logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से मिले कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता दविंदर कुमार भुट्टो दिल्ली आवास पर हुई मुलाकात में जाना हाल, संगठन और राजनीतिक मुद्दों पर भी हुई चर्चा बंगाणा, कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर कुमार भुट्टो ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके जगत प्रकाश नड्डा से नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान भाजपा नेता दविंदर कुमार भुट्टो ने केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात कर उनका हालचाल जान, विभिन्न राजनीतिक एवं संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच हिमाचल प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर भी बातचीत हुई। कुटलैहड़ विधान सभा क्षेत्र में भाजपा संगठन की गतिविधियों, पार्टी को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने तथा आगामी राजनीतिक चुनौतियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। भाजपा नेता दविंदर कुमार भुट्टो ने क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों कार्यकर्ताओं की भावनाओं से भी केंद्रीय मंत्री को अवगत करवाया। पूर्व विधायक दविंदर कुमार भुट्टो कुटलैहड़ क्षेत्र में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में शुमार हैं और लंबे समय से पार्टी संगठन से जुड़े हुए हैं। पूर्व विधायक के तौर पर क्षेत्र की राजनीति में उनका व्यापक अनुभव रहा है। नड्डा के साथ उनकी मुलाकात को कुटलैहड़ भाजपा के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भाजपा नेता दविंदर कुमार भुट्टो ने कहा कि केंद्र सरकार में मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से मिलकर हमेशा राजनीतिक एवं संगठनात्मक मार्गदर्शन प्राप्त होता है।उन्होंने कहा कि जगत प्रकाश नड्डा का हिमाचल से विशेष जुड़ाव रहा है और प्रदेश के राजनीतिक हालात तथा संगठन की गतिविधियों की उन्हें पूरी जानकारी रहती है। उन्होंने कहा कि मुलाकात के दौरान महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश की राजनीति, केंद्र और प्रदेश से जुड़े विभिन्न मुद्दों तथा पार्टी संगठन को मजबूत करने के विषय पर भी चर्चा हुई। भाजपा नेता दविंदर कुमार भुट्टो ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य कर रहा है और आने वाले समय में पार्टी को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ लगातार संपर्क बनाए रखा जा रहा है। क्षेत्र की जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर उठाने तथा लोगों की समस्याओं को पार्टी के मंच पर रखने का प्रयास किया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा और भाजपा नेता दविंदर कुमार भुट्टो की मुलाकात के राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं। हिमाचल में लगातार बदलते राजनीतिक घटनाक्रम के बीच भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व के साथ बैठकों को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भाजपा नेता दविंदर कुमार भुट्टो की केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से हुई इस मुलाकात से कुटलैहड़ की स्थानीय राजनीति को लेकर भी चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। भाजपा नेता दविंदर कुमार भुट्टो ने कहा कि पार्टी का लक्ष्य संगठन को मजबूत करना और आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाना है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन से संगठन आने वाले समय में और मजबूती के साथ जनता के बीच कार्य करेगा।

53 min ago
user_Abhishek Kumar Bhatia
Abhishek Kumar Bhatia
Local News Reporter बंगाना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
