logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

4 hrs ago
user_MAHARAJ SINGH
MAHARAJ SINGH
Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • #जलालाबाद_132 में नई हलचल : वरिष्ठ सर्जन डॉ. के.पी. गुप्ता ने 2027 के लिए ठोकी ताल #शहीदों_की_नगरी शाहजहांपुर से उठी सियासी दस्तक शाहजहांपुर। शहीदों की नगरी के अर्नव सर्जिकेयर हॉस्पिटल के स्वामी, समाजसेवी एवं वरिष्ठ सर्जन डॉ. के.पी. गुप्ता पिछले काफी समय से क्षेत्र में सक्रिय नजर आ रहे हैं। बीते लगभग एक वर्ष से विधानसभा 132 परशुरामपुरी/जलालाबाद क्षेत्र में उनके द्वारा लगातार स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जनसेवा के इन कार्यक्रमों के माध्यम से वे आम जनता के बीच अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। हाल ही में डॉ. गुप्ता ने सुरेश कुमार खन्ना से लखनऊ स्थित राधारानी में मुलाकात की थी, जिसके बाद से राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया था। सोशल मीडिया पर भी एक पोस्ट वायरल हुई थी, जिसमें जलालाबाद विधानसभा 132 से “सबसे बेहतर विधायक कौन?” को लेकर जनता का रुझान चर्चा का विषय बना रहा। इन तमाम अटकलों के बीच आज डॉ. के.पी. गुप्ता ने मीडिया के सामने साफ शब्दों में घोषणा करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में जलालाबाद विधानसभा 132 (परशुरामपुरी/जलालाबाद) से चुनाव मैदान में उतरने की बात कही। उनकी इस घोषणा के बाद क्षेत्र की राजनीति में नई हलचल देखी जा रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि स्वास्थ्य सेवाओं के जरिए जनसमर्थन जुटा रहे डॉ. गुप्ता को 2027 में जनता कितना समर्थन देती है।
    1
    #जलालाबाद_132 में नई हलचल : वरिष्ठ सर्जन डॉ. के.पी. गुप्ता ने 2027 के लिए ठोकी ताल
#शहीदों_की_नगरी शाहजहांपुर से उठी सियासी दस्तक
शाहजहांपुर। शहीदों की नगरी के अर्नव सर्जिकेयर हॉस्पिटल के स्वामी, समाजसेवी एवं वरिष्ठ सर्जन डॉ. के.पी. गुप्ता पिछले काफी समय से क्षेत्र में सक्रिय नजर आ रहे हैं। बीते लगभग एक वर्ष से विधानसभा 132 परशुरामपुरी/जलालाबाद क्षेत्र में उनके द्वारा लगातार स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जनसेवा के इन कार्यक्रमों के माध्यम से वे आम जनता के बीच अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं।
हाल ही में डॉ. गुप्ता ने सुरेश कुमार खन्ना से लखनऊ स्थित राधारानी में मुलाकात की थी, जिसके बाद से राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया था। सोशल मीडिया पर भी एक पोस्ट वायरल हुई थी, जिसमें जलालाबाद विधानसभा 132 से “सबसे बेहतर विधायक कौन?” को लेकर जनता का रुझान चर्चा का विषय बना रहा।
इन तमाम अटकलों के बीच आज डॉ. के.पी. गुप्ता ने मीडिया के सामने साफ शब्दों में घोषणा करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में जलालाबाद विधानसभा 132 (परशुरामपुरी/जलालाबाद) से चुनाव मैदान में उतरने की बात कही। उनकी इस घोषणा के बाद क्षेत्र की राजनीति में नई हलचल देखी जा रही है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि स्वास्थ्य सेवाओं के जरिए जनसमर्थन जुटा रहे डॉ. गुप्ता को 2027 में जनता कितना समर्थन देती है।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Samajsevi Kumar Sagar
    1
    Post by Samajsevi Kumar Sagar
    user_Samajsevi Kumar Sagar
    Samajsevi Kumar Sagar
    Social worker शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by MAHARAJ SINGH
    1
    Post by MAHARAJ SINGH
