logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बूंदी हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली प्रभात फेरी, डीएम-एसपी ने दिखाई हरी झंडी बूंदी। हर घर तिरंगा अभियान के तहत सोमवार को बूंदी शहर में देशभक्ति से ओतप्रोत प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी को जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रभात फेरी में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी एवं शहरवासी शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर निकले प्रतिभागियों ने देशभक्ति के नारों के साथ आमजन को हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने का संदेश दिया। अधिकारियों ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। अभियान का उद्देश्य प्रत्येक घर तक राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना को पहुंचाना है। प्रभात फेरी के दौरान शहरवासियों में भी उत्साह नजर आया।

15 hrs ago
user_समाज की हलचल लोकेश कुमार सेन
समाज की हलचल लोकेश कुमार सेन
बूंदी, बूंदी, राजस्थान•
15 hrs ago

बूंदी हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली प्रभात फेरी, डीएम-एसपी ने दिखाई हरी झंडी बूंदी। हर घर तिरंगा अभियान के तहत सोमवार को बूंदी शहर में देशभक्ति से ओतप्रोत प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी को जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रभात फेरी में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी एवं शहरवासी शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर निकले प्रतिभागियों ने देशभक्ति के नारों के साथ आमजन को हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने का संदेश दिया। अधिकारियों ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। अभियान का उद्देश्य प्रत्येक घर तक राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना को पहुंचाना है। प्रभात फेरी के दौरान शहरवासियों में भी उत्साह नजर आया।