53 min ago
af64bf05-e0ea-4963-af5f-5e314cae0284

More news from Himachal Pradesh and nearby areas
  • स्मार्ट मीटर का विरोध पड़ा भारी! बिजली कनेक्शन कटा, SP हमीरपुर से शिकायत | Himachal News स्मार्ट मीटर का विरोध पड़ा भारी! बिजली कनेक्शन कटा, SP हमीरपुर से शिकायत | Himachal News
    1
    स्मार्ट मीटर का विरोध पड़ा भारी! बिजली कनेक्शन कटा, SP हमीरपुर से शिकायत | Himachal News
स्मार्ट मीटर का विरोध पड़ा भारी! बिजली कनेक्शन कटा, SP हमीरपुर से शिकायत | Himachal News
    user_BHK News Himachal
    BHK News Himachal
    Local News Reporter Una, Himachal Pradesh•
    3 hrs ago
  • स्मार्ट मीटर ना लगवाने पर विद्युत बोर्ड ने शहर में काटे कई लोगों के कनेक्शन, जबरदस्ती स्मार्ट मीटर लगाने पर भड़के लोग, बोर्ड और मीटर लगाने वाली कंपनी पर लगाया डराने धमकाने का आरोप एसपी के पास दी शिकायत, धरना प्रदर्शन कर विद्युत बोर्ड के अधिकारियों का घेराव करने का दिया अल्टीमेटम हमीरपुर स्मार्ट मीटर लगाने का मामला हमीरपुर शहर में भी अब तूल पकड़ गया है । हमीरपुर शहर के गौड़ा इलाके में कुछ उपभोक्ताओं ने जब स्मार्ट मीटर लगाने से मना कर दिया तो पहले विभाग ने उन्हें नोटिस देकर उनका विद्युत कनेक्शन काट दिया गया जिसे लेकर लोग भड़क गए हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि विद्युत बोर्ड और स्मार्ट मीटर लगाने वाली कंपनी उन्हें डरा धमका रही है इसे लेकर वीरवार को उपभोक्ता कल्याण मंच के साथ लोगों ने एसपी हमीरपुर के पास पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज करवाई है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि उनके विद्युत कनेक्शन पुनः स्थापित नहीं किए गए तो वह इसके खिलाफ विद्युत बोर्ड के अधिकारियों का घेरावकरेंगे और कार्यलय के बाहर धरना प्रदर्शन करेंगे । उपभोक्ता कल्याण मंच के अध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने बताया कि उपभोक्ताओं के इनकार के बावजूद स्मार्ट मीटर जबरदस्ती और गैर कानूनी तरीके से लगाने का काम किया जा रहा है। जब लोग इसका विरोध कर रहे हैं तो उनका संवैधानिक हक छीन कर उनके कनेक्शन काटकर उन्हें अंधेरे में रखा जा रहा है । उन्होंने बताया कि हमीरपुर शहर के एक इलाके में भी के उपभोक्ताओं के कलेक्शन काटकर उन्हें अंधेरा दे दिया गया है। उन्होंने बताया कि एक परिवार को एक महीने तक बिना बिजली के रहना पड़ गया है और कोर्ट के दखल के बाद उनकी सप्लाई को बहाल किया गया। उन्होंने कहा कि कोर्ट ने निर्णय दिया है कि विभाग जबरदस्ती स्मार्ट मीटर नहीं लगा सकते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि इस मामले में सरकार और विद्युत बोर्ड को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ेगा । ठाकुर ने बताया कि पुलिस अधीक्षक से विद्युत बोर्ड और स्मार्ट मीटर लगाने वाली कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज करके उन पर कार्रवाई की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार और विभाग नही माना तो हर गांव में लोगो के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी । बाइट सुरेश ठाकुर अध्यक्ष उपभोक्ता कल्याण मंच गौडा इलाके के सुमित प्रकाश गौतम ने बताया कि उनके चार कनेक्शन स्मार्ट मीटर न लगाने को लेकर काट दिए गए हैं जिसके कारण उन्हें समस्या हो रही है । उन्होंने बताया कि आज पुलिस अधीक्षक से मिलकर जबरदस्ती स्मार्ट मीटर न लगाने पर बिजली कनेक्शन काटने वालो के खिलाफ शिकयत कर कार्यवाही की मांग की है । बाइट प्रकाश गौतम पुरुषोत्तम प्रकाश ने बताया कि जब लोग स्मार्ट मीटर लगाना ही नहीं चाहते हैं तो जबरदस्ती इन्हें क्यों लगाया जा रहा है इनकी रीडिंग ठीक नहीं आती है पुराने मी ही ठीक है और उन्हें ही रहने दिया जाए।
    1
    स्मार्ट मीटर ना लगवाने पर विद्युत बोर्ड ने शहर में काटे कई लोगों के कनेक्शन, जबरदस्ती स्मार्ट मीटर लगाने पर भड़के लोग, बोर्ड और मीटर लगाने वाली कंपनी पर लगाया डराने धमकाने का आरोप एसपी के पास दी शिकायत, धरना प्रदर्शन कर विद्युत बोर्ड के अधिकारियों का घेराव करने का दिया अल्टीमेटम
हमीरपुर
स्मार्ट मीटर लगाने का मामला हमीरपुर शहर में भी अब तूल पकड़ गया है । हमीरपुर शहर के गौड़ा इलाके में कुछ उपभोक्ताओं ने जब स्मार्ट मीटर लगाने से मना कर दिया तो पहले विभाग ने उन्हें नोटिस देकर उनका विद्युत कनेक्शन काट दिया गया जिसे लेकर लोग भड़क गए हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि विद्युत बोर्ड और स्मार्ट मीटर लगाने वाली कंपनी उन्हें डरा धमका रही है इसे लेकर वीरवार को उपभोक्ता कल्याण मंच के साथ लोगों ने एसपी हमीरपुर के पास पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज करवाई है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि उनके विद्युत कनेक्शन पुनः स्थापित नहीं किए गए तो वह इसके खिलाफ विद्युत बोर्ड के अधिकारियों का घेरावकरेंगे और कार्यलय के बाहर धरना प्रदर्शन करेंगे ।
उपभोक्ता कल्याण मंच के अध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने बताया कि उपभोक्ताओं के इनकार के बावजूद स्मार्ट मीटर जबरदस्ती और गैर कानूनी तरीके से लगाने का काम किया जा रहा है। जब लोग इसका विरोध कर रहे हैं तो उनका संवैधानिक हक छीन कर उनके कनेक्शन काटकर उन्हें अंधेरे में रखा जा रहा है । उन्होंने बताया कि हमीरपुर शहर के एक इलाके में भी के उपभोक्ताओं के कलेक्शन काटकर उन्हें अंधेरा दे दिया गया है। उन्होंने बताया कि एक परिवार को एक महीने तक बिना बिजली के रहना पड़ गया है और कोर्ट के दखल के बाद उनकी सप्लाई को बहाल किया गया। उन्होंने कहा कि कोर्ट ने निर्णय दिया है कि विभाग जबरदस्ती स्मार्ट मीटर नहीं लगा सकते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि इस मामले में सरकार और विद्युत बोर्ड को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ेगा । ठाकुर ने बताया कि पुलिस अधीक्षक से विद्युत बोर्ड और स्मार्ट मीटर लगाने वाली कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज करके उन पर कार्रवाई की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार और विभाग नही माना तो हर गांव में लोगो के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी ।
बाइट सुरेश ठाकुर
अध्यक्ष उपभोक्ता कल्याण मंच
गौडा इलाके के सुमित प्रकाश गौतम ने बताया कि उनके चार कनेक्शन स्मार्ट मीटर न लगाने को लेकर काट दिए गए हैं जिसके कारण उन्हें समस्या हो रही है । उन्होंने बताया कि आज पुलिस अधीक्षक से मिलकर जबरदस्ती स्मार्ट मीटर न लगाने पर बिजली कनेक्शन काटने वालो के खिलाफ शिकयत कर कार्यवाही की मांग की है ।
बाइट प्रकाश गौतम
पुरुषोत्तम प्रकाश ने बताया कि जब लोग स्मार्ट मीटर लगाना ही नहीं चाहते हैं तो जबरदस्ती इन्हें क्यों लगाया जा रहा है इनकी रीडिंग ठीक नहीं आती है पुराने मी ही ठीक है और उन्हें ही रहने दिया जाए।
    user_खबरी लाल
    खबरी लाल
    रिपोर्टर हमीरपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    7 hrs ago
  • पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना, कांग्रेस सरकार ने जनता से किया छल, महिलाओं को फिर गुमराह करने की कोशश भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि कांग्रेस ने वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान महिलाओं को बिना किसी शर्त के 1500 रुपये प्रतिमाह देने का वादा किया था। इसके बावजूद सत्ता में आने के बाद इस वादे को पूरा करने में सरकार ने कई तरह की शर्तें लगा दीं। वीरवार को जिला मुख्यालय के सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव और उपचुनावों के दौरान एक बार फिर महिलाओं से फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया शुरू की गई, लेकिन पात्र महिलाओं को अपेक्षित लाभ नहीं मिल पाया। पूर्व मंत्री ने आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 का हवाला देते हुए दावा किया कि सरकार ने पांच लाख महिलाओं को करीब 800 करोड़ रुपये की लागत से लाभ देने की बात कही थी, जबकि वास्तविकता में केवल 35,687 महिलाओं को ही इसका लाभ मिल सका। उन्होंने कहा कि कई महिलाओं को सिर्फ एक किस्त मिली, जबकि कुछ मामलों में राशि वापस भी करवाई गई। वीरेंद्र कंवर ने 'मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना' और इसमें जोड़ी गई नई शर्तों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने सरकार से पूछा कि वर्ष 2024 में महिलाओं से भरवाए गए फॉर्मों में से कितने स्वीकृत हुए, कितने रद्द किए गए और कितनी महिलाओं को पेंशन का लाभ मिला, इसका स्पष्ट आंकड़ा सार्वजनिक किया जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 2022 में झूठे वादों के सहारे सत्ता हासिल की थी, लेकिन अब प्रदेश की जनता और मातृशक्ति जागरूक हो चुकी है। आगामी चुनाव में जनता अपने मत के माध्यम से कांग्रेस सरकार को उसके वादों और कार्यप्रणाली का जवाब देगी।
    1
    पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना, कांग्रेस सरकार ने जनता से किया छल, महिलाओं को फिर गुमराह करने की कोशश
भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि कांग्रेस ने वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान महिलाओं को बिना किसी शर्त के 1500 रुपये प्रतिमाह देने का वादा किया था। इसके बावजूद सत्ता में आने के बाद इस वादे को पूरा करने में सरकार ने कई तरह की शर्तें लगा दीं। वीरवार को जिला मुख्यालय के सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव और उपचुनावों के दौरान एक बार फिर महिलाओं से फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया शुरू की गई, लेकिन पात्र महिलाओं को अपेक्षित लाभ नहीं मिल पाया। पूर्व मंत्री ने आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 का हवाला देते हुए दावा किया कि सरकार ने पांच लाख महिलाओं को करीब 800 करोड़ रुपये की लागत से लाभ देने की बात कही थी, जबकि वास्तविकता में केवल 35,687 महिलाओं को ही इसका लाभ मिल सका। उन्होंने कहा कि कई महिलाओं को सिर्फ एक किस्त मिली, जबकि कुछ मामलों में राशि वापस भी करवाई गई। वीरेंद्र कंवर ने 'मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना' और इसमें जोड़ी गई नई शर्तों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने सरकार से पूछा कि वर्ष 2024 में महिलाओं से भरवाए गए फॉर्मों में से कितने स्वीकृत हुए, कितने रद्द किए गए और कितनी महिलाओं को पेंशन का लाभ मिला, इसका स्पष्ट आंकड़ा सार्वजनिक किया जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 2022 में झूठे वादों के सहारे सत्ता हासिल की थी, लेकिन अब प्रदेश की जनता और मातृशक्ति जागरूक हो चुकी है। आगामी चुनाव में जनता अपने मत के माध्यम से कांग्रेस सरकार को उसके वादों और कार्यप्रणाली का जवाब देगी।
    user_ऊना की खबर
    ऊना की खबर
    Local News Reporter ऊना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    10 hrs ago
  • नगडा, तेल से बड़ा टैंकर मकान में घुसा ,फिलहाल पुलिस मौके पर
    1
    नगडा, तेल से बड़ा टैंकर मकान में घुसा ,फिलहाल पुलिस मौके पर
    user_Himachal Punjab News
    Himachal Punjab News
    Local News Reporter मेहटपुर, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    6 hrs ago