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • *महाशिवरात्रि पर्व व थाना क्षेत्रान्तर्गत रामचन्द्र मिशन एवं बण्डा में निकलने वाली शोभा यात्राओं के दृष्टिगत जनपद पुलिस द्वारा की गई सुरक्षा एवं व्यवस्थागत तैयारियों के संबंध में पुलिस अधीक्षक की बाईट।*
    1
    *महाशिवरात्रि पर्व व थाना क्षेत्रान्तर्गत रामचन्द्र मिशन एवं बण्डा में निकलने वाली शोभा यात्राओं के दृष्टिगत जनपद  पुलिस द्वारा की गई सुरक्षा एवं व्यवस्थागत तैयारियों के संबंध में  पुलिस अधीक्षक  की बाईट।*
    user_रज़ा पत्रकार शाहजहांपुर
    रज़ा पत्रकार शाहजहांपुर
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • शाहजहांपुर में युवक का सड़ा-गला शव पेड़ से लटका मिला, दो महीने से था लापता; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
    2
    शाहजहांपुर में युवक का सड़ा-गला शव पेड़ से लटका मिला, दो महीने से था लापता; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • शाहजहांपुर, 14 फरवरी। एसओजी, सर्विलांस सेल, गैंगस्टर सेल व थाना रोजा पुलिस की संयुक्त टीम ने बोगस फर्म बनाकर दो करोड़ रुपये की कर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया की पकड़े गए आरोपी रायबरेली निवासीअखिलेश, गाजियाबाद निवासी विपिन,मुजफ्फरनगर निवासी शिवओम शर्मा तथा शामली निवासी राहुल राणा है। उन्होंने बताया कि आरोपी सोशल मीडिया के जरिये  नौकरी दिलाने का झांसा देकर लोगो से उनके आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं फोटो आदि दस्तावेज ले लेते है और फिर उनके फर्जी हस्ताक्षर बनाकर कर बोगस जीएसटी फर्मों का पंजीकरण कराते थे। इन फर्जी जीएसटी फर्मों के नाम से फर्जी ई-वे बिल एवं बिल्टी तैयार कर अलग-अलग जनपदों स्क्रैप खरीद कर उन्हें अवैध तरीके से विक्रय कर फर्जी लेन-देन दर्शाते हुए कर चोरी करते थे। आरोपियो ने पुलिस को बताया कि विपिन फर्जी बिल्टी पर हस्ताक्षर करता है, राहुल फर्जी ई-वे बिल तैयार करता और सुमित उर्फ शिवओम का काम स्क्रैप की गाड़ियों के नंबर उपलब्ध कराना होता है। फिर वो फर्जी दस्तावेज व्हाट्सएप के माध्यम से चालकों को भेज दिए जाते है। अखिलेश एवं विपिन चालकों को गाड़ी किस समय एवं किस मार्ग से निकालनी है, इसकी जानकारी देते हैं, क्योंकि उन्हें जीएसटी अधिकारियों की चेकिंग के समय की जानकारी रहती है। आरोपितों ने “ब्रदर्स लॉजिस्टिक” नाम से व्हाट्सएप ग्रुप बना रखा है। पिछले वर्ष 29 नवंबर को उनकी तीन गाड़ियाँ शाहजहाँपुर में पकड़ी गई थीं। उन्हें छुड़ाने के लिए विपिन और अखिलेश शाहजहाँपुर आए थे। पकड़ी गई गाड़ियों का कर एवं जुर्माना सुमित उर्फ शिवओम द्वारा अन्य व्यक्ति के माध्यम से चालकों के नाम से जमा कराया गया था। चालक मेहरवान, केश्वर पटेल एवं नंदलाल भगत पहले  से उनके संपर्क में थे तथा कई बार फर्जी जीएसटी फर्म के नाम पर स्क्रैप मुजफ्फरनगर ले जा चुके थे।  सुमित उर्फ शिवओम स्क्रैप खरीदकर विभिन्न फैक्ट्रियों में विक्रय करता है। गिरोह अबतक 200 से 250 स्क्रैप की गाड़ियाँ फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से पास करा चुके हैं। गौरतलब हो कि बीते 29 नवबंर को मोहम्मदी रोड पर जीएसटी के सचल दल प्रभारी हरित कुमार द्वारा वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के वाहन संख्या UP 14 HT 7358 के चालक मेहरवान, वाहन संख्या BR 06 GE 5270 के चालक केश्वर कुमार तथा वाहन संख्या HR 67 DE 3245 के चालक नंदलाल भगत को प्रमोद इंटरप्राइजेज के नाम से संचालित फर्जी जीएसटी फर्म के ई-वे बिल एवं बिल्टी सहित रोका गया। जांच के दौरान चालको ने जो दस्तावेज दिखाए वो सभी फर्जी एवं कूटरचित निकले जिसके बाद कनिष्ठ लिपिक विकास कुमार द्वारा मुकदमा पंजीकृत कराया गया था।
