Shuru
Apke Nagar Ki App…
कंचौसी में दर्शन सिंह के महानिर्वाण दिवस पर कन्या भोज व माता की चौकी आयोजित कंचौसी बाजार स्थित दर्शन सिंह स्मृति महाविद्यालय में शुक्रवार को सांसद अकबरपुर देवेंद्र सिंह भोले के पिता स्वर्गीय दर्शन सिंह के 23वें महानिर्वाण दिवस पर कन्या भोज और माता की चौकी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महिला कल्याण निगम की अध्यक्ष व राज्यमंत्री कमलावती सिंह ने स्वर्गीय दर्शन सिंह एवं स्वर्गीय कनक रानी की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि माता-पिता की सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं होती और उनके बताए मार्ग पर चलकर ही जीवन को सार्थक बनाया जा सकता है। इस अवसर पर सांसद देवेंद्र सिंह भोले, उनके पुत्र विकास व भतीजे ऋषि ने कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराया।
कुमार पंकज
कंचौसी में दर्शन सिंह के महानिर्वाण दिवस पर कन्या भोज व माता की चौकी आयोजित कंचौसी बाजार स्थित दर्शन सिंह स्मृति महाविद्यालय में शुक्रवार को सांसद अकबरपुर देवेंद्र सिंह भोले के पिता स्वर्गीय दर्शन सिंह के 23वें महानिर्वाण दिवस पर कन्या भोज और माता की चौकी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महिला कल्याण निगम की अध्यक्ष व राज्यमंत्री कमलावती सिंह ने स्वर्गीय दर्शन सिंह एवं स्वर्गीय कनक रानी की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि माता-पिता की सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं होती और उनके बताए मार्ग पर चलकर ही जीवन को सार्थक बनाया जा सकता है। इस अवसर पर सांसद देवेंद्र सिंह भोले, उनके पुत्र विकास व भतीजे ऋषि ने कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराया।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- खबर कानपुर देहात पत्रकार: इकबाल अहमद अलविदा जुम्मा की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से अदा, देश में अमन-चैन की मांगी दुआ कानपुर देहात। माहे रमजान के अंतिम जुम्मे (अलविदा जुम्मा) के अवसर पर जनपद कानपुर देहात में मुस्लिम समुदाय द्वारा पूरी श्रद्धा और शांतिपूर्ण माहौल में नमाज अदा की गई। इस दौरान रोजेदारों ने देश में अमन-चैन, आपसी भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी। सिकंदरा थाना सर्किल क्षेत्र के अंतर्गत सभी मस्जिदों में नमाज अदा की गई, जहां सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। मस्जिदों के आसपास पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। थाना प्रभारी सिकंदरा जनार्दन प्रताप सिंह अपने समस्त पुलिस स्टाफ के साथ मौके पर मौजूद रहे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उनके नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। इस अवसर पर थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने कहा कि जिस तरह अलविदा जुम्मा की नमाज शांतिपूर्वक संपन्न हुई है, उसी प्रकार ईद की नमाज भी शांति और सौहार्द के साथ संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से अपील की कि आपसी भाईचारा बनाए रखें और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत पुलिस प्रशासन को सूचना दें। जनपद में नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने पर लोगों में खुशी का माहौल देखने को मिला।3
- प्रेम प्रसंग के शक में युवक की हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार कानपुर देहात। डेरापुर थाना क्षेत्र के खिरवा गांव में प्रेम प्रसंग के शक में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। गंभीर रूप से घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी अभी फरार है। जानकारी के अनुसार, खिरवा गांव निवासी शिवा उर्फ गोलू बुधवार रात खेतों में गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा मिला था। परिजन उसे तत्काल कानपुर के हैलट अस्पताल ले गए, जहां गुरुवार देर शाम उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता राजेंद्र की तहरीर पर डेरापुर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को कॉल डिटेल से अहम सुराग मिले, जिसमें मृतक की आखिरी बातचीत उसके चचेरे भाई अभिषेक और गांव के ही सुखवीर से होने की पुष्टि हुई। गुरुवार देर रात अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पांडे ने बताया कि अभिषेक का गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग था। उसे शक था कि शिवा भी उसी युवती से संबंध रखता है। इसी शक के चलते अभिषेक ने गुजरात में काम कर रहे अपने साथी सुखवीर को बुलाया और योजना बनाकर शिवा को खेतों पर बुलाया। वहां दोनों ने मिलकर शिवा पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सुखवीर को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से मृतक का मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। वहीं मुख्य आरोपी अभिषेक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।1
- Post by MD ANISH KURAISHI1
- औरैया। जनपद में साध्वी निरंजन ज्योति के प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। भारत सरकार में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष बनने के बाद वह पहली बार जिले में पहुंचीं। उनके स्वागत में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में भारी उत्साह देखने को मिला। जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया के नेतृत्व में जिले की सीमा से लेकर शहर तक जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए। जैसे ही उनका काफिला औरैया में प्रवेश किया, कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। कई स्थानों पर स्वागत द्वार बनाए गए और फूल बरसाकर अभिनंदन किया गया। मंडी समिति के सामने भाजपा नेता नितिन अवस्थी के नेतृत्व में भी भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित हुआ, जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान महिलाओं और युवाओं की भी सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, जिससे पूरा माहौल उत्सवमय बन गया। इस अवसर पर साध्वी निरंजन ज्योति ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एक सामान्य कार्यकर्ता को इतना बड़ा संवैधानिक दायित्व देना सरकार की सकारात्मक सोच को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि सामाजिक न्याय के लिए आयोग को 2018 में संवैधानिक दर्जा दिया गया, जो एक ऐतिहासिक कदम था। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि 2012 से 2017 के बीच प्रदेश की कानून व्यवस्था को कोई भूल नहीं सकता। उन्होंने कहा कि उस समय प्रदेश में दंगे और अव्यवस्था का माहौल था, जिसे जनता ने देखा है। उन्होंने देश की प्रगति में सभी नागरिकों की भागीदारी और जिम्मेदारी पर भी जोर दिया। साथ ही उन्होंने हालिया बयानों और धार्मिक भावनाओं से जुड़े मुद्दों पर भी प्रतिक्रिया दी और कहा कि किसी की आस्था का अपमान करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि देश और विश्व के मौजूदा हालात को देखते हुए नागरिकों को धैर्य और संयम बनाए रखना चाहिए और गैर-जिम्मेदाराना बयानबाजी से बचना चाहिए। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।1
- औरैया। केंद्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की नवनियुक्त अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति का पदभार ग्रहण करने के बाद प्रथम बार जनपद आगमन हुआ। अजीतमल स्थित अनंतराम टोल प्लाजा पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार अभिनंदन किया। स्वागत समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सर्वेश कठेरिया और भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोनू सेंगर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा की। इस अवसर पर बाबरपुर-अजीतमल चेयरमैन आशा चक, अखिलेश चक, ब्लॉक प्रमुख रजनीश पांडेय और जिला पंचायत सदस्य सोनू सेंगर सहित भारी संख्या में जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। साध्वी निरंजन ज्योति ने कार्यकर्ताओं के उत्साह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पिछड़ों के उत्थान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।2
