बुजुर्गों का जीवन सुखद बनाना प्राथमिकता नवागत सीईओ जैन ने लिया श्रद्धालय वृद्धाश्रम का जायजा, दिए सुधार के निर्देश धार। बुजुर्गों की देखभाल सिर्फ औपचारिक दायित्व नहीं, बल्कि संवेदना और सम्मान का विषय है। इसी भावना को केंद्र में रखते हुए धार जिला प्रशासन ने वृद्धजनों की देखरेख और दैनिक व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है। धार जिला मुख्यालय स्थित श्रद्धालय वृद्धाश्रम में सोमवार, 14 सितम्बर को उस समय प्रशासनिक सक्रियता देखने को मिली जब नवागत मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत अखिलेश कुमार जैन अचानक निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने उप संचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग दिनेश वर्मा और अन्य विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में वृद्धजनों से सीधे संवाद किया और परिसर की तमाम व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जैन ने महिला एवं पुरुष कक्ष, भोजनशाला तथा परिसर के तीनों उद्यानों का अवलोकन किया। उन्होंने संचालन संस्था द्वारा किए जा रहे नवाचारों की प्रशंसा करते हुए कहा कि वृद्धजनों का जीवन सुखद और सुविधाजनक बनाना प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने भोज शोध संस्थान के निदेशक से वृद्धाश्रम की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने पर विचार-विमर्श किया तथा अतिथि कक्ष के उन्नयन का कार्य जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। प्रशासन द्वारा दिए गए इन निर्देशों और सुधार कार्यों से आने वाले समय में आश्रम के बुजुर्गों को अधिक सुविधाजनक माहौल मिलेगा। साथ ही, धार वृद्धाश्रम में किए जा रहे नवाचारों के प्रसार से प्रदेश के अन्य वृद्धाश्रमों को भी प्रेरणा मिलेगी और वृद्धजन कल्याण की दिशा में एक सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा

- 70 लाख के कर्ज से परेशान दवा कारोबारी ने की आत्महत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार इंदौर में दवा कारोबारी महेंद्र सोनी की आत्महत्या के मामले में लसूड़िया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने सहित संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि कारोबारी ने व्यवसाय के लिए करीब 70 लाख रुपये उधार लिए थे, लेकिन कारोबार में नुकसान होने के कारण वह रकम नहीं लौटा पा रहा था। वीओ लसूड़िया पुलिस के मुताबिक, ओमेक्स सिटी निवासी 45 वर्षीय दवा कारोबारी महेंद्र सोनी ने अपने घर में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस को जांच के दौरान घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला। इसके साथ ही मृतक के मोबाइल से कॉल रिकॉर्डिंग और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य भी बरामद किए गए। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि महेंद्र सोनी ने दवा कारोबार के लिए पांच लोगों से करीब 70 लाख रुपये उधार लिए थे। कारोबार ठीक चलने तक वह उधार की रकम और ब्याज का भुगतान करता रहा, लेकिन व्यापार में अचानक नुकसान होने के कारण भुगतान में देरी होने लगी। आरोप है कि इसके बाद रुपये देने वाले लोग महेंद्र सोनी पर लगातार दबाव बनाने लगे। उन्हें कथित रूप से डराया-धमकाया गया और बाजार में बदनाम करने का प्रयास भी किया गया। लगातार बढ़ते मानसिक दबाव से परेशान होकर कारोबारी ने आत्महत्या जैसा गंभीर कदम उठा लिया। जांच के बाद पुलिस ने भूपेंद्र चौहान, मोहित सोनी और राहुल चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, गोल्डी खुराना और उसकी पत्नी पूजा खुराना फिलहाल फरार हैं। पुलिस की टीमें दोनों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। बाइट राजेश दंडोतिया, एडिशनल डीसीपी, इंदौर1
- इंदौर के राऊ थाना क्षेत्र में क्रेटा कार से चोरी हुए 27 लाख रुपये की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी के मामले में कार मालिक के निजी ड्राइवर रोहित को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने 24 लाख 50 हजार रुपये नगद बरामद किए हैं। CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पुलिस आरोपी तक पहुंची। दरअसल, 24 अगस्त को फरियादी गौरव मित्तल ने राऊ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि विकास स्वीट्स के सामने खड़ी उनकी क्रेटा कार में रखे 27 लाख रुपये चोरी हो गए हैं। फरियादी ने अपने निजी ड्राइवर रोहित पर चोरी की आशंका जताई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले। इसके साथ ही तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया और मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने 15 सितंबर को आरोपी रोहित को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने वारदात करना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर चोरी की रकम में से 24 लाख 50 हजार रुपये बरामद किए गए। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी रोहित के खिलाफ पूर्व में थाना तुकोगंज में चोरी के दो मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर रही है और बाकी रकम सहित मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है।1
