Shuru
Apke Nagar Ki App…
बिहार दिनभर की 10 बड़ी खबरें: सुपरिटेंडेंट इंजीनियर के पास 10 करोड़ का मकान, बाढ़ पीड़ितों तक ट्रैक्टर से पहुंचे शिवराज; सुशांत केस फिर चर्चा में Bihar News Today: बिहार की 10 बड़ी खबरों में भ्रष्टाचार, बाढ़ और सुशांत सिंह राजपूत मामले से जुड़ी खबरें प्रमुख हैं। सुपरिटेंडेंट इंजीनियर के पास करीब 10 करोड़ रुपये के मकान से जुड़ी खबर सामने आई है। बिहार में बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ट्रैक्टर, नाव और हेलिकॉप्टर के जरिए पीड़ितों तक पहुंचे। वहीं दिशा सालियान मामले में CBI की FIR के बाद सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला एक बार फिर चर्चा में है। बिहार की राजनीति, बाढ़, अपराध और बड़ी खबरों का पूरा अपडेट इस वीडियो में देखें।
Rajiv Ranjan
बिहार दिनभर की 10 बड़ी खबरें: सुपरिटेंडेंट इंजीनियर के पास 10 करोड़ का मकान, बाढ़ पीड़ितों तक ट्रैक्टर से पहुंचे शिवराज; सुशांत केस फिर चर्चा में Bihar News Today: बिहार की 10 बड़ी खबरों में भ्रष्टाचार, बाढ़ और सुशांत सिंह राजपूत मामले से जुड़ी खबरें प्रमुख हैं। सुपरिटेंडेंट इंजीनियर के पास करीब 10 करोड़ रुपये के मकान से जुड़ी खबर सामने आई है। बिहार में बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ट्रैक्टर, नाव और हेलिकॉप्टर के जरिए पीड़ितों तक पहुंचे। वहीं दिशा सालियान मामले में CBI की FIR के बाद सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला एक बार फिर चर्चा में है। बिहार की राजनीति, बाढ़, अपराध और बड़ी खबरों का पूरा अपडेट इस वीडियो में देखें।
More news from बिहार and nearby areas
- 🌾 धान की खेती में ड्रोन से स्प्रे 🚁 स्प्रे के बाद ड्रोन को सुरक्षित रूप से डिब्बे में रखा जा रहा है। आधुनिक तकनीक, आसान खेती! 🌱 #DroneSpray #धानकीखेती #ModernFarming #NaturalFarming #Agriculture 🌾 धान की खेती में ड्रोन से स्प्रे 🚁 स्प्रे के बाद ड्रोन को सुरक्षित रूप से डिब्बे में रखा जा रहा है। आधुनिक तकनीक, आसान खेती! 🌱 #DroneSpray #धानकीखेती #ModernFarming #NaturalFarming #Agriculture1
- लखीसराय। डीएम शैलेंद्र कुमार ने स्वच्छता ही सेवा अभियान का गुब्बारे उड़ा कर किया शुभारंभ लखीसराय। जिला मुख्यालय परिसर से बुधवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ किया गया। जिला जल एवं स्वच्छता समिति की ओर से स्वच्छता ही सेवा, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में डीएम शैलेंद्र कुमार, एडीएम नीरज कुमार और डीडीसी सुमित कुमार ने संयुक्त रूप से गुब्बारे उड़ाकर अभियान की शुरुआत की। उक्त मौके पर जिला मुख्यालय परिसर में कार्यरत पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।अभियान 17 सितंबर से शुरू होकर 2 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान जिले में स्वच्छता एवं साफ-सफाई को लेकर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। अभियान को जनभागीदारी के रूप में चलाने पर जोर दिया गया है। इसके तहत सरकारी कार्यालयों के साथ पर्यटक स्थलों, स्मारकों और सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।कार्यक्रम के दौरान डीएम शैलेंद्र कुमार ने मीडिया के माध्यम से आम लोगों से स्वच्छता ही सेवा अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भी स्वच्छता का संदेश दिया था। स्वच्छ और सुंदर समाज के निर्माण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।1
