Shuru
Apke Nagar Ki App…
सुगौली पुलिस ने 80 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ बाइक सवार एक युवक को किया गिरफ्तार,भेजा जेल।
Shambhu sharan
सुगौली पुलिस ने 80 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ बाइक सवार एक युवक को किया गिरफ्तार,भेजा जेल।
More news from बिहार and nearby areas
- सुगौली पुलिस ने 80 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ बाइक सवार एक युवक को किया गिरफ्तार,भेजा जेल।1
- रवि महाभियान के तहत कृषि कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी।। रवि महोत्सव के तहत कृषि भवन परिसर में बासंतिक रवि महाभियान 2026 के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने, उन्नत बीजों के चयन तथा सरकारी कृषि योजनाओं की जानकारी दी गई। अधिकारियों एवं कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को वैज्ञानिक पद्धति अपनाकर खेती को अधिक लाभकारी बनाने की सलाह दी।कार्यशाला को संबोधित करते हुए कृषि विज्ञान केंद्र माधोपुर के मुख्य वैज्ञानिक डॉ. अभिषेक प्रताप सिंह ने खेत बचाव अभियान के तहत पारंपरिक खेती और अंतर्वर्ती खेती के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मिट्टी की गुणवत्ता बनाए रखने और फसलों की बेहतर पैदावार के लिए समय-समय पर मिट्टी की जांच कराना अनिवार्य है। मिट्टी की जांच के आधार पर उर्वरकों का संतुलित प्रयोग करने से खेती की लागत कम करने और उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलती है।वहीं, प्रखंड कृषि पदाधिकारी मनीषा कुमारी ने बिहार सरकार के कृषि विभाग की ओर से संचालित विभिन्न लाभकारी कृषि योजनाओं की जानकारी किसानों को दी। उन्होंने हरी खाद तथा वर्मीकम्पोस्ट के उपयोग पर जोर देते हुए कहा कि जैविक खाद मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने में सहायक है। उन्होंने किसानों को बताया कि गेहूं, मक्का सहित अन्य फसलों के बीज अनुदानित दर पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। किसानों से योजनाओं का लाभ उठाने की अपील भी की। प्रखंड तकनीकी प्रबंधक अविनाश कुमार ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं किसानों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने किसानों को समय-समय पर मिट्टी की जांच कराने, उन्नत प्रभेद के बीजों का चयन करने तथा फसलों की आवश्यकता के अनुसार सही समय पर सिंचाई करने की सलाह दी। इस अवसर पर किसान श्री परशुराम सिंह, किसान सलाहकार संघ के जिलाध्यक्ष पप्पू कुमार, प्रखंड सहायक तकनीकी प्रबंधक मनीष कुमार, सचिन कुमार, आत्मा प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र सहनी, पंकज कुमार सिंह, अशोक कुमार, नुरैन अंसारी, ऊधो साह, राजीव सिंह, सुजीत कुमार, मजहर आलम, जहाना आरा, प्रदीप राम, महाराज सहनी, रमाशंकर शर्मा, रघुवंश सिंह, रवि कुमार सहित कई किसान एवं कृषि कर्मी उपस्थित रहे।4
- नौतन में किसानों को मिला खेती का मंत्र! वैज्ञानिक तरीके से रबी की खेती करने पर बढ़ेगा उत्पादन किसानों की आय बढ़ाने और फसल उत्पादन में सुधार लाने के उद्देश्य से शनिवार को नौतन प्रखंड कार्यालय में प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह उपादान वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को वैज्ञानिक तरीके से रबी फसलों की खेती करने, मौसम के अनुकूल कृषि तकनीक अपनाने और कम लागत में बेहतर उत्पादन हासिल करने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीडीओ गिरधारी लाल ने कहा कि किसान यदि वैज्ञानिक पद्धति से रबी की खेती करें और मौसम के अनुकूल फसलों का चयन करें, तो उत्पादन में बढ़ोतरी के साथ बेहतर लाभ भी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से कृषि विशेषज्ञों की सलाह लेकर आधुनिक तकनीकों को अपनाने की अपील की। कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ गिरधारी लाल, बीस सूत्री अध्यक्ष छोटे लाल कुशवाहा, आत्मा अध्यक्ष रामाधार कुमार, जिला सहायक मुस्तफा अंसारी, बीस सूत्री उपाध्यक्ष अरुण कुशवाहा, बीएओ नेहाराज, प्रगतिशील किसान राघव प्रसाद और तकनीकी प्रबंधक शालिनी कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीएओ नेहाराज ने की। इस दौरान प्रगतिशील किसान राघव प्रसाद ने रबी फसलों की खेती में किसानों के सामने आने वाली चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने आलू के साथ गन्ने की खेती करने की विधि की जानकारी देते हुए प्राकृतिक और रासायनिक खेती के लाभ एवं नुकसान के बारे में भी बताया। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को बेहतर कृषि प्रबंधन, उपयुक्त खेती की तकनीकों और उत्पादन बढ़ाने के उपायों के प्रति जागरूक किया गया। मौके पर अवधेश प्रसाद, कृषि सलाहकार सुनील कुमार, प्रदीप कुमार, जितेंद्र कुमार, शंभु सोनी सहित कई किसान और कृषि कर्मी मौजूद रहे।1