- भव्य कलश यात्रा से श्रीराम कथा महोत्सव शुरू,कथा व्यास पंडित जगमोहन त्रिपाठी करेंगे प्रवचन औरैया जिले की तहसील अजीतमल क्षेत्र के संतोषी माता मंदिर, सब्जी मंडी फफूद रोड बाबरपुर में सात दिवसीय संगीतमय श्री राम कथा महोत्सव का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। श्रद्धा और उत्साह के बीच निकली कलश शोभायात्रा ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय माहौल से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम के आयोजकों ने सामूहिक रूप से जानकारी देते हुए बताया कि यह धार्मिक महोत्सव 19 मार्च से 27 मार्च तक आयोजित किया जाएगा, जबकि 28 मार्च को प्रसाद वितरण किया जाएगा। श्रीराम कथा महोत्सव में कथा व्यास पंडित जगमोहन त्रिपाठी द्वारा प्रवचन किए जाएंगे, जिन्हें सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। आयोजकों ने बताया कि कथा का समय दो पालियों में निर्धारित किया गया है। पहली पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक तथा दूसरी पाली रात 8 बजे से 11 बजे तक होगी। कलश शोभायात्रा संतोषी माता मंदिर बाबरपुर से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए महोत्सव पंडाल में पहुंचकर संपन्न हुई। यह धार्मिक आयोजन श्री रामलला सेवा समिति की देखरेख में संपन्न हो रहा है। शोभायात्रा में परीक्षित हरगोविंद गुप्ता, सुमन गुप्ता, विनय पोरवाल, पवन पोरवाल, अंकित पोरवाल, हर्षित, उत्कर्ष, जितेंद्र, विपिन गुप्ता, बबन, अनुराग सेंगर, गुरुदयाल, अन्ना पोरवाल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं कलश लेकर गाजे-बाजे और भजनों के साथ शामिल हुईं।1
- कानपुर देहात में शुक्रवार सुबह मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला। सुबह करीब 7 बजे संदलपुर क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई, हालांकि कुछ ही देर बाद बारिश थम गई। लेकिन इस बदलाव ने किसानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। जनपद में इन दिनों किसान लाही की फसल काटकर मड़ाई का कार्य तेजी से कर रहे हैं, वहीं गेहूं की फसल भी पककर तैयार होने की स्थिति में है। ऐसे में यदि बारिश होती है तो फसलों को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल आसमान में बादल छाए हुए हैं, जिससे मौसम को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।1
- सिकंदरा थाना परिसर में गुरुवार को करीब 3 बजे आगामी त्योहारों के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी प्रिया सिंह ने की, जिसमें हिंदू व मुस्लिम समुदाय के गणमान्य लोग शामिल हुए। बैठक के दौरान क्षेत्राधिकारी प्रिया सिंह ने कहा कि आगामी ईद और नवरात्र पर्व को लेकर आपसी सौहार्द और शांति बनाए रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने सभी से शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए त्योहार मनाने की अपील की। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने के निर्देश दिए। थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी समस्या या सूचना के लिए वे किसी भी समय पुलिस से संपर्क कर सकते हैं। बैठक का समापन आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के संकल्प के साथ हुआ।1
- औरैया। माहे रमजान की आखिरी अलविदा जुमा की नमाज शुक्रवार को हजरत बाबा शाह जमाल शाह स्थित बिलाल मस्जिद में मुस्लिम समाज के हजारों लोगों ने बड़ी संख्या में जमा होकर अलविदा जुमा की नमाज पढ़ी और मुल्क में अमन, चैन व खुशहाली की दुआएं मांगीं। नमाज के बाद दुआ के लिए हाथ उठे जिसमें सभी ने देश और दुनिया में शांति, सद्भाव तथा भाईचारे की फरियाद की। इमाम अल्तमश चिश्ती ने खुत्बे पढ़ा और बताया कि माहे रमजान का आखिरी जुमा है जो मुसलमानों के लिए बेहद अहम और बरकतों से भरा होता है। उन्होंने बताया कि इस महीने में रोजेदार अपने रब को राजी करने के लिए रोजे रखते हैं, तरावीह पढ़ते हैं, सदका-खैरात करते हैं और जकात अदा करते हैं। रमजान बड़े ही बरकतों वाला महीना है जिसमें अल्लाह की रहमत और मगफिरत की बारिश होती है। इमाम अल्तमश चिश्ती ने भी पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था की सराहना की और कहा कि पुख्ता इंतजामों के कारण कोई असुविधा नहीं हुई। बिलाल मस्जिद परिसर में नमाज के दौरान शांतिपूर्ण माहौल रहा और लोग दुआओं में डूबे नजर आए। यह अलविदा जुमा रमजान के आखिरी दिनों की याद दिलाता है जब मुसलमान ईद की तैयारियों में जुट जाते हैं। मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार जताया और उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में भी यही अमन-चैन बना रहेगा।1