- इंदौर में अवैध शराब पर आबकरी का शिकंजा 6 वाहन समेत 15 पेटी जप्त *इंदौर में अवैध शराब पर आबकारी का शिकंजा, 6 वाहन समेत 15 पेटी जप्त* *इंदौर।* आबकारी आयुक्त के निर्देश और कलेक्टर शिवम वर्मा के आदेश पर सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी के निर्देशन में आबकारी विभाग ने पिछले 24 घंटे में बड़ी कार्रवाई की है। आबकारी कंट्रोलर कमलेश सोलंकी और डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल के नेतृत्व में टीम ने मालवा मिल चौराहा, स्कीम नंबर 78, मारीमाता चौराहा, निपानिया, जूनी इंदौर और हाथीपाला क्षेत्र में घेराबंदी कर 6 वाहन और 15 पेटी से अधिक देशी-विदेशी शराब जप्त की। जप्त माल की कीमत करीब 8 लाख रुपये है। कंट्रोलर कमलेश सोलंकी ने बताया कि मालवा मिल से आरोपी महेंद्र पिता सनमान सिंह यादव से 75 पाव शराब और बाइक MP09 BS 8529, स्कीम 78 से महेंद्र पिता धीरज परमार के ई-रिक्शा MP09 AQ 6178 से 5 पेटी शराब जप्त की गई। डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल ने बताया कि मारीमाता से आरोपी उमेश पिता महेश भार्गव से 100 पाव और बाइक MP09 VQ 2801, निपानिया से शिवम सिंह से 2 पेटी विदेशी शराब बरामद हुई है। इसके अलावा जूनी इंदौर में प्रातःकालीन टीम द्वारा 2 अन्य वाहन भी पकड़े गए हैं। दोनों अधिकारियों ने बताया कि आरोपी अलग-अलग दुकानों से 4-6 बोतल शराब खरीदकर इकट्ठा कर ब्लैक में सप्लाई करते हैं। सभी आरोपियों पर आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) में प्रकरण दर्ज कर बैच नंबर और नेटवर्क की जांच की जा रही है।4
- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | इंदौर अवैध शराब परिवहन पर आबकारी विभाग का शिकंजा 🔴 शहर के अलग-अलग इलाकों में ताबड़तोड़ कार्रवाई 🔴 04 वाहन सहित 10 पेटी से अधिक देशी-विदेशी मदिरा जब्त 🔴 मालवा मिल, स्कीम नंबर 78, मारीमाता और निपानिया में कार्रवाई 🔴 75 पाव देशी मसाला, 100 पाव देशी प्लेन सहित विदेशी मदिरा बरामद 🔴 आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) में प्रकरण दर्ज 🔴 अवैध मदिरा परिवहन में इस्तेमाल वाहन भी किए गए जब्त रिपोर्टर निलेश वर्मा1
- ग्राम रोजगार सहायता संघ मनरेगा ग्राम रोजगार सहायक महासंघ1
- मोदी सरकार जनता की जेब काटने का नया तरीका लेकर आई नया प्लान1
- कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहा कि खजराना गणेश की इंदौर शहर पर असीम कृपा है। इंदौर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में गणेश चतुर्थी के अवसर पर कलेक्टर शिवम वर्मा पूजा-अर्चना करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भगवान गणेश के दर्शन कर शहर और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। मीडिया से बातचीत में कलेक्टर ने कहा कि गणेश महोत्सव का शुभारंभ हो चुका है और मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। पर्व को लेकर मंदिर परिसर में विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन हो सकें। उन्होंने कहा कि गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर पूरे उल्लास और श्रद्धा के साथ लोग खजराना गणेश के दर्शन कर रहे हैं। मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था से लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा तक सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं। भीड़ को देखते हुए व्यवस्थाओं को लगातार बेहतर किया जा रहा है। आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ने की संभावना है। कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहा कि खजराना गणेश की इंदौर शहर पर असीम कृपा है।1
- वाइन शॉप पर युवक को डराकर बीयर खरीदवाई, फिर लूटे 55,700 रुपये; तीन आरोपी गिरफ्तार इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में एमआर-10 ब्रिज के पास स्थित वाइन शॉप पर एक युवक के साथ लूट और मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने पहले युवक को धमकाकर अपने लिए बीयर खरीदवाई और फिर दुकान से बाहर ले जाकर उसके साथ मारपीट की। बदमाशों ने मोबाइल का पासवर्ड और यूपीआई पिन पूछकर क्रेडिट कार्ड एवं बैंक खाते से कुल 55 हजार 700 रुपये अपने खातों में ट्रांसफर कर लिए थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। वीओ–1 बाणगंगा पुलिस के अनुसार स्कीम नंबर-136 निवासी दुर्गेश 29 अगस्त की रात करीब साढ़े 11 बजे एमआर-10 ब्रिज के पास स्थित वाइन शॉप पर पहुंचे थे। यहां मौजूद तीन युवकों ने उन्हें डराया और अपने लिए बीयर खरीदने के लिए मजबूर किया। इसके बाद आरोपी दुर्गेश को दुकान से बाहर ले गए और उनके साथ मारपीट कर मोबाइल फोन, पर्स तथा एचडीएफसी बैंक का क्रेडिट कार्ड छीन लिया। बाइट रुबीना मिजवानी, एसीपी बाणगंगा1
- मोदी सरकार जनता की जेब काटने का नया प्लान लेकर आई है अब ₹2000 पर देना होगा चार्ज यूपीआई ट्रांजैक्शन पर1