logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

‘भविष्य की उड़ान’ से विद्यालय विकास को मिल रही नई दिशा,जीवद विद्यालय के विकास में ग्रामीणों की पहल, जनसहयोग से जुटाए 60 हजार रुपये, 90 हजार का अतिरिक्त राज्यांश मिलेगा सवाई माधोपुर, 27 अगस्त। जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग की अभिनव पहल ‘भविष्य की उड़ान’ के तहत विद्यालयों के विकास में जनभागीदारी लगातार बढ़ रही है। इसी क्रम में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जीवद के विकास के लिए ग्रामीणों ने 60 हजार रुपये की जनसहयोग राशि उपलब्ध कराई है। विद्यालय के प्रधानाचार्य ऋषिकेश मीणा एवं ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री जन सहभागिता विद्यालय विकास योजना में 60 हजार रुपये की जनसहयोग राशि का चैक जिला कलक्टर काना राम को सौंपा। इस दौरान सीडीईओ देवी लाल मीणा, एडीपीसी हरकेश लाल मीणा एवं डीईओ दिनेश कुमार गुप्ता उपस्थित रहे। जिला कलक्टर ने ग्रामीणों की पहल की सराहना करते हुए अन्य विद्यालयों के विकास में भी अधिकाधिक जनभागीदारी का आह्वान किया। *60 हजार के जनसहयोग पर 90 हजार का राज्यांश मिलेगा:-* एडीपीसी हरकेश लाल ने बताया कि ‘भविष्य की उड़ान’ का उद्देश्य विद्यालय विकास में समाज की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। योजना के तहत जनसहयोग से प्राप्त राशि के आधार पर राज्य सरकार द्वारा अतिरिक्त राज्यांश उपलब्ध कराया जाता है, जिससे विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं एवं शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। कार्यक्रम अधिकारी समग्र शिक्षा हेमराज मीणा ने बताया कि जीवद विद्यालय को प्राप्त 60 हजार रुपये जनसहयोग राशि पर 90 हजार रुपये का अतिरिक्त राज्यांश मिलेगा। इस प्रकार विद्यालय विकास के लिए कुल 1.50 लाख रुपये उपलब्ध होंगे। राशि से विद्यार्थियों के लिए फर्नीचर, कक्षा-कक्षों की मरम्मत तथा आवश्यक सुविधाओं के विकास सहित अन्य जरूरी कार्य करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि समुदाय के छोटे-छोटे योगदान मिलकर विद्यालयों के विकास में बड़ा बदलाव ला सकते हैं और ‘भविष्य की उड़ान’ इसी जनभागीदारी की भावना को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

51 min ago
user_Sudeep Kumar Gaur
Sudeep Kumar Gaur
Local News Reporter बामनवास, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
51 min ago
c2ca1b51-d05b-49f7-b4d0-f3882690aa1e

‘भविष्य की उड़ान’ से विद्यालय विकास को मिल रही नई दिशा,जीवद विद्यालय के विकास में ग्रामीणों की पहल, जनसहयोग से जुटाए 60 हजार रुपये, 90 हजार का अतिरिक्त राज्यांश मिलेगा सवाई माधोपुर, 27 अगस्त। जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग की अभिनव पहल ‘भविष्य की उड़ान’ के तहत विद्यालयों के विकास में जनभागीदारी लगातार बढ़ रही है। इसी क्रम में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जीवद के विकास के लिए ग्रामीणों ने 60 हजार रुपये की जनसहयोग राशि उपलब्ध कराई है। विद्यालय के प्रधानाचार्य ऋषिकेश मीणा एवं ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री जन सहभागिता विद्यालय विकास योजना में 60 हजार रुपये की जनसहयोग राशि का चैक जिला कलक्टर काना राम को सौंपा। इस दौरान सीडीईओ देवी लाल मीणा, एडीपीसी हरकेश लाल मीणा एवं डीईओ दिनेश कुमार गुप्ता उपस्थित रहे। जिला कलक्टर ने ग्रामीणों की पहल की सराहना करते हुए अन्य विद्यालयों के विकास में भी अधिकाधिक जनभागीदारी का आह्वान किया। *60 हजार के जनसहयोग पर 90 हजार का राज्यांश मिलेगा:-* एडीपीसी हरकेश लाल ने बताया कि ‘भविष्य की उड़ान’ का उद्देश्य विद्यालय विकास में समाज की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। योजना के तहत जनसहयोग से प्राप्त राशि के आधार पर राज्य सरकार द्वारा अतिरिक्त राज्यांश उपलब्ध कराया