    3
    शाहजहांपुर, 14 फरवरी। एसओजी, सर्विलांस सेल, गैंगस्टर सेल व थाना रोजा पुलिस की संयुक्त टीम ने बोगस फर्म बनाकर दो करोड़ रुपये की कर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया। 
पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया की पकड़े गए आरोपी रायबरेली निवासीअखिलेश, गाजियाबाद निवासी विपिन,मुजफ्फरनगर निवासी शिवओम शर्मा तथा शामली निवासी राहुल राणा है। 
उन्होंने बताया कि आरोपी सोशल मीडिया के जरिये  नौकरी दिलाने का झांसा देकर लोगो से उनके आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं फोटो आदि दस्तावेज ले लेते है और फिर उनके फर्जी हस्ताक्षर बनाकर कर बोगस जीएसटी फर्मों का पंजीकरण कराते थे। इन फर्जी जीएसटी फर्मों के नाम से फर्जी ई-वे बिल एवं बिल्टी तैयार कर अलग-अलग जनपदों स्क्रैप खरीद कर उन्हें अवैध तरीके से विक्रय कर फर्जी लेन-देन दर्शाते हुए कर चोरी करते थे। 
आरोपियो ने पुलिस को बताया कि विपिन फर्जी बिल्टी पर हस्ताक्षर करता है, राहुल फर्जी ई-वे बिल तैयार करता और सुमित उर्फ शिवओम का काम स्क्रैप की गाड़ियों के नंबर उपलब्ध कराना होता है। फिर वो फर्जी दस्तावेज व्हाट्सएप के माध्यम से चालकों को भेज दिए जाते है। अखिलेश एवं विपिन चालकों को गाड़ी किस समय एवं किस मार्ग से निकालनी है, इसकी जानकारी देते हैं, क्योंकि उन्हें जीएसटी अधिकारियों की चेकिंग के समय की जानकारी रहती है। आरोपितों ने “ब्रदर्स लॉजिस्टिक” नाम से व्हाट्सएप ग्रुप बना रखा है। पिछले वर्ष 29 नवंबर को उनकी तीन गाड़ियाँ शाहजहाँपुर में पकड़ी गई थीं। उन्हें छुड़ाने के लिए विपिन और अखिलेश शाहजहाँपुर आए थे। पकड़ी गई गाड़ियों का कर एवं जुर्माना सुमित उर्फ शिवओम द्वारा अन्य व्यक्ति के माध्यम से चालकों के नाम से जमा कराया गया था। चालक मेहरवान, केश्वर पटेल एवं नंदलाल भगत पहले  से उनके संपर्क में थे तथा कई बार फर्जी जीएसटी फर्म के नाम पर स्क्रैप मुजफ्फरनगर ले जा चुके थे।  सुमित उर्फ शिवओम स्क्रैप खरीदकर विभिन्न फैक्ट्रियों में विक्रय करता है। गिरोह अबतक 200 से 250 स्क्रैप की गाड़ियाँ फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से पास करा चुके हैं।
गौरतलब हो कि बीते 29 नवबंर को मोहम्मदी रोड पर जीएसटी के सचल दल प्रभारी हरित कुमार द्वारा वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के वाहन संख्या UP 14 HT 7358 के चालक मेहरवान, वाहन संख्या BR 06 GE 5270 के चालक केश्वर कुमार तथा वाहन संख्या HR 67 DE 3245 के चालक नंदलाल भगत को प्रमोद इंटरप्राइजेज के नाम से संचालित फर्जी जीएसटी फर्म के ई-वे बिल एवं बिल्टी सहित रोका गया। जांच के दौरान चालको ने जो दस्तावेज दिखाए वो सभी फर्जी एवं कूटरचित निकले जिसके बाद कनिष्ठ लिपिक विकास कुमार द्वारा मुकदमा पंजीकृत कराया गया था।
    user_Amit Sharma
    Amit Sharma
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • मदनापुर में आशा कार्यकर्ताओं का चौथे दिन भी धरना जारी, वेतन भुगतान व कर्मचारी दर्जे की मांग पर अड़ीं शाहजहांपुर! ब्लॉक मदनापुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनापुर के बाहर आशा कार्यकर्ताओं का धरना शुक्रवार को चौथे दिन भी जारी रहा। 