logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अमरोहा स्थित संकट मोचन धाम में 21 धूनों की अग्नि तपस्या और गंगाजल समाधि का भव्य समापन हो गया है। इस दौरान संकट मोचन धाम में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। महंत अंकुर भारद्वाज महाराज के सान्निध्य में यह 21 दिवसीय कठोर तपस्या पूर्ण हुई। समापन के अवसर पर यज्ञ और विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया।

20 hrs ago
user_Kapil kumar Chawla Amroha
Kapil kumar Chawla Amroha
Local News Reporter Amroha, Uttar Pradesh•
20 hrs ago

अमरोहा स्थित संकट मोचन धाम में 21 धूनों की अग्नि तपस्या और गंगाजल समाधि का भव्य समापन हो गया है। इस दौरान संकट मोचन धाम में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। महंत अंकुर भारद्वाज महाराज के सान्निध्य में यह 21 दिवसीय कठोर तपस्या पूर्ण हुई। समापन के अवसर पर यज्ञ और विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Hlo #DOSTO #MAE AAPKA #CHOTA BHAI #SUMIT SAGAR AMROHA #BLOGE POST Hlo #DOSTO #MAE AAPKA #CHOTA BHAI #SUMIT SAGAR AMROHA #BLOGE POST #NEW #TODAY POST #SUMIT SAGAR AMROHA
    1
    Hlo #DOSTO #MAE AAPKA #CHOTA BHAI #SUMIT SAGAR AMROHA #BLOGE POST 
Hlo #DOSTO #MAE AAPKA #CHOTA BHAI #SUMIT SAGAR AMROHA #BLOGE POST
#NEW #TODAY POST 
#SUMIT SAGAR AMROHA
    user_SUMIT SAGAR AMROHA
    SUMIT SAGAR AMROHA
    Singer अमरोहा, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • अमरोहा जिले की हसनपुर विधानसभा के नगर स्थित कमाल पैलेस में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में एक विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख गंगेश्वरी राजेंद्र सिंह खड़कवंशी को मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत करना और कार्यकर्ताओं में एकजुटता को बढ़ाना था, जिसे समर्पित कार्यकर्ताओं की भारी उपस्थिति ने सिद्ध किया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की अध्यक्षता सम्मानित समाजवादी पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष श्री बाबू कुरैशी जी ने की। सम्मेलन के उपरांत, कमाल पैलेस से तहसील परिसर तक एक पैदल मार्च निकाला गया। इस मार्च के माध्यम से प्रदेश में लगातार बढ़ रही महंगाई, गैस सिलेंडर, पेट्रोल, डीजल की बढ़ती कीमतें, बेरोजगारी तथा खाद एवं यूरिया के दामों में हो रही वृद्धि के विरोध में एसडीएम महोदय को एक ज्ञापन सौंपा गया। समाजवादी पार्टी ने इस अवसर पर यह दृढ़ संकल्प दोहराया कि वह हमेशा आम जनता की आवाज बनकर उनके हक और अधिकारों की लड़ाई लड़ती रहेगी। इस शुभ अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्रीमती निर्वेश देवी, श्री शमशेर मुखिया चंदनपुर वाले, श्री राजकुमार प्रधान जी, राष्ट्रीय सदस्य मेहताब चौधरी, श्री राजपाल सिंह चौहान, प्रधान पति श्री भूप सिंह, सपा नेता श्रीमती रूबी कौशल, डॉक्टर नाजिम अलवी सहित कई प्रमुख नेता और समस्त सम्मानित समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
    4
    अमरोहा जिले की हसनपुर विधानसभा के नगर स्थित कमाल पैलेस में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में एक विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख गंगेश्वरी राजेंद्र सिंह खड़कवंशी को मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत करना और कार्यकर्ताओं में एकजुटता को बढ़ाना था, जिसे समर्पित कार्यकर्ताओं की भारी उपस्थिति ने सिद्ध किया।

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की अध्यक्षता सम्मानित समाजवादी पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष श्री बाबू कुरैशी जी ने की। सम्मेलन के उपरांत, कमाल पैलेस से तहसील परिसर तक एक पैदल मार्च निकाला गया। इस मार्च के माध्यम से प्रदेश में लगातार बढ़ रही महंगाई, गैस सिलेंडर, पेट्रोल, डीजल की बढ़ती कीमतें, बेरोजगारी तथा खाद एवं यूरिया के दामों में हो रही वृद्धि के विरोध में एसडीएम महोदय को एक ज्ञापन सौंपा गया।

