उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने घोषित किया UPTET 2026 का परिणाम, 13 लाख से अधिक अभ्यर्थी सफल उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने घोषित किया UPTET 2026 का परिणाम, 13 लाख से अधिक अभ्यर्थी सफल प्राथमिक स्तर पर 80.07% और उच्च प्राथमिक स्तर पर 71.85% अभ्यर्थी हुए उत्तीर्ण, 60 जनपदों के 955 केंद्रों पर हुई थी परीक्षा अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने कहा - निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ 19 लाख से अधिक अभ्यर्थियों का सफल आयोजन लखनऊ, 26 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज द्वारा शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET 2026) विज्ञापन संख्या 01/2026 का परिणाम बुधवार को घोषित कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि UPTET 2026 की लिखित परीक्षा दिनांक 02 व 03 जुलाई 2026 को दो-दो पाली तथा दिनांक 04 जुलाई 2026 को एक पाली इस प्रकार कुल 05 पालियों (03 पाली उच्च प्राथमिक स्तर एवं 02 पाली प्राथमिक स्तर) में प्रदेश के 60 जनपदों में 955 परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न कराई गई थी। इस परीक्षा में पंजीकृत अभ्यर्थियों की अत्यधिक संख्या (19,94,661) होने के दृष्टिगत परीक्षा 03 दिवस की पांच पालियों में सम्पन्न करायी गयी थी। विज्ञापन के बिन्दु 09 में उल्लिखित तुलनात्मक मूल्यांकन (नॉर्मलाइजेशन) की प्रक्रिया का अनुसरण करते हुए परिणाम तैयार किया गया है। प्राथमिक स्तर (कक्षा 01 से 05 तक) हेतु परीक्षा में सम्मिलित कुल 7,13,648 अभ्यर्थियों में से 80.07 प्रतिशत अर्थात 5,71,435 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 06 से 08 तक) हेतु परीक्षा में सम्मिलित कुल 10,57,021 अभ्यर्थियों में से 71.85 प्रतिशत अर्थात 7,59,513 अभ्यर्थी सफल घोषित हुए हैं। कार्यरत शिक्षकों में प्राथमिक स्तर पर सम्मिलित कुल 1,22,405 कार्यरत शिक्षकों में से 76.29 प्रतिशत अर्थात 93,387 तथा उच्च प्राथमिक स्तर पर सम्मिलित कुल 1,46,394 कार्यरत शिक्षकों में से 77.45 प्रतिशत अर्थात 1,13,384 कार्यरत शिक्षकों को सफल घोषित किया गया है। चयन परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अभ्यर्थियों द्वारा देखा जा सकता है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने कहा कि आयोग ने 19 लाख से अधिक अभ्यर्थियों वाली इस विशाल परीक्षा को पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता और सुरक्षा के साथ सम्पन्न कराया है। उन्होंने कहा कि विज्ञापन में पूर्व से निर्धारित तुलनात्मक मूल्यांकन प्रक्रिया का पालन करते हुए परिणाम तैयार किया गया है।

- बड़ी ख़बर : विकास के बड़े - बड़े दावों की पोल खोलती तस्वीरें Collector Rewa #NewsUpdate #newspaper #viralnews #newspost #viralpost #viralreels1
- सोनभद्र पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 207 गुम हुए मोबाइल बरामद किए सोनभद्र पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 207 गुम हुए मोबाइल बरामद किए1
- बरा पैपखार 396 पोस्ट मनकहरी p.m आवास योजना बिल्कुल नहीं मिला है जाकर यहां सरपंच सेक्रेटरी देखने भी नहीं आते हैं1
