logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राजिम-छुरा मुख्य जिला मार्ग के लिये 145.62 करोड़ की स्वीकृति राजिम-छुरा मुख्य जिला मार्ग के लिये 145.62 करोड़ की स्वीकृति 43.5 किमी का होगा चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राज्य शासन ने प्रमुख अभियंता को राशि स्वीकृति के संबंध में जारी किया परिपत्र गरियाबंद। राज्य शासन ने गरियाबंद जिले के राजिम से छुरा मुख्य जिला मार्ग के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण के लिये 145 करोड़ 62 लाख रुपए स्वीकृत किये हैं। इस राशि से 43.5 किमी लंबे इस मार्ग को चौड़ा और सुदृढ़ किया जायेगा। उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राज्य शासन द्वारा मंत्रालय से आज राशि स्वीकृति के संबंध में प्रमुख अभियंता को परिपत्र जारी कर दिया गया है। उप मुख्यमंत्री साव ने कार्य में प्रयुक्त की जाने वाली सामग्रियों एवं संपूर्ण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिये हैं। किसी भी स्तर पर कार्य की गुणवत्ता में कमी पाये जाने पर उत्तरदायित्व का निर्धारण करते हुये नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। लोक निर्माण विभाग ने प्रमुख अभियंता को कार्य की निविदा समय-सीमा में करने, निर्माण कार्य प्राक्कलन व कार्य संपादित करने में मितव्ययिता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये हैं। विभाग ने निर्माण एजेंसी से अनुबंधित समय-सीमा में काम पूर्ण किया जाना सुनिश्चित कराने को कहा है। कार्य पूर्ण किये जाने के लिये अनावश्यक समय-सीमा वृद्धि नहीं किये जाने के भी निर्देश विभाग ने दिये हैं। अपरिहार्य एवं नियंत्रण से बाहर मान्य कारणों के आधार पर ही सक्षम अधिकारी द्वारा समय-सीमा में वृद्धि की जा सकेगी।

7 hrs ago
user_Www.Chirghar.com
Www.Chirghar.com
पत्रकार बिंद्रानावागढ़ (गरियाबंद), गरियाबंद, छत्तीसगढ़•
7 hrs ago
bed121dd-5884-4fb2-953b-c15878d0de29

राजिम-छुरा मुख्य जिला मार्ग के लिये 145.62 करोड़ की स्वीकृति राजिम-छुरा मुख्य जिला मार्ग के लिये 145.62 करोड़ की स्वीकृति 43.5 किमी का होगा चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राज्य शासन ने प्रमुख अभियंता को राशि स्वीकृति के संबंध में जारी किया परिपत्र गरियाबंद। राज्य शासन ने गरियाबंद जिले के राजिम से छुरा मुख्य जिला मार्ग के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण के लिये 145 करोड़ 62 लाख रुपए स्वीकृत किये हैं। इस राशि से 43.5 किमी लंबे इस मार्ग को चौड़ा और सुदृढ़ किया जायेगा। उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राज्य शासन द्वारा मंत्रालय से आज राशि स्वीकृति के संबंध में प्रमुख अभियंता को परिपत्र जारी कर दिया गया है। उप मुख्यमंत्री साव ने कार्य में प्रयुक्त की जाने वाली सामग्रियों एवं संपूर्ण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिये हैं। किसी भी स्तर पर कार्य की गुणवत्ता में कमी पाये जाने पर उत्तरदायित्व का निर्धारण करते हुये नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। लोक निर्माण विभाग ने प्रमुख अभियंता को कार्य की निविदा समय-सीमा में करने, निर्माण कार्य प्राक्कलन व कार्य संपादित करने में मितव्ययिता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये हैं। विभाग ने निर्माण एजेंसी से अनुबंधित समय-सीमा में काम पूर्ण किया जाना सुनिश्चित कराने को कहा है। कार्य पूर्ण किये जाने के लिये अनावश्यक समय-सीमा वृद्धि नहीं किये जाने के भी निर्देश विभाग ने दिये हैं। अपरिहार्य एवं नियंत्रण से बाहर मान्य कारणों के आधार पर ही सक्षम अधिकारी द्वारा समय-सीमा में वृद्धि की जा सकेगी।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • श्री सदाशिव मंदिर में इस वर्ष भी एक निर्धन परिवार की बेटी का विवाह बड़े ही हर्षोल्लास और सामाजिक सहयोग के साथ संपन्न