10 फरवरी से चल रहे इस प्रदर्शन में 50 से अधिक आशा बहनें अपने बच्चों के साथ धरने पर बैठी हैं। उनका आरोप है कि उनसे अत्यधिक कार्य लिया जाता है, लेकिन उसके अनुरूप वेतन और प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं किया जाता। आशाओं का कहना है कि टीवी, कुष्ठ रोग, फाइलेरिया, आभा आईडी, गोल्डन कार्ड, जननी सुरक्षा व प्रसव सहित विभिन्न मदों की प्रोत्साहन राशि लंबित है। उन्होंने सरकार से बकाया भुगतान तत्काल जारी करने, सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने, शुक्ल श्रमिकों को निर्धारित मानदेय देने, सुरक्षा की गारंटी, 50 लाख रुपए का सड़क दुर्घटना बीमा और प्रत्येक सीएचसी पर रुकने की व्यवस्था की मांग की है। धरने के चलते फाइलेरिया दवा वितरण, टीकाकरण और घर-घर दवाई पहुंचाने जैसे कई स्वास्थ्य कार्य प्रभावित हो रहे हैं। क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं पर इसका सीधा असर दिखाई देने लगा है। धरने में आशा राजविंदर कौर, राजकुमारी, उमा देवी, रेखा देवी, रश्मि, पुष्पा देवी, गीता देवी, वर्षा, मीरा देवी, मिथिलेश कुमारी, सुनीता समेत अन्य आशाएं मौजूद रहीं। इस संबंध में सीएचसी मदनापुर के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अश्विनी कुमार ने बताया कि आशाओं का पिछला भुगतान पोर्टल के माध्यम से शासन को भेजा जा चुका है। स्वीकृति मिलते ही भुगतान कर दिया जाएगा। अन्य मांगों को उच्च अधिकारियों तक पहुंचा दिया गया है, शासन स्तर से जो भी निर्णय होगा, उसी के अनुरूप कार्रवाई की जाएगी। धरना जारी रहने से प्रशासन पर समाधान का दबाव बढ़ता जा रहा है, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की रफ्तार थम सी गई है।
    3
    मदनापुर में आशा कार्यकर्ताओं का चौथे दिन भी धरना जारी, वेतन भुगतान व कर्मचारी दर्जे की मांग पर अड़ीं
शाहजहांपुर! ब्लॉक मदनापुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनापुर के बाहर आशा कार्यकर्ताओं का धरना शुक्रवार को चौथे दिन भी जारी रहा। 10 फरवरी से चल रहे इस प्रदर्शन में 50 से अधिक आशा बहनें अपने बच्चों के साथ धरने पर बैठी हैं। उनका आरोप है कि उनसे अत्यधिक कार्य लिया जाता है, लेकिन उसके अनुरूप वेतन और प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं किया जाता।
आशाओं का कहना है कि टीवी, कुष्ठ रोग, फाइलेरिया, आभा आईडी, गोल्डन कार्ड, जननी सुरक्षा व प्रसव सहित विभिन्न मदों की प्रोत्साहन राशि लंबित है। उन्होंने सरकार से बकाया भुगतान तत्काल जारी करने, सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने, शुक्ल श्रमिकों को निर्धारित मानदेय देने, सुरक्षा की गारंटी, 50 लाख रुपए का सड़क दुर्घटना बीमा और प्रत्येक सीएचसी पर रुकने की व्यवस्था की मांग की है।
धरने के चलते फाइलेरिया दवा वितरण, टीकाकरण और घर-घर दवाई पहुंचाने जैसे कई स्वास्थ्य कार्य प्रभावित हो रहे हैं। क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं पर इसका सीधा असर दिखाई देने लगा है।
धरने में आशा राजविंदर कौर, राजकुमारी, उमा देवी, रेखा देवी, रश्मि, पुष्पा देवी, गीता देवी, वर्षा, मीरा देवी, मिथिलेश कुमारी, सुनीता समेत अन्य आशाएं मौजूद रहीं।
इस संबंध में सीएचसी मदनापुर के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अश्विनी कुमार ने बताया कि आशाओं का पिछला भुगतान पोर्टल के माध्यम से शासन को भेजा जा चुका है। स्वीकृति मिलते ही भुगतान कर दिया जाएगा। अन्य मांगों को उच्च अधिकारियों तक पहुंचा दिया गया है, शासन स्तर से जो भी निर्णय होगा, उसी के अनुरूप कार्रवाई की जाएगी।
धरना जारी रहने से प्रशासन पर समाधान का दबाव बढ़ता जा रहा है, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की रफ्तार थम सी गई है।
    user_Ganesh Babu Gautam
    Ganesh Babu Gautam
    शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • शाहजहांपुर में शिवरात्रि
    1
    शाहजहांपुर में शिवरात्रि
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.