- दिलशाद अंसारी की मौत मामले में घटना स्थल पर सीन रिक्रिएशन किया गया। खबर नरकटियागंज से है जहां सहोदरा पुलिस कस्टडी में दिलशाद अंसारी की मौत मामले में घटना स्थल पर सीन रिक्रिएशन किया गया। डीआईजी के आदेश पर एफएसएल टीम शिकारपुर थाना क्षेत्र के कोइरगांवा स्थित घटनास्थल पर पहुंची। और सीन रिक्रिएशन कर जांच पड़ताल की। पुलिस का दावा है कि 12 अक्टूबर की रात 2:30 बजे कोइरगांवा चौक के पास दिलशाद चलती गाड़ी की खिड़की से कूद गया था,जिससे वह ज़ख़्मी हो गया था इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं परिजनों ने पीट-पीटकर हत्या का आरोप लगाया था। इसी थ्योरी को परखने के लिए एफएसएल टीम और पुलिस ने दिलशाद का पुतला बनाकर चलती गाड़ी की खिड़की से नीचे गिराकर डेमो किया। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की गई। आइपीएस एसडीपीओ प्रसन्ना कुमार एमवी ने बताया कि रिपोर्ट वरीय अधिकारियों को भेजी जाएगी। घटना की रात मौजूद तत्कालीन सहोदरा थानाध्यक्ष रविशंकर प्रसाद व अन्य पुलिस कर्मी को सीन रिक्रिएशन के दौरान गाड़ी में बैठाया गया और घटना की सीन को रिक्रिएशन किया गया। इस दौरान मौके पर शिकारपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह,इंस्पेक्टर संतोष शर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।1
- प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह उपादान वितरण कार्यक्रम आयोजित नौतन / वासंतिक रबी महाभियान 2026 के तहत नौतन प्रखंड परिसर में प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह उपादान वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कृषि पदाधिकारी नेहा राज ने की।कार्यक्रम की शुरुआत सभी अतिथियों को पुष्प गुच्छ भेंट के साथ हुई।कार्यक्रम में जिला से आए सहायक निदेशक मुस्तफा अंसारी ने कृषि विभाग की योजनाओं और रबी फसल की उन्नत खेती के बारे में किसानों को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने समय पर बुआई, उन्नत बीज के प्रयोग और जैविक खाद के महत्व पर जोर दिया। इस मौके पर बीडीओ गिरधारी लाल, बीस सूत्री अध्यक्ष छोटेलाल कुशवाहा, बीस सूत्री उपाध्यक्ष अरुण कुशवाहा, जीविका आत्मा अध्यक्ष रामाधार प्रसाद, तकनीकी प्रबंधन शालिनी कुमारी, कृषि समन्वयक अवधेश प्रसाद, उपेन्द्र सिंह, संजय गिरी सहित सभी किसान सलाहकार और बड़ी संख्या में प्रगतिशील किसान मौजूद रहे।।4
- स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने एवं जलापूर्ति योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : जिला पदाधिकारी।* * *जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक सम्पन्न।* *SWM नियमावली-2026 के अनुपालन एवं स्वच्छता योजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा।* बेतिया। जिला पदाधिकारी-सह-अध्यक्ष, जिला जल एवं स्वच्छता समिति, पश्चिम चंपारण, बेतिया की अध्यक्षता में आज कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली, 2026 के अनुपालन तथा जिले में संचालित स्वच्छता एवं जलापूर्ति योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में 4-Way Source Segregation (चार प्रकार से कचरे के पृथक्करण) की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिला पदाधिकारी द्वारा जिला पंचायती राज पदाधिकारी को विभागीय दिशा-निर्देशों के आलोक में सभी ग्राम पंचायतों में इसके प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। साथ ही, SWM नियमावली, 2026 के प्रावधानों के प्रभावी अनुपालन हेतु उप विकास आयुक्त को जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों का अभिमुखीकरण (Orientation) आयोजित कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया, ताकि नियमावली के प्रावधानों की जानकारी