जाता है, जिससे विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं एवं शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। कार्यक्रम अधिकारी समग्र शिक्षा हेमराज मीणा ने बताया कि जीवद विद्यालय को प्राप्त 60 हजार रुपये जनसहयोग राशि पर 90 हजार रुपये का अतिरिक्त राज्यांश मिलेगा। इस प्रकार विद्यालय विकास के लिए कुल 1.50 लाख रुपये उपलब्ध होंगे। राशि से विद्यार्थियों के लिए फर्नीचर, कक्षा-कक्षों की मरम्मत तथा आवश्यक सुविधाओं के विकास सहित अन्य जरूरी कार्य करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि समुदाय के छोटे-छोटे योगदान मिलकर विद्यालयों के विकास में बड़ा बदलाव ला सकते हैं और ‘भविष्य की उड़ान’ इसी जनभागीदारी की भावना को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

More news from Sawai Madhopur and nearby areas
  • *नगर निकाय आम चुनाव-2026: नामांकन के लिए लोक सूचना जारी* *पहले दिन गंगापुर नगर परिषद के लिए कुल 11 उम्मीदवारों ने नामांकन दर्ज किए* *सवाई माधोपुर, 27 अगस्त।* राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान के निर्देशानुसार नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 के तहत जिले के सभी 6 नगर निकायों में संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों ने गुरुवार को लोक सूचना जारी कर दी है। लोक सूचना जारी होने के साथ ही नगर निकायों में सदस्य पद हेतु नाम-निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नामांकन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त, 2026 निर्धारित की गई है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, जिले के 6 नगर निकायों के आम चुनाव दो चरणों में संपन्न कराए जाएंगे। प्रथम चरण में नगर परिषद सवाई माधोपुर तथा नगर पालिका खण्डार और बौंली में निर्वाचन होंगे। वहीं दूसरे चरण में नगर परिषद गंगापुर सिटी तथा नगर पालिका बामनवास और वजीरपुर में निर्वाचन होंगे। संजय शर्मा ने बताया कि नामांकन प्राप्त करने के पहले दिन गंगापुर सिटी नगर परिषद के विभिन्न वार्डो के लिए कुल 11 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए हैं। उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा आम चुनाव के लिए घोषित कार्यक्रम के अनुसार, सदस्य पद हेतु संबंधित रिटर्निंग अधिकारी द्वारा लोक सूचना जारी की गई है तथा 31 अगस्त, 2026 नाम निर्देशन-पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि है। इन दिनों में 28 अगस्त और 30 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश होने के कारण नाम निर्देशन प्राप्त नहीं किए जाएंगे। इसी कड़ी में 1 सितंबर, 2026 को नाम निर्देशन-पत्रों की संवीक्षा की जाएगी तथा 3 सितंबर, 2026 को दोपहर 3 बजे तक अभ्यर्थिता वापस ली जा सकेगी। 4 सितम्बर, 2026 को निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन किया जाएगा। प्रथम चरण के लिए मतदान 9 सितंबर, 2026 तथा द्वितीय चरण के लिए मतदान 11 सितंबर, 2026 को होगा। मतदान का समय सवेरे 07 बजे से सायं 06 बजे तक निर्धारित किया गया है। मतगणना 14 सितंबर, 2026 को की जाएगी। *अध्यक्षीय पदों के निर्वाचन के लिए लोक सूचना 15 सितम्बर को जारी होगी:-* नगरीय निकायों के अध्यक्षीय पदों के निर्वाचन के लिए 15 सितम्बर, 2026 को लोक सूचना जारी की जाएगी। 16 सितम्बर, 2026 को नाम निर्देशन-पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे तथा 17 सितम्बर, 2026 को नाम निर्देशन-पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। 18 सितम्बर, 2026 को दोपहर 3 बजे तक अभ्यर्थिता वापस ली जा सकेगी तथा इसी दिन अभ्यर्थिता वापस लेने के समय के तुरंत बाद निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन किया जाएगा। 