता है कि अपने आसपास की नदियों, तालाबों और सार्वजनिक जगहों को साफ रखना हमारी जिम्मेदारी है, तो इस कहानी को शेयर जरूर करें। ❤️ #BittuTabahi #BittuTabahi #AjnarRiver #Biaora #Rajgarh1
- #BADAUN मे गंगा एक्सप्रेसवे पर दौड़ती बस बनी हादसे का शिकार! टायर फटते ही अनियंत्रित होकर पलटी बस, करीब दर्जनभर यात्री घायल— दातागंज क्षेत्र मे हुआ हादसा....!1
- बिना ई-वे बिल सरिया ले जा रहे तीन ट्रैक्टर पकड़े, सेल टैक्स विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप बिना ई-वे बिल सरिया ले जा रहे तीन ट्रैक्टर पकड़े, सेल टैक्स विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप बदायूँ। टैक्स चोरी के खिलाफ सेल टैक्स विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना ई-वे बिल सरिया लेकर जा रहे तीन ट्रैक्टरों को पकड़ लिया। तीनों ट्रैक्टरों को उसावां थाना क्षेत्र में फर्रुखाबाद-बदायूँ रोड पर जांच के दौरान पकड़ा गया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना आवश्यक दस्तावेजों के माल का परिवहन करने वालों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार सेल टैक्स विभाग को गोपनीय सूचना मिली थी कि मिर्जापुर थाना क्षेत्र की ओर से तीन ट्रैक्टरों पर सरिया लादकर आवश्यक टैक्स प्रक्रिया पूरी किए बिना ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर विभागीय अधिकारी प्रदीप गंगवार ने कार्रवाई करते हुए तीनों ट्रैक्टरों को रोककर दस्तावेजों की जांच की। जांच के दौरान तीनों वाहनों के पास ई-वे बिल नहीं मिला, जिसके बाद सेल टैक्स विभाग ने तीनों ट्रैक्टरों को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। बाद में तीनों ट्रैक्टरों को उसावां थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया, जहां उन्हें थाना परिसर में खड़ा कराया गया है। सेल टैक्स अधिकारी आशीष निरंजन के मुताबिक, विभाग द्वारा अब सरिया के कारोबार से जुड़े दस्तावेजों, माल के स्रोत और टैक्स संबंधी रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सेल टैक्स विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में टैक्स चोरी और बिना आवश्यक दस्तावेजों के माल परिवहन करने वालों में खलबली मची हुई है। बताया जा रहा है कि उसावां थाना क्षेत्र में इस तरह की कार्रवाई पहली बार सामने आई है। विभाग की कार्रवाई से स्पष्ट संकेत मिले हैं कि टैक्स चोरी के मामलों में अब सख्ती से कार्रवाई की जा रही है।1
- 15 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार हत्या समेत 3 मुकदमों में रहा है वांछित! आंवला । अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जनपद बरेली की तहसील आंवला के थाना अलीगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मंडोरा रोड से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 15 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान 38 वर्षीय ओमस्वरूप पुत्र बांकेलाल, निवासी कुंडरिया फैजुल्लापुर, थाना अलीगंज, बरेली के रूप में हुई है। आरोपी को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर गिरफ्तार किया।1
- बिसौली में बाइक सवार बदमाशों ने युवको से लूटी बाइक बदायूं। जिले के उपनगर बिसौली में गुरुवार की देर रात खाना खाने के बाद बाइक से टहलने निकले दो युवकों से बाइक सवार बदमाशों ने असलहों के बल पर बाइक लूट ली। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी और दहशत फैल गई है। बिसौली के निवासी मोहित अपने दोस्त यासीन के साथ खाना खाने के बाद टहलने निकले। दोनों बाइक से आसफपुर रोड की ओर गए इसी दौरान पहुंचे बदमाशों ने घटना को अंजाम दे दिया। घटना की सूचना पर पुलिस और आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जांच पड़ताल की।1