- महा ऋषि अरविंद नाथ की जयंती पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें संभागीय अधिकारी श्री प्रवींण पाठक जी डिस्ट्रिकट अधिकारी जोगेश्वर ताम्रकार जी एवं ब्लाक कोर्डिनेटर साहित अतिथि गण नवांकुर संस्थाएं की अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नागरिक गण उपस्थित रहे। महा ऋष अरविंद नाथ की जयंती पर विधि सभागार रीवा में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।4
- प्रयागराज के यमुनानगर के नैनी थाना क्षेत्र में आज ईद-मिलादुन्नबी के अवसर पर निकाला गया आलीशान जुलूस... प्रयागराज। जश्ने ईद मिलादुन्नबी (बारावफात) के अवसर पर बुधवार को नैनी थाना क्षेत्र के इंदरपुर, महेवा, मड़ौका, मोहम्मदगंज, दांडी और टिकनौता सहित विभिन्न क्षेत्रों में जुलूस निकाले गए। जुलूस में दरूद-ओ-सलाम और नात शरीफ पढ़ते हुए बड़ी संख्या में बच्चे, बुजुर्ग और नौजवान शामिल हुए। जुलूसों को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस उपायुक्त यमुनानगर ने क्षेत्र में भ्रमणशील रहते हुए जुलूस मार्गों और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस ने जुलूस के शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित संचालन, यातायात व्यवस्था तथा आपसी सौहार्द बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से भी सहयोग की अपील की। जुलूस के दौरान क्षेत्र में हिंदू-मुस्लिम एकता और भाईचारे की मिसाल भी देखने को मिली। वार्ड नंबर एक के सभासद मूलचंद मुन्ना पासी समेत स्थानीय नागरिकों ने जुलूस के शांतिपूर्ण आयोजन में सहयोग किया। मौके पर भोले पाल, अनवर नेता, निजाम अख्तर, मोहसिन खान, अल्लामा शरीफ, बनिया, दानिश, सुफियान, अल्लामा जीशान, मुश्ताक खान सहित अन्य लोग मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने कहा कि जश्ने ईद मिलादुन्नबी का संदेश प्रेम, शांति, भाईचारे और इंसानियत का है। सभी समुदायों के लोगों के सहयोग से क्षेत्र में सौहार्दपूर्ण वातावरण कायम रहा। पुलिस प्रशासन की सक्रिय निगरानी और स्थानीय लोगों के सहयोग से जुलूस शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने की दिशा में विशेष प्रयास किए गए।2
- #कौशाम्बी आशीष कुमार को भैला मकदूमपुर में मजदूरी करने के दौरान करंट लगने से हुई दर्दनाक मौत । कोखराज थाना क्षेत्र अंतर्गत भरवारी के पास स्थित दशरथपुर गांव की पूरी घटना । रिंकू राज Rinku Raaz Founder : Indian National News सच की खोज ( भारतीय राष्ट्रीय समाचार ) #trendingreelsvideo #viralreels #ViralInIndia #kaushambinews #trendingreels #Manjhanpur #suggestedforyou #Suggested #nonfollowers #कौशाम्बी आशीष कुमार को भैला मकदूमपुर में मजदूरी करने के दौरान करंट लगने से हुई दर्दनाक मौत । कोखराज थाना क्षेत्र अंतर्गत भरवारी के पास स्थित दशरथपुर गांव की पूरी घटना । रिंकू राज Rinku Raaz Founder : Indian National News सच की खोज ( भारतीय राष्ट्रीय समाचार ) #trendingreelsvideo #viralreels #ViralInIndia #kaushambinews #trendingreels #Manjhanpur #suggestedforyou #Suggested #nonfollowers1
- बरा पैपखार 396 पोस्ट मनकहरी बरा पैपखार 396 पोस्ट मनकहरी की नाली साफ करवाने के लिए कोई आज तक आया ही नहीं1
- कौशाम्बी जनपद में मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत समदा के पास बीते मंगलवार को एक युवक की सिर कटी लाश मिलने से मचा हड़कंप । कौशाम्बी एवं अपने आसपास के जनपदों की खबरों को पाने के लिए हमारे साथ जुड़े अभी सब्सक्राइब करें इंडियन नेशनल न्यूज़ चैनल को । किसी भी प्रकार कि घटनाएं होने पर एवं खबर चलवाने के लिए संपर्क करें - रिंकू राज 81880709941