logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग में बड़ा चेहरा उभरा,मो. अहमद सिद्दीकी बने प्रदेश महामंत्री* *संगठन में नई धार लाने की तैयारी,सिद्दीकी पर जताया गया मजबूत भरोसा* मध्यप्रदेश कांग्रेस में संगठनात्मक बदलावों के बीच अल्पसंख्यक विभाग को लेकर एक अहम फैसला सामने आया है। पार्टी ने एडवोकेट मो. अहमद सिद्दीकी को प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपते हुए साफ संकेत दिए हैं कि आने वाले समय में जमीनी स्तर पर पकड़ मजबूत करने की रणनीति तेज की जा रही है।यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की अनुशंसा पर, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी के निर्देश तथा विभाग प्रभारी निजामुद्दीन कुरैशी की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष एड. शेख अलीम द्वारा की गई है।मो. अहमद सिद्दीकी का राजनीतिक सफर लंबे समय से सक्रिय और प्रभावशाली रहा है। उन्होंने एनएसयूआई, यूथ कांग्रेस, जिला अध्यक्ष, शहर कांग्रेस अध्यक्ष और कांग्रेस विधिक प्रकोष्ठ में प्रदेश महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है।यही कारण है कि संगठन में उनकी पहचान एक जमीनी, कर्मठ और भरोसेमंद नेता के रूप में स्थापित हुई है।राजनीतिक जानकारों की मानें तो यह कदम आगामी चुनावी समीकरणों और अल्पसंख्यक वर्ग में पार्टी की पकड़ मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।सिद्दीकी की नियुक्ति को संगठन में नई ऊर्जा और आक्रामकता लाने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि सिद्दीकी अपने अनुभव और संगठनात्मक कौशल के दम पर कांग्रेस की नीतियों और योजनाओं को आम लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाएंगे और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेंगे।इस नियुक्ति पर पूर्व विधायक अजय सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष विजय कोल, जिला बार काउंसिल अध्यक्ष पुष्पराज सिंह, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राजेश शर्मा सहित ओमकार सिंह, त्रिभुवन प्रताप सिंह, मुख्तियार खान, शारदा गौतम, ओपी द्विवेदी, निरंजन प्रताप सिंह,अशोक गौटिंया, नासिर अंसारी और संजीव खंडेलवाल समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने बधाई दी है। पार्टी कार्यकर्ताओं में भी इस फैसले को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।

10 hrs ago
user_पत्रकारिता
पत्रकारिता
पत्रकार बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
10 hrs ago
660ae432-0c33-42f0-a889-e1e488ef7e8a

*कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग में बड़ा चेहरा उभरा,मो. अहमद सिद्दीकी बने प्रदेश महामंत्री* *संगठन में नई धार लाने की तैयारी,सिद्दीकी पर जताया गया मजबूत भरोसा* मध्यप्रदेश कांग्रेस में संगठनात्मक बदलावों के बीच अल्पसंख्यक विभाग को लेकर एक अहम फैसला सामने आया है। पार्टी ने एडवोकेट मो. अहमद सिद्दीकी को प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपते हुए साफ संकेत दिए हैं कि आने वाले समय में जमीनी स्तर पर पकड़ मजबूत करने की रणनीति तेज की जा रही है।यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की अनुशंसा पर, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी के निर्देश तथा विभाग प्रभारी निजामुद्दीन कुरैशी की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष एड. शेख अलीम द्वारा की गई है।मो. अहमद सिद्दीकी का राजनीतिक सफर लंबे समय से सक्रिय और प्रभावशाली रहा है। उन्होंने एनएसयूआई, यूथ कांग्रेस, जिला अध्यक्ष, शहर कांग्रेस अध्यक्ष और कांग्रेस विधिक प्रकोष्ठ में प्रदेश महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है।