logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उत्तर प्रदेश, बहराइच- होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से नानपारा पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। शांति व्यवस्था बनाए रखने की दृष्टि से कोतवाल नानपारा राजनाथ सिंह ने अपनी पुलिस टीम के साथ नगर के प्रमुख मार्गों पर रूट मार्च किया। रूट मार्च के दौरान पुलिस टीम ने बाजार, मुख्य चौराहों और संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया तथा लोगों से आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की। पुलिस की मौजूदगी से आम नागरिकों में सुरक्षा का एहसास देखने को मिला। कोतवाल राजनाथ सिंह ने कहा कि होली के अवसर पर किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। इस दौरान अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।

2 hrs ago
user_Shakil Ansari, News Riporter
Shakil Ansari, News Riporter
रिपोर्टर बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

उत्तर प्रदेश, बहराइच- होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से नानपारा पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। शांति व्यवस्था बनाए रखने की दृष्टि से कोतवाल नानपारा राजनाथ सिंह ने अपनी पुलिस टीम के साथ नगर के प्रमुख मार्गों पर रूट मार्च किया। रूट मार्च के दौरान पुलिस टीम ने बाजार, मुख्य चौराहों और संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया तथा लोगों से आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की। पुलिस की मौजूदगी से आम नागरिकों में सुरक्षा का एहसास देखने को मिला। कोतवाल राजनाथ सिंह ने कहा कि होली के अवसर पर किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। इस दौरान अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बहराइच में बिजली व्यवस्था पर बड़ी बैठक सांसद डॉ. आनंद कुमार गोंड की अध्यक्षता में समीक्षा कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विद्युत समन्वय समिति की बैठक जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की रही मौजूदगी आरडीएसएस समेत योजनाओं की प्रगति पर चर्चा बिजली सप्लाई, लाइन लॉस और राजस्व वसूली पर फोकस जर्जर लाइन सुधार और ट्रांसफार्मर बदलने के निर्देश उपभोक्ता शिकायतों के त्वरित निस्तारण का आदेश पारदर्शिता और समयबद्ध कार्य करने की हिदायत बिजली व्यवस्था को मजबूत बनाने पर जोर
    1
    बहराइच में बिजली व्यवस्था पर बड़ी बैठक
सांसद डॉ. आनंद कुमार गोंड की अध्यक्षता में समीक्षा
कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विद्युत समन्वय समिति की बैठक
जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की रही मौजूदगी
आरडीएसएस समेत योजनाओं की प्रगति पर चर्चा
बिजली सप्लाई, लाइन लॉस और राजस्व वसूली पर फोकस
जर्जर लाइन सुधार और ट्रांसफार्मर बदलने के निर्देश
उपभोक्ता शिकायतों के त्वरित निस्तारण का आदेश
पारदर्शिता और समयबद्ध कार्य करने की हिदायत
बिजली व्यवस्था को मजबूत बनाने पर जोर
    user_Mohit Nepali
    Mohit Nepali
