Shuru
Apke Nagar Ki App…
#JNU #leftwing Congratulations Comrade
Ahmed Siraj Farooqi
#JNU #leftwing Congratulations Comrade
More news from राजस्थान and nearby areas
- जिले में 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। कोचिंग सिटी कोटा में इस अवसर पर प्रमुख मंदिरों के साथ-साथ घर-घर में धार्मिक आयोजनों की धूम रहेगी। हनुमान जन्मोत्सव को लेकर शहर के मंदिरों में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। गोदावरी धाम बालाजी मंदिर को आकर्षक रोशनी, रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से भव्य रूप से सजाया गया है। यहां बालाजी का स्वर्ण श्रृंगार किया जाएगा और छप्पन भोग की आकर्षक झांकी सजाई जाएगी। साथ ही मंदिर परिसर में मंगलवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर सामाजिक सरोकार निभाया। शहर के अन्य प्रमुख मंदिरों—रंगबाड़ी बालाजी, चांदमारी बालाजी, धोकड़े के बालाजी, गोपाल निवास, बोट के बालाजी, कराई के बालाजी, मोरे के हनुमान जी और काली टेक बालाजी—में भी विशेष साफ-सफाई, सजावट और पूजा-अर्चना की तैयारियां जारी हैं। जन्मोत्सव के दिन मंदिरों में विशेष पूजन, आरती और भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही शहर के विभिन्न स्थानों पर भंडारों का आयोजन होगा, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसादी ग्रहण करेंगे। हनुमान जन्मोत्सव को लेकर पूरे शहर में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है और श्रद्धालु बड़ी संख्या में मंदिरों में दर्शन के लिए पहुंचने की तैयारी कर रहे4
- कोटा, राजस्थान। कोटा शहर स्थित सरस डेयरी प्लांट का मंगलवार शाम करीब 4 बजे संभागीय आयुक्त अनिल कुमार ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्लांट की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि पूरे प्लांट का बारीकी से अवलोकन किया गया। दूध की पैकिंग प्रक्रिया, गुणवत्ता मानकों और उत्पादों पर एक्सपायरी डेट अंकित करने की व्यवस्था की जांच की गई। साथ ही दूध की गुणवत्ता को स्ट्रिप के माध्यम से भी परीक्षण करवाया गया। संभागीय आयुक्त ने कहा कि आमजन को उच्च गुणवत्ता वाला दूध, दही एवं अन्य डेयरी उत्पाद उपलब्ध कराना प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इससे पूर्व उन्होंने प्लांट की विभिन्न यूनिट्स का निरीक्षण किया और सरस डेयरी के अध्यक्ष से उत्पादन, गुणवत्ता नियंत्रण एवं वितरण व्यवस्था के संबंध में विस्तृत जानकारी भी ली।1
- MAA JOGANIA EPISODE -17......A Novel of Arawali ki lokdevi MAA JOGANIA🙏.1
- कोटा में मादक पदार्थों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत रानपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 508 ग्राम अवैध अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया है। जानकारी के अनुसार, जिला पुलिस अधीक्षक कोटा शहर तेजस्वनी गौतम के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों और अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिलीप सैनी के निर्देशन और वृत्ताधिकारी मनीष शर्मा के पर्यवेक्षण में रानपुर थाना प्रभारी वीरेन्द्र सिंह भाटी अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। गश्त के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध व्यक्ति बाइक के साथ नजर आया। उसे रोककर तलाशी लेने पर बाइक के बैग में एक पारदर्शी थैली में काला गाढ़ा पदार्थ मिला। जांच में यह मादक पदार्थ अफीम निकला। वजन करने पर इसकी मात्रा 508 ग्राम पाई गई, जिसे मौके पर ही जब्त कर लिया गया1
- जंग का आज 32 वां दिन: तेल अबीब में ईरानी हमले के बाद की इमारतें मलबे में तब्दील...1
- महिला प्रोफेसर बोलीं-PhD स्टूडेंट पीछा करता है:फ्लैट में जबरदस्ती घुसने की कोशिश करता है, पूर्व पार्षद बेल बजाकर डराता है1
- Post by Ramkesh Nareda1
- राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण संगठन की प्रदेश प्रभारी हैं पूजा मीणा कोटा। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण भारत संगठन की प्रदेश प्रभारी पूजा मीणा के जन्मदिन के पर सामाजिक व पर्यावरणीय कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ठंडे शरबत का वितरण व पक्षियों के लिए पानी के बर्तन रखने के साथ-साथ पौधारोपण भी शामिल रहा। संगठन के तत्वावधान में रंगपुर रोड स्थित सरस्वती कॉलोनी के मंशापूर्ण बालाजी मंदिर परिसर में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। दो दिन तक चलने वाले इस आयोजन में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में पूजा मीणा प्रदेश प्रभारी, राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण भारत संगठन, पहलवान मीणा कोषाध्यक्ष, भगवती प्रसाद मीणा प्रदेश प्रभारी, समीर, दिव्यांश मीणा, विपिन सुमन कोरो इंडिया संस्था, युधिष्ठिर चांदसी, राजेश खंगार मंदिर पुजारी सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक शामिल हुए। पर्यावरण संरक्षण की पहल जन्मदिन समारोह को सामाजिक दायित्व से जोड़ते हुए पक्षियों के लिए पानी के बर्तन रखने और पौधारोपण का विशेष कार्यक्रम भी रखा गया। आयोजकों ने बताया कि यह प्रयास पर्यावरण संरक्षण और पक्षी संरक्षण की दिशा में एक छोटी लेकिन सार्थक पहल है। संगठन की प्रतिबद्धता राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण भारत संगठन मानव अधिकारों की रक्षा और भ्रष्टाचार के खिलाफ निरंतर जागरूकता फैलाने के साथ-साथ सामाजिक व पर्यावरणीय कार्यों को भी बढ़ावा देता रहता है। पूजा मीणा के जन्मदिन पर आयोजित यह कार्यक्रम संगठन की सेवा भावना को और मजबूत करता है।1