यही कारण है कि संगठन में उनकी पहचान एक जमीनी, कर्मठ और भरोसेमंद नेता के रूप में स्थापित हुई है।राजनीतिक जानकारों की मानें तो यह कदम आगामी चुनावी समीकरणों और अल्पसंख्यक वर्ग में पार्टी की पकड़ मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।सिद्दीकी की नियुक्ति को संगठन में नई ऊर्जा और आक्रामकता लाने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि सिद्दीकी अपने अनुभव और संगठनात्मक कौशल के दम पर कांग्रेस की नीतियों और योजनाओं को आम लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाएंगे और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेंगे।इस नियुक्ति पर पूर्व विधायक अजय सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष विजय कोल, जिला बार काउंसिल अध्यक्ष पुष्पराज सिंह, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राजेश शर्मा सहित ओमकार सिंह, त्रिभुवन प्रताप सिंह, मुख्तियार खान, शारदा गौतम, ओपी द्विवेदी, निरंजन प्रताप सिंह,अशोक गौटिंया, नासिर अंसारी और संजीव खंडेलवाल समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने बधाई दी है। पार्टी कार्यकर्ताओं में भी इस फैसले को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • बाघ के सामने उतरे लोग, मौत को दिया खुला न्योता उमरिया तपस गुप्ता जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से सामने आया एक वीडियो लोगों की गंभीर लापरवाही को उजागर कर रहा है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में ताला-मानपुर रोड पर एक बाघ सड़क पार करता दिखाई दे रहा है, लेकिन उससे भी ज्यादा चौंकाने वाला नजारा इसके बाद देखने को मिलता है। वीडियो में साफ दिखता है कि जैसे ही बाघ नजर आता है, कुछ लोग अपने वाहन बीच सड़क पर रोक देते हैं। हैरानी तब बढ़ जाती है जब कुछ लोग वाहन से उतरकर सीधे बाघ के करीब पहुंच जाते हैं और मोबाइल से वीडियो बनाने लगते हैं। यह हरकत न सिर्फ नियमों की धज्जियां उड़ाती है, बल्कि सीधे-सीधे मौत को न्योता देने जैसी है। जानकारी के मुताबिक यह वीडियो रविवार का बताया जा रहा है। बाघ जैसे खतरनाक और संवेदनशील वन्यजीव के इतने करीब जाना किसी भी वक्त गंभीर हादसे में बदल सकता था। विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की गतिविधियां बाघ को उकसा सकती हैं, जिससे वह आक्रामक हो सकता है और हमला कर सकता है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व जैसे संवेदनशील क्षेत्र में इस तरह की लापरवाही कई सवाल खड़े करती है। जहां एक ओर वन विभाग लगातार जागरूकता और नियमों का पालन कराने की कोशिश करता है, वहीं दूसरी ओर कुछ लोग महज कुछ सेकंड के वीडियो के लिए अपनी जान जोखिम में डाल देते हैं। यह घटना साफ दिखाती है कि रोमांच के नाम पर लोग किस हद तक गैरजिम्मेदार हो सकते हैं। अगर समय रहते ऐसे मामलों पर सख्ती नहीं हुई, तो कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
    1
    बाघ के सामने उतरे लोग, मौत को दिया खुला न्योता
उमरिया तपस गुप्ता 
जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से सामने आया एक वीडियो लोगों की गंभीर लापरवाही को उजागर कर रहा है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में ताला-मानपुर रोड पर एक बाघ सड़क पार करता दिखाई दे रहा है, लेकिन उससे भी ज्यादा चौंकाने वाला नजारा इसके बाद देखने को मिलता है।
वीडियो में साफ दिखता है कि जैसे ही बाघ नजर आता है, कुछ लोग अपने वाहन बीच सड़क पर रोक देते हैं। हैरानी तब बढ़ जाती है जब कुछ लोग वाहन से उतरकर सीधे बाघ के करीब पहुंच जाते हैं और मोबाइल से वीडियो बनाने लगते हैं। यह हरकत न सिर्फ नियमों की धज्जियां उड़ाती है, बल्कि सीधे-सीधे मौत को न्योता देने जैसी है।
