Shuru
Apke Nagar Ki App…
गुरुवार को विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर भजन-कीर्तन से गूंजा चेवाड़ा बिजली कार्यालय चेवाड़ा बिजली कार्यालय में विश्वकर्मा पूजा के मौके पर भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। पूजा-अर्चना के साथ कार्यालय परिसर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा। भजन-कीर्तन में शामिल लोगों ने भगवान विश्वकर्मा की आराधना कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। कार्यक्रम में जेई राजकुमार प्रसाद, निवास कुमार सिंह, मंटु कुमार, सन्नी कुमार, शंभू कुमार, रजनीश कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान सभी ने पूजा में हिस्सा लिया और भगवान विश्वकर्मा का आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय गीतों से पूरा परिसर गूंजता रहा।
NK 24 News
गुरुवार को विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर भजन-कीर्तन से गूंजा चेवाड़ा बिजली कार्यालय चेवाड़ा बिजली कार्यालय में विश्वकर्मा पूजा के मौके पर भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। पूजा-अर्चना के साथ कार्यालय परिसर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा। भजन-कीर्तन में शामिल लोगों ने भगवान विश्वकर्मा की आराधना कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। कार्यक्रम में जेई राजकुमार प्रसाद, निवास कुमार सिंह, मंटु कुमार, सन्नी कुमार, शंभू कुमार, रजनीश कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान सभी ने पूजा में हिस्सा लिया और भगवान विश्वकर्मा का आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय गीतों से पूरा परिसर गूंजता रहा।
More news from बिहार and nearby areas
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर घरों में 'दीपक) तो नहीं जलाया गया, लेकिन झंडा जरूर दिखाया @sauravjbt1
- लखीसराय। डीएम शैलेंद्र कुमार ने स्वच्छता ही सेवा अभियान का गुब्बारे उड़ा कर किया शुभारंभ लखीसराय। जिला मुख्यालय परिसर से बुधवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ किया गया। जिला जल एवं स्वच्छता समिति की ओर से स्वच्छता ही सेवा, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में डीएम शैलेंद्र कुमार, एडीएम नीरज कुमार और डीडीसी सुमित कुमार ने संयुक्त रूप से गुब्बारे उड़ाकर अभियान की शुरुआत की। उक्त मौके पर जिला मुख्यालय परिसर में कार्यरत पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।अभियान 17 सितंबर से शुरू होकर 2 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान जिले में स्वच्छता एवं साफ-सफाई को लेकर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। अभियान को जनभागीदारी के रूप में चलाने पर जोर दिया गया है। इसके तहत सरकारी कार्यालयों के साथ पर्यटक स्थलों, स्मारकों और सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।कार्यक्रम के दौरान डीएम शैलेंद्र कुमार ने मीडिया के माध्यम से आम लोगों से स्वच्छता ही सेवा अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भी स्वच्छता का संदेश दिया था। स्वच्छ और सुंदर समाज के निर्माण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।1
- भंडार गांव में ठनका गिरने से भैंस की मौत, पशुपालक को हजारों रुपये का नुकसान। लखीसराय जिले के चानन प्रखंड क्षेत्रअंतर्गत संग्रामपुर पंचायत के भंडार गांव में ठनका गिरने से एक भैंस की मौत हो गई। घटना के बाद पशुपालक परिवार में मायूसी छा गई। जानकारी के अनुसार, भंडार गांव निवासी बालकिशन महतो, पिता छोटू महतो रोजाना की तरह अपनी भैंस को चराने के लिए बासकुंड डैम पर गए थे। इसी दौरान अचानक तेज आवाज के साथ ठनका गिरा जिसकी चपेट में आने से भैंस की मौके पर ही मौत हो गई।ठनका गिरने की घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। बताया गया कि ठनका पशुपालक से कुछ दूरी पर ही गिरा था, लेकिन इस दौरान लोग बाल-बाल बच गए और भैंस इसकी चपेट में आ गया और घटना में भैंस की मौत हो गई। इस दौरान पशुपालक रो रो कर अपने क्षति पर खुद को कोसने लगा। वही इसके होने से पशुपालक को हजारों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। परिवार के लिए भैंस की मौत से आर्थिक परेशानी बढ़ गई है। पीड़ित पशुपालक एवं परिजनों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से घटना की जांच कर आपदा प्रावधानों के तहत उचित मुआवजा देने की मांग की है। स्थानीय स्तर पर घटना की जानकारी संबंधित अधिकारियों को देने की बात कही गई है।1
- रामगढ़ चौक, बड़हरा गांव में नल जल बंद करने पर पब्लिक किया हंगामा मार पीट का माहौल #lakhisarai रामगढ़ चौक, बड़हरा गांव में नल जल बंद करने पर पब्लिक किया हंगामा मार पीट का माहौल #lakhisarai1
- 🌾 धान की खेती में ड्रोन से स्प्रे 🚁 स्प्रे के बाद ड्रोन को सुरक्षित रूप से डिब्बे में रखा जा रहा है। आधुनिक तकनीक, आसान खेती! 🌱 #DroneSpray #धानकीखेती #ModernFarming #NaturalFarming #Agriculture 🌾 धान की खेती में ड्रोन से स्प्रे 🚁 स्प्रे के बाद ड्रोन को सुरक्षित रूप से डिब्बे में रखा जा रहा है। आधुनिक तकनीक, आसान खेती! 🌱 #DroneSpray #धानकीखेती #ModernFarming #NaturalFarming #Agriculture1
- मोदी के जन्मदिन पर कांग्रेस ने मनाया राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस, ग्रेजुएट युवाओं ने ठेले पर बेची चाट-चौमिन मोदी के जन्मदिन पर कांग्रेस ने मनाया राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस, ग्रेजुएट युवाओं ने ठेले पर बेची चाट-चौमिन अलीगंज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अलीगंज बाजार में राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस मनाकर देश में बढ़ती बेरोजगारी और युवाओं को रोजगार नहीं मिलने के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व जमुई जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजेश पासवान ने किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान बेरोजगार युवाओं ने ठेले पर चाट और चौमिन बेचकर अपना विरोध जताया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि बड़ी संख्या में युवा उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद भी रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं। कई ग्रेजुएट युवक अपनी पढ़ाई और योग्यता के अनुरूप नौकरी नहीं मिलने के कारण छोटे-मोटे व्यवसाय या ठेला लगाने को मजबूर हैं। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजेश पासवान ने कहा कि देशभर में लाखों युवा रोजगार की मांग को लेकर सड़कों पर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि रोजगार की मांग करने वाले युवाओं की समस्याओं का समाधान करने के बजाय सरकार की ओर से उन्हें दूसरे विकल्पों की बात कही जाती है। उन्होंने कहा कि युवाओं ने बेहतर भविष्य की उम्मीद में शिक्षा हासिल की, लेकिन पर्याप्त रोजगार के अवसर नहीं मिलने के कारण उन्हें अपनी पढ़ाई से अलग काम करना पड़ रहा है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से युवाओं के लिए नियमित रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने, सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति करने तथा निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ाने की मांग की। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी की समस्या का समाधान केवल घोषणाओं से नहीं, बल्कि ठोस रोजगार नीति और उसके प्रभावी क्रियान्वयन से होना चाहिए। कांग्रेस नेता ने बिहार में बाढ़ की स्थिति का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि राज्य के कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं और बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हैं। ऐसे समय में सरकार को प्रभावित लोगों तक राहत और सहायता पहुंचाने पर विशेष ध्यान देना चाहिए। प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर सरकार के समक्ष अपनी मांगें रखीं और युवाओं के लिए रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराने की मांग की। कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष मकेशर यादव, रवि यादव, बलाल अवधेश यादव, अनिल दास, रंजीत सिंह, चंद्रशेखर आजाद समेत कांग्रेस पार्टी के कई कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।3
- बिहार दिनभर की 10 बड़ी खबरें: सुपरिटेंडेंट इंजीनियर के पास 10 करोड़ का मकान, बाढ़ पीड़ितों तक ट्रैक्टर से पहुंचे शिवराज; सुशांत केस फिर चर्चा में Bihar News Today: बिहार की 10 बड़ी खबरों में भ्रष्टाचार, बाढ़ और सुशांत सिंह राजपूत मामले से जुड़ी खबरें प्रमुख हैं। सुपरिटेंडेंट इंजीनियर के पास करीब 10 करोड़ रुपये के मकान से जुड़ी खबर सामने आई है। बिहार में बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ट्रैक्टर, नाव और हेलिकॉप्टर के जरिए पीड़ितों तक पहुंचे। वहीं दिशा सालियान मामले में CBI की FIR के बाद सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला एक बार फिर चर्चा में है। बिहार की राजनीति, बाढ़, अपराध और बड़ी खबरों का पूरा अपडेट इस वीडियो में देखें।1
- रामगढ़ चौक, बड़हरा गांव में नल जल बंद करने पर पब्लिक किया हंगामा मार पीट का माहौल #patna #lakhisarai रामगढ़ चौक, बड़हरा गांव में नल जल बंद करने पर पब्लिक किया हंगामा मार पीट का माहौल #patna #lakhisarai1