logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रामगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस से गुरूबख्श ने दाखिल किया नामांकन। रामगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस से गुरूबख्श ने दाखिल किया नामांकन। रामगढ़। रामगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस पार्टी की ओर से गुरूबख्श ने अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। गुरूबख्श के नामांकन के साथ ही नगरपालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां और तेज हो गई हैं। अब नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अध्यक्ष पद के लिए मुकाबले की तस्वीर स्पष्ट होगी। नगरपालिका की कमान किसके हाथ आएगी, इसे लेकर स्थानीय राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का दौर जारी है।

1 hr ago
user_Ramesh mina
Ramesh mina
Farmer अलवर, अलवर, राजस्थान•
1 hr ago
c4619c84-1201-44bf-b81a-f1fe70c4048f

रामगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस से गुरूबख्श ने दाखिल किया नामांकन। रामगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस से गुरूबख्श ने दाखिल किया नामांकन। रामगढ़। रामगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस पार्टी की ओर से गुरूबख्श ने अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। गुरूबख्श के नामांकन के साथ ही नगरपालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां और तेज हो गई हैं। अब नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अध्यक्ष पद के लिए मुकाबले की तस्वीर स्पष्ट होगी। नगरपालिका की कमान किसके हाथ आएगी, इसे लेकर स्थानीय राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का दौर जारी है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • कोटपूतली -बहरोड़ जिले के खादरसा महाराज का वार्षिक मेला व भंडारा में उमड़ा जनसैलाब,जाजैकलां एवं खादरसा महाराज सेवा समिति आसपुरा नीझर द्वारा दोनों कमेटी सदस्यों का निर्णय लिया गया कि इस पंचमी को मेला व भंडारे का आयोजन जाजैकलां मंदिर में किया जा रहा है ,सभी के सहयोग निर्णय अनुसार दोनों भंडारे मेले में एक दूसरे मंदिर में सहयोग व्यवस्था की गई ।
    1
    कोटपूतली -बहरोड़ जिले के खादरसा महाराज का वार्षिक मेला व भंडारा में उमड़ा जनसैलाब,जाजैकलां एवं खादरसा महाराज सेवा समिति आसपुरा नीझर द्वारा दोनों कमेटी सदस्यों का निर्णय लिया गया कि इस पंचमी को मेला व भंडारे का आयोजन जाजैकलां मंदिर में किया जा रहा है ,सभी के सहयोग निर्णय अनुसार दोनों भंडारे मेले में एक दूसरे मंदिर में सहयोग व्यवस्था की गई ।
    user_Kotputli-Behror
    Kotputli-Behror
    कोटपूतली, जयपुर, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • डीग के ऐतिहासिक जल महलों की नगरी में आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया गणेश चतुर्थी महापर्व डीग। ऐतिहासिक जल महलों की नगरी डीग में गणेश चतुर्थी का महापर्व श्रद्धा, आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही शहर के विभिन्न गणेश मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। गणेश चतुर्थी के अवसर पर मंदिरों में विशेष सजावट की गई तथा भगवान गणेश की आकर्षक झांकियां सजाई गईं। श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा को मोदक एवं लड्डुओं का भोग लगाकर आरती की। धार्मिक आयोजनों के चलते शहर का वातावरण गणपति के जयकारों से भक्तिमय नजर आया। श्रद्धालुओं ने परिवार सहित गणेश जी के दर्शन कर विघ्नों को दूर करने और मंगलमय जीवन की प्रार्थना की। इस दौरान बच्चों और युवाओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला। अमर दीप सेन, डीग
    4
    डीग के ऐतिहासिक जल महलों की नगरी में आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया गणेश चतुर्थी महापर्व
डीग। ऐतिहासिक जल महलों की नगरी डीग में गणेश चतुर्थी का महापर्व श्रद्धा, आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही शहर के विभिन्न गणेश मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
गणेश चतुर्थी के अवसर पर मंदिरों में विशेष सजावट की गई तथा भगवान गणेश की आकर्षक झांकियां सजाई गईं। श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा को मोदक एवं लड्डुओं का भोग लगाकर आरती की। धार्मिक आयोजनों के चलते शहर का वातावरण गणपति के जयकारों से भक्तिमय नजर आया।
श्रद्धालुओं ने परिवार सहित गणेश जी के दर्शन कर विघ्नों को दूर करने और मंगलमय जीवन की प्रार्थना की। इस दौरान बच्चों और युवाओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला।
अमर दीप सेन, डीग
    user_Amardeep sain ripoter
    Amardeep sain ripoter
    Advertising Photographer डीग, भरतपुर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • खादरसा महाराज का मेला व भंडारा में सिंगर लव स्टार एण्ड पार्टी ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति दी