जानकारी के मुताबिक यह वीडियो रविवार का बताया जा रहा है। बाघ जैसे खतरनाक और संवेदनशील वन्यजीव के इतने करीब जाना किसी भी वक्त गंभीर हादसे में बदल सकता था। विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की गतिविधियां बाघ को उकसा सकती हैं, जिससे वह आक्रामक हो सकता है और हमला कर सकता है।
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व जैसे संवेदनशील क्षेत्र में इस तरह की लापरवाही कई सवाल खड़े करती है। जहां एक ओर वन विभाग लगातार जागरूकता और नियमों का पालन कराने की कोशिश करता है, वहीं दूसरी ओर कुछ लोग महज कुछ सेकंड के वीडियो के लिए अपनी जान जोखिम में डाल देते हैं।
यह घटना साफ दिखाती है कि रोमांच के नाम पर लोग किस हद तक गैरजिम्मेदार हो सकते हैं। अगर समय रहते ऐसे मामलों पर सख्ती नहीं हुई, तो कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
    user_Tapas Gupta
    Tapas Gupta
    पाली, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • *नगर परिषद मानपुर के वार्ड क्रमांक 5 में सूने घर में लाखों रुपए की चोरी* नगर परिषद मानपुर के वार्ड क्रमांक 5 स्थिति डां अशोक द्विवेदी जी के सूने घर में नगदी सहित लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरों द्वारा पार कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है जानकारी के मुताबिक श्री द्विवेदी पिछले कुछ समय से घर से बाहर है उनके सूने घर में बीती रात चोरों ने मेन गेट से अंदर जाकर घर का दरवाजा तोड़कर घर में रखा नगद 45 हजार के लगभग एवं बे शकीमती सोने चांदी के आभूषण पार कर लिया गया जिसकी कीमत लगभग लाखों रुपए बताई जा रही है जिसकी शिकायत पीड़ित परिजन द्वारा पुलिस थाने मानपुर में दर्ज करवाई गई है अब देखना होगा कि पुलिस इन्वेस्टीगेशन में क्या इन अज्ञात सातिर चोरों की पतासाजी हो पाती है की नहीं।
    2
    *नगर परिषद मानपुर के वार्ड क्रमांक 5 में सूने घर में लाखों रुपए की चोरी*
नगर परिषद मानपुर के वार्ड क्रमांक 5 स्थिति डां अशोक द्विवेदी जी के सूने घर में नगदी सहित लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरों द्वारा पार कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है जानकारी के मुताबिक श्री द्विवेदी पिछले कुछ समय से घर से बाहर है उनके सूने घर में बीती रात चोरों ने मेन गेट से अंदर जाकर घर का दरवाजा तोड़कर घर में रखा नगद 45 हजार के लगभग एवं बे शकीमती सोने चांदी के आभूषण पार कर लिया गया जिसकी कीमत लगभग लाखों रुपए बताई जा रही है जिसकी शिकायत पीड़ित परिजन द्वारा पुलिस थाने मानपुर में दर्ज करवाई गई है अब देखना होगा कि पुलिस इन्वेस्टीगेशन में क्या इन अज्ञात सातिर चोरों की पतासाजी हो पाती है की नहीं।
    user_Ashutosh tripathi
    Ashutosh tripathi
    Court reporter मानपुर, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • मैहर | विशेष रिपोर्ट मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह सम्मेलन के दौरान मैहर कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इसे समाजिक समरसता और बेटियों के सम्मान का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि यह योजना न केवल आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहारा देती है, बल्कि समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच को भी मजबूत करती है। कलेक्टर ने नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नवविवाहित जोड़े, उनके परिजन और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। आयोजन के दौरान सभी व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित तरीके से संचालित किया गया, जिससे पूरे कार्यक्रम में उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा। कलेक्टर मुखर्जी ने यह भी कहा कि शासन की यह पहल समाज में समानता और सहयोग की भावना को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