- भंडार गांव में ठनका गिरने से भैंस की मौत, पशुपालक को हजारों रुपये का नुकसान। लखीसराय जिले के चानन प्रखंड क्षेत्रअंतर्गत संग्रामपुर पंचायत के भंडार गांव में ठनका गिरने से एक भैंस की मौत हो गई। घटना के बाद पशुपालक परिवार में मायूसी छा गई। जानकारी के अनुसार, भंडार गांव निवासी बालकिशन महतो, पिता छोटू महतो रोजाना की तरह अपनी भैंस को चराने के लिए बासकुंड डैम पर गए थे। इसी दौरान अचानक तेज आवाज के साथ ठनका गिरा जिसकी चपेट में आने से भैंस की मौके पर ही मौत हो गई।ठनका गिरने की घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। बताया गया कि ठनका पशुपालक से कुछ दूरी पर ही गिरा था, लेकिन इस दौरान लोग बाल-बाल बच गए और भैंस इसकी चपेट में आ गया और घटना में भैंस की मौत हो गई। इस दौरान पशुपालक रो रो कर अपने क्षति पर खुद को कोसने लगा। वही इसके होने से पशुपालक को हजारों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। परिवार के लिए भैंस की मौत से आर्थिक परेशानी बढ़ गई है। पीड़ित पशुपालक एवं परिजनों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से घटना की जांच कर आपदा प्रावधानों के तहत उचित मुआवजा देने की मांग की है। स्थानीय स्तर पर घटना की जानकारी संबंधित अधिकारियों को देने की बात कही गई है।1
- रामगढ़ चौक, बड़हरा गांव में नल जल बंद करने पर पब्लिक किया हंगामा मार पीट का माहौल #lakhisarai रामगढ़ चौक, बड़हरा गांव में नल जल बंद करने पर पब्लिक किया हंगामा मार पीट का माहौल #lakhisarai1
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर घरों में 'दीपक) तो नहीं जलाया गया, लेकिन झंडा जरूर दिखाया @sauravjbt1
- मोदी जी के जन्मदिन पर भड़के युवा: "दीप जलाने से रोजगार नहीं मिलेगा"1
- तारापुर में अचानक तेज बारिश से बाजार की रफ्तार थमी, किसानों को राहत बुधवार को सुबह करीब 11 बजे कड़कड़ाती धूप के बीच अचानक कड़कती बिजली के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया, लेकिन तारापुर बाजार में खरीदारी करने पहुंचे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। बारिश इतनी अचानक हुई कि लोगों को दुकानों में छिपने तक का मौका नहीं मिला। लोग बारिश से बचने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। गुरुवार को होने वाली विश्वकर्मा पूजा को लेकर बाजार में बड़ी संख्या में लोग पूजा सामग्री और वाहनों को सजाने का सामान खरीदने पहुंचे थे। बारिश से बाजार की रफ्तार कुछ देर प्रभावित रही। वहीं, बारिश किसानों के लिए राहत लेकर आई। नहर में पानी नहीं आने से किसान मोटर और बारिश के भरोसे खेती कर रहे हैं। किसान मनोरंजन चौधरी, सुधीर चौधरी, आशुतोष सिंह और शंभू शरण चौधरी ने बताया कि बारिश से खेतों में नमी आई है, जिससे धान की फसल को फायदा होगा और सिंचाई का खर्च भी कम होगा।1
- 17/09/ 2026 : 4व्हीलर वाले सावधानीपूर्वक इस रास्ते का उपयोग अब कर सकते हैं |खबर को शेयर ज़रूर करें | शाम्हो बेगूसराय बिहार | Mobile Tv News1
- रामगढ़ चौक, बड़हरा गांव में नल जल बंद करने पर पब्लिक किया हंगामा मार पीट का माहौल #patna #lakhisarai रामगढ़ चौक, बड़हरा गांव में नल जल बंद करने पर पब्लिक किया हंगामा मार पीट का माहौल #patna #lakhisarai1