एनएसएस इकाई ने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पर चलाया जागरूकता अभियान, छात्राओं को अधिकारों की दी जानकारी Aks@Tkd news संवाददाता ,ठाकुरद्वारा ।गांधी स्मारक महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की प्रथम इकाई द्वारा शनिवार को ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023’ के प्रचार-प्रसार के तहत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों का उद्देश्य छात्राओं को उनके राजनीतिक अधिकारों और महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूक करना रहा। अभियान की शुरुआत महाविद्यालय परिसर से निकाली गई जागरूकता रैली से हुई। रैली में छात्राओं ने विभिन्न नारों के माध्यम से नारी सशक्तिकरण का संदेश दिया। इसके बाद परिसर में छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाकर एकजुटता और महिला शक्ति का प्रदर्शन किया, जो कार्यक्रम का आकर्षण केंद्र रही। इस अवसर पर महाविद्यालय में ‘नारी वंदन दीवार’ भी तैयार की गई, जिस पर छात्राओं ने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ से जुड़े अपने विचार, संदेश और पेंटिंग्स के माध्यम से अपनी रचनात्मक अभिव्यक्ति प्रस्तुत की। दोपहर सत्र में अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा करने के लिए एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस प्रथम इकाई के प्रभारी कुलदीप व्यास ने किया। उन्होंने छात्राओं को अधिनियम की प्रमुख विशेषताओं और राजनीति में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी के महत्व के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में छात्राओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। छात्रा रूमा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे भविष्य में नीति-निर्धारण में महिलाओं की भूमिका और सशक्त होगी। महाविद्यालय प्रशासन ने इस तरह के जागरूकता कार्यक्रमों को समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में सार्थक पहल बताया।

- बिजनौर जिले के गांव फरीदपुर भोगी में विवाहिता मोनिका ने आत्महत्या करने से पहले जो सुसाइड नोट लिखा, वह उसकी डायरी से बरामद हुआ। इसे पढ़कर पति समेत सबकी आंखों में आंसू आ गए।साइबर ठगों द्वारा मृतक को मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा था साइबर ठगों से परेशान हो की आत्महत्या बिजनौर पुलिस आरोपी साइबर ठगों की तलाश में जुट गई है।1
- हत्या या साजिश का शीघ्र करेगी नगीना देहात पुलिस...!1
- Post by Sikander ansari1
- Post by Jpn7 News1
- *मुरादाबाद: बुर्का पहनी महिला से छेड़छाड़ का आरोपी चिह्नित, गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित* *मुगलपुरा के बरवालान का वायरल वीडियो, पुलिस बोली- जल्द होगी गिरफ्तारी* *मुरादाबाद, 29 अप्रैल 2026।* थाना मुगलपुरा क्षेत्र की चौकी बरवालान इलाके में बुर्का पहनी महिला से सरेआम छेड़छाड़ का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है। वीडियो में दिखाई दे रहे आरोपी की पहचान कर ली गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगा दी गई हैं।1
- Mohammed Kaif social media in samajsevi1
- कालाढूंगी। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़ाने और अन्य कई मांगों को लेकर चल रहे धरना प्रदर्शन 14 दिन भी जारी रहा । कालाढूंगी के दीन दयाल पार्क में चल रहे आंगनबाड़ी कार्यकत्री के धरने पर पहुंचे यू,के, डी,के कार्यकर्ताओं ने धरने को अपना पूर्ण समर्थन देते हुए भीषण गर्मी में अपनी जायज मांगों को लेकर धरने बैठी कार्यकत्रीयो को पेयजल पिलाया वही इस दौरान ये,के,डी के कालाढूंगी विधानसभा अध्यक्ष प्रमोद जोशी ने कहा राज्य सरकार को इनकी जायज मांगों को तुरंत मानकर धरना समाप्त करवाना चाहिए।वही कालाढूंगी,प्रभारी रवी बोरा, व पुष्कर बिष्ट ने कहा आज के महंगाई के दौर में इतने कम खर्चे में परिवार पालना मुश्किल है जबकि कार्यकर्त्री बहन अपना कार्य पूरा ईमानदारी से करती हैं इनका मानदेय तुरंत बढ़ना चाहिए वहीं उन्होंने कहा हम इनके आंदोलन में हमेशा इनके साथ खड़े रहेंगे।वही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का कहना है कि उन्हें मात्र 9 हजार 300 रुपया मानदेय दिया जाता है जो बहुत कम है, उन्होंने 24 हजार रुपए वेतन के रूप में दिए जाने की मांग की।कहा कि उनके द्वारा कई तरह का फील्ड का काम भी किया जाता है, इसलिए बायोमेट्रिक मशीन की उपयोगिता को खत्म किया जाए। सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपए के शासनादेश होने के बाद ही 300 रुपए की कटौती की जाए। आंगनबाड़ी कार्यकत्री सेविका मिनी कर्मचारी संगठन का कहना है कि उनकी मांगों को नहीं माना जाता है तो धरना प्रदर्शन को उग्र रूप दिया जाएगा।इस दौरान अध्यक्ष गीता मोमी, रमा पांडे, गंगा बिष्ट, शबनम परवीन, पुष्पा राठौर, द्रोपदी कुंवर, निर्मला कार्की, सना परवीन, सरस्वती, मंजू बोहरा, जीवंती देवी, रशीदा, पुष्पा पंत, मंजू सामंत, किरन, गीता बोरा, तनुजा, गीता देवी, विमला जोशी आदि उपस्थित रही।1
- सहारनपुर की अभिनेत्री उर्मिला सागर का आरोप: उत्तराखंड सरकार ने सोशल मीडिया आईडी बंद की, बोलीं- गरीबों की आवाज उठाने पर मुझे टारगेट किया गया सहारनपुर. मूल रूप से सहारनपुर की रहने वाली अभिनेत्री उर्मिला सागर ने उत्तराखंड सरकार पर उनकी सोशल मीडिया आईडी बंद करने का आरोप लगाया है. जन जागरण संदेश से बातचीत में उर्मिला ने कहा कि वे सोशल मीडिया पर गरीबों के मुद्दे उठा रही थीं. उर्मिला सागर के आरोप: आईडी बंद करने का दावा*: उर्मिला ने कहा, "उत्तराखंड सरकार ने मेरी आवाज दबाने के लिए मेरी सोशल मीडिया आईडी बंद कर दी है. मैं गरीबों की आवाज उठा रही थी, इसलिए मुझे टारगेट किया गया।1