    1
    मैहर | विशेष रिपोर्ट मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह सम्मेलन के दौरान मैहर कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इसे समाजिक समरसता और बेटियों के सम्मान का प्रतीक बताया।
उन्होंने कहा कि यह योजना न केवल आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहारा देती है, बल्कि समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच को भी मजबूत करती है। कलेक्टर ने नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नवविवाहित जोड़े, उनके परिजन और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। आयोजन के दौरान सभी व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित तरीके से संचालित किया गया, जिससे पूरे कार्यक्रम में उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा।
कलेक्टर मुखर्जी ने यह भी कहा कि शासन की यह पहल समाज में समानता और सहयोग की भावना को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
    user_Sumit Singh Chandel
    Sumit Singh Chandel
    Local News Reporter गोहपारू, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by पार्षद सिल्लू रजक
    1
    Post by पार्षद सिल्लू रजक
    user_पार्षद सिल्लू रजक
    पार्षद सिल्लू रजक
    सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • शहडोल रविवार को लगभग 4:00 बजे जिला ब्राह्मण समाज के युवा सदस्य अनुपम गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर जयस्तंभ चौक से भव्य रूप से शोभा यात्रा निकाली जाएगी शोभा यात्रा में सैकड़ो की तादाद पर लोग मौजूद रहेंगे इस अवसर पर जय स्तंभ चौक पर विशाल स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया जाएगा आइए जाने क्या कहा युवा सदस्य अनुपम गौतम ने।
    1
    शहडोल रविवार को लगभग 4:00 बजे जिला ब्राह्मण समाज के युवा सदस्य अनुपम गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर जयस्तंभ चौक से भव्य रूप से शोभा यात्रा निकाली जाएगी शोभा यात्रा में सैकड़ो की तादाद पर लोग मौजूद रहेंगे इस अवसर पर जय स्तंभ चौक पर विशाल स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया जाएगा आइए जाने क्या कहा युवा सदस्य अनुपम गौतम ने।
    user_Akhilesh Mishra
    Akhilesh Mishra
    सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • कटनी नगर//- *पार्षद जयनारायण निषाद एवम समाज सेवी श्याम निषाद* जी की देखरेख में सरस्वती स्कूल के पास की बची हुई सड़क का डामलीकरण कार्य विगत रात्रि में पूर्ण रूप से किया गया *आदिशक्ति माँ विंध्यवासनी मंदिर राकेश निषाद(पत्रकार)* *7509747686* #निर्माण #सड़क #प्रगति
    1
    कटनी नगर//-
*पार्षद जयनारायण निषाद एवम समाज सेवी श्याम निषाद* जी की देखरेख में सरस्वती स्कूल के पास की बची हुई सड़क का डामलीकरण कार्य विगत रात्रि में पूर्ण रूप से किया गया 
*आदिशक्ति माँ विंध्यवासनी मंदिर राकेश निषाद(पत्रकार)*
*7509747686*
#निर्माण
#सड़क
#प्रगति
    user_आदिशक्ति माँ विंध्यवासिनी मंदि
    आदिशक्ति माँ विंध्यवासिनी मंदि
    Social worker कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मवेशी मलिक इस तरह से लापरवाही करते हैं कृपया कर थोड़ा सा हिदायत दें
    1
    मवेशी मलिक इस तरह से लापरवाही करते हैं कृपया कर थोड़ा सा हिदायत दें
    user_Ram Narayan Yadav
    Ram Narayan Yadav
    कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • *श्री हरि अवतार भगवान परशुराम के अवतरण दिवस पर जय-जय परशुराम के जय घोष से गूंज उठा मानपुर नगर- दिखा आस्था उल्लास और परंपरा का विराट समांगम।* (आशुतोष त्रिपाठी/जनचिंगारी उमरिया) मानपुर नगर ने इस बार भगवान विष्णु के छठे अवतार, भगवान परशुराम के अवतरण महापर्व को जिस भव्यता और भावनात्मक उर्जा के साथ मनाया, उसने पूरे क्षेत्र को भगवामय कर दिया। वसंत ऋतु, वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की अक्षय तृतीया—वह पावन क्षण, जब परशुराम अवतरित हुए—उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए नगर में आस्था का अभूतपूर्व सैलाब उमड़ा। रविवार को सुबह 11 बजे से मां काली मंदिर, पुरानी बाजार में धार्मिक कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू हुआ। कन्या भोज और ब्राह्मण भोजन के साथ भंडारा देर शाम तक चलता रहा, जहां सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। पूरे दिन मंदिर परिसर में श्रीरामचरितमानस का संगीतमय पाठ गूंजता रहा, जिसने वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। शाम 5 बजे मां काली मंदिर और भगवान श्रीराम मंदिर से भगवान परशुराम जी की भव्य रथ यात्रा निकाली गई। डीजे, शंख, घड़ियाल और पटाखों की गूंज के बीच यह शोभायात्रा जैसे-जैसे नगर की सड़कों पर आगे बढ़ी, हर गली, हर चौक श्रद्धा के रंग में रंगता चला गया। पुरानी बाजार से बस स्टैंड और फिर मध्य नगर का भ्रमण करते हुए यह यात्रा श्री राम-जानकी मंदिर तक पहुंची और पुनः काली मंदिर में समापन हुआ। रथ यात्रा के दौरान जो दृश्य सामने आए, वे केवल उत्सव नहीं बल्कि आस्था की जीवंत तस्वीर थे—गले में रामनामी पट्टी, हाथों में भगवान श्रीराम की तस्वीर और हनुमान ध्वजा, और मुख से गूंजते “जय परशुराम” के उद्घोष… पूरा मानपुर जैसे एक ही भाव में डूबा नजर आया। कार्यक्रम का एक विशेष और भावुक क्षण तब आया, जब मध्यप्रदेश बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मानपुर का नाम रोशन करने वाले प्रतिभाशाली छात्रों को विप्र समाज द्वारा सम्मानित किया गया। भगवान श्रीराम की तस्वीर, श्रीफल, चंदन, आरती, शाल और नगद पुरस्कार के साथ किया गया यह सम्मान नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का संदेश बन गया। इस भव्य आयोजन में क्षेत्र की दर्जनों ग्राम पंचायतों और मानपुर नगर से हजारों की संख्या में विप्र समाज के लोग—बच्चे, युवा और बुजुर्ग—शामिल हुए। भगवा वस्त्रों में सजे श्रद्धालु जब एक साथ थिरकते और जयकारे लगाते नजर आए, तो वह दृश्य किसी आध्यात्मिक उत्सव से कम नहीं था। मां आदि शक्ति काली मंदिर समिति सहित अनेक श्रद्धालुओं के सहयोग से आयोजित यह महापर्व न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक एकता, परंपरा और सांस्कृतिक गौरव का भी सशक्त संदेश दे गया। मानपुर ने एक बार फिर साबित किया कि जब आस्था जागती है, तो पूरा नगर एक परिवार बन जाता है—और वही दृश्य इस महापर्व में स्पष्ट रूप से देखने को मिला। इस अवसर पर तहसीलदार मानपुर पंकज नयन तिवारी, शारदा प्रसाद गौतम,राम किशोर चतुर्वेदी,ओपी द्विवेदी,अमराराम शुक्ला,अंबिका प्यासी,अरुण त्रिपाठी,लखनलाल त्रिपाठी, शिवकुमार मिश्र ,शिवनारायण तिवारी,राम प्रकाश तिवारी, रामप्रकाश गौतम,भगवानदास मिश्रा,अरुण चतुर्वेदी,रामभुवन शुक्ला,विजय गौतम शिक्षक,अशोक त्रिपाठी ,नरेंद्र प्यासी,ओमकार द्विवेदी,कुशलेंद्र तिवारी, विजय गौतम,अनिरुद्ध मिश्रा, दिनाज शुक्ला, अरुण तिवारी ,मनोज गौतम,विकास शुक्ला,बबलू शुक्ला,विनय तिवारी,पुष्पेंद्र द्विवेदी, मनोज त्रिपाठी,सुदीप द्विवेदी,पवन तिवारी,अंकुर तिवारी, शैलेश त्रिपाठी,आदि सैकड़ों की संख्या में विप्रजन उपस्थित रहे!!