21 सितम्बर, 2026 को प्रातः 10 बजे से अपराह्न 2 बजे तक मतदान होगा तथा मतदान समाप्ति के तुरंत बाद मतगणना की जाएगी। उन्होंने बताया कि उपाध्यक्षीय पदों के निर्वाचन के लिए 22 सितम्बर, 2026 को निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न होगी। इस दिन प्रातः 10 बजे बैठक प्रारंभ होगी, प्रातः 11 बजे तक नामांकन पत्रों का प्रस्तुतीकरण होगा और प्रातः 11ः30 बजे से नाम निर्देशन-पत्रों की संवीक्षा होगी तथा अपराह्न 2 बजे तक अभ्यर्थिता वापस ली जा सकेगी। आवश्यक होने पर दोपहर 2ः30 बजे से सायं 5 बजे तक मतदान होगा तथा मतदान समाप्ति के तुरंत बाद मतगणना की जाएगी। *मतदाता के पास मतदाता पहचान पत्र के अलावा 11 दस्तावेज दिखाने का विकल्प:-* मतदान के समय मतदाता को पहचान पत्र (ईपीआईसी) प्रस्तुत करना होगा। जिन मतदाताओं के पास ईपीआईसी न हो तो वे चुनाव की घोषणा किये जाने से पूर्व में जारी 11 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेजो में से कोई एक मूल दस्तावेज प्रस्तुत कर सकते हैं। इन दस्तावेजों में आधार कार्ड, विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण)/ मनरेगा कार्ड, बैंको/ डाकघर द्वारा जारी किए गए फोटोयुक्त पासबुक, श्रम मंत्रालय की योजना के अन्तर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कोर्ड/ आयुष्मान भारत हैल्थ कार्ड, ड्राइविंग लाइसेन्स, पैन कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटो युक्त पेंशन दस्तावेज, केन्द्र / राज्य सरकार / लोक उपक्रम / पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, सांसदों एवं विधानसभा सदस्यों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र और यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड आदि सम्मिलित हैं। ---000---
    1
    *नगर निकाय आम चुनाव-2026: नामांकन के लिए लोक सूचना जारी*
*पहले दिन गंगापुर नगर परिषद के लिए कुल 11 उम्मीदवारों ने नामांकन दर्ज किए*
*सवाई माधोपुर, 27 अगस्त।* राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान के निर्देशानुसार नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 के तहत जिले के सभी 6 नगर निकायों में संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों ने गुरुवार को लोक सूचना जारी कर दी है। लोक सूचना जारी होने के साथ ही नगर निकायों में सदस्य पद हेतु नाम-निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नामांकन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त, 2026 निर्धारित की गई है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, जिले के 6 नगर निकायों के आम चुनाव दो चरणों में संपन्न कराए जाएंगे। प्रथम चरण में नगर परिषद सवाई माधोपुर तथा नगर पालिका खण्डार और बौंली में निर्वाचन होंगे। वहीं दूसरे चरण में नगर परिषद गंगापुर सिटी तथा नगर पालिका बामनवास और वजीरपुर में निर्वाचन होंगे।
संजय शर्मा ने बताया कि नामांकन प्राप्त करने के पहले दिन गंगापुर सिटी नगर परिषद के विभिन्न वार्डो के लिए कुल 11 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए हैं। उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा आम चुनाव के लिए घोषित कार्यक्रम के अनुसार, सदस्य पद हेतु संबंधित रिटर्निंग अधिकारी द्वारा लोक सूचना जारी की गई है तथा 31 अगस्त, 2026 नाम निर्देशन-पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि है। इन दिनों में 28 अगस्त और 30 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश होने के कारण नाम निर्देशन प्राप्त नहीं किए जाएंगे। इसी कड़ी में 1 सितंबर, 2026 को नाम निर्देशन-पत्रों की संवीक्षा की जाएगी तथा 3 सितंबर, 2026 को दोपहर 3 बजे तक अभ्यर्थिता वापस ली जा सकेगी। 4 सितम्बर, 2026 को निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन किया जाएगा। प्रथम चरण के लिए मतदान 9 सितंबर, 2026 तथा द्वितीय चरण के लिए मतदान 11 सितंबर, 2026 को होगा। मतदान का समय सवेरे 07 बजे से सायं 06 बजे तक निर्धारित किया गया है। मतगणना 14 सितंबर, 2026 को की जाएगी।