सभी संबंधित पदाधिकारियों को उपलब्ध हो सके। बैठक में जिला जल एवं स्वच्छता समिति के एजेंडे के अनुरूप ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन योजनाओं के संचालन एवं रखरखाव, महादलित टोलों में शौचालय निर्माण, सामुदायिक स्वच्छता परिसरों की क्रियाशीलता, कचरे से जैविक खाद निर्माण, प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन, जलापूर्ति योजनाओं की क्रियाशीलता, बंद चापाकलों की मरम्मत, पेयजल संबंधी शिकायतों के निष्पादन, जल गुणवत्ता की निगरानी तथा हर घर जल प्रमाणीकरण सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं की समीक्षा की गई। बैठक में संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए जिले में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया जाए तथा SWM नियमावली, 2026 के प्रावधानों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। बैठक में नगर आयुक्त, नगर निगम, सुश्री शिवाक्षी दीक्षित सहित सिविल सर्जन-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी; जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, आईसीडीएस, कार्यपालक अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, VB-G-RAM G, जिला परियोजना प्रबंधक, जीविका तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।4
- बिहार और उत्तर प्रदेश की तमाम खबरों को देखें एक ही प्लेटफार्म पर - अभिनेत्री काजल राघवानी ने किया ज्वेलरी शोरूम का शुभारंभ, 2028 तक बिहार में 30 शोरूम खोलने का लक्ष्य - दिलशाद अंसारी मौत मामले में सीन रिक्रिएशन, चलती गाड़ी से पुतला गिराकर पुलिस ने किया डेमो - सारण शिक्षक निर्वाचन में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी, पहली बार वोट देकर उत्साहित दिखीं बेतिया की शिखा - सुखपुरा में माँ भगवती डायग्नोस्टिक सेंटर का शुभारंभ, स्थानीय लोगों को मिलेगी स्वास्थ्य जाँच की सुविधा - कड़ी सुरक्षा के बीच सारण शिक्षक निर्वाचन का मतदान जारी, दोपहर 12 बजे तक पड़े 83 वोट - जयराम यादव के पक्ष में जबरदस्त मतदान, जीत का दावा: इंद्रजीत यादव - पुष्कर आनंद के पक्ष में शिक्षक कर रहे जबरदस्त मतदान, जदयू जिलाध्यक्ष का दावा - सारण शिक्षक निर्वाचन में पश्चिम चंपारण में 88.65% मतदान, डीएम-एसपी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा #BiharNews #UttarPradeshNews #A9BharatNews #बिहार_न्यूज़ #यूपी_न्यूज़ #काजल_राघवानी #ज्वेलरी_शोरूम #दिलशाद_अंसारी #सारण_शिक्षक_निर्वाचन #बेतिया #पश्चिम_चंपारण #बलिया #BreakingNews #LatestNews #HindiNews1
- दशहरा मेला देखने निकलीं तीन नाबालिग सहेलियां लापता, परिजनों में मचा कोहराम पश्चिमी चंपारण जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव से तीन नाबालिग लड़कियों के लापता होने का मामला सामने आया है। तीनों आपस में सहेलियां हैं और 21 अक्टूबर को घर से मझौलिया का दशहरा मेला देखने जाने की बात कहकर निकली थीं। इसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिल रहा है। काफी खोजबीन के बावजूद जब लड़कियों का पता नहीं चला, तो परिजनों ने थाने में आवेदन देकर उनकी सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई। घटना के बाद से तीनों परिवारों में चिंता और बेचैनी का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे अपनी बच्चियों की सुरक्षित वापसी की उम्मीद लगाए हुए हैं। परिजनों के अनुसार, तीनों लड़कियां आपस में सहेलियां हैं और मेला देखने जाने की बात कहकर घर से निकली थीं। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वे वापस नहीं लौटीं, तो परिवार के लोगों की चिंता बढ़ गई। इसके बाद संभावित ठिकानों पर उनकी तलाश की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इधर, मझौलिया थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि परिजनों से मिले आवेदन के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। लड़कियों की लोकेशन ट्रेस की गई है और पुलिस उनकी सकुशल बरामदगी के प्रयास में जुटी हुई है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर दशहरा मेला देखने निकलीं तीनों नाबालिग सहेलियां कहां लापता हो गईं? फिलहाल, परिजन उनकी सुरक्षित वापसी की राह देख रहे हैं, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1