    Local News Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • सांसद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला विद्युत समन्वय समिति की बैठक बहराइच । सांसद बहराइच डॉ. आनन्द कुमार गोंड की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार जिला विद्युत समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न हुई। इस अवसर पर एम.एल.सी. पदमसेन चौधरी, विधायक महसी सुरेश्वर सिंह, विधायक नानपारा राम निवास वर्मा, विधायक सदर श्रीमती अनुपमा जायसवाल के प्रतिनिधि अशोक जायसवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं सदस्यगण उपस्थित रहे। बैठक में विद्युत विभाग की प्रमुख योजनाओं जैसे आरडीएसएस, बिजनेस प्लान” एवं एल.ओ.एच. इत्यादि के सम्बन्ध में अधीक्षण अभियंता विद्युत राम यश यादव द्वारा विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। सांसद बहराइच डॉ. गोंड ने विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत चल रहे कार्यों की प्रगति, विद्युत आपूर्ति की स्थिति, लाइन लॉस में कमी, उपभोक्ता सेवाओं के सुदृढ़ीकरण तथा राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। सांसद बहराइच व अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि विद्युत आपूर्ति में सुधार, जर्जर लाइनों के सुदृढ़ीकरण, ट्रांसफार्मर प्रतिस्थापन में तीव्रता तथा उपभोक्ता शिकायतों के त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया जाय। इसके अलावा विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि योजनाओं के कार्यान्वयन में पारदर्शिता एवं समयबद्धता को प्राथमिकता दी जाय। अधीक्षण अभियंता द्वारा आश्वस्त किया गया कि बैठक के माध्यम से प्राप्त हुए दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुए विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं उपभोक्ता हितैषी बनाने हेतु निरंतर प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र, अधिशासी अभियंता बहराइच प्रवेश कुमार, कैसरगंज के जगेश कुमार, नानपारा के अनुभव कुमार, अधिशासी अभियंता मीटर प्रवीण कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता भंडार खंड पी.सी. राम, अधिशासी अभियंता कार्यशाला तथा समस्त उपखण्ड अधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    सांसद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला विद्युत समन्वय समिति की बैठक
बहराइच । सांसद बहराइच डॉ. आनन्द कुमार गोंड की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार जिला विद्युत समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न हुई। इस अवसर पर एम.एल.सी. पदमसेन चौधरी, विधायक महसी सुरेश्वर सिंह, विधायक नानपारा राम निवास वर्मा, विधायक सदर श्रीमती अनुपमा जायसवाल के प्रतिनिधि अशोक जायसवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं सदस्यगण उपस्थित रहे। बैठक में विद्युत विभाग की प्रमुख योजनाओं जैसे आरडीएसएस, बिजनेस प्लान” एवं एल.ओ.एच. इत्यादि के सम्बन्ध में अधीक्षण अभियंता विद्युत राम यश यादव द्वारा विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। 
सांसद बहराइच डॉ. गोंड ने विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत चल रहे कार्यों की प्रगति, विद्युत आपूर्ति की स्थिति, लाइन लॉस में कमी, उपभोक्ता सेवाओं के सुदृढ़ीकरण तथा राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। सांसद बहराइच व अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि विद्युत आपूर्ति में सुधार, जर्जर लाइनों के सुदृढ़ीकरण, ट्रांसफार्मर प्रतिस्थापन में तीव्रता तथा उपभोक्ता शिकायतों के त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया जाय। इसके अलावा विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि योजनाओं के कार्यान्वयन में पारदर्शिता एवं समयबद्धता को प्राथमिकता दी जाय। अधीक्षण अभियंता द्वारा आश्वस्त किया गया कि बैठक के माध्यम से प्राप्त हुए दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुए विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं उपभोक्ता हितैषी बनाने हेतु निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र, अधिशासी अभियंता बहराइच प्रवेश कुमार, कैसरगंज के जगेश कुमार, नानपारा के अनुभव कुमार, अधिशासी अभियंता मीटर प्रवीण कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता भंडार खंड पी.सी. राम, अधिशासी अभियंता कार्यशाला तथा समस्त उपखण्ड अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_Pradeep