*अध्यक्षीय पदों के निर्वाचन के लिए लोक सूचना 15 सितम्बर को जारी होगी:-* नगरीय निकायों के अध्यक्षीय पदों के निर्वाचन के लिए 15 सितम्बर, 2026 को लोक सूचना जारी की जाएगी। 16 सितम्बर, 2026 को नाम निर्देशन-पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे तथा 17 सितम्बर, 2026 को नाम निर्देशन-पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। 18 सितम्बर, 2026 को दोपहर 3 बजे तक अभ्यर्थिता वापस ली जा सकेगी तथा इसी दिन अभ्यर्थिता वापस लेने के समय के तुरंत बाद निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन किया जाएगा। 21 सितम्बर, 2026 को प्रातः 10 बजे से अपराह्न 2 बजे तक मतदान होगा तथा मतदान समाप्ति के तुरंत बाद मतगणना की जाएगी। उन्होंने बताया कि उपाध्यक्षीय पदों के निर्वाचन के लिए 22 सितम्बर, 2026 को निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न होगी। इस दिन प्रातः 10 बजे बैठक प्रारंभ होगी, प्रातः 11 बजे तक नामांकन पत्रों का प्रस्तुतीकरण होगा और प्रातः 11ः30 बजे से नाम निर्देशन-पत्रों की संवीक्षा होगी तथा अपराह्न 2 बजे तक अभ्यर्थिता वापस ली जा सकेगी। आवश्यक होने पर दोपहर 2ः30 बजे से सायं 5 बजे तक मतदान होगा तथा मतदान समाप्ति के तुरंत बाद मतगणना की जाएगी।
*मतदाता के पास मतदाता पहचान पत्र के अलावा 11 दस्तावेज दिखाने का विकल्प:-* मतदान के समय मतदाता को पहचान पत्र (ईपीआईसी) प्रस्तुत करना होगा। जिन मतदाताओं के पास ईपीआईसी न हो तो वे चुनाव की घोषणा किये जाने से पूर्व में जारी 11 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेजो में से कोई एक मूल दस्तावेज प्रस्तुत कर सकते हैं। इन दस्तावेजों में आधार कार्ड, विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण)/ मनरेगा कार्ड, बैंको/ डाकघर द्वारा जारी किए गए फोटोयुक्त पासबुक, श्रम मंत्रालय की योजना के अन्तर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कोर्ड/ आयुष्मान भारत हैल्थ कार्ड,  ड्राइविंग लाइसेन्स, पैन कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटो युक्त पेंशन दस्तावेज, केन्द्र / राज्य सरकार / लोक उपक्रम / पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, सांसदों एवं विधानसभा सदस्यों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र और यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड आदि सम्मिलित हैं।
---000---
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    10 min ago
  • लालसोट से डिग्गीपुरी की 48वीं पदयात्रा की कमान नेमी चन्द जागा को, बने अध्यक्ष डिग्गीपुरी की 48वीं पदयात्रा के अध्यक्ष बने नेमी चन्द जागा लालसोट में श्री कल्याण मंडल की बैठक में नेमी चन्द जागा को अध्यक्ष एवं विजय जांगिड़ कोषाध्यक्ष चुना गया। पदयात्रा की तैयारियों को लेकर भी चर्चा हुई।
    1
    लालसोट से डिग्गीपुरी की 48वीं पदयात्रा की कमान नेमी चन्द जागा को, बने अध्यक्ष
डिग्गीपुरी की 48वीं पदयात्रा  के अध्यक्ष बने नेमी चन्द जागा
लालसोट में श्री कल्याण मंडल की बैठक में नेमी चन्द जागा को अध्यक्ष एवं विजय जांगिड़ कोषाध्यक्ष चुना गया। पदयात्रा की तैयारियों को लेकर भी चर्चा हुई।
    user_Girdhari lal Sahu
    Girdhari lal Sahu
    लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • रामगढ़ मुराड़ा मार्ग पर कीचड़ का साम्राज्य: पीडब्ल्यूडी की लापरवाही से दलदल में तब्दील हुई सड़क, राहगीर परेशान नाली निर्माण न होने से जलभराव की स्थिति, बाइक सवार और पैदल यात्री रोजाना हो रहे हादसों के शिकार रामगढ़ मुराड़ा मार्ग पर कीचड़ का साम्राज्य: पीडब्ल्यूडी की लापरवाही से दलदल में तब्दील हुई सड़क, राहगीर परेशान नाली निर्माण न होने से जलभराव की स्थिति, बाइक सवार और पैदल यात्री रोजाना हो रहे हादसों के शिकार रामगढ़ (विशेष संवाददाता): रामगढ़ मुराड़ा मुख्य मार्ग पर लोक निर्माण विभाग (PWD) की घोर