logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

साखी ब्यौहारी से बड़ी खबर रोड के मामले में ग्राम पंचायत साखी वार्ड नो. 20 बैसवार टोला साखी ब्यौहारी जिला शहडोल गांव के लोगों दौरा कई बार शिकायत करने पर भी रोड और बिजली की व्यवस्था नहीं हो रही है सरपंच हीरालाल साकेत और विधायक सरद जुगलाल कोल जी को कई बार सूचना गांव के लोगों द्वारा दी गई है फिर भी कोई विकाश नहीं हो रहा है सरपंच हीरालाल साकेत जी को बोलने गए लोगों को धमकी मिली है और सरपंच द्वारा बोला गया कि जो करना हो कर लो हमारी सरकार से निवेदन है कि जल्द से जल्द कार्रवाई करने की कृपा करें

6 hrs ago
user_Dr. Anoop singh
Dr. Anoop singh
Voice of people ब्योहारी, शहडोल, मध्य प्रदेश•
6 hrs ago

साखी ब्यौहारी से बड़ी खबर रोड के मामले में ग्राम पंचायत साखी वार्ड नो. 20 बैसवार टोला साखी ब्यौहारी जिला शहडोल गांव के लोगों दौरा कई बार शिकायत करने पर भी रोड और बिजली की व्यवस्था नहीं हो रही है सरपंच हीरालाल साकेत और विधायक सरद जुगलाल कोल जी को कई बार सूचना गांव के लोगों द्वारा दी गई है फिर भी कोई विकाश नहीं हो रहा है सरपंच हीरालाल साकेत जी को बोलने गए लोगों को धमकी मिली है और सरपंच द्वारा बोला गया कि जो करना हो कर लो हमारी सरकार से निवेदन है कि जल्द से जल्द कार्रवाई करने की कृपा करें

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • -- शहडोल 11 मार्च 2026- केंद्र एवं राज्य सरकार जरूरतमंद मरीजो को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्व है। जिला चिकित्सालय शहडोल निरंतर अपनी बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से जरूरतमंदों के लिए उम्मीद, समर्पण और सफलता का प्रतीक बनता जा रहा है। सिविल सर्जन डाॅ. शिल्फी सराफ ने बताया कि उमरिया जिले के ग्राम अमलिहा पाली की रहने वाली टप्पू बाई यादव को जिला चिकित्सालय शहडोल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सको द्वारा विभिन्न जांचे कराई गई जिसमें पाया गया कि वह हार्ट रोग से ग्रसित है और स्वास्थ्य काफी खराब है। स्वास्थ्य के उपचार के लिए जिला चिकित्सालय के आईसीसीयू में भर्ती कराया गया, जिन्हें डाॅक्टरो की उपस्थिति में 120 जूल का इलेक्ट्रिक शाॅक दिया गया एवं सभी आपातकालीन दवाईयांे के साथ चिकित्सको द्वारा निगरानी रखी गई और टप्पू बाई यादव का दिल अब पुनः धड़कने लगा। टप्पू बाई को अब चिकित्सालय के आईसीयू में भर्ती कर निरंतर उपचार किया जा रहा है।
    1
    --
शहडोल 11 मार्च 2026- केंद्र एवं राज्य सरकार जरूरतमंद मरीजो को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्व है। जिला चिकित्सालय शहडोल निरंतर अपनी बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से जरूरतमंदों के लिए उम्मीद, समर्पण और सफलता का प्रतीक बनता जा रहा है। 
सिविल सर्जन डाॅ. शिल्फी सराफ ने बताया कि उमरिया जिले के ग्राम अमलिहा पाली की रहने वाली टप्पू बाई यादव को जिला चिकित्सालय शहडोल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सको द्वारा विभिन्न जांचे कराई गई जिसमें पाया गया कि वह हार्ट रोग से ग्रसित है और स्वास्थ्य काफी खराब है। स्वास्थ्य के उपचार के लिए जिला चिकित्सालय के आईसीसीयू में भर्ती कराया गया, जिन्हें डाॅक्टरो की उपस्थिति में 120 जूल का इलेक्ट्रिक शाॅक दिया गया एवं सभी आपातकालीन दवाईयांे के साथ चिकित्सको द्वारा निगरानी रखी गई और टप्पू बाई यादव का दिल अब पुनः धड़कने लगा। टप्पू बाई को अब चिकित्सालय के आईसीयू में भर्ती कर निरंतर उपचार किया जा रहा है।
    user_Angad Tiwari
    Angad Tiwari
    पत्रकार जयसिंहनगर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    28 min ago
  • -मानपुर नगर में शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए श्री स्वामी संत शरण गुरुकुलम विद्यालय का आज शुभ मुहूर्त पर वैदिक रीति रिवाज से पूजा पाठ कर विधिवत शुभारंभ किया गया।इस अवसर पर जगद्गुरु जी महाराज के द्वारा अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम के विद्यालय का शुभारंभ हुआ,जिससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च कोटि की शिक्षा प्राप्त करने के अवसर मिलेंगे। विदित हो कि स्वामी संत शरण गुरुकुलम विद्यालय एक लंबे समय से हनुमंत कुंज आश्रम शिवपुरी छपडौर में सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है।विद्यार्थियों की सुविधा के दृष्टिगत जिसकी नई शाखा का मानपुर नगर में शुभ आरंभ हुआ है, ताकि दूर दराज ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को सुगमता से बेहतर शैक्षणिक वातावरण और संस्कारयुक्त शिक्षा उपलब्ध कराई जा सके। इस विद्यालय में प्रारंभिक रूप से केजी-1 से लेकर आठवीं कक्षा तक की कक्षाओ का संचालन किया जाएगा।संस्थान द्वारा विद्यालय के संचालन की संपूर्ण जिम्मेदारी ख्यातिलब्ध जाने माने शिक्षाविद प्रधानाध्यापक श्री महेंद्र तिवारी को सौंपी गई है,जो विद्यालय के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों का संचालन किया करेंगे। विद्यालय प्रबंधन का उद्देश्य है कि मानपुर क्षेत्र के विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और संस्कारों से परिपूर्ण शिक्षा मिले।इसी लक्ष्य के दृष्टिगत गुरुकुलम विद्यालय की इस नई शाखा की शुरुआत मानपुर में की गई है,जिससे अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम की उत्कृष्ट शिक्षा प्राप्त कर सकें। विद्यालय के शुभारंभ के अवसर पर उपस्थित गणमान्य ने संस्थान की इस पहल की सराहना करते हुए कहा है कि मानपुर क्षेत्र में इस प्रकार की शैक्षणिक संस्थाओं की नीतांत आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जिससे स्थानीय बच्चों को बेहतर शिक्षा के लिए दूर-दराज तक जाने की आवश्यकता न पड़े और उन्हें सरलता पूर्वक उच्च कोटि की शिक्षा प्राप्त हो सके। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक,अभिभावक एवं शिक्षा प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे जिनके द्वारा इस शैक्षणिक संस्थान की उत्तरोत्तर प्रगति की कामना की गई।
    2
    -मानपुर नगर में शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए श्री स्वामी संत शरण गुरुकुलम विद्यालय का आज शुभ मुहूर्त पर वैदिक रीति रिवाज से पूजा पाठ कर विधिवत शुभारंभ किया गया।इस अवसर पर जगद्गुरु जी महाराज के द्वारा अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम के विद्यालय का शुभारंभ हुआ,जिससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च कोटि की शिक्षा प्राप्त करने के अवसर मिलेंगे।
विदित हो कि स्वामी संत शरण गुरुकुलम विद्यालय एक लंबे समय से हनुमंत कुंज आश्रम शिवपुरी छपडौर में सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है।विद्यार्थियों की सुविधा के दृष्टिगत जिसकी नई शाखा का मानपुर नगर में शुभ आरंभ हुआ है, ताकि दूर दराज ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को सुगमता से बेहतर शैक्षणिक वातावरण और संस्कारयुक्त शिक्षा उपलब्ध कराई जा सके।
इस विद्यालय में प्रारंभिक रूप से केजी-1 से लेकर आठवीं कक्षा तक की कक्षाओ का संचालन किया जाएगा।संस्थान द्वारा विद्यालय के संचालन की संपूर्ण जिम्मेदारी ख्यातिलब्ध जाने माने शिक्षाविद प्रधानाध्यापक श्री महेंद्र तिवारी को सौंपी गई है,जो विद्यालय के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों का संचालन किया करेंगे।
विद्यालय प्रबंधन का उद्देश्य है कि मानपुर क्षेत्र के विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और संस्कारों से परिपूर्ण शिक्षा मिले।इसी लक्ष्य के दृष्टिगत गुरुकुलम विद्यालय की इस नई शाखा की शुरुआत मानपुर में की गई है,जिससे अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम की उत्कृष्ट शिक्षा प्राप्त कर सकें।
विद्यालय के शुभारंभ के अवसर पर उपस्थित गणमान्य ने संस्थान की इस पहल की सराहना करते हुए कहा है कि मानपुर क्षेत्र में इस प्रकार की शैक्षणिक संस्थाओं की नीतांत आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जिससे स्थानीय बच्चों को बेहतर शिक्षा के लिए दूर-दराज तक जाने की आवश्यकता न पड़े और उन्हें सरलता पूर्वक उच्च कोटि की शिक्षा प्राप्त हो सके।
इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक,अभिभावक एवं शिक्षा प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे जिनके द्वारा इस शैक्षणिक संस्थान की उत्तरोत्तर प्रगति की कामना की गई।