    1
    खादरसा महाराज का मेला व भंडारा में सिंगर लव स्टार एण्ड पार्टी ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति दी
    user_Breaking Live News
    Breaking Live News
    Shahpura, Jaipur•
    18 hrs ago
  • कोसीकांड में पुलिस की बड़ी सफलता! 2 आरोपी गिरफ्तार | 7 किलो सोना और ₹11 लाख बरामद | Kosi Kand कोसीकांड में पुलिस की बड़ी सफलता! 2 आरोपी गिरफ्तार | 7 किलो सोना और ₹11 लाख बरामद | Kosi Kand
    1
    कोसीकांड में पुलिस की बड़ी सफलता! 2 आरोपी गिरफ्तार | 7 किलो सोना और ₹11 लाख बरामद | Kosi Kand
कोसीकांड में पुलिस की बड़ी सफलता! 2 आरोपी गिरफ्तार | 7 किलो सोना और ₹11 लाख बरामद | Kosi Kand
    user_डीग लाइव पत्रकार
    डीग लाइव पत्रकार
    Photography Service डीग, भरतपुर, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • महुवा विधानसभा की महुआ व मंडावर नगर पालिका में अध्यक्ष को लेकर सियासी हलचल तेज: मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा पहुंचे बाड़ेबंदी के रिसोर्ट, विधायक राजेन्द्र मीणा का मनाया जन्मदिन महुवा विधानसभा क्षेत्र के महुवा व मंडावर नगर पालिका के अध्यक्ष के पद के चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। इसी बीच सोमवार को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा महुवा व मंडावर नगर पालिका के जीते हुए पार्षदों की बाड़ेबंदी मैं पार्षदों से मिलने एक निजी रिसोर्ट पहुंचे। *विधायक राजेंद्र मीणा के जन्मदिन पर काटा केक -* आज ही महुवा विधायक राजेन्द्र मीणा का जन्मदिन भी था रिसोर्ट पहुंचे मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने भाजपा से जीते हुए प्रत्याशियों के साथ अन्य समर्थकों की उपस्थिति में रिसोर्ट में ही विधायक राजेन्द्र मीणा का मुंह मीठा कराकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान विधायक के पालतू तोते *'मिट्ठू'* को हाथ पर बैठाकर मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने केक भी काटा। यह नजारा वहां मौजूद सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। सूत्रों के अनुसार मंत्री डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने महुवा और मंडावर नगर पालिका के बाड़ेबंदी में मौजूद पार्षदों को जीत के लिए बधाई देते हुए पार्षदों से अलग-अलग वन-टू-वन चर्चा की। चेयरमैन पद को लेकर रणनीति पर मंथन किया गया। बताया जा रहा है कि महुवा नगर पालिका में जनरल सीट होने के चलते वैश्य, ब्राह्मण और गुर्जर समाज के प्रत्याशी अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी जता रहे हैं, जबकि मंडावर में एसटी वर्ग से अध्यक्ष बनना तय है। दोनों ही जगह भाजपा की ओर से दावेदारों में अपने-अपने दावे पेश करते के चलते खींचतान जारी है। राजनीतिक जानकारों की मानें तो मंत्री डॉक्टर किरोडी लाल मीणा का यह दौरा बाड़ेबंदी में बंद पार्षदों में जोश भरने और चेयरमैन चुनाव से पहले एकजुटता दिखाने के लिए अहम कदम माना जा रहा है।
    4
    महुवा विधानसभा की महुआ व मंडावर नगर पालिका में अध्यक्ष को लेकर सियासी हलचल तेज: मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा पहुंचे बाड़ेबंदी के रिसोर्ट, विधायक राजेन्द्र मीणा का मनाया जन्मदिन
महुवा विधानसभा क्षेत्र के महुवा व मंडावर नगर पालिका के अध्यक्ष के पद के चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। इसी बीच सोमवार को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा महुवा व मंडावर नगर पालिका के जीते हुए पार्षदों की  बाड़ेबंदी मैं  पार्षदों से मिलने एक निजी रिसोर्ट पहुंचे।
*विधायक राजेंद्र मीणा के जन्मदिन पर काटा केक -*
आज ही महुवा विधायक  राजेन्द्र मीणा का जन्मदिन भी था  रिसोर्ट पहुंचे मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने भाजपा से जीते हुए प्रत्याशियों के साथ अन्य समर्थकों की उपस्थिति में  रिसोर्ट में ही विधायक राजेन्द्र मीणा का मुंह मीठा कराकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान विधायक के पालतू तोते *'मिट्ठू'* को हाथ पर बैठाकर मंत्री किरोड़ी लाल मीणा  ने केक भी काटा। यह नजारा वहां मौजूद सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रहा।
सूत्रों के अनुसार मंत्री डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने महुवा और मंडावर नगर पालिका के बाड़ेबंदी में मौजूद पार्षदों को जीत के लिए बधाई देते हुए पार्षदों  से अलग-अलग वन-टू-वन चर्चा की। चेयरमैन पद को लेकर रणनीति पर मंथन किया गया।
बताया जा रहा है कि महुवा नगर पालिका में जनरल सीट होने के चलते वैश्य, ब्राह्मण और गुर्जर समाज के प्रत्याशी अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी जता रहे हैं, जबकि मंडावर में एसटी वर्ग से अध्यक्ष बनना तय है। दोनों ही जगह भाजपा की ओर से दावेदारों में अपने-अपने दावे पेश करते के चलते खींचतान जारी है।