    Pradeep
    रिपोर्ट बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • बहराइच: 'यादव जी की लव स्टोरी' फिल्म का विरोध,अखिल भारतीय यादव महासंघ ने फिल्म के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन।फिल्म के नाम और सामग्री को लेकर समाज में आक्रोश।
    1
    बहराइच: 'यादव जी की लव स्टोरी' फिल्म का विरोध,अखिल भारतीय यादव महासंघ ने फिल्म के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन।फिल्म के नाम और सामग्री को लेकर समाज में आक्रोश।
    user_राजन कुमार
    राजन कुमार
    Local News Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • माननीय मुख्यमंत्री जी सेथाना राम गांव अंतर्गत एक बड़े ही सज्जन प्रवृत्ति के व्यक्ति की राम गांव थाना प्रभारी द्वारा निर्मम हत्या कर दी गई हैऐसा पारिवारिक जनों का आरोप है क्योंकि उन पर कभी कोई मुकदमा नहीं था ना ही कभी किसी के साथ कोई घटनाकम किए थे ना तो व क्रिमिनल थेमुकदमा पंजीकृत हुआ हैमुकदमा अपराध संख्या0060 / 026धारा 103 /352दर्द की गई है परंतु कान्हा कोतवाली प्रभारी बहुत ही अच्छे नहीं है दूसरी बात यह है कि इसकी जांच समिति से कराई जानी चाहिए या कोई उच्च अधिकारी जांच करेंनहीं तो इसमें पुलिस विभाग में ज्यादातर लोग कृपा पूर्ति का ही काम करते हैंऔर जनपद बहराइच में अवेद वसूली करने का मामला यह नया नहीं है कई लोग सस्पेंड हो चुके हैंब्लैकमेल करके बड़े पैमाने पर अवैध वसूली की जातीहैउक्त घटना की घोर निंदा करता हूंसाथ ही मांग है माननीय मुख्यमंत्री जी से जनपद बहराइच समेत पूरे उत्तर प्रदेश में जो पुलिस के अधिकारी है तथा आरक्षी हैं तथा siवह थाना प्रभारी है व क्षेत्र अधिकारी है उन सभी को बॉडी कैमरालगाया जाए ताकि क्राइम पर अंकुश हो सकेआए दिन महिलाओं के साथ पुलिस वाले अभद्रता करते हैं उनसे छेड़छाड़ करते हैं खुद पुलिस महिला ही शिकार हो जाती हैं बहुत पुलिस वालों की तो इन सब से काफीहद तक निजात मिल सकती है और पुलिस विभाग का करप्शन कुछ हद तक समाप्त हो जाएगा बॉडी कैमरा लगाने सेअर्जुन पंडित शिवाकांत शिवसेना जिला प्रमुख बहराइच
    2
    माननीय मुख्यमंत्री जी सेथाना राम गांव अंतर्गत एक बड़े ही सज्जन प्रवृत्ति के व्यक्ति की राम गांव थाना प्रभारी द्वारा निर्मम हत्या कर दी गई हैऐसा पारिवारिक जनों का आरोप है क्योंकि उन पर कभी कोई मुकदमा नहीं था ना ही कभी किसी के साथ कोई घटनाकम किए थे ना तो व क्रिमिनल थेमुकदमा पंजीकृत हुआ हैमुकदमा अपराध संख्या0060 / 026धारा 103 /352दर्द की गई है परंतु कान्हा कोतवाली प्रभारी बहुत ही अच्छे नहीं है दूसरी बात यह है कि इसकी जांच समिति से कराई जानी चाहिए या कोई उच्च अधिकारी जांच करेंनहीं तो इसमें पुलिस विभाग में ज्यादातर लोग कृपा पूर्ति का ही काम करते हैंऔर जनपद बहराइच में अवेद वसूली करने का मामला यह नया नहीं है कई लोग सस्पेंड हो चुके हैंब्लैकमेल करके बड़े पैमाने पर अवैध वसूली की जातीहैउक्त घटना की घोर निंदा करता हूंसाथ ही मांग है माननीय मुख्यमंत्री जी से जनपद बहराइच समेत पूरे उत्तर प्रदेश में जो पुलिस के अधिकारी है तथा आरक्षी हैं तथा siवह थाना प्रभारी है व क्षेत्र अधिकारी है उन सभी को बॉडी कैमरालगाया जाए ताकि क्राइम पर अंकुश हो सकेआए दिन महिलाओं के साथ पुलिस वाले अभद्रता करते हैं उनसे छेड़छाड़ करते हैं खुद पुलिस महिला ही शिकार हो जाती हैं बहुत पुलिस वालों की तो इन सब से काफीहद तक निजात मिल सकती है और पुलिस विभाग का करप्शन कुछ हद तक समाप्त हो जाएगा बॉडी कैमरा लगाने सेअर्जुन पंडित शिवाकांत शिवसेना जिला प्रमुख बहराइच
