Shuru
Apke Nagar Ki App…
*आज जनसत्ता राष्ट्रवादी एकता पार्टी के द्वारा जिलाधिकारी जनपद बाराबंकी कार्यालय का घेराव किया गया,* *जिसमें यूजीसी काले कानून को हटाने की मांग की गई एवं जिलाधिकारी महोदय के द्वारा महामहिम राष्ट्रपति महोदया जी को ज्ञापन प्रेषित किया।*
राम जी दीक्षित पत्रकार
*आज जनसत्ता राष्ट्रवादी एकता पार्टी के द्वारा जिलाधिकारी जनपद बाराबंकी कार्यालय का घेराव किया गया,* *जिसमें यूजीसी काले कानून को हटाने की मांग की गई एवं जिलाधिकारी महोदय के द्वारा महामहिम राष्ट्रपति महोदया जी को ज्ञापन प्रेषित किया।*
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बाराबंकी जनपद के हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र स्थित सुप्रसिद्ध अवसनेश्वर महादेव मंदिर में मंगलवार रात अज्ञात चोरों ने सेंधमारी की। चोरों ने मंदिर के मुख्य द्वार पर लगे लोहे के चैनल गेट को काटकर भीतर प्रवेश किया। वे मंदिर से लगभग 25 लाख रुपये मूल्य के चांदी के आभूषण और दानपात्र में रखी नकदी लेकर फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, चोरों ने योजनाबद्ध तरीके से मंदिर पर धावा बोला। मुख्य गर्भगृह तक पहुंचने के लिए उन्होंने मुख्य द्वार के जालीदार चैनल को औजारों की मदद से तोड़ा। मंदिर के भीतर से चोर लगभग 7 से 8 किलोग्राम चांदी, जिसमें चांदी की छड़ें, आभूषण और अन्य कीमती वस्तुएं शामिल थीं, चुरा ले गए। उन्होंने श्रद्धालुओं द्वारा दानपात्र में चढ़ाई गई धनराशि पर भी हाथ साफ किया। घटना का खुलासा बुधवार सुबह तब हुआ जब मंदिर के पुजारी नित्य पूजन के लिए पहुंचे। मुख्य द्वार का चैनल टूटा देख उन्होंने तत्काल मंदिर कमेटी के अध्यक्ष संजय गिरी को सूचित किया। चोरी की खबर फैलते ही मंदिर परिसर में स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी हैदरगढ़ और कोतवाली पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मंदिर प्रशासन से घटना की जानकारी ली और साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। पुलिस मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है ताकि चोरों की पहचान की जा सके। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट्स और डॉग स्क्वायड की मदद भी ली जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह ने बताया कि मंदिर से चांदी की छड़ें और आभूषण गायब हुए हैं। उन्होंने कहा कि वह स्वयं मौके पर मौजूद हैं और पूरे मामले की गहन जांच पड़ताल की जा रही है।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ | लखनऊ थाना ठाकुरगंज क्षेत्र के अंतर्गत हुसैनाबाद चौराहे पर भीषण जाम की समस्या लगातार बनी हुई है। जाम के झाम से जनता को कोई राहत नहीं मिल पा रही है। कई बार प्रशासन द्वारा कार्यवाहियाँ किए जाने के बावजूद हालात जस के तस हैं। रोज़ाना राहगीरों, स्कूली बच्चों, मरीजों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी जाम को लेकर पूर्व में तीन चौकी इंचार्ज को किया गया था लाइन हाजिर उसके बाद भी नहीं जाग रहा प्रशासन आखिर क्यों पत्रकार रिंकू1
- हुसैनगंज में एक युवक पेड़ पर चढ़ लगाई फांसी एक युवक 60 फीट ऊपर पेड़ पर चढ़ा 60 फिट ऊपर पेड़ पर जाकर लगाई फांसी पुलिस, फायर ब्रिगेड, SDRF की टीम पहुंची हाइड्रोलिक मशीन से नीचे उतारा, मौत शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा1
- बाराबंकी थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा हत्याभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, निशांदेही से आलाकत्ल एक अदद ईंट व घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटरसाइकिल की बरामदगी के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक, उत्तरी श्री विकास चन्द्र त्रिपाठी की बाइट1
- ब्रेकिंग लखनऊ थाना ठाकुरगंज क्षेत्र के अंतर्गत हुसैनाबाद चौराहे पर भीषण जाम की समस्या लगातार बनी हुई है। जाम के झाम से जनता को कोई राहत नहीं मिल पा रही है। कई बार प्रशासन द्वारा कार्यवाहियाँ किए जाने के बावजूद हालात जस के तस हैं। रोज़ाना राहगीरों, स्कूली बच्चों, मरीजों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।1
- सोनी शुक्ला क्रांति लखनऊ उत्तर प्रदेश1