राजनीतिक जानकारों की मानें तो मंत्री डॉक्टर किरोडी लाल मीणा का यह दौरा बाड़ेबंदी में बंद पार्षदों में जोश भरने और चेयरमैन चुनाव से पहले एकजुटता दिखाने के लिए अहम कदम माना जा रहा है।
    user_Ghanshyam Sharma
    Ghanshyam Sharma
    Local News Reporter महवा, दौसा, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • डीग जिला पुलिस की साइबर अपराधियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही एमडी शौकीन खान संवादाता डीग डीग पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत 1666 साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार साइबर अपराधियों के कब्जे से कुल 1266 एंड्राइड मोबाइल फोन 1729 सिम कार्ड एवं 32 दो पहिया वाहन एंव 13 चार पहिया वाहन और 89 एटीएम कार्ड के साथ 73,15,210/रुपए किये जब्त डीग जिला पुलिस अधीक्षक शरण गोपीनाथ ने अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चला रखा है विशेष अभियान साल 2026 में साइबर अपराध के विरुद्ध डीग जिला पुलिस ने की है अब तक सबसे बड़ी कार्रवाई
    1
    डीग जिला पुलिस की साइबर अपराधियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही 
एमडी शौकीन खान संवादाता डीग 
डीग पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत 1666 साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार
साइबर अपराधियों के कब्जे से कुल 1266 एंड्राइड मोबाइल फोन 1729 सिम कार्ड एवं 32 दो पहिया वाहन एंव 13 चार पहिया वाहन और 89 एटीएम कार्ड के साथ 73,15,210/रुपए किये जब्त 
डीग जिला पुलिस अधीक्षक शरण गोपीनाथ ने अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चला रखा है विशेष अभियान 
साल 2026 में साइबर अपराध के विरुद्ध डीग जिला पुलिस ने की है अब तक सबसे बड़ी कार्रवाई
    user_एमडी शौकीन खान संवाददाता डीग
    एमडी शौकीन खान संवाददाता डीग
    Newspaper advertising department डीग, भरतपुर, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • जयपुर जिले के शाहपुरा खादरसा महाराज का वार्षिक मेला व भंडारा में उमड़ा जनसैलाब,जाजैकलां एवं खादरसा महाराज सेवा समिति आसपुरा नीझर द्वारा दोनों कमेटी सदस्यों का निर्णय लिया गया कि इस पंचमी को मेला व भंडारे का आयोजन जाजैकलां मंदिर में किया जा रहा है ,सभी के सहयोग निर्णय अनुसार दोनों भंडारे मेले में एक दूसरे मंदिर में सहयोग व्यवस्था की गई ।
    1
    जयपुर जिले के शाहपुरा खादरसा महाराज का वार्षिक मेला व भंडारा में उमड़ा जनसैलाब,जाजैकलां एवं खादरसा महाराज सेवा समिति आसपुरा नीझर द्वारा दोनों कमेटी सदस्यों का निर्णय लिया गया कि इस पंचमी को मेला व भंडारे का आयोजन जाजैकलां मंदिर में किया जा रहा है ,सभी के सहयोग निर्णय अनुसार दोनों भंडारे मेले में एक दूसरे मंदिर में सहयोग व्यवस्था की गई ।
    user_Breaking Live News
    Breaking Live News
    Shahpura, Jaipur•
    22 hrs ago
  • जमीनी विवाद में फायरिंग, गोली लगने से एक की मौत पोस्टमार्टम से परिजनों ने किया इनकार, एसपी के आश्वासन के बाद मेडिकल बोर्ड से कराया पोस्टमार्टम अमर दीप सेन डीग डीग। कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव इकलेरा में सोमवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों की ओर से फायरिंग होने की बात सामने आई है। फायरिंग के दौरान एक पक्ष के बिज्जो को गोली लग गई। गंभीर हालत में परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया। मंगलवार सुबह मृतक के परिजन जिला अस्पताल पहुंचे और शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। परिजनों का कहना था कि जब तक फायरिंग और हत्या के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक वे शव का पोस्टमार्टम नहीं कराएंगे। मामले की सूचना मिलने पर एडिशनल एसपी अखिलेश शर्मा और सीओ सीताराम बैरवा जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों से समझाइश कर पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा, लेकिन परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। एसपी ने कहा- पुलिस टीमें लगातार दे रही दबिश इसके बाद जिला पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ भी जिला अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों से बातचीत कर उन्हें समझाइश दी। एसपी ने परिजनों को आश्वासन दिया कि यदि वे पुलिस का सहयोग करेंगे तो आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। एसपी के आश्वासन के बाद परिजन पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए। इसके बाद मृतक के शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस अब फायरिंग की घटना के पीछे के कारणों और विवाद में शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
    4
    जