वन संरक्षण अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक मंडी, 31 जुलाई। जिले में विकास परियोजनाओं को गति प्रदान करने तथा वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) के अंतर्गत लंबित मामलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय के वीडियो कॉन्फ्रेंस हॉल में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित एफसीए प्रस्तावों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा उनके शीघ्र निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। उपायुक्त ने कहा कि जनहित एवं विकास परियोजनाओं में अनावश्यक विलंब रोकने के लिए एफसीए प्रस्तावों का समयबद्ध निस्तारण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि वन भूमि हस्तांतरण से जुड़ी सभी औपचारिकताओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा किया जाए, ताकि विकास कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरे हो सकें। उन्होंने कहा कि वन भूमि से जुड़े सभी मामलों का निपटारा निर्धारित नियमों एवं समय-सीमा के अनुसार किया जाए। विभाग विभिन्न परियोजनाओं से संबंधित प्रस्ताव पूर्ण दस्तावेजों के साथ समय पर प्रस्तुत करें, जिससे स्वीकृति प्रक्रिया में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी न हो। उपायुक्त ने विभागों के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित करने, लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करने तथा प्रत्येक प्रकरण में वन संरक्षण अधिनियम एवं अन्य प्रासंगिक नियमों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक का संचालन एसीएफ (मुख्यालय) नवजोत ने किया। उन्होंने जिले में लंबित एफसीए प्रस्तावों की वर्तमान स्थिति, प्रगति एवं विभिन्न परियोजनाओं से जुड़े मामलों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। बैठक में डीएफओ मंडी संजीव शर्मा उपस्थित रहे, जबकि एसीएफ सुकेत राकेश कटोच, डीएफओ नाचन एस.एस. कश्यप, डीएफओ जोगिंद्रनगर अश्विनी कुमार तथा डीएफओ करसोग वर्चुअल माध्यम से जुड़े। इसके अतिरिक्त लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, शिक्षा विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में उपस्थित रहे।

- भुंतर सब्जी मंडी में वीडियो रोकने पर एपीएमसी सख्त, आढ़ती से मांगा जवाब पारदर्शिता पर सवाल उठाने वाले किसी भी कृत्य से बचने की हिदायत, किसानों-बागवानों के हित में मीडिया की भूमिका अहम भुंतर सब्जी मंडी में वीडियो रोकने पर एपीएमसी सख्त, आढ़ती से मांगा जवाब पारदर्शिता पर सवाल उठाने वाले किसी भी कृत्य से बचने की हिदायत, किसानों-बागवानों के हित में मीडिया की भूमिका अहम Kullu Times1
- *बीबीएमबी अस्पताल, नंगल को आधुनिक मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल बनाया जाए : डॉ. सुभाष शर्मा* *ट्रॉमा सेंटर, 15 विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति और अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराने का किया आग्रह* चंडीगढ़/नंगल। भारतीय जनता पार्टी, पंजाब के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सुभाष शर्मा ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) के चेयरमैन को पत्र लिखकर बीबीएमबी अस्पताल, नंगल के व्यापक आधुनिकीकरण तथा स्वास्थ्य सुविधाओं के तत्काल विस्तार की मांग की है। उन्होंने अस्पताल में ट्रॉमा सेंटर की स्थापना, विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति, आधुनिक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराने तथा आपातकालीन हृदय उपचार के लिए ऑटोमेटेड एक्सटर्नल डिफिब्रिलेटर (एईडी) स्थापित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। डॉ. सुभाष शर्मा ने कहा कि नंगल नगर का विकास भाखड़ा बांध परियोजना के साथ हुआ है और बीबीएमबी अस्पताल वर्षों से न केवल बोर्ड के कर्मचारियों एवं उनके परिवारों, बल्कि पंजाब और हिमाचल प्रदेश के हजारों लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करता रहा है। हालांकि समय के साथ अस्पताल में आधारभूत ढांचे की कमी, विशेषज्ञ चिकित्सकों का अभाव और आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की अनुपलब्धता के कारण मरीजों को सामान्य जांच और उपचार के लिए भी रोपड़, मोहाली और चंडीगढ़ जैसे शहरों का रुख करना पड़ता है। इससे आपातकालीन परिस्थितियों में बहुमूल्य समय नष्ट होता है और कई बार मरीजों की जान पर बन आती है। उन्होंने अस्पताल भवन के पूर्ण आधुनिकीकरण, कम से कम 15 बेड के अत्याधुनिक आईसीयू, आधुनिक ऑपरेशन थिएटर तथा अस्पताल की बेड क्षमता में पर्याप्त वृद्धि की मांग की। साथ ही ईसीजी, ईको, अल्ट्रासाउंड, एमआरआई सहित अन्य आधुनिक जांच उपकरण स्थापित करने तथा उनके संचालन के लिए प्रशिक्षित तकनीकी स्टाफ की नियुक्ति करने का भी आग्रह किया। भाजपा नेता ने अस्पताल में लगभग 15 विशेषज्ञ चिकित्सकों, जिनमें जनरल सर्जन, कार्डियोलॉजिस्ट, न्यूरोलॉजिस्ट, ऑर्थोपेडिक सर्जन, एनेस्थेटिस्ट तथा इमरजेंसी मेडिसिन विशेषज्ञ शामिल हों, की शीघ्र नियुक्ति की मांग की। उन्होंने कहा कि नंगल व्यस्त राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित होने के कारण यहां सड़क दुर्घटनाएं अक्सर होती रहती हैं, लेकिन क्षेत्र में समर्पित ट्रॉमा सेंटर का अभाव है। गंभीर रूप से घायल मरीजों को दूरस्थ अस्पतालों में रेफर करना पड़ता है, जिससे ‘गोल्डन ऑवर’ के दौरान उपचार में देरी होती है। ऐसे में आधुनिक ट्रॉमा सेंटर की स्थापना से दुर्घटना पीड़ितों की जान बचाने में बड़ी मदद मिलेगी। डॉ. सुभाष शर्मा ने अस्पताल के आपातकालीन विभाग में तत्काल ऑटोमेटेड एक्सटर्नल डिफिब्रिलेटर (एईडी) लगाने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि लगभग डेढ़ लाख रुपये की लागत वाला यह उपकरण हृदयाघात के मरीजों की जान बचाने में अत्यंत प्रभावी साबित हो सकता है और समय पर उपयोग किए जाने पर मरीजों के बचने की संभावना में उल्लेखनीय वृद्धि होती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यदि बीबीएमबी अस्पताल में समय रहते आधुनिक सुविधाएं, विशेषज्ञ चिकित्सक और अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराए जाएं, तो यह अस्पताल एक बार फिर पूरे क्षेत्र के लाखों लोगों के लिए उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं का प्रमुख केंद्र बन सकता है। उन्होंने जनहित को देखते हुए इन मांगों पर प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र कार्रवाई करने का आग्रह किया।#himachalpunjabnews #followers #nonfollowers #highlights #viralvide #nangal #BJPNEWS #BJPPunjab1
- एडवोकेट अप्पू सिंह स्लाथिया ने स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सकीना इटू से CMO GMC बख्शी नगर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने की अपील की। #Jammu #GMCBakshiNagar #CMO #AppuSinghSlathia #SakinaItoo #JammuNews #BreakingNews #TillTheEndNews1
- Mandi News: स्वादयुक्त धूम्ररहित तंबाकू पर बड़ा प्रतिबंध | हिमाचल का पहला जिला बना मंडी | DC Mandi Mandi News: स्वादयुक्त धूम्ररहित तंबाकू पर बड़ा प्रतिबंध | हिमाचल का पहला जिला बना मंडी | DC Mandi1
- धारा सरगा में आयोजित सावन मेला 2026 श्रद्धा, आस्था और पारंपरिक संस्कृति के रंगों के साथ संपन्न हुआ। मेले का मुख्य आकर्षण क्षेत्र के दो देवताओं की पावन शिरकत रही। देवताओं के आगमन पर श्रद्धालुओं ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों और जयकारों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर देवताओं के दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान धार्मिक अनुष्ठान, पूजा-अर्चना और पारंपरिक रस्में विधि-विधान के साथ संपन्न करवाई गईं। स्थानीय लोगों और दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं की मौजूदगी से पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। धारा सरगा में आयोजित सावन मेला 2026 श्रद्धा, आस्था और पारंपरिक संस्कृति के रंगों के साथ संपन्न हुआ। मेले का मुख्य आकर्षण क्षेत्र के दो देवताओं की पावन शिरकत रही। देवताओं के आगमन पर श्रद्धालुओं ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों और जयकारों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर देवताओं के दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान धार्मिक अनुष्ठान, पूजा-अर्चना और पारंपरिक रस्में विधि-विधान के साथ संपन्न करवाई गईं। स्थानीय लोगों और दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं की मौजूदगी से पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।1
- पानी की सप्लाई को ठीक करते हुए जल रक्षक भरमौर जिला चंबा1
- #JammuKiAwaaz Ko Dabane Ki Sajish? Panthers Neta Taranter Singh Ka Bada Bayan "Ye sirf Rajput Sabha ka nahi, balki Jammu ki awaaz ko dabane ki sazish hai," — Panthers Party leader Taranter Singh ne mudde par teekhi pratikriya dete hue gambhir aarop lagaye. Aakhir kis mudde par diya gaya ye bayan? Dekhiye poori report aur janiye poora maamla. #Jammu #RajputSabha #PanthersParty #TaranterSingh #BreakingNews #LatestUpdate #NewsUpdate #TillTheEndNews1
- पवित्र गीता जी के विरुद्ध साधना से कोई लाभ नहीं। ओर प्रेमानंद गीता के विरुद्ध साधना कर ओर करवा रहे है देखे प्रमाण1
- संसद परिसर के बाहर समाजवादी पार्टी ने किया जोरदार प्रदर्शन1