logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस मदरसा अरबिया बहरुल उलूम में हर्षोल्लास से हुआ आयोजन नानपारा। अंजुमन इस्लामिया नानपारा के मदरसा अरबिया बहरुल उलूम में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया। मदरसे के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न कार्यक्रम, भाषण एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। वक्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों को याद करते हुए देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत बनाने का संदेश दिया। समारोह में मदरसे के शिक्षक, छात्र एवं बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

10 hrs ago
user_Latest news india
Latest news india
Local News Reporter Bahraich, Uttar Pradesh•
10 hrs ago

धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस मदरसा अरबिया बहरुल उलूम में हर्षोल्लास से हुआ आयोजन नानपारा। अंजुमन इस्लामिया नानपारा के मदरसा अरबिया बहरुल उलूम में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया। मदरसे के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न कार्यक्रम, भाषण एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। वक्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों को याद करते हुए देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत बनाने का संदेश दिया। समारोह में मदरसे के शिक्षक, छात्र एवं बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बहराइच में बच्चों का चक्का जाम! ‘No Dues’ के बाद छात्र की मौत? बहराइच में नवोदय विद्यालय से जुड़े एक मामले में छात्र की मौत के बाद छोटे-छोटे बच्चे सड़क पर उतर आए और हाईवे जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों और परिजनों ने ‘No Dues’ प्रमाणपत्र को लेकर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। अस्पताल में इलाज में लापरवाही के आरोप भी सामने आए। प्रदर्शन के बाद प्रशासन मौके पर पहुंचा और कार्रवाई का आश्वासन दिया। आखिर पूरा मामला क्या है और एक ‘No Dues’ के कागज़ को लेकर इतना बड़ा विवाद कैसे खड़ा हुआ? 📍 बहराइच, उत्तर प्रदेश #बहराइच #BahraichNews #NavodayaVidyalaya #UPNews #HindiNews #NewsUpdate
    1
    बहराइच में बच्चों का चक्का जाम! ‘No Dues’ के बाद छात्र की मौत?
बहराइच में नवोदय विद्यालय से जुड़े एक मामले में छात्र की मौत के बाद छोटे-छोटे बच्चे सड़क पर उतर आए और हाईवे जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों और परिजनों ने ‘No Dues’ प्रमाणपत्र को लेकर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।
अस्पताल में इलाज में लापरवाही के आरोप भी सामने आए। प्रदर्शन के बाद प्रशासन मौके पर पहुंचा और कार्रवाई का आश्वासन दिया।
आखिर पूरा मामला क्या है और एक ‘No Dues’ के कागज़ को लेकर इतना बड़ा विवाद कैसे खड़ा हुआ?
📍 बहराइच, उत्तर प्रदेश
#बहराइच #BahraichNews #NavodayaVidyalaya #UPNews #HindiNews #NewsUpdate
    user_Aditya Soni
    Aditya Soni
    News Anchor बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • आजादी के जश्न में रंगा नानपारा, जगह-जगह शान से लहराया तिरंगा नानपारा, बहराइच। देश की आजादी की 80वीं वर्षगांठ पर शनिवार को नानपारा नगर देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों, सामाजिक संगठनों और विभिन्न प्रतिष्ठानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। नगर के कई क्षेत्रों में प्रभात फेरियां निकाली गईं, जबकि विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियों ने वातावरण को राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत कर दिया। तिरंगा हाथों में लेकर निकले बच्चों, युवाओं और नागरिकों के उत्साह से पूरा नगर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। मुख्य समारोह तहसील परिसर नानपारा में आयोजित हुआ, जहां एसडीएम प्रकाश सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके उपरांत एसडीएम प्रकाश सिंह ने शहीद स्मारक पहुंचकर विधायक राम निवास वर्मा एवं अधिशासी अधिकारी के साथ संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया तथा शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए माल्यार्पण किया। नगर पालिका परिषद नानपारा में चेयरमैन अब्दुल वहीद एवं अधिशासी अधिकारी रंग बहादुर सिंह ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी तथा सभी वार्डों के सभासद मौजूद रहे। ग्राम न्यायालय एवं बार एसोसिएशन परिसर में भी राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। कोतवाली नानपारा में क्षेत्राधिकारी चित्रांशु गौतम ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह सहित निरीक्षक, उपनिरीक्षक एवं समस्त पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। राजा बाजार चौकी में चौकी प्रभारी विकास कुमार वर्मा ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान कांस्टेबल संजय सिंह, अमरेश कुमार, राहुल यादव एवं अनिल यादव मौजूद रहे। वहीं कस्बा चौकी में चौकी प्रभारी कामेश्वर राव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर कांस्टेबल संदीप कुमार एवं प्रमोद यादव उपस्थित रहे। महिला चौकी में महिला थाना प्रभारी अपर्णा वर्मा ने ध्वजारोहण किया। अगैय्या स्थित सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 59वीं एवं 42वीं वाहिनी में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित हुआ। दोनों वाहिनियों में कमांडेंट द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तथा सम्मान गार्ड ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। आर.ए.एस. मेडसिटी हॉस्पिटल रुपैडीहा रोड पर मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ अरशद जमाल सिद्दीकी ने ध्वजारोहण किया। राहत जनता इंटर कॉलेज में मुख्य अतिथि सपा नेत्री शाहिस्ता परवीन एवं प्रबंधक अरशद खान ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अरुण प्रकाश चौधरी, हाजी मोइन, गाजी इमाम आला, हाजी मुर्तजा अली खान, मौलाना आरिफ रज़ा, केशव पाण्डेय एवं पूर्व चेयरमैन नसीबुन्निशा सहित विद्यालय परिवार के लोग मौजूद रहे। विद्या मंदिर में अध्यक्ष अभय मद्देशिया एवं बलजीत सिंह ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया। नगर के श्री शंकर इंटर कॉलेज, जेपी गर्ल्स इंटर कॉलेज, वैद्य भगवानदीन बालिका इंटर कॉलेज, सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल, दादा पब्लिक स्कूल, न्यू पायनियर पब्लिक स्कूल, अल हादी प्री स्कूल, किड्स कैंपस प्री स्कूल, कृपाराम जनजागृति हाईस्कूल अगैय्या, अमीर हसन कॉलेज ऑफ फार्मेसी इमामगंज रोड, लखनऊ पब्लिक स्कूल मोहल्ला किला, सैपलिंग पब्लिक स्कूल और रिआन इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल समेत विभिन्न शिक्षण संस्थानों में भी ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। मदरसा अंजुमन इस्लामिया, बेलदारन टोला में मौलाना मोहम्मद अफजल नदवी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसी क्रम में राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संघ की ओर से शिवाले बाग मंदिर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा राकेश टॉकीज, पुरानी बाजार, चूड़ी गली, राजा बाजार, इमामगंज चौराहा, गोयल तिराहा, स्टेशन बाजार और काली कुंडा मंदिर होते हुए पुनः शिवाले बाग मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और देशभक्ति के नारों के साथ राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। यात्रा के समापन के बाद शिवाले बाग मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा का आयोजन राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संघ के जिलाध्यक्ष निर्गराज शर्मा एवं क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी, अवध क्षेत्र कमलेश कुमार सोनी के नेतृत्व में किया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानियों और देश के वीर शहीदों के बलिदान को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि देश की स्वतंत्रता असंख्य वीरों के त्याग और संघर्ष का परिणाम है। राष्ट्र की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाए रखना ही स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
    2
    आजादी के जश्न में रंगा नानपारा, जगह-जगह शान से लहराया तिरंगा
नानपारा, बहराइच। देश की आजादी की 80वीं वर्षगांठ पर शनिवार को नानपारा नगर देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों, सामाजिक संगठनों और विभिन्न प्रतिष्ठानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। नगर के कई क्षेत्रों में प्रभात फेरियां निकाली गईं, जबकि विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियों ने वातावरण को राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत कर दिया। तिरंगा हाथों में लेकर निकले बच्चों, युवाओं और नागरिकों के उत्साह से पूरा नगर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
मुख्य समारोह तहसील परिसर नानपारा में आयोजित हुआ, जहां एसडीएम प्रकाश सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके उपरांत एसडीएम प्रकाश सिंह ने शहीद स्मारक पहुंचकर विधायक राम निवास वर्मा एवं अधिशासी अधिकारी के साथ संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया तथा शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए माल्यार्पण किया। नगर पालिका परिषद नानपारा में चेयरमैन अब्दुल वहीद एवं अधिशासी अधिकारी रंग बहादुर सिंह ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी तथा सभी वार्डों के सभासद मौजूद रहे। ग्राम न्यायालय एवं बार एसोसिएशन परिसर में भी राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। कोतवाली नानपारा में क्षेत्राधिकारी चित्रांशु गौतम ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह सहित निरीक्षक, उपनिरीक्षक एवं समस्त पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। राजा बाजार चौकी में चौकी प्रभारी विकास कुमार वर्मा ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान कांस्टेबल संजय सिंह, अमरेश कुमार, राहुल यादव एवं अनिल यादव मौजूद रहे। वहीं कस्बा चौकी में चौकी प्रभारी कामेश्वर राव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर कांस्टेबल संदीप कुमार एवं प्रमोद यादव उपस्थित रहे। महिला चौकी में महिला थाना प्रभारी अपर्णा वर्मा ने ध्वजारोहण किया। अगैय्या स्थित सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 59वीं एवं 42वीं वाहिनी में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित हुआ। दोनों वाहिनियों में कमांडेंट द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तथा सम्मान गार्ड ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। आर.ए.एस. मेडसिटी हॉस्पिटल रुपैडीहा रोड पर मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ अरशद जमाल सिद्दीकी ने ध्वजारोहण किया। राहत जनता इंटर कॉलेज में मुख्य अतिथि सपा नेत्री शाहिस्ता परवीन एवं प्रबंधक अरशद खान ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अरुण प्रकाश चौधरी, हाजी मोइन, गाजी इमाम आला, हाजी मुर्तजा अली खान, मौलाना आरिफ रज़ा, केशव पाण्डेय एवं पूर्व चेयरमैन नसीबुन्निशा सहित विद्यालय परिवार के लोग मौजूद रहे। विद्या मंदिर में अध्यक्ष अभय मद्देशिया एवं बलजीत सिंह ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया। नगर के श्री शंकर इंटर कॉलेज, जेपी गर्ल्स इंटर कॉलेज, वैद्य भगवानदीन बालिका इंटर कॉलेज, सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल, दादा पब्लिक स्कूल, न्यू पायनियर पब्लिक स्कूल, अल हादी प्री स्कूल, किड्स कैंपस प्री स्कूल, कृपाराम जनजागृति हाईस्कूल अगैय्या, अमीर हसन कॉलेज ऑफ फार्मेसी इमामगंज रोड, लखनऊ पब्लिक स्कूल मोहल्ला किला, सैपलिंग पब्लिक स्कूल और रिआन इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल समेत विभिन्न शिक्षण संस्थानों में भी ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। मदरसा अंजुमन इस्लामिया, बेलदारन टोला में मौलाना मोहम्मद अफजल नदवी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसी क्रम में राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संघ की ओर से शिवाले बाग मंदिर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा राकेश टॉकीज, पुरानी बाजार, चूड़ी गली, राजा बाजार, इमामगंज चौराहा, गोयल तिराहा, स्टेशन बाजार और काली कुंडा मंदिर होते हुए पुनः शिवाले बाग मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और देशभक्ति के नारों के साथ राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। यात्रा के समापन के बाद शिवाले बाग मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा का आयोजन राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संघ के जिलाध्यक्ष निर्गराज शर्मा एवं क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी, अवध क्षेत्र कमलेश कुमार सोनी के नेतृत्व में किया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानियों और देश के वीर शहीदों के बलिदान को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि देश की स्वतंत्रता असंख्य वीरों के त्याग और संघर्ष का परिणाम है। राष्ट्र की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाए रखना ही स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
    user_Sarfaraj Siddiqui Journalist
    Sarfaraj Siddiqui Journalist
    Computer service बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • पीएम मोदी को लेकर अमर्यादित भाषा के इस्तेमाल करने पर राहुल गांधी पर राज्य मंत्री कारागार सुरेश राही ने किया पलटवार बहराइच। स्वतंत्रता दिवस पर जनपद में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करने के लिए बहराइच पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कारागार सुरेश राही ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। वहीं इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर राहुल गांधी द्वारा अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने पर पलटवार किया और कहा कि यही है उनका संस्कार।
    1
    पीएम मोदी को लेकर अमर्यादित भाषा के इस्तेमाल करने पर राहुल गांधी पर राज्य मंत्री कारागार सुरेश राही ने किया पलटवार 
बहराइच। स्वतंत्रता दिवस पर जनपद में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करने के लिए बहराइच पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कारागार सुरेश राही ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। वहीं इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर राहुल गांधी द्वारा अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने पर पलटवार किया और कहा कि यही है उनका संस्कार।
    user_Arshad Quddus Reporter
    Arshad Quddus Reporter
    Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस मदरसा अरबिया बहरुल उलूम में हर्षोल्लास से हुआ आयोजन नानपारा। अंजुमन इस्लामिया नानपारा के मदरसा अरबिया बहरुल उलूम में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया। मदरसे के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न कार्यक्रम, भाषण एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। वक्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों को याद करते हुए देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत बनाने का संदेश दिया। समारोह में मदरसे के शिक्षक, छात्र एवं बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
    1
    धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
मदरसा अरबिया बहरुल उलूम में हर्षोल्लास से हुआ आयोजन
नानपारा। अंजुमन इस्लामिया नानपारा के मदरसा अरबिया बहरुल उलूम में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया। मदरसे के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न कार्यक्रम, भाषण एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। वक्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों को याद करते हुए देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत बनाने का संदेश दिया। समारोह में मदरसे के शिक्षक, छात्र एवं बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
    user_Latest news india
    Latest news india
    Local News Reporter Bahraich, Uttar Pradesh•
    10 hrs ago
  • चिलवरिया बाजार में 45 वर्षीय राजमिस्त्री सज्जाद उर्फ लक्खा की हत्या से सनसनी बहराइच। चिलवरिया बाजार में 45 वर्षीय राजमिस्त्री सज्जाद उर्फ लक्खा की हत्या से सनसनी आरोप है कि मजदूरी पर चलने से इनकार करने पर पांच लोग उसे सागौन की बाग में ले गए वहां लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया आरोपी खुद घायल सज्जाद को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया पिता की तहरीर पर गोलू, रोहित, धर्मेंद्र समेत पांच लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश जारी पूर्व कैबिनेट मंत्री यासिर शाह ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर न्याय का भरोसा दिया घटना के बाद इलाके में आक्रोश, पुलिस मामले की जांच में जुटी।
    1
    चिलवरिया बाजार में 45 वर्षीय राजमिस्त्री सज्जाद उर्फ लक्खा की हत्या से सनसनी
बहराइच। चिलवरिया बाजार में 45 वर्षीय राजमिस्त्री सज्जाद उर्फ लक्खा की हत्या से सनसनी
आरोप है कि मजदूरी पर चलने से इनकार करने पर पांच लोग उसे सागौन की बाग में ले गए
वहां लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया
आरोपी खुद घायल सज्जाद को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया
पिता की तहरीर पर गोलू, रोहित, धर्मेंद्र समेत पांच लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश जारी
पूर्व कैबिनेट मंत्री यासिर शाह ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर न्याय का भरोसा दिया
घटना के बाद इलाके में आक्रोश, पुलिस मामले की जांच में जुटी।
    user_Mohit Nepali
    Mohit Nepali
    Local News Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश बहराइच नानपारा के प्रसिद्ध सेंट पीटर इंटर कॉलेज में ध्वजारोहण वरिष्ठ पत्रकार सत्य प्रकाश गुप्ता द्वारा किया गया इस के पश्चात सभी चार हाउस के मार्च पास्ट के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया इन कार्यक्रमों में सबसे महत्वपूर्ण ऑपरेशन सिंदूर नामक नाटक रहा कार्यक्रम में वीरों की वीरता और शहादत को याद किया गया इस की लोगों ने प्रशंसा की l इस मौके पर कॉलेज के फादर सुनील बारवा सहित आने विद्यालय प्रबंध समिति के लोग एवं स्टाफ मौजूद रहा l
    3
    उत्तर प्रदेश बहराइच नानपारा के प्रसिद्ध सेंट पीटर इंटर कॉलेज में ध्वजारोहण वरिष्ठ पत्रकार सत्य प्रकाश गुप्ता द्वारा किया गया इस के पश्चात सभी चार हाउस के मार्च पास्ट के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया इन कार्यक्रमों में सबसे महत्वपूर्ण ऑपरेशन सिंदूर नामक नाटक  रहा कार्यक्रम में वीरों की वीरता और शहादत को याद किया गया इस की लोगों ने प्रशंसा की l इस मौके पर कॉलेज के फादर सुनील बारवा सहित आने विद्यालय प्रबंध समिति के लोग एवं स्टाफ मौजूद रहा l
    user_Shakil Ansari, News Riporter
    Shakil Ansari, News Riporter
    रिपोर्टर बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • जनपद बहराइच के रायबोझ चौकी प्रभारी प्रिंस गिरी सिपाही 15 अगस्त का झंडा रोहण किया गया जिसमें, ग्राम राम आधार प्रधान भी उसे उपस्थित थे काफी संख्या में 15 अगस्त मनाया गया चौकी पर
    1
    जनपद बहराइच के रायबोझ चौकी प्रभारी प्रिंस गिरी सिपाही 15 अगस्त का झंडा रोहण किया गया जिसमें, ग्राम राम आधार प्रधान भी उसे उपस्थित थे काफी संख्या में 15 अगस्त मनाया गया चौकी पर
    user_Raju,U,
    Raju,U,
    Local News Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • अल हादी प्री स्कूल के बच्चों ने दिखाई देशभक्ति की झलक, स्वतंत्रता सेनानियों की भूमिकाओं ने जीता दिल नानपारा, बहराइच। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अल हादी प्री स्कूल का भव्य स्वतंत्रता दिवस समारोह साबरा पैलेस, नानपारा में हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुफ्ती सिराजुल हसन द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। समारोह में विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों एवं महापुरुषों के जीवन और योगदान पर आधारित मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों ने विभिन्न महापुरुषों की वेशभूषा धारण कर उनके व्यक्तित्व एवं देश के प्रति योगदान को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में तैमूर, हंजला और यासा ने मौलाना अबुल कलाम आजाद की भूमिका प्रस्तुत की। तमीम, याहया और अरहान ने पंडित जवाहरलाल नेहरू की भूमिका निभाई। ओवैश और अजमल ने टीपू सुल्तान, जबकि मोहम्मद हसन और अज़हान ने भगत सिंह की भूमिका प्रस्तुत की। इसी क्रम में उमरा ने रानी लक्ष्मीबाई, असलेहान अज़मत ने कैप्टन डॉ. लक्ष्मी सहगल तथा अलीज़ा, अलीमा और फ़ैज़ा ने सरोजिनी नायडू की भूमिका निभाकर उपस्थित लोगों की खूब सराहना बटोरी। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में देशभक्ति का माहौल बना दिया। अभिभावकों एवं उपस्थित अतिथियों ने बच्चों के उत्साह और प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रबंधक ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं बच्चों का आभार व्यक्त किया और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
    1
    अल हादी प्री स्कूल के बच्चों ने दिखाई देशभक्ति की झलक, स्वतंत्रता सेनानियों की भूमिकाओं ने जीता दिल
नानपारा, बहराइच। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अल हादी प्री स्कूल का भव्य स्वतंत्रता दिवस समारोह साबरा पैलेस, नानपारा में हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुफ्ती सिराजुल हसन द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। समारोह में विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों एवं महापुरुषों के जीवन और योगदान पर आधारित मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों ने विभिन्न महापुरुषों की वेशभूषा धारण कर उनके व्यक्तित्व एवं देश के प्रति योगदान को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में तैमूर, हंजला और यासा ने मौलाना अबुल कलाम आजाद की भूमिका प्रस्तुत की। तमीम, याहया और अरहान ने पंडित जवाहरलाल नेहरू की भूमिका निभाई। ओवैश और अजमल ने टीपू सुल्तान, जबकि मोहम्मद हसन और अज़हान ने भगत सिंह की भूमिका प्रस्तुत की। इसी क्रम में उमरा ने रानी लक्ष्मीबाई, असलेहान अज़मत ने कैप्टन डॉ. लक्ष्मी सहगल तथा अलीज़ा, अलीमा और फ़ैज़ा ने सरोजिनी नायडू की भूमिका निभाकर उपस्थित लोगों की खूब सराहना बटोरी। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में देशभक्ति का माहौल बना दिया। अभिभावकों एवं उपस्थित अतिथियों ने बच्चों के उत्साह और प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रबंधक ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं बच्चों का आभार व्यक्त किया और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
    user_Sarfaraj Siddiqui Journalist
    Sarfaraj Siddiqui Journalist
    Computer service बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.