समाजवादी पार्टी ने इस अवसर पर यह दृढ़ संकल्प दोहराया कि वह हमेशा आम जनता की आवाज बनकर उनके हक और अधिकारों की लड़ाई लड़ती रहेगी। इस शुभ अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्रीमती निर्वेश देवी, श्री शमशेर मुखिया चंदनपुर वाले, श्री राजकुमार प्रधान जी, राष्ट्रीय सदस्य मेहताब चौधरी, श्री राजपाल सिंह चौहान, प्रधान पति श्री भूप सिंह, सपा नेता श्रीमती रूबी कौशल, डॉक्टर नाजिम अलवी सहित कई प्रमुख नेता और समस्त सम्मानित समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
    user_जितेन्द्र यादव
    जितेन्द्र यादव
    Social worker अमरोहा, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के अमरोहा में, हत्या के प्रयास से जुड़े एक मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
    1
    उत्तर प्रदेश के अमरोहा में, हत्या के प्रयास से जुड़े एक मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
    user_डा जगदेव सिंह प्रजापति
    डा जगदेव सिंह प्रजापति
    अमरोहा, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • अमरोहा स्थित संकट मोचन धाम में 21 धूनों की अग्नि तपस्या और गंगाजल समाधि का भव्य समापन हो गया है। इस दौरान संकट मोचन धाम में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। महंत अंकुर भारद्वाज महाराज के सान्निध्य में यह 21 दिवसीय कठोर तपस्या पूर्ण हुई। समापन के अवसर पर यज्ञ और विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया।
    1
    अमरोहा स्थित संकट मोचन धाम में 21 धूनों की अग्नि तपस्या और गंगाजल समाधि का भव्य समापन हो गया है। इस दौरान संकट मोचन धाम में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा।

महंत अंकुर भारद्वाज महाराज के सान्निध्य में यह 21 दिवसीय कठोर तपस्या पूर्ण हुई। समापन के अवसर पर यज्ञ और विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया।
    user_Kapil kumar Chawla Amroha
    Kapil kumar Chawla Amroha
    Local News Reporter Amroha, Uttar Pradesh•
    20 hrs ago
  • अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है, जिसके तहत सरकारी कर्मचारियों को अब अपने स्मार्टफोन का इस्तेमाल बंद करना होगा। तालिबान के प्रमुख और देश के सुप्रीम लीडर हिबतुल्लाह अखुंदजादा के आदेश के बाद यह नियम लागू किया गया है। सरकारी कर्मचारियों को चेतावनी दी गई है कि यदि वे स्मार्टफोन इस्तेमाल करते पकड़े जाते हैं, तो उन्हें नौकरी से निकाला जा सकता है, कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है, और कुछ इलाकों में तो जेल की सजा का भी प्रावधान है। इस फैसले से शिक्षकों, सरकारी अधिकारियों और अन्य कर्मचारियों में गहरी चिंता है, क्योंकि उनका अधिकांश काम व्हाट्सएप, ईमेल और एआई टूल्स के माध्यम से होता था। एएफपी की एक रिपोर्ट के अनुसार, अफगानिस्तान के विभिन्न हिस्सों में सरकारी कर्मचारियों ने बुधवार से अपने स्मार्टफोन बंद करना शुरू कर दिया है। यह तालिबानी आदेश पिछले सप्ताह सोशल मीडिया पर साझा किया गया था और इस पत्र पर अफगानिस्तान के सुप्रीम कोर्ट का प्रतीक चिन्ह भी मौजूद था। इस निर्णय से कर्मचारियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। रिपोर्ट के अनुसार, बदख्शान के एक प्रांतीय सूचना विभाग के कर्मचारी ने बताया कि नियम तोड़ने पर छह महीने की जेल की सजा हो सकती है। बदख्शान के तीन सरकारी कर्मचारियों ने नाम न छापने की शर्त पर एएफपी को बताया कि इस प्रतिबंध से उनके लिए काम करना बेहद मुश्किल हो जाएगा।
    1
    अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है, जिसके तहत सरकारी कर्मचारियों को अब अपने स्मार्टफोन का इस्तेमाल बंद करना होगा। तालिबान के प्रमुख और देश के सुप्रीम लीडर हिबतुल्लाह अखुंदजादा के आदेश के बाद यह नियम लागू किया गया है। सरकारी कर्मचारियों को चेतावनी दी गई है कि यदि वे स्मार्टफोन इस्तेमाल करते पकड़े जाते हैं, तो उन्हें नौकरी से निकाला जा सकता है, कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है, और कुछ इलाकों में तो जेल की सजा का भी प्रावधान है। इस फैसले से शिक्षकों, सरकारी अधिकारियों और अन्य कर्मचारियों में गहरी चिंता है, क्योंकि उनका अधिकांश काम व्हाट्सएप, ईमेल और एआई टूल्स के माध्यम से होता था।

