Shuru
Apke Nagar Ki App…
शादी के पहले प्रेमी के संग भाग रही युवती को परिजनों ने बीच सड़क पर बेरहमी से पीटा
मुन्ना पड़रौना कुशीनगर
शादी के पहले प्रेमी के संग भाग रही युवती को परिजनों ने बीच सड़क पर बेरहमी से पीटा
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Times of Uttar Pradesh1
- गुरवार को जारी यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम में पडरौना के प्रतिष्ठित हनुमान इंटरमीडिएट कॉलेज के छात्रों ने हर साल की तरह इस वर्ष भी अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। हाईस्कूल में गौरी मिश्रा 89.5 प्रतिशत एवं इंटरमीडिएट में शिखा शर्मा ने बेहतर नंबरों से उत्तीर्ण किया है। होनहारों के टॉपर बनने पर स्कूल में जश्न का माहौल रहा। अभिभावकों के साथ शिक्षकों ने सफ़ल छात्रों को मिठाई खिलाकर बधाई दी। मेधावियों के प्रदर्शन से स्कूल के साथ परिजन गदगद रहे।10वीं बोर्ड का जारी रिजल्ट में पायल पांडेय, मोहिनी राय, साक्षी वर्मा, तान्या शर्मा, जोया फ़िरदौस, आदर्श दीक्षित, अविनाश दीक्षित, प्रियांश, साहिल, राजा, अनुष्का मिश्रा, काजल, आंचल शर्मा, अर्पिता पांडेय, अनन्या मिश्रा, सिंपल, नूरसबा, सृष्टि, सुमन, तसमियां ने बेहतर प्रतिशत नंबरों से उत्तीर्ण किया । वहीं 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में अभिषेक मिश्रा, इरम जहां,मुस्कान सिंह, महावीर, पंकज, सबीना, मोहम्मद अनस, आर्यन, सांत्वना पांडेय, बृजेश निषाद, अखंड प्रताप गोंड, सीमा गुप्ता, खुशी, अनूप, अनुज, आकांक्षा, आस्था, कुलदीप ने बेहतर प्रतिशत नंबरों से सफलता पाई है। छात्रों की इस सफलता पर हनुमान इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्य शैलेंद्र दत्त शुक्ल एवं प्रबंधक मनोज शर्मा सारस्वत सहित विद्यालय के अध्यापकों ने बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य शैलेंद्र दत्त शुक्ल ने कहा की मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं को अंकेक्षकों द्वारा परीक्षण कराए जाने से परीक्षकों ने गुणवत्तापूर्ण मू्ल्यांकन किए। इससे कम त्रुटियां हुईं और जो त्रुटियां मिलीं, उसे वहीं ठीक करा लिया गया। इसके कारण परीक्षाफल तैयार करने में सकारात्मक सहजता हुई1
- Post by मुन्ना पड़रौना कुशीनगर1
- नगर पडरौना के बड़ी नहर स्थित बलूचहां पुल के किनारे लगी आग आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका आग लगने से मौके पर चार घर और एक दुकान प्रभावित प्रभावित लोगों का कहना है कि लाखों का नुक्सान हुआ है1
- 🔴 मुद्दा सदन तक गूंजने के आसार 🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो कुशीनगर। जनपद में सरकारी प्रोटोकॉल की अनदेखी का सनसनीखेज मामला खूब चर्चा में है जिसकी गूंज अब लखनऊ तक सुनाई देने की संभावना है। सबब यह है कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य व प्रश्न एवं संदर्भ समिति के अध्यक्ष ध्रुव कुमार त्रिपाठी के सरकारी दौरे के दौरान बुधवार को जो कुछ भी हुआ, उसने जिला प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़ा कर दिया हैं। चर्चा - ए-सरेआम है कि एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी जैसे ही कुशीनगर की सीमा में दाखिल हुए, वैसे ही प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ती नजर आईं, न कोई वरिष्ठ अधिकारी स्वागत के लिए मौजूद थे, न ही वह औपचारिक सम्मान दिया गया, जो नियमों के तहत अनिवार्य है। लापरवाही यहीं नहीं थमी, बताया जाता है कि रात्रि विश्राम के दौरान भी व्यवस्थाएं अस्त-व्यस्त रहीं, जिसके वजह से सभापति की नाराजगी और गहरी हो गई। सूत्रो के मुताबिक इस पूरे घटनाक्रम से क्षुब्ध एमएलसी ने कई अधिकारियों के व्यवहार को ‘दुर्व्यवहार’ की श्रेणी में रखते हुए कड़ी आपत्ति जताई। हालात इतने बिगड़ गये कि उन्होंने कुछ अधिकारियों से औपचारिक शिष्टाचार तक निभाने से इनकार कर दिया। यह संकेत साफ है कि मामला अब सिर्फ प्रोटोकॉल तक सीमित नहीं रह गया, बल्कि सम्मान और जिम्मेदारो की जवाबदेही तय करने का बन चुका है।