    1
    श्री सदाशिव मंदिर में इस वर्ष भी एक निर्धन परिवार की बेटी का विवाह बड़े ही हर्षोल्लास और सामाजिक सहयोग के साथ संपन्न
    user_भीमकुंड न्यूज़ 24
    भीमकुंड न्यूज़ 24
    अर्जुंदा, बालोद, छत्तीसगढ़•
    15 hrs ago
  • सरकारी नाले पर एवं मंदिर की जमीन पर भी कब्जा का मामला चर्चाओं के केंद्र में
    1
    सरकारी नाले पर एवं मंदिर की जमीन पर भी कब्जा का मामला चर्चाओं के केंद्र में
    user_Sharad pansari
    Sharad pansari
    Media house दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    52 min ago
  • इतिहासकार क्या कहने लगे मोदी जी के बारे में
    1
    इतिहासकार क्या कहने लगे मोदी जी के बारे में
    user_MANNU SIDAR ji
    MANNU SIDAR ji
    Farmer बसना, महासमुंद, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • दर्दनाक हादसा कार ने धनोरा बटालियन के जवान को 100 मीटर तक घसीटा हुई मौत । डौंडीलोहारा में देर रात दर्दनाक हादसा तेज रफ्तार कार ने 14वीं बटालियन के आरक्षक को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा — जवान की मौके पर ही मौत कम उम्र के तीन युवक हिरासत में, एक नाबालिग भी शामिल महाशिवरात्रि की देर रात डौंडीलोहारा में दर्दनाक सड़क हादसे में एक जवान की मौत हो गई जब तेज रफ्तार कार ने छुट्टी से लौट रहे जवान तख़त ठाकुर उम्र 42 वर्ष को अपने चपेट में ले लिया हादसा इतना भयानक था कि जवान ने मौके पर ही अपना दम तोड़ दिया ।
    1
    दर्दनाक हादसा कार ने धनोरा बटालियन के जवान को 100 मीटर तक घसीटा हुई मौत ।
डौंडीलोहारा में देर रात दर्दनाक हादसा
तेज रफ्तार कार ने 14वीं बटालियन के आरक्षक को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा — जवान की मौके पर ही मौत कम उम्र के तीन युवक हिरासत में, एक नाबालिग भी शामिल महाशिवरात्रि की देर रात डौंडीलोहारा में दर्दनाक सड़क हादसे में एक जवान की मौत हो गई जब तेज रफ्तार कार ने छुट्टी से लौट रहे जवान तख़त ठाकुर उम्र 42 वर्ष को अपने चपेट में ले लिया हादसा इतना भयानक था कि जवान ने मौके पर ही अपना दम तोड़ दिया ।
    user_User4786
    User4786
    डौंडी लोहारा, बालोद, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • “लुटेरी दुल्हन” को कोर्ट से इंसाफ जिस दुल्हन को समाज में “लुटेरी दुल्हन” कहकर बदनाम किया गया… आज उसी महिला के हक में कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। दुर्ग न्यायालय ने मामले की सुनवाई के बाद स्पष्ट किया कि विवाह को लेकर लगाए गए आरोप कानून की कसौटी पर टिक नहीं पाए। क्या है पूरा मामला, दुर्ग में चर्चित रहे इस मामले में भारती जैन पर आरोप लगाया गया था कि उन्होंने संतोष जैन नाम के रसूखदार परिवार में शादी कर धोखाधड़ी की। परिवार की ओर से विवाह को ही नकार दिया गया था, जबकि दोनों के रिश्ते से एक बच्चा भी है। मामला कोर्ट पहुंचा… जहां दस्तावेज, विवाह संबंधी तथ्य और कानूनी प्रावधानों पर लंबी सुनवाई हुई। अदालत ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि प्रस्तुत वाद प्रचलन योग्य नहीं है और इसे खारिज किया जाता है। कोर्ट के फैसले के बाद भारती जैन को बड़ी राहत मिली है। जिन पर “लुटेरी दुल्हन” जैसे गंभीर आरोप लगाए गए थे, आज वही आरोप न्यायालय में साबित नहीं हो सके। बताया जा रहा है कि विवाह हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था और दोनों के संबंध से एक संतान भी है। इसके बावजूद विवाह से इनकार किया जा रहा था। लेकिन अदालत के फैसले ने अब इस पूरे मामले की दिशा बदल दी है।
    1
    “लुटेरी दुल्हन” को कोर्ट से इंसाफ
जिस दुल्हन को समाज में “लुटेरी दुल्हन” कहकर बदनाम किया गया… आज उसी महिला के हक में कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। दुर्ग न्यायालय ने मामले की सुनवाई के बाद स्पष्ट किया कि विवाह को लेकर लगाए गए आरोप कानून की कसौटी पर टिक नहीं पाए। क्या है पूरा मामला, 
दुर्ग में चर्चित रहे इस मामले में भारती जैन पर आरोप लगाया गया था कि उन्होंने संतोष जैन नाम के रसूखदार परिवार में शादी कर धोखाधड़ी की।
परिवार की ओर से विवाह को ही नकार दिया गया था, जबकि दोनों के रिश्ते से एक बच्चा भी है।
मामला कोर्ट पहुंचा… जहां दस्तावेज, विवाह संबंधी तथ्य और कानूनी प्रावधानों पर लंबी सुनवाई हुई।
अदालत ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि प्रस्तुत वाद प्रचलन योग्य नहीं है और इसे खारिज किया जाता है।
कोर्ट के फैसले के बाद भारती जैन को बड़ी राहत मिली है। जिन पर “लुटेरी दुल्हन” जैसे गंभीर आरोप लगाए गए थे, आज वही आरोप न्यायालय में साबित नहीं हो सके।
बताया जा रहा है कि विवाह हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था और दोनों के संबंध से एक संतान भी है। इसके बावजूद विवाह से इनकार किया जा रहा था।
लेकिन अदालत के फैसले ने अब इस पूरे मामले की दिशा बदल दी है।
    user_हेमंत उमरे
    हेमंत उमरे
    पत्रकार दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    6 hrs ago
  • तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण), 15 फरवरी 2026। थाना तिल्दा-नेवरा क्षेत्र में सूने औद्योगिक गोदाम को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने चंद घंटों में धर दबोचा। आरोपियों के कब्जे से 52 हजार रुपये कीमत का कॉपर, एल्युमिनियम, केबल वायर व क्वाइल तथा वारदात में प्रयुक्त टीवीएस एक्सल मोपेड (कीमत 15 हजार रुपये) जब्त की गई है। कुल जब्ती लगभग 67 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तुलसी-नेवरा स्थित दाउजी फार्म्स प्रा.लि. के सूने गोदाम से अज्ञात चोरों द्वारा केबल वायर काटकर कॉपर और एल्युमिनियम चोरी किए जाने की सूचना रात्रि गश्त टीम को मिली। सूचना मिलते ही टीम ने इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। मुखबिर की सटीक सूचना पर बहेसर रोड तिल्दा में एक टीवीएस एक्सल मोपेड (CG 04 PL 283) पर सवार एक युवक और दो महिलाएं तीन बोरियों के साथ संदिग्ध हालत में मिले। पूछताछ में पहले गोलमोल जवाब दिए गए, लेकिन सख्ती बरतने पर आरोपियों ने गोदाम से केबल वायर काटकर चोरी करना और उसे बेचने के लिए ग्राहक तलाशने की बात कबूल कर ली। पुलिस ने मौके से चोरी का पूरा माल और वाहन जब्त कर आरोपियों के खिलाफ धारा 331(3), 305(ए), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया। न्यायालय में पेशी के बाद तीनों को न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपी सूरज देवार (20 वर्ष) – पिता टिंगली देवार, निवासी दलाल तालाब के पास, तिल्दा श्रीमती रूपा देवार (28 वर्ष) – पति सूरज देवार, निवासी दलाल तालाब के पास, तिल्दा श्रीमती आपा देवार (25 वर्ष) – पति स्व. राजा देवार, निवासी दलाल तालाब के पास, तिल्दा पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश गया है। थाना तिल्दा-नेवरा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