    4
    *श्री हरि अवतार भगवान परशुराम के अवतरण दिवस पर जय-जय परशुराम के जय घोष से गूंज उठा मानपुर नगर- दिखा आस्था उल्लास और परंपरा का विराट समांगम।*
(आशुतोष त्रिपाठी/जनचिंगारी उमरिया) 
मानपुर नगर ने इस बार भगवान विष्णु के छठे अवतार, भगवान परशुराम के अवतरण महापर्व को जिस भव्यता और भावनात्मक उर्जा के साथ मनाया, उसने पूरे क्षेत्र को भगवामय कर दिया। वसंत ऋतु, वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की अक्षय तृतीया—वह पावन क्षण, जब परशुराम अवतरित हुए—उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए नगर में आस्था का अभूतपूर्व सैलाब उमड़ा।
रविवार को सुबह 11 बजे से मां काली मंदिर, पुरानी बाजार में धार्मिक कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू हुआ। कन्या भोज और ब्राह्मण भोजन के साथ भंडारा देर शाम तक चलता रहा, जहां सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। पूरे दिन मंदिर परिसर में श्रीरामचरितमानस का संगीतमय पाठ गूंजता रहा, जिसने वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।
शाम 5 बजे मां काली मंदिर और भगवान श्रीराम मंदिर से भगवान परशुराम जी की भव्य रथ यात्रा निकाली गई। डीजे, शंख, घड़ियाल और पटाखों की गूंज के बीच यह शोभायात्रा जैसे-जैसे नगर की सड़कों पर आगे बढ़ी, हर गली, हर चौक श्रद्धा के रंग में रंगता चला गया। पुरानी बाजार से बस स्टैंड और फिर मध्य नगर का भ्रमण करते हुए यह यात्रा श्री राम-जानकी मंदिर तक पहुंची और पुनः काली मंदिर में समापन हुआ।
रथ यात्रा के दौरान जो दृश्य सामने आए, वे केवल उत्सव नहीं बल्कि आस्था की जीवंत तस्वीर थे—गले में रामनामी पट्टी, हाथों में भगवान श्रीराम की तस्वीर और हनुमान ध्वजा, और मुख से गूंजते “जय परशुराम” के उद्घोष… पूरा मानपुर जैसे एक ही भाव में डूबा नजर आया।
कार्यक्रम का एक विशेष और भावुक क्षण तब आया, जब मध्यप्रदेश बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मानपुर का नाम रोशन करने वाले प्रतिभाशाली छात्रों को विप्र समाज द्वारा सम्मानित किया गया। भगवान श्रीराम की तस्वीर, श्रीफल, चंदन, आरती, शाल और नगद पुरस्कार के साथ किया गया यह सम्मान नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का संदेश बन गया।
इस भव्य आयोजन में क्षेत्र की दर्जनों ग्राम पंचायतों और मानपुर नगर से हजारों की संख्या में विप्र समाज के लोग—बच्चे, युवा और बुजुर्ग—शामिल हुए। भगवा वस्त्रों में सजे श्रद्धालु जब एक साथ थिरकते और जयकारे लगाते नजर आए, तो वह दृश्य किसी आध्यात्मिक उत्सव से कम नहीं था।
मां आदि शक्ति काली मंदिर समिति सहित अनेक श्रद्धालुओं के सहयोग से आयोजित यह महापर्व न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक एकता, परंपरा और सांस्कृतिक गौरव का भी सशक्त संदेश दे गया। मानपुर ने एक बार फिर साबित किया कि जब आस्था जागती है, तो पूरा नगर एक परिवार बन जाता है—और वही दृश्य इस महापर्व में स्पष्ट रूप से देखने को मिला।
इस अवसर पर तहसीलदार मानपुर पंकज नयन तिवारी, शारदा प्रसाद गौतम,राम किशोर चतुर्वेदी,ओपी द्विवेदी,अमराराम शुक्ला,अंबिका प्यासी,अरुण त्रिपाठी,लखनलाल त्रिपाठी, शिवकुमार मिश्र ,शिवनारायण तिवारी,राम प्रकाश तिवारी, रामप्रकाश गौतम,भगवानदास मिश्रा,अरुण चतुर्वेदी,रामभुवन शुक्ला,विजय गौतम शिक्षक,अशोक त्रिपाठी ,नरेंद्र प्यासी,ओमकार द्विवेदी,कुशलेंद्र तिवारी, विजय गौतम,अनिरुद्ध मिश्रा, दिनाज शुक्ला, अरुण तिवारी ,मनोज गौतम,विकास शुक्ला,बबलू शुक्ला,विनय तिवारी,पुष्पेंद्र द्विवेदी, मनोज त्रिपाठी,सुदीप द्विवेदी,पवन तिवारी,अंकुर तिवारी, शैलेश त्रिपाठी,आदि सैकड़ों की संख्या में विप्रजन उपस्थित रहे!!
    user_Ashutosh tripathi
    Ashutosh tripathi
    Court reporter मानपुर, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.