दिलचस्प बात यह है कि तीखी नाराजगी के बावजूद एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने विकास भवन में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान कई योजनाओं की धीमी प्रगति पर भी सवाल उठाए गए, लेकिन असली चर्चा प्रोटोकॉल की चूक को लेकर ही केंद्रित रही। अधिकारियों के पास जवाब कम और सफाई ज्यादा नजर आई।अब राजनीतिक हलकों में यह मामला तेजी से गर्म हो रहा है। चूंकि श्री त्रिपाठी स्वयं प्रश्न एवं संदर्भ समिति के अध्यक्ष हैं, ऐसे में इस प्रकरण को विधान परिषद में उठाए जाने की संभावना प्रबल मानी जा रही है। यदि ऐसा हुआ, तो कुशीनगर प्रशासन को न केवल जवाब देना होगा बल्कि संभावित कार्रवाई का सामना भी करना पड़ सकता है। ऐसे में प्रशासन की इस लापरवाही ने कई बुनियादी सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या जिले में प्रोटोकॉल सिर्फ कागजों तक सीमित है? क्या अधिकारियों की जवाबदेही खत्म होती जा रही है? और सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब एक संवैधानिक पद पर बैठे जनप्रतिनिधि के साथ ऐसा हो सकता है, तो आम जनता के साथ कैसा व्यवहार होता होगा? 🔴 जानकार बोले विशेषज्ञों का कहना है कि चूकि ध्रुव कुमार त्रिपाठी शिक्षक एमएलसी व प्रश्न एंव सन्दर्भ समिति के सभापति है इसलिए प्रोटोकॉल के अनुसार उनकी प्रारम्भिक स्वागत की जिम्मेदारी डीआईओएस व एडीएम की होती है किन्तु सभापति के स्वागत और अगुवाई के समय डीआईओएस व एडीएम दोनो अधिकारी नदारत रहे यहां तक कि रात्रि विश्राम के दौरान किसी अधिकारी ने व्यवस्था तक नही देखी। इस लिए सभापति का नाराजगी स्वभाविक है। 🔴 डीआईओएस को लगायी फटकार । सूत्रो की माने तो प्रश्न एंव सन्दर्भ समिति के सभापति ध्रुव कुमार त्रिपाठी की नाराजगी उस समय जगजाहिर हो गयी जब समीक्षा बैठक मे उन्होने डीआईओएस श्रवण कुमार गुप्त से 31 मार्च तक सेवानिवृत्त हुए शिक्षको की पुरी जानकारी मांगी और डीआईओएस, सभापति के सवालो का जबाब देने के बजाय निरुत्तर होकर अगल-बगल झाकने लगे। इसके बाद सभापति ने एक के बाद एक करके कई सवाल दागे लेकिन डीआईओएस के पास उनके सवाल का कोई जबाब नही था। नतीजतन प्रोटोकॉल की उडाई गयी धज्जियाँ से नाराज सभापति ने डीआईओएस श्रवण कुमार गुप्त को जमकर फटकार लगायी। इसको लेकर प्रशासनिक गलियारों मे चर्चाओं का बाजार गरम रह।1
- खबर का असर संवाददाता कुशीनगर।पडरौना स्थित भारतीय इंटरमीडिएट कालेज के विद्यार्थियों ने यू. पी. बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस वर्ष घोषित परीक्षा परिणाम में है स्कूल मे प्रिया कुशवाहा और अंशु मद्धेशिया 92.6%, सौम्या साहा 91.6%, आकृति 91% सुरभि सिंह 90.6%अंक प्राप्त किये वहीं इंटरमीडिएट मे फरहान जमाल 90% अंकित 89.8% पाकर जिला के टॉप टेन सूची मे हुए शामिल विद्यालय के प्रबंध निदेशक एन.पी. कुशवाहा ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अनुशासित शैक्षणिक वातावरण का परिचायक है। उन्होंने कहा कि छात्रों ने अपनी मेहनत और लगन से यह साबित किया है कि सही मार्गदर्शन मिलने पर कोई भी लक्ष्य कठिन नहीं होता। प्रधानाचार्य नवेंदु भूषण कुशवाहा ने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने सभी सफल छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी इसी लगन से पढ़ाई जारी रखने की प्रेरणा दी।इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी शत्रुघ्न जायसवाल, इंचार्ज डी.एन. राय, अशोक पांडेय, शिक्षक उमाकांत गुप्ता, इब्राहिम अंसारी, चंदन मद्धेशिया, सच्चिदानंद कुशवाहा, बबलू गुप्ता, कन्हैया कुशवाहा, संदीप कुशवाहा सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।इस उपलब्धि से अभिभावकों और शिक्षकों में खुशी का माहौल है।1
- Post by Salma khatoon1
- खबर का असर संवाददाता कुशीनगर जिले के हनुमानगंज थाना क्षेत्र स्थित एक इंडियन पेट्रोल पंप पर मारपीट की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया, जिसके बाद कुछ लोगों ने पेट्रोल पंप के कर्मचारियों के साथ हाथापाई कर दी। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुरुआत में मामूली कहासुनी हुई थी, लेकिन देखते ही देखते मामला गंभीर हो गया और आरोपियों ने कर्मचारियों पर हमला कर दिया। इससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।1