    user_Ashutosh tripathi
    Ashutosh tripathi
    Court reporter मानपुर, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • वन विभाग की चुप्पी से नष्ट हो रही किसानों की फसलें, आखिरकार इसका जिम्मेदार कौन रीवा। वन विभाग की अनदेखी व चुप्पी से किसानों की फसलें नष्ट हो रही है। इसके बाद भी नीलगायों, बंदरों एवं जंगली सुअरों पर लगाम लगाने व पकड़ने वन विभाग के जिम्मेदार अधिकारी कारगर कदम नहीं उठा रहे और न ही नुकसान का हर्जाना चुका रहे। वन विभाग अधिकारियों की चुप्पी किसानों को संकट में डाल रही है। अगर किसान आक्रोश में आकर फसलों सहित घरों के छप्परों को बचाने जानवरों को क्षति पहुंचाएंगे तो वन विभाग का अमला कारवाई करने टूट पड़ेगा। लेकिन क्षति पहुंचा रहे जानवरों को पकड़ने कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा और न ही खुला आदेश जारी कर रहा कि जो जानवर फसलों सहित छप्परों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्हें भगाने व मारने किसान स्वयं उपाय करें। किस तरह से नीलगायों व बंदरों द्वारा फसलों को नष्ट किया जा रहा है, इसका नजारा देख सकते हैं। यह नजारा जवा क्षेत्र के मटीमा का है। किसानों द्वारा मप्र के पूर्व प्रतिपक्ष नेता अजय सिंह को भी उक्त गंभीर समस्याओं से भी अवगत कराया गया इसके बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है।
    1
    वन विभाग की चुप्पी से नष्ट हो रही किसानों की फसलें, आखिरकार इसका जिम्मेदार कौन       
रीवा। वन विभाग की अनदेखी व चुप्पी से किसानों की फसलें नष्ट हो रही है। इसके बाद भी नीलगायों, बंदरों एवं जंगली सुअरों पर लगाम लगाने व पकड़ने वन विभाग के जिम्मेदार अधिकारी कारगर कदम नहीं उठा रहे और न ही नुकसान का हर्जाना चुका रहे। वन विभाग अधिकारियों की चुप्पी किसानों को संकट में डाल रही है। अगर किसान आक्रोश में आकर फसलों सहित घरों के छप्परों को बचाने जानवरों को क्षति पहुंचाएंगे तो वन विभाग का अमला कारवाई करने टूट पड़ेगा। लेकिन क्षति पहुंचा रहे जानवरों को पकड़ने कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा और न ही खुला आदेश जारी कर रहा कि जो जानवर फसलों सहित छप्परों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्हें भगाने व मारने किसान स्वयं उपाय करें। किस तरह से नीलगायों व बंदरों द्वारा फसलों को नष्ट किया जा रहा है, इसका नजारा देख सकते हैं। यह नजारा जवा क्षेत्र के मटीमा का है। किसानों द्वारा मप्र के पूर्व प्रतिपक्ष नेता अजय सिंह को भी उक्त गंभीर समस्याओं से भी अवगत कराया गया इसके बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है।
    user_शेखर तिवारी
    शेखर तिवारी
    Journalist गुढ़, रीवा, मध्य प्रदेश•
    40 min ago
  • gram post bigaudi tahshil amarpatan district Maihar Madhya pradesh me tuta huaa हैंड पंप है जो 1 साल से इसी तरह है अभी तक बनाया नहीं गया कृपया जल्दी निवारण करे
    1
    gram post bigaudi tahshil amarpatan district Maihar Madhya pradesh me tuta huaa हैंड पंप है जो 1 साल से इसी तरह है अभी तक बनाया नहीं गया कृपया जल्दी निवारण करे
    user_Mukesh Patel
    Mukesh Patel
    Amarpatan, Satna•
    2 hrs ago
  • नगर परिषद बरही के वार्ड क्रमांक 12, 13, 14 एवं 15 अंतर्गत आने वाले छिदिया एवं हीरापुर क्षेत्र के रहवासी आज नरकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। रोड में ना तो पानी का छिड़काव हो रहा है और ना ही पक्की सड़क का निर्माण, जिससे हर समय धूल का गुबार उड़ता रहता है। धूल-मिट्टी के कारण बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को दमा, टीवी, एलर्जी जैसी गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। आम जनजीवन पूरी तरह नरकीय हो चुका है और लोग रोज़ाना ट्रकों से निकलने वाले धूल में जी रहे हैं। स्थानीय नागरिक इस गंभीर समस्या को लेकर कलेक्टर महोदय की जनसुनवाई में भी शिकायत दर्ज करा चुके हैं, बावजूद इसके अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। कार्यवाही न होने पर वार्ड वासियों में गहरा रोष और मायूसी है। जनता का कहना है कि यदि शीघ्र पानी का नियमित छिड़काव और पक्की सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं हुआ, तो मजबूरन उन्हें आवाज़ बुलंद करनी पड़ेगी। प्रशासन से दरख़्वास्त है कि इस जनहित के मामले पर फ़ौरी तौर पर ध्यान देते हुए रोड का कार्य या पानी छिड़काव का काम किया जाए ताकि छिदिया एवं हीरापुर के लोगों को इस अज़ाब से निजात मिल सके।