More news from Rajasthan and nearby areas
  • एक कहानी ........ फ़ैसले की तारीख .........A story of a poor farmer and indian court.
    1
    एक कहानी ........ फ़ैसले की तारीख .........A story of a poor farmer and indian court.
    user_Shyam kumar Pokra
    Shyam kumar Pokra
    Bundi, Rajasthan•
    8 hrs ago
  • महिलाओं की आवाज और सोशल मीडिया की ताकत -भाविका प्रीत रमानी से खास संवाद रविवार को कोटा शहर में गुमानपुरा स्थित शांति प्रकाश आश्रम में महिला भवन का उद्घाटन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया
    1
    महिलाओं की आवाज और सोशल मीडिया की ताकत -भाविका प्रीत रमानी से खास संवाद
रविवार को कोटा शहर में गुमानपुरा स्थित शांति प्रकाश आश्रम में महिला भवन का उद्घाटन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया
    user_Mayur times news
    Mayur times news
    Artist लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • सांसद जन सेवा अभियान के तहत विशाल शिविर आयोजित, मौके पर हुआ समस्याओं का समाधान बूंदी, 10 अगस्त। शहर के छत्रपुरा स्थित मालियों के नोहरे में सोमवार को सांसद जन सेवा अभियान के तहत विशाल शिविर का आयोजन किया गया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की प्रेरणा से आयोजित इस शिविर में नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 24, 25 और 26 के निवासियों की विभिन्न समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। शिविर में सुबह से ही विभिन्न वार्डों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। आमजन ने बिजली, चिकित्सा, सामाजिक पेंशन, राशन कार्ड, आधार कार्ड, जन आधार कार्ड, खाद्य सुरक्षा, विवाह पंजीयन, श्रम कार्ड, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, निर्वाचन एवं मतदाता पहचान पत्र सहित मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं दर्ज कराईं। अभियान दल एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया, जबकि अन्य मांगों के संबंध में त्वरित कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए। शिविर के माध्यम से आमजन को सरकारी योजनाओं एवं जनकल्याणकारी सेवाओं का लाभ दिलाने का प्रयास किया गया। नगर परिषद सभापति राजकुमार श्रंगी एवं शहर प्रवक्ता अभिषेक जैन ने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की सोच हर नागरिक तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने और उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की है। इसी उद्देश्य से अभियान को लगातार विभिन्न वार्डों तक पहुंचाया जा रहा है। शिविर में पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, पार्षद रमेश हाड़ा, त्रिलोक कुमार, रामवीर गुर्जर, अशोक जैन, चेतन पंचोली, बंटी शर्मा, अशोक शर्मा, संजय भूतानी, अनिल जांगिड़, प्रदीप श्रीमाल, मुकेश सोमानी, महावीर सालीवाल, दिलीप सिंह, हेमंत मीणा, मनीष सिसोदिया, मनोज गौतम, मुरली नागर, मनोज जांगिड़ सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं अधिकारी मौजूद रहे।
    1
    सांसद जन सेवा अभियान के तहत विशाल शिविर आयोजित, मौके पर हुआ समस्याओं का समाधान
बूंदी, 10 अगस्त। शहर के छत्रपुरा स्थित मालियों के नोहरे में सोमवार को सांसद जन सेवा अभियान के तहत विशाल शिविर का आयोजन किया गया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की प्रेरणा से आयोजित इस शिविर में नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 24, 25 और 26 के निवासियों की विभिन्न समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया।
शिविर में सुबह से ही विभिन्न वार्डों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। आमजन ने बिजली, चिकित्सा, सामाजिक पेंशन, राशन कार्ड, आधार कार्ड, जन आधार कार्ड, खाद्य सुरक्षा, विवाह पंजीयन, श्रम कार्ड, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, निर्वाचन एवं मतदाता पहचान पत्र सहित मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं दर्ज कराईं।
अभियान दल एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया, जबकि अन्य मांगों के संबंध में त्वरित कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए। शिविर के माध्यम से आमजन को सरकारी योजनाओं एवं जनकल्याणकारी सेवाओं का लाभ दिलाने का प्रयास किया गया।
नगर परिषद सभापति राजकुमार श्रंगी एवं शहर प्रवक्ता अभिषेक जैन ने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की सोच हर नागरिक तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने और उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की है। इसी उद्देश्य से अभियान को लगातार विभिन्न वार्डों तक पहुंचाया जा रहा है।
शिविर में पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, पार्षद रमेश हाड़ा, त्रिलोक कुमार, रामवीर गुर्जर, अशोक जैन, चेतन पंचोली, बंटी शर्मा, अशोक शर्मा, संजय भूतानी, अनिल जांगिड़, प्रदीप श्रीमाल, मुकेश सोमानी, महावीर सालीवाल, दिलीप सिंह, हेमंत मीणा, मनीष सिसोदिया, मनोज गौतम, मुरली नागर, मनोज जांगिड़ सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं अधिकारी मौजूद रहे।
    user_समाज की हलचल लोकेश कुमार सेन
    समाज की हलचल लोकेश कुमार सेन
    बूंदी, बूंदी, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • बारिश के बाद खोजा गेट से छत्रपुरा तेजाजी मंदिर तक सड़क पर फैला गंदा पानी, क्षेत्रवासी परेशान बूंदी। शहर में बारिश के बाद जल निकासी व्यवस्था की पोल खुलती नजर आई। खोजा गेट से छत्रपुरा तेजाजी मंदिर तक सड़क पर नल का गंदा पानी फैलने से क्षेत्रवासियों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर पानी जमा होने से आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। कहीं घरों में और दुकानों में घुसा पानी। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि जिला कलेक्टर के सख्त आदेशों के बावजूद नगर परिषद के कर्मचारियों द्वारा नालों और जल निकासी व्यवस्था की सही तरीके से सफाई नहीं की गई। इसके चलते बारिश होते ही हर वर्ष सड़क पर गंदा पानी जमा हो जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं होने के कारण बारिश के मौसम में हालात फिर जस के तस हो जाते हैं। गंदे पानी के सड़क पर फैलने से दुर्गंध और मच्छरों की समस्या के साथ बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। क्षेत्रवासियों ने नगर परिषद से खोजा गेट से छत्रपुरा तेजाजी मंदिर मार्ग की नालियों की तत्काल सफाई करवाने और जल निकासी की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि प्रशासन को हर साल होने वाली इस समस्या का स्थायी समाधान करना चाहिए, ताकि बारिश के दौरान आमजन को परेशानी नहीं उठानी पड़े।
    1
    बारिश के बाद खोजा गेट से छत्रपुरा तेजाजी मंदिर तक सड़क पर फैला गंदा पानी, क्षेत्रवासी परेशान
बूंदी। शहर में बारिश के बाद जल निकासी व्यवस्था की पोल खुलती नजर आई। खोजा गेट से छत्रपुरा तेजाजी मंदिर तक सड़क पर नल का गंदा पानी फैलने से क्षेत्रवासियों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर पानी जमा होने से आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। कहीं घरों में और दुकानों में घुसा पानी।
क्षेत्रवासियों का आरोप है कि जिला कलेक्टर के सख्त आदेशों के बावजूद नगर परिषद के कर्मचारियों द्वारा नालों और जल निकासी व्यवस्था की सही तरीके से सफाई नहीं की गई। इसके चलते बारिश होते ही हर वर्ष सड़क पर गंदा पानी जमा हो जाता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं होने के कारण बारिश के मौसम में हालात फिर जस के तस हो जाते हैं। गंदे पानी के सड़क पर फैलने से दुर्गंध और मच्छरों की समस्या के साथ बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है।
क्षेत्रवासियों ने नगर परिषद से खोजा गेट से छत्रपुरा तेजाजी मंदिर मार्ग की नालियों की तत्काल सफाई करवाने और जल निकासी की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि प्रशासन को हर साल होने वाली इस समस्या का स्थायी समाधान करना चाहिए, ताकि बारिश के दौरान आमजन को परेशानी नहीं उठानी पड़े।
    user_समाज की हलचल लोकेश कुमार सेन
    समाज की हलचल लोकेश कुमार सेन
    बूंदी, बूंदी, राजस्थान•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.