एएफपी की एक रिपोर्ट के अनुसार, अफगानिस्तान के विभिन्न हिस्सों में सरकारी कर्मचारियों ने बुधवार से अपने स्मार्टफोन बंद करना शुरू कर दिया है। यह तालिबानी आदेश पिछले सप्ताह सोशल मीडिया पर साझा किया गया था और इस पत्र पर अफगानिस्तान के सुप्रीम कोर्ट का प्रतीक चिन्ह भी मौजूद था। इस निर्णय से कर्मचारियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। रिपोर्ट के अनुसार, बदख्शान के एक प्रांतीय सूचना विभाग के कर्मचारी ने बताया कि नियम तोड़ने पर छह महीने की जेल की सजा हो सकती है। बदख्शान के तीन सरकारी कर्मचारियों ने नाम न छापने की शर्त पर एएफपी को बताया कि इस प्रतिबंध से उनके लिए काम करना बेहद मुश्किल हो जाएगा।
    user_Shailesh
    Shailesh
    Amroha, Uttar Pradesh•
    22 hrs ago
  • बिजनौर की नूरपुर ब्लॉक प्रमुख आकांक्षा चौहान ने की नूरपुर विधानसभा-24 से अपनी दावेदारी पेश,दावेदारी के बाद पूरे क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म विधानसभा-24 की राजनीति में क्या आने वाला है बड़ा बदलाव? क्या भाजपा इस बार नए चेहरे पर खेलेगी बड़ा दांव? चौपाल से लेकर राजनीतिक गलियारों तक सिर्फ एक ही चर्चा—क्या नूरपुर को मिलने जा रहा है भाजपा का नया चेहरा? देखिए हमारी यह विशेष रिपोर्ट संवाददाता मोहित कुमार के साथ। "नूरपुर में BJP का बड़ा दांव?" "आकांक्षा चौहान की दावेदारी से मची हलचल!" "क्या बदल जाएंगे चुनावी समीकरण?" "नूरपुर की राजनीति में नया मोड़!" बिजनौर की नूरपुर ब्लॉक प्रमुख आकांक्षा चौहान ने की नूरपुर विधानसभा-24 से अपनी दावेदारी पेश,दावेदारी के बाद पूरे क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म विधानसभा-24 की राजनीति में क्या आने वाला है बड़ा बदलाव? क्या भाजपा इस बार नए चेहरे पर खेलेगी बड़ा दांव? चौपाल से लेकर राजनीतिक गलियारों तक सिर्फ एक ही चर्चा—क्या नूरपुर को मिलने जा रहा है भाजपा का नया चेहरा? देखिए हमारी यह विशेष रिपोर्ट संवाददाता मोहित कुमार के साथ। "नूरपुर में BJP का बड़ा दांव?" "आकांक्षा चौहान की दावेदारी से मची हलचल!" "क्या बदल जाएंगे चुनावी समीकरण?" "नूरपुर की राजनीति में नया मोड़!"
    1
    बिजनौर की नूरपुर ब्लॉक प्रमुख आकांक्षा चौहान ने की नूरपुर विधानसभा-24 से अपनी दावेदारी पेश,दावेदारी के बाद पूरे क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म विधानसभा-24 की राजनीति में क्या आने वाला है बड़ा बदलाव? क्या भाजपा इस बार नए चेहरे पर खेलेगी बड़ा दांव? चौपाल से लेकर राजनीतिक गलियारों तक सिर्फ एक ही चर्चा—क्या नूरपुर को मिलने जा रहा है भाजपा का नया चेहरा? देखिए हमारी यह विशेष रिपोर्ट संवाददाता मोहित कुमार के साथ।

"नूरपुर में BJP का बड़ा दांव?"
"आकांक्षा चौहान की दावेदारी से मची हलचल!"
"क्या बदल जाएंगे चुनावी समीकरण?"
"नूरपुर की राजनीति में नया मोड़!"
बिजनौर की नूरपुर ब्लॉक प्रमुख आकांक्षा चौहान ने की नूरपुर विधानसभा-24 से अपनी दावेदारी पेश,दावेदारी के बाद पूरे क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म विधानसभा-24 की राजनीति में क्या आने वाला है बड़ा बदलाव? क्या भाजपा इस बार नए चेहरे पर खेलेगी बड़ा दांव? चौपाल से लेकर राजनीतिक गलियारों तक सिर्फ एक ही चर्चा—क्या नूरपुर को मिलने जा रहा है भाजपा का नया चेहरा? देखिए हमारी यह विशेष रिपोर्ट संवाददाता मोहित कुमार के साथ।
"नूरपुर में BJP का बड़ा दांव?"
"आकांक्षा चौहान की दावेदारी से मची हलचल!"
"क्या बदल जाएंगे चुनावी समीकरण?"
"नूरपुर की राजनीति में नया मोड़!"
    user_Mohit Kumar
    Mohit Kumar
    चांदपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • अमरोहा जनपद के हसनपुर में आयोजित एक सामाजिक पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान जेबकतरों ने कई कार्यकर्ताओं को अपना निशाना बनाया। कार्यकर्ताओं की जेब से नकदी और अन्य सामान गायब होने का पता चलने पर उन्होंने मौके पर जमकर हंगामा किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया है। बताया जा रहा है कि सम्मेलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे। इसी भीड़ का फायदा उठाकर कुछ जेबकतरों ने कथित तौर पर कार्यकर्ताओं की जेब काट ली और नकदी पार कर दी। इस घटना की जानकारी मिलते ही कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और नाराज कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इस हंगामे का वीडियो किसी ने मोबाइल फोन से रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसमें कार्यकर्ता नाराजगी जताते और शोर-शराबा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है, और इस मामले में पुलिस अथवा संबंधित पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
    1
    अमरोहा जनपद के हसनपुर में आयोजित एक सामाजिक पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान जेबकतरों ने कई कार्यकर्ताओं को अपना निशाना बनाया। कार्यकर्ताओं की जेब से नकदी और अन्य सामान गायब होने का पता चलने पर उन्होंने मौके पर जमकर हंगामा किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।

बताया जा रहा है कि सम्मेलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे। इसी भीड़ का फायदा उठाकर कुछ जेबकतरों ने कथित तौर पर कार्यकर्ताओं की जेब काट ली और नकदी पार कर दी। इस घटना की जानकारी मिलते ही कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और नाराज कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

इस हंगामे का वीडियो किसी ने मोबाइल फोन से रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसमें कार्यकर्ता नाराजगी जताते और शोर-शराबा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है, और इस मामले में पुलिस अथवा संबंधित पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
    user_Kapil kumar
    Kapil kumar
    Local News Reporter अमरोहा (खास), अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • ग्रेटर नोएडा में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर एक चलते डंपर से अचानक हजारों ईंटें सड़क पर बिखर गईं, जिससे पूरे रास्ते पर ईंटों की चादर बिछ गई और सड़क लाल हो गई। इस घटना के कारण डंपर के पीछे चल रही सभी गाड़ियों को अचानक ब्रेक लगाने पड़े, जिससे पूरे हाईवे पर ब्रेक मारने की आवाजें गूँज उठीं और कई गाड़ियाँ आपस में भिड़ने से बाल-बाल बचीं। इस दौरान कुछ गाड़ियों के टायर भी पंचर हो गए। दादरी थाना क्षेत्र में हुई इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और अतिरिक्त फोर्स बुलाई। पुलिसकर्मियों ने फावड़े से ईंटें हटाना शुरू किया, लेकिन हजारों की संख्या में ईंटें होने के कारण उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ी और अंततः जेसीबी मशीन भी लगानी पड़ी। पुलिस अब आरटीओ से बचने के लिए हाईवे पर ईंटें गिराकर फरार हुए डंपर चालक की तलाश में जुटी है।
    1
    ग्रेटर नोएडा में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर एक चलते डंपर से अचानक हजारों ईंटें सड़क पर बिखर गईं, जिससे पूरे रास्ते पर ईंटों की चादर बिछ गई और सड़क लाल हो गई। इस घटना के कारण डंपर के पीछे चल रही सभी गाड़ियों को अचानक ब्रेक लगाने पड़े, जिससे पूरे हाईवे पर ब्रेक मारने की आवाजें गूँज उठीं और कई गाड़ियाँ आपस में भिड़ने से बाल-बाल बचीं। इस दौरान कुछ गाड़ियों के टायर भी पंचर हो गए।

दादरी थाना क्षेत्र में हुई इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और अतिरिक्त फोर्स बुलाई। पुलिसकर्मियों ने फावड़े से ईंटें हटाना शुरू किया, लेकिन हजारों की संख्या में ईंटें होने के कारण उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ी और अंततः जेसीबी मशीन भी लगानी पड़ी। पुलिस अब आरटीओ से बचने के लिए हाईवे पर ईंटें गिराकर फरार हुए डंपर चालक की तलाश में जुटी है।
    user_Kapil kumar
    Kapil kumar
    Local News Reporter अमरोहा (खास), अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.