    3
    नगर परिषद बरही के वार्ड क्रमांक 12, 13, 14 एवं 15 अंतर्गत आने वाले छिदिया एवं हीरापुर क्षेत्र के रहवासी आज नरकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। रोड में ना तो पानी का छिड़काव हो रहा है और ना ही पक्की सड़क का निर्माण, जिससे हर समय धूल का गुबार उड़ता रहता है।
धूल-मिट्टी के कारण बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को दमा, टीवी, एलर्जी जैसी गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। आम जनजीवन पूरी तरह नरकीय हो चुका है और लोग रोज़ाना ट्रकों से निकलने वाले धूल में जी रहे हैं।
स्थानीय नागरिक इस गंभीर समस्या को लेकर कलेक्टर महोदय की जनसुनवाई में भी शिकायत दर्ज करा चुके हैं, बावजूद इसके अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। कार्यवाही न होने पर वार्ड वासियों में गहरा रोष और मायूसी है।
जनता का कहना है कि यदि शीघ्र पानी का नियमित छिड़काव और पक्की सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं हुआ, तो मजबूरन उन्हें आवाज़ बुलंद करनी पड़ेगी।
प्रशासन से दरख़्वास्त है कि इस जनहित के मामले पर फ़ौरी तौर पर ध्यान देते हुए रोड का कार्य या पानी छिड़काव का काम किया जाए ताकि छिदिया एवं हीरापुर के लोगों को इस अज़ाब से निजात मिल सके।
    user_Iqbal pawar
    Iqbal pawar
    Social worker बरही, कटनी, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • नगरीय विकास एवं आवास मंत्री तथा सतना जिले के प्रभारी मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विकास कार्यो की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी, विधायक चित्रकूट श्री सुरेंद्र सिंह गहरवार, महापौर श्री योगेश ताम्रकार, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रामखेलावन कोल, उपाध्यक्ष श्रीमती सुष्मिता सिंह,नगर निगम अध्यक्ष श्री राजेश चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष श्री भगवती प्रसाद पाण्डेय,कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस, पुलिस अधीक्षक श्री हंसराज सिंह, डीएफओ श्री मयंक चांदीवाल, आयुक्त नगर निगम श्री शेर सिंह मीना,सीईओ जिला पंचायत श्री शैलेंद्र सिंह, अपर कलेक्टर श्री विकास सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल हुए।
    1
    नगरीय विकास एवं आवास मंत्री तथा सतना जिले के प्रभारी मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विकास कार्यो की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। 
बैठक में नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी, विधायक चित्रकूट श्री सुरेंद्र सिंह गहरवार, महापौर श्री योगेश ताम्रकार, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रामखेलावन कोल, उपाध्यक्ष श्रीमती सुष्मिता सिंह,नगर निगम अध्यक्ष श्री  राजेश चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष श्री भगवती प्रसाद पाण्डेय,कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस, पुलिस अधीक्षक श्री हंसराज सिंह, डीएफओ श्री मयंक चांदीवाल, आयुक्त नगर निगम श्री शेर सिंह मीना,सीईओ जिला पंचायत श्री शैलेंद्र सिंह, अपर कलेक्टर श्री विकास सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल हुए।
    user_रोहित कुमार पाठक
    रोहित कुमार पाठक
    Lawyer अमरपाटन, सतना, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by पत्रकार रुद्र प्रताप सिंह
    1
    Post by पत्रकार रुद्र प्रताप सिंह
    user_पत्रकार रुद्र प्रताप सिंह
    पत्रकार रुद्र प्रताप सिंह
    Photographer गोपदबनास, सीधी, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • #शहडोल #shahdol
    1
    #शहडोल #shahdol
    user_Angad Tiwari
    Angad Tiwari
    पत्रकार जयसिंहनगर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.