    1
    तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण), 15 फरवरी 2026।
थाना तिल्दा-नेवरा क्षेत्र में सूने औद्योगिक गोदाम को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने चंद घंटों में धर दबोचा। आरोपियों के कब्जे से 52 हजार रुपये कीमत का कॉपर, एल्युमिनियम, केबल वायर व क्वाइल तथा वारदात में प्रयुक्त टीवीएस एक्सल मोपेड (कीमत 15 हजार रुपये) जब्त की गई है। कुल जब्ती लगभग 67 हजार रुपये आंकी गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तुलसी-नेवरा स्थित दाउजी फार्म्स प्रा.लि. के सूने गोदाम से अज्ञात चोरों द्वारा केबल वायर काटकर कॉपर और एल्युमिनियम चोरी किए जाने की सूचना रात्रि गश्त टीम को मिली। सूचना मिलते ही टीम ने इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।
मुखबिर की सटीक सूचना पर बहेसर रोड तिल्दा में एक टीवीएस एक्सल मोपेड (CG 04 PL 283) पर सवार एक युवक और दो महिलाएं तीन बोरियों के साथ संदिग्ध हालत में मिले। पूछताछ में पहले गोलमोल जवाब दिए गए, लेकिन सख्ती बरतने पर आरोपियों ने गोदाम से केबल वायर काटकर चोरी करना और उसे बेचने के लिए ग्राहक तलाशने की बात कबूल कर ली।
पुलिस ने मौके से चोरी का पूरा माल और वाहन जब्त कर आरोपियों के खिलाफ धारा 331(3), 305(ए), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया। न्यायालय में पेशी के बाद तीनों को न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी
सूरज देवार (20 वर्ष) – पिता टिंगली देवार, निवासी दलाल तालाब के पास, तिल्दा
श्रीमती रूपा देवार (28 वर्ष) – पति सूरज देवार, निवासी दलाल तालाब के पास, तिल्दा
श्रीमती आपा देवार (25 वर्ष) – पति स्व. राजा देवार, निवासी दलाल तालाब के पास, तिल्दा
पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश गया है। थाना तिल्दा-नेवरा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
    user_ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ न्यूज़
    ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ न्यूज़
    Media house टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    20 hrs ago
  • गोरखपुर:-लड़ाई करते समय लड़का पकड़ा पुलिस के हाथ।🫵😮🤣
    1
    गोरखपुर:-लड़ाई करते समय लड़का पकड़ा पुलिस के हाथ।🫵😮🤣
    user_SAHIL khess
    SAHIL khess
    राजपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • पनया ग्राम में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि
    1
    पनया ग्राम में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि
    user_भीमकुंड न्यूज़ 24
    भीमकुंड न्यूज़ 24
    अर्जुंदा, बालोद, छत्तीसगढ़•
    15 hrs ago
  • पुलवामा हमले का सच हमे आखिर क्यों छुपाया गया
    1
    पुलवामा हमले का सच हमे आखिर क्यों छुपाया गया
    user_MANNU SIDAR ji
    MANNU SIDAR ji
    Farmer बसना, महासमुंद, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.