    user_अर्जुन पडिण्त जि0प्रमुख शिवसेना 9565006004
    अर्जुन पडिण्त जि0प्रमुख शिवसेना 9565006004
    Local Politician बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • बहराइच उत्तर प्रदेश ग्राम चौहानपुरवा,पोस्ट रायपुर थाना खीरीघाट के अंतर्गत ,तहसील महसी में होली जलाने के मामले में छिड़ा विवाद विपक्षी का कहना था कि होली अलग जलाओ, गांव वाले उसी जगह होली जलाने की बात कर रहे थे जहां हर साल होली जलती थी , इसी बात पे विवाद हो रहा था , मौके पे SO आनंद सिंह , खैरीघाट के पुलिस बल मौके पे पहुंचकर जहां हर साल होली जलती थी वहीं पे होली जलाने की बात कहकर, मामला शांत कराया गया रिपोर्ट आशीष कुमार मिश्र
    1
    बहराइच उत्तर प्रदेश ग्राम चौहानपुरवा,पोस्ट रायपुर थाना खीरीघाट  के अंतर्गत ,तहसील महसी  में होली जलाने के मामले में छिड़ा विवाद विपक्षी का कहना था कि होली अलग जलाओ, गांव वाले उसी जगह होली जलाने की बात कर रहे थे जहां हर साल होली जलती थी , इसी बात पे विवाद हो रहा था , मौके पे SO आनंद सिंह , खैरीघाट के पुलिस बल मौके पे पहुंचकर जहां हर साल होली जलती थी वहीं पे होली जलाने की बात कहकर, मामला शांत कराया गया 
रिपोर्ट आशीष कुमार मिश्र
    user_रिपोर्टर आशीष मिश्र बहराइच
    रिपोर्टर आशीष मिश्र बहराइच
    TV News Anchor महासी, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    47 min ago
  • सरयू नदी के भगहर में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में फैली सनसनी महसी/बहराइच। बेलामकन गांव के पास स्थित सरयू नदी के भगहर में रविवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार सुबह करीब साढ़े दस बजे खेतों की ओर गए किसानों ने पानी में उतराता हुआ शव देखा। इसके बाद आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही खैरीघाट थाना क्षेत्र से उपनिरीक्षक मारकंडे तिवारी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया गया और उसकी शिनाख्त के प्रयास शुरू किए गए। थानाध्यक्ष आनंद सिंह ने बताया कि शव दो-तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। पहचान के लिए आसपास के गांवों के लोगों से सहयोग लिया जा रहा है। फिलहाल पुलिस टीम मौके पर मौजूद है और मामले की गहन जांच-पड़ताल की जा रही है। वहीं घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। कुछ लोग हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जता रहे हैं, तो कुछ इसे पैर फिसलने से डूबने की संभावना बता रहे हैं। हालांकि, पूरे मामले की सच्चाई पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी सुबह करीब 7 बजे ग्रामीणों ने देखा ।थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद सिंह ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे इसकी सूचना मिली जिसपर मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा जाएगा,शव करीब 3 से 4 दिन पुराना लग रहा हो सकता है शौच के दौरान पैर फिसलने से डूब कर मृत्यु हुई हो और शव भी करीब 72 घंटों के बाद ही उतराता है ।प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि ये पागल किस्म का व्यक्ति था अक्सर गांव में घूमता नजर आता था ।
    2
    सरयू नदी के भगहर में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में फैली सनसनी
महसी/बहराइच। बेलामकन गांव के पास स्थित सरयू नदी के भगहर में रविवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार सुबह करीब साढ़े दस बजे खेतों की ओर गए किसानों ने पानी में उतराता हुआ शव देखा। इसके बाद आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही खैरीघाट थाना क्षेत्र से उपनिरीक्षक मारकंडे तिवारी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया गया और उसकी शिनाख्त के प्रयास शुरू किए गए। थानाध्यक्ष आनंद सिंह ने बताया कि शव दो-तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। पहचान के लिए आसपास के गांवों के लोगों से सहयोग लिया जा रहा है। फिलहाल पुलिस टीम मौके पर मौजूद है और मामले की गहन जांच-पड़ताल की जा रही है। वहीं घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। कुछ लोग हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जता रहे हैं, तो कुछ इसे पैर फिसलने से डूबने की संभावना बता रहे हैं। हालांकि, पूरे मामले की सच्चाई पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी
सुबह करीब 7 बजे ग्रामीणों ने देखा ।थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद सिंह ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे इसकी सूचना मिली जिसपर मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा जाएगा,शव करीब 3 से 4 दिन पुराना लग रहा हो सकता है शौच के दौरान पैर फिसलने से डूब कर मृत्यु हुई हो और शव भी करीब 72 घंटों के बाद ही उतराता है ।प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि ये पागल किस्म का व्यक्ति था अक्सर गांव में घूमता नजर आता था ।
    user_अंकित अवस्थी
    अंकित अवस्थी
    मैं एक पत्रकार हूं जनता की सेवा करता हूं महासी, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बहराइच 28 फरवरी। होली के अवसर पर प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को बड़ी सौगात दी है। लखनऊ स्थित लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के 1.86 करोड़ उज्ज्वला परिवारों के खातों में लगभग 1500 करोड़ रुपये की धनराशि हस्तांतरित की। जनपद बहराइच के 4,36,726 लाभार्थी इससे लाभान्वित हुए। कलेक्ट्रेट परिसर में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। प्रसारण के उपरांत विधायक राम निवास वर्मा व सदर विधायक प्रतिनिधि अशोक जायसवाल द्वारा लाभार्थियों को प्रतीकात्मक डेमो चेक वितरित किए गए। जनप्रतिनिधियों ने लाभार्थियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जिला पूर्ति अधिकारी नरेन्द्र तिवारी सहित अन्य अधिकारी व बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे।
    1
    बहराइच 28 फरवरी। होली के अवसर पर प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को बड़ी सौगात दी है। लखनऊ स्थित लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के 1.86 करोड़ उज्ज्वला परिवारों के खातों में लगभग 1500 करोड़ रुपये की धनराशि हस्तांतरित की। जनपद बहराइच के 4,36,726 लाभार्थी इससे लाभान्वित हुए।
कलेक्ट्रेट परिसर में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। प्रसारण के उपरांत विधायक राम निवास वर्मा व सदर विधायक प्रतिनिधि अशोक जायसवाल द्वारा लाभार्थियों को प्रतीकात्मक डेमो चेक वितरित किए गए। जनप्रतिनिधियों ने लाभार्थियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जिला पूर्ति अधिकारी नरेन्द्र तिवारी सहित अन्य अधिकारी व बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे।
    user_राजन कुमार
    राजन कुमार
    Local News Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • बहराइच , रूल ऑफ लॉ सोसायटी के नेतृत्व में आज बीते दिवस थाना रामगांव अंतर्गत रामगांव निवासी राकेश चंद्र श्रीवास्तव उर्फ गोपाल की पुलिस अभिरक्षा के दौरान हुए मृत्यु से क्षुब्ध विभिन्न सामाजिक व मानवाधिकार संगठन से जुड़े प्रतिनिधियो मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को देकर समस्त घटना की न्यायिक जांच की मांग की है।  विभिन्न सामाजिक संगठन व मानवधिकार से जुड़े संगठन प्रतिनिधियों ने आज मृतक , पीड़ित परिवारजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त किया और उन्हें न्याय दिलाने हेतु आश्वस्त किया। मुख्यमंत्री को प्रेषित मांग पत्र में उल्लेख किया गया है कि , मृतक गोपाल के आश्रित को तत्काल 20 लाख रुपए अहेतुक सहायता के रूप में दिलाए जाने , मृतक आश्रित दिव्यांग पुत्र को सरकारी सेवा में दिए जाने की मांग की गई है प्रतिनिधियों ने घटना को अमानवीय बताते हुए समूचे पुलिसिया कार्यवाही पर प्रश्न चिन्ह खड़ा किया और समस्त घटना की जांच होने तक घटना में नामित पुलिस कर्मियों को तत्काल रामगांव थाना परिसर से हटाए जाने की भी मांग की है। ज्ञापन देने वाले लोगों में प्रमुख रूप से रूल ऑफ लॉ सोसायटी (अवध) क्षेत्र संयोजक संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट , समाजसेवी अखिल भारतीय कायस्थ समाज जिलाध्यक्ष शशांक सिंहा , जिलाध्यक्ष अनिल मिश्र , पंकज कुमार एडवोकेट , समाजसेवी अरुण कुमार मिश्र एडवोकेट , जयंत सिंहा एडवोकेट , प्रवक्ता डॉ० पंकज श्रीवास्तव एडवोकेट व अभिषेक श्रीवास्तव एडवोकेट आदि लोग उपस्थित रहे।
    4
    बहराइच  , रूल ऑफ लॉ सोसायटी के नेतृत्व में आज बीते दिवस थाना रामगांव अंतर्गत रामगांव निवासी राकेश चंद्र श्रीवास्तव उर्फ गोपाल की पुलिस अभिरक्षा के दौरान हुए मृत्यु से क्षुब्ध विभिन्न सामाजिक व मानवाधिकार संगठन से जुड़े प्रतिनिधियो मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को देकर समस्त घटना की न्यायिक जांच की मांग की है। 
विभिन्न सामाजिक संगठन व मानवधिकार से जुड़े संगठन प्रतिनिधियों ने आज मृतक , पीड़ित परिवारजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त किया और उन्हें न्याय दिलाने हेतु आश्वस्त किया।
मुख्यमंत्री को प्रेषित मांग पत्र में उल्लेख किया गया है कि , मृतक गोपाल के आश्रित को तत्काल 20 लाख रुपए अहेतुक सहायता के रूप में दिलाए जाने , मृतक आश्रित दिव्यांग पुत्र को सरकारी सेवा में दिए जाने की मांग की गई है प्रतिनिधियों ने घटना को अमानवीय बताते हुए समूचे पुलिसिया कार्यवाही पर प्रश्न चिन्ह खड़ा किया और समस्त घटना की जांच होने तक घटना में नामित पुलिस कर्मियों को तत्काल रामगांव थाना परिसर से हटाए जाने की भी मांग की है।
ज्ञापन देने वाले लोगों में प्रमुख रूप से रूल ऑफ लॉ सोसायटी (अवध) क्षेत्र संयोजक संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट , समाजसेवी अखिल भारतीय कायस्थ समाज जिलाध्यक्ष शशांक सिंहा , जिलाध्यक्ष अनिल मिश्र , पंकज कुमार एडवोकेट , समाजसेवी अरुण कुमार मिश्र एडवोकेट , जयंत सिंहा एडवोकेट , प्रवक्ता डॉ० पंकज श्रीवास्तव एडवोकेट व अभिषेक श्रीवास्तव एडवोकेट आदि लोग उपस्थित रहे।
    user_डॉ0सै0अब्दुल ख़बीर स्वतंत्र पत्रकार
    डॉ0सै0अब्दुल ख़बीर स्वतंत्र पत्रकार
    Voice of people Nanpara, Bahraich•
    11 min ago
  • AIMIM SHAFIK KHAN # hazrateatullha ali kahmnai ko sahid kardiya gya. 😭😭🤲🤲🤲🤲🤲
    3
    AIMIM SHAFIK KHAN   # hazrateatullha ali kahmnai ko sahid kardiya gya. 😭😭🤲🤲🤲🤲🤲
    user_AIMIM SHAFIk KHAN
    AIMIM SHAFIk KHAN
    नानपारा, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    33 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.