  • टकरेडा में शराब का ठेका खोलने का ग्रामीणों ने किया विरोध घुमारवीं। ग्राम पंचायत घुमारवीं के टकरेडा गांव में शराब का ठेका खोले जाने को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। टकरेडा और तरोतड़ा गांव के ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत प्रधान किशोरी लाल के नेतृत्व में ठेका खोलने का विरोध करते हुए एसडीएम घुमारवीं अभिषेक बरवाल को ज्ञापन सौंपा और ठेका बंद करवाने की मांग उठाई। इस दौरान महिलाओं सहित ग्रामीणों ने ठेकेदार और संबंधित विभाग के खिलाफ नारेबाजी भी की। ग्रामीणों का कहना है कि ठेका खोलने के लिए जारी अनुमति पत्र में नगर परिषद घुमारवीं के वार्ड नंबर आठ टिकरी में शराब का ठेका खोलने की अनुमति का उल्लेख है, जबकि ठेका घुमारवीं पंचायत क्षेत्र के टकरेडा में खोला जा रहा है। ग्रामीणों ने इस पर सवाल उठाते हुए प्रशासन से मामले की जांच करने और ठेका बंद करवाने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांग पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन को और तेज करने के लिए मजबूर होंगे।
    1
    टकरेडा में शराब का ठेका खोलने का ग्रामीणों ने किया विरोध

घुमारवीं। ग्राम पंचायत घुमारवीं के टकरेडा गांव में शराब का ठेका खोले जाने को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। टकरेडा और तरोतड़ा गांव के ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत प्रधान किशोरी लाल के नेतृत्व में ठेका खोलने का विरोध करते हुए एसडीएम घुमारवीं अभिषेक बरवाल को ज्ञापन सौंपा और ठेका बंद करवाने की मांग उठाई। इस दौरान महिलाओं सहित ग्रामीणों ने ठेकेदार और संबंधित विभाग के खिलाफ नारेबाजी भी की।
ग्रामीणों का कहना है कि ठेका खोलने के लिए जारी अनुमति पत्र में नगर परिषद घुमारवीं के वार्ड नंबर आठ टिकरी में शराब का ठेका खोलने की अनुमति का उल्लेख है, जबकि ठेका घुमारवीं पंचायत क्षेत्र के टकरेडा में खोला जा रहा है। ग्रामीणों ने इस पर सवाल उठाते हुए प्रशासन से मामले की जांच करने और ठेका बंद करवाने की मांग की है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांग पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन को और तेज करने के लिए मजबूर होंगे।
    user_रिपोर्टर राकेशशर्मा पंजाबकेसरी
    रिपोर्टर राकेशशर्मा पंजाबकेसरी
    Local News Reporter घुमारवीं, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    52 min ago
  • पंडित राम प्रसाद शर्मा मंडी वाले अब कुछ चुनिंदा तिथियों पर बड़ोह रोड और नगरोटा बगवां में भी उपलब्ध प्री अपॉइंटमेंट ज़रूरी है
    1
    पंडित राम प्रसाद शर्मा मंडी वाले अब कुछ चुनिंदा तिथियों पर बड़ोह रोड और नगरोटा बगवां में भी उपलब्ध 
प्री अपॉइंटमेंट ज़रूरी है
    user_पंडित राम प्रसाद शर्मा
    पंडित राम प्रसाद शर्मा
    Astrologer नग्रोटा बगवान, कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश•
    9 hrs ago
  • पंडित राम प्रसाद शर्मा मंडी वाले अब चुनिंदा तिथियों को बड़ोह रोड नगरोटा बगवां में भी उपलब्ध पप्री अपॉइंटमेंट ले कर मिलें
    1
    पंडित राम प्रसाद शर्मा मंडी वाले अब चुनिंदा तिथियों को बड़ोह रोड नगरोटा बगवां में भी उपलब्ध 
पप्री अपॉइंटमेंट ले कर मिलें
    user_पंडित राम प्रसाद शर्मा
    पंडित राम प्रसाद शर्मा
    Astrologer नग्रोटा बगवान, कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश•
    11 hrs ago
  • Nepal men badh se mahapralay dil dahla dene bali kuchh tasveeren
    1
    Nepal men badh se mahapralay dil dahla dene bali kuchh tasveeren
    user_Hem Singh Chauhan
    Hem Singh Chauhan
    Engineer Balh, Mandi•
    40 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.