- *शिक्षा व्यवस्था विकलांग, भ्रष्ट अफसरों में जिंदा हिटलर — निहाल अहमद सिद्दीकी का तीखा वार* बाराबंकी। जनपद के हरख ब्लॉक स्थित एक प्राथमिक विद्यालय में मासूम बच्चों से सफाई कराए जाने का वीडियो वायरल होते ही शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली कटघरे में आ गई है। वीडियो में बच्चे किताबों की जगह झाड़ू-पोंछा थामे नजर आ रहे हैं, जो बाल अधिकार कानूनों और शिक्षा के मूल उद्देश्य की खुली अवहेलना है।इस गंभीर मामले को लेकर भारतीय किसान मजदूर यूनियन दशहरी संगठन ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की थी। लेकिन जांच अधिकारी की रिपोर्ट में तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने का आरोप लगा है। संगठन के प्रदेश सचिव निहाल अहमद सिद्दीकी ने कहा, “बच्चों का भविष्य किताबों से बनता है, झाड़ू से नहीं। यह शिक्षा विभाग की असंवेदनशीलता और विफलता का प्रमाण है।”जांच रिपोर्ट में ग्राम पंचायत में आठ महीनों से सफाई कर्मी की नियुक्ति न होने का हवाला देकर यह दावा किया गया कि बच्चों से सफाई कराना जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की अनुमति से हुआ। उत्तर प्रदेश सरकार जहां बाल अधिकारों की रक्षा का दावा करती है, वहीं बाराबंकी की जमीनी हकीकत इससे उलट नजर आती है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि विभाग ने किसान यूनियन से सफाई में सहयोग मांगा है, जिसे संगठन ने विभागीय विफलता और बच्चों के अधिकारों का खुला उल्लंघन बताया।एडवोकेट राहुल मिश्रा ने स्पष्ट शब्दों में कहा, “यह बच्चों के मौलिक अधिकारों का सीधा हनन है। यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो हम न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे।”वायरल वीडियो के बाद यूनियन ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए जांच रिपोर्ट को भ्रामक बताते हुए प्रधानाचार्य और जिम्मेदार अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। निहाल सिद्दीकी ने मीडिया से कहा,“शिक्षा विभाग मानवता को शर्मसार कर रहा है। सरकार की योजनाएं केवल फाइलों तक सीमित रह गई हैं। भारतीय किसान मजदूर यूनियन के ज्ञापन देने के कुछ ही देर बाद जिस जांच अधिकारी के खिलाफ शिकायत की गई थी, उन्हीं का फोन शिकायतकर्ता को आता है और वे मौके पर बुलाने का दबाव बनाते हैं। शिकायतकर्ता पर इस तरह दबाव डालकर दोबारा “सही आख्या” देने की बात कहना और मौके पर बुलाना पूरे मामले को संदेह के घेरे में खड़ा करता है। इससे शिक्षा विभाग के आला अधिकारी की भूमिका भी सवालों के घेरे में नजर आ रही है। जिस अधिकारी के खिलाफ शिकायत हो, उसी को दोबारा जांच सौंपना यह संकेत देता है कि कहीं न कहीं “सुविधा शुल्क खेल” के आगे सब संभव है।फिलहाल विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, हालांकि सूत्रों का दावा है कि आंतरिक जांच जारी है।अब देखने वाली बात होगी क्या यह मामला भी फाइलों में दबा दिया जाएगा, या बच्चों के हक में सचमुच इंसाफ होगा? रूप से मौजूद रहे सीनियर एडवोकेट मुकेश चंद वर्मा, सुशील कुमार, दिलशाद हुसैन, मयंक रावत एडवोकेट, अलीम, नियाज अंसारी, मुकेश कुमार, अजय वर्मा, जियाउद्दीन, शुभम ठाकरे, वैस आदि तमाम साथी मौजूद रहे |1
- Post by राम जी दीक्षित पत्रकार1
- *रामपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी दो साइबर ठगों को किया गिरफ्तार* रामपुर। सिविल लाइंस थाना पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई जब उन्होंने साइबर ठगी करने वाले गिरोह के दो आरोपियों को सिविल लाइन शुगर बिल के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण एवं अन्य सामान बरामद हुआ। सिविल लाइन थाने में अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने प्रेस वार्ता कर बताया कि सिविल लाइन थाना पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से तीन आईफोन दो 17 प्रो और एक 15 प्रो, एक एंड्रॉयड फोन, एक लैपटॉप, एक मैकबुक, एक आईपैड, एक सिम कार्ड, एक एटीएम कार्ड के साथ-साथ एक verna कार भी बरामद की गई है। इसके अलावा इनके पास से 80,000 रूपये की कीमत की क्रिप्टो करेंसी भी बरामद की गई है पुलिस की पूछताछ में इनकी पहचान एक मुस्तफा पुत्र मुसब्बर खान और दूसरा साइन पुत्र मुसब्बर खान निवासी घर दरिया खान नगर पालिका के पीछे थाना कोतवाली रामपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके खिलाफ कार्यवाही करते हुए अपराध संख्या49/26 धारा 318(4) /338/336(3) /340(2) बीएनएस व 66 सी 66 डी आईटी एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।3