लापरवाही के चलते आम जनता का आवागमन दूभर हो गया है। सड़क किनारे जल निकासी के लिए नालियों का निर्माण न होने से बारिश का पानी और कीचड़ सड़क पर ही जमा हो रहा है, जिससे पूरा रास्ता गहरे दलदल में तब्दील हो चुका है। दोपहिया वाहन चालक और पैदल यात्री बेहाल सड़क की बदहाली का आलम यह है कि यहां से गुजरने वाले बाइक सवार और अन्य दोपहिया वाहन चालक रोजाना कीचड़ और गड्ढों में फंसकर गिर रहे हैं। न केवल वाहन चालक, बल्कि स्कूल जाने वाले बच्चे, बुजुर्ग और पैदल चलने वाले राहगीर भी इस फिसलन भरे रास्ते से गुजरने को मजबूर हैं। आए दिन लोग फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। विभाग की अनदेखी से ग्रामीणों में भारी रोष स्थानीय निवासियों का कहना है कि: सड़क के दोनों ओर नाली न होने के कारण हल्का पानी भी सड़क पर ही भर जाता है। कई बार संबंधित विभाग और अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। लंबे समय से सड़क और नाली निर्माण की मांग लंबित है, जिसे लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रामीणों ने प्रशासन और पीडब्ल्यूडी विभाग से मांग की है कि समस्या की गंभीरता को देखते हुए तुरंत पक्की सड़क और नाली का निर्माण कराया जाए, ताकि जलभराव और कीचड़ से निजात मिल सके। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही मार्ग को दुरुस्त नहीं किया गया, तो वे सड़क पर उतरकर विरोध-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
    1
    रामगढ़ मुराड़ा मार्ग पर कीचड़ का साम्राज्य: पीडब्ल्यूडी की लापरवाही से दलदल में तब्दील हुई सड़क, राहगीर परेशान
नाली निर्माण न होने से जलभराव की स्थिति, बाइक सवार और पैदल यात्री रोजाना हो रहे हादसों के शिकार
रामगढ़ मुराड़ा मार्ग पर कीचड़ का साम्राज्य: पीडब्ल्यूडी की लापरवाही से दलदल में तब्दील हुई सड़क, राहगीर परेशान
नाली निर्माण न होने से जलभराव की स्थिति, बाइक सवार और पैदल यात्री रोजाना हो रहे हादसों के शिकार
रामगढ़ (विशेष संवाददाता): रामगढ़ मुराड़ा मुख्य मार्ग पर लोक निर्माण विभाग (PWD) की घोर लापरवाही के चलते आम जनता का आवागमन दूभर हो गया है। सड़क किनारे जल निकासी के लिए नालियों का निर्माण न होने से बारिश का पानी और कीचड़ सड़क पर ही जमा हो रहा है, जिससे पूरा रास्ता गहरे दलदल में तब्दील हो चुका है।
दोपहिया वाहन चालक और पैदल यात्री बेहाल
सड़क की बदहाली का आलम यह है कि यहां से गुजरने वाले बाइक सवार और अन्य दोपहिया वाहन चालक रोजाना कीचड़ और गड्ढों में फंसकर गिर रहे हैं। न केवल वाहन चालक, बल्कि स्कूल जाने वाले बच्चे, बुजुर्ग और पैदल चलने वाले राहगीर भी इस फिसलन भरे रास्ते से गुजरने को मजबूर हैं। आए दिन लोग फिसलकर चोटिल हो रहे हैं।
विभाग की अनदेखी से ग्रामीणों में भारी रोष
स्थानीय निवासियों का कहना है कि:
सड़क के दोनों ओर नाली न होने के कारण हल्का पानी भी सड़क पर ही भर जाता है।
कई बार संबंधित विभाग और अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
लंबे समय से सड़क और नाली निर्माण की मांग लंबित है, जिसे लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है।
शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी
ग्रामीणों ने प्रशासन और पीडब्ल्यूडी विभाग से मांग की है कि समस्या की गंभीरता को देखते हुए तुरंत पक्की सड़क और नाली का निर्माण कराया जाए, ताकि जलभराव और कीचड़ से निजात मिल सके। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही मार्ग को दुरुस्त नहीं किया गया, तो वे सड़क पर उतरकर विरोध-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
    user_Ramsingh Meena
    Ramsingh Meena
    तालावारा, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • खटवा देवली में अवैध हथकढ़ शराब के खिलाफ पुलिस की दबिश एक हजार लीटर कच्चा वॉश नष्ट किया, शराब बनाने की भट्ठियां तोड़ी लालसोट । अवैध हथकढ़ शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लालसोट थाना पुलिस ने खटवा देवली गांव में कार्रवाई की। वृत्ताधिकारी लालसोट सत्यनारायण यादव के नेतृत्व में थानाधिकारी लालसोट हरलाल मीणा एवं थानाधिकारी झांपड़ा सतीश कुमार मय जाप्ते के साथ चौकीदारों की ढाणी में दबिश दी। पुलिस टीम ने गांव के बाहर खेतों में अवैध हथकढ़ शराब बनाने के लिए तैयार किए जा रहे कच्चे वॉश को नष्ट किया। कार्रवाई के दौरान करीब 1000 लीटर कच्चा वॉश नष्ट किया गया तथा शराब बनाने के लिए बनाई गई भट्ठियों को तोड़ा गया। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध हथकढ़ शराब बनाने वालों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रखने की बात कही।
    1
    खटवा देवली में अवैध हथकढ़ शराब के खिलाफ पुलिस की दबिश
एक हजार लीटर कच्चा वॉश नष्ट किया, शराब बनाने की भट्ठियां तोड़ी
लालसोट । अवैध हथकढ़ शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लालसोट थाना पुलिस ने खटवा देवली गांव में कार्रवाई की। वृत्ताधिकारी लालसोट सत्यनारायण यादव के नेतृत्व में थानाधिकारी लालसोट हरलाल मीणा एवं थानाधिकारी झांपड़ा सतीश कुमार मय जाप्ते के साथ चौकीदारों की ढाणी में दबिश दी।
पुलिस टीम ने गांव के बाहर खेतों में अवैध हथकढ़ शराब बनाने के लिए तैयार किए जा रहे कच्चे वॉश को नष्ट किया। कार्रवाई के दौरान करीब 1000 लीटर कच्चा वॉश नष्ट किया गया तथा शराब बनाने के लिए बनाई गई भट्ठियों को तोड़ा गया।
पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध हथकढ़ शराब बनाने वालों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रखने की बात कही।
    user_Kamlesh kumar
    Kamlesh kumar
    लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • अवैध हथकड़ शराब के खिलाफ लालसोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई , 1000 लीटर वाश किया नष्ट अवैध हथकढ़ शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1000 लीटर कच्चा वॉश नष्ट लालसोट। अवैध हथकढ़ शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लालसोट पुलिस ने बुधवार को ग्राम खटवा देवली स्थित चौकीदारों की ढाणी में दबिश देकर अवैध शराब बनाने के ठिकानों पर कार्रवाई की। वृताधिकारी लालसोट सत्यनारायण यादव के नेतृत्व में थानाधिकारी लालसोट हरलाल मीणा एवं थानाधिकारी झांपड़ा सतीश कुमार मय जाप्ता ने गांव में दबिश दी। पुलिस टीम ने गांव के बाहर खेतों में अवैध हथकढ़ शराब बनाने के लिए तैयार किया गया करीब 1000 लीटर कच्चा वॉश नष्ट किया। पुलिस टीम ने मौके पर लगी अवैध शराब की भट्टियों को भी तोड़कर नष्ट किया। कार्रवाई के दौरान अवैध शराब निर्माण में प्रयुक्त सामग्री को मौके पर ही नष्ट किया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध शराब एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
    4
    अवैध हथकड़ शराब के खिलाफ लालसोट पुलिस की बड़ी  कार्रवाई , 1000 लीटर वाश किया नष्ट
अवैध हथकढ़ शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1000 लीटर कच्चा वॉश नष्ट
लालसोट। अवैध हथकढ़ शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लालसोट पुलिस ने बुधवार को ग्राम खटवा देवली स्थित चौकीदारों की ढाणी में दबिश देकर अवैध शराब बनाने के ठिकानों पर कार्रवाई की।
वृताधिकारी लालसोट सत्यनारायण यादव के नेतृत्व में थानाधिकारी लालसोट हरलाल मीणा एवं थानाधिकारी झांपड़ा सतीश कुमार मय जाप्ता ने गांव में दबिश दी। पुलिस टीम ने गांव के बाहर खेतों में अवैध हथकढ़ शराब बनाने के लिए तैयार किया गया करीब 1000 लीटर कच्चा वॉश नष्ट किया।
पुलिस टीम ने मौके पर लगी अवैध शराब की भट्टियों को भी तोड़कर नष्ट किया। कार्रवाई के दौरान अवैध शराब निर्माण में प्रयुक्त सामग्री को मौके पर ही नष्ट किया गया।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध शराब एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
    user_पत्रकार  : ‌ प्रकाश सैनी
    पत्रकार : ‌ प्रकाश सैनी
    Advertising agency लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • अग्रवाल धर्मशाला में नगर निकाय चुनाव को लेकर सवर्ण समाज की आमसभा आयोजित करौली पुरानी अनाज मंडी स्थित अग्रवाल धर्मशाला में नगर निकाय चुनावों को लेकर सवर्ण समाज की आमसभा का आयोजन किया गया।जिसमें समाज की एकजुटता, चुनावी रणनीति और नगर निकाय चुनाव में भूमिका पर चर्चा की गई। गुरुवार सुबह 11:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक आमसभा में यूजीसी रोलबैक और वर्तमान आरक्षण व्यवस्था में सुधार के मुद्दे भी प्रमुखता से उठाए गए। समता आंदोलन समिति द्वारा इन मांगों के समर्थन में देशव्यापी लोकतांत्रिक आंदोलन चलाने का उल्लेख किया गया।अग्रवाल समाज के जिलाध्यक्ष मूलचंद, वेद प्रकाश उपाध्याय, राजपूत सभा के प्रांतीय सदस्य ऊधौ सिंह राजपूत, करौली शहर अग्रवाल समाज के अध्यक्ष विशम्भर दयाल गुप्ता, विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष चौरजी सिंह और अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष अभय कुमार शर्मा सहित लगभग 50 से 60 सवर्ण समाज के प्रतिनिधि और सदस्य मौजूद थे।
    1
    अग्रवाल धर्मशाला में नगर निकाय चुनाव को लेकर सवर्ण समाज की आमसभा आयोजित 
करौली पुरानी अनाज मंडी स्थित अग्रवाल धर्मशाला में नगर निकाय चुनावों को लेकर सवर्ण समाज की आमसभा का आयोजन किया गया।जिसमें समाज की एकजुटता, चुनावी रणनीति और नगर निकाय चुनाव में भूमिका पर चर्चा की गई। गुरुवार सुबह 11:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक आमसभा में यूजीसी रोलबैक और वर्तमान आरक्षण व्यवस्था में सुधार के मुद्दे भी प्रमुखता से उठाए गए। समता आंदोलन समिति द्वारा इन मांगों के समर्थन में देशव्यापी लोकतांत्रिक आंदोलन चलाने का उल्लेख किया गया।अग्रवाल समाज के जिलाध्यक्ष मूलचंद, वेद प्रकाश उपाध्याय, राजपूत सभा के प्रांतीय सदस्य ऊधौ सिंह राजपूत, करौली शहर अग्रवाल समाज के अध्यक्ष विशम्भर दयाल गुप्ता, विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष चौरजी सिंह और अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष अभय कुमार शर्मा सहित लगभग 50 से 60 सवर्ण समाज के प्रतिनिधि और सदस्य मौजूद थे।
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • टोडाभीम क्षेत्र में आवारा पशुओं का बढ़ा जमावड़ा, हादसों का खतरा टोडाभीम क्षेत्र में आवारा पशुओं का बढ़ा जमावड़ा, हादसों का खतरा टोडाभीम।करौली। टोडाभीम क्षेत्र में आवारा पशुओं का सड़कों पर जमावड़ा रहने से दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी हुई है। दिनभर पशु मुख्य सड़कों और बाजारों में घूमते नजर आते हैं, जिससे वाहन चालकों को परेशानी होती है। वहीं रात के समय यही आवारा पशु खेतों में पहुंचकर किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे किसान चिंतित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पर्याप्त गौशाला नहीं होने के कारण आवारा पशुओं की समस्या बढ़ती जा रही है। लोगों ने प्रशासन से सड़कों से पशुओं को हटाने और स्थायी समाधान के लिए गौशाला की व्यवस्था कराने की मांग की है।
    2
    टोडाभीम क्षेत्र में आवारा पशुओं का बढ़ा जमावड़ा, हादसों का खतरा
टोडाभीम क्षेत्र में आवारा पशुओं का बढ़ा जमावड़ा, हादसों का खतरा
टोडाभीम।करौली।
टोडाभीम क्षेत्र में आवारा पशुओं का सड़कों पर जमावड़ा रहने से दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी हुई है। दिनभर पशु मुख्य सड़कों और बाजारों में घूमते नजर आते हैं, जिससे वाहन चालकों को परेशानी होती है। वहीं रात के समय यही आवारा पशु खेतों में पहुंचकर किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे किसान चिंतित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पर्याप्त गौशाला नहीं होने के कारण आवारा पशुओं की समस्या बढ़ती जा रही है। लोगों ने प्रशासन से सड़कों से पशुओं को हटाने और स्थायी समाधान के लिए गौशाला की व्यवस्था कराने की मांग की है।
    user_Kailash sattavan
    Kailash sattavan
    Repoter टोडाभीम, करौली, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • गंगापुर सिटी के वजीरपुर में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान वजीरपुर। लोकतंत्र के महापर्व में अधिक से अधिक नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वीप कार्यक्रम के तहत नगर पालिका वजीरपुर के वार्ड नंबर 15 एवं 23 में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका वजीरपुर श्री दीपक चौहान के निर्देशानुसार स्वीप सहप्रभारी एवं उपप्रधानाचार्य सोहन लाल गुप्ता तथा बीसीआई नरेंद्र गुप्ता ने बीएलओ शिव सिंह जाटव एवं रजत अकोदिया के साथ वार्डों में पहुंचकर नगर पालिका क्षेत्र के नागरिकों को 11 सितंबर 2026 को प्रातः 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक मतदान करने के लिए प्रेरित किया। अधिकारियों ने नागरिकों को बताया कि मतदान केंद्रों पर महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। उन्होंने सभी मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान करने तथा लोकतंत्र के इस महापर्व को सफल बनाने की अपील की। अभियान के दौरान बताया गया कि यदि कोई व्यक्ति मतदाता को डराता या धमकाता है तो इसकी शिकायत तत्काल संबंधित कंट्रोल रूम में की जाए। मतदान स्थल के आसपास अनावश्यक भीड़ नहीं करने तथा शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने की भी अपील की गई। स्वीप टीम ने कहा कि “राष्ट्र निर्माण में योगदान के लिए मतदान लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ है।” सभी नागरिक बिना किसी लोभ-लालच या दबाव के अपने विवेक से सही उम्मीदवार का चयन करें और अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। अभियान के दौरान नागरिकों से लोकतंत्र की मजबूती के लिए अधिक से अधिक मतदान करने का संकल्प लेने का आह्वान किया गया।
    1
    गंगापुर सिटी के वजीरपुर में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान

वजीरपुर। लोकतंत्र के महापर्व में अधिक से अधिक नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वीप कार्यक्रम के तहत नगर पालिका वजीरपुर के वार्ड नंबर 15 एवं 23 में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया।

अधिशासी अधिकारी नगर पालिका वजीरपुर श्री दीपक चौहान के निर्देशानुसार स्वीप सहप्रभारी एवं उपप्रधानाचार्य सोहन लाल गुप्ता तथा बीसीआई नरेंद्र गुप्ता ने बीएलओ शिव सिंह जाटव एवं रजत अकोदिया के साथ वार्डों में पहुंचकर नगर पालिका क्षेत्र के नागरिकों को 11 सितंबर 2026 को प्रातः 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक मतदान करने के लिए प्रेरित किया।

अधिकारियों ने नागरिकों को बताया कि मतदान केंद्रों पर महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। उन्होंने सभी मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान करने तथा लोकतंत्र के इस महापर्व को सफल बनाने की अपील की।

अभियान के दौरान बताया गया कि यदि कोई व्यक्ति मतदाता को डराता या धमकाता है तो इसकी शिकायत तत्काल संबंधित कंट्रोल रूम में की जाए। मतदान स्थल के आसपास अनावश्यक भीड़ नहीं करने तथा शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने की भी अपील की गई।

स्वीप टीम ने कहा कि “राष्ट्र निर्माण में योगदान के लिए मतदान लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ है।” सभी नागरिक बिना किसी लोभ-लालच या दबाव के अपने विवेक से सही उम्मीदवार का चयन करें और अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें।

अभियान के दौरान नागरिकों से लोकतंत्र की मजबूती के लिए अधिक से अधिक मतदान करने का संकल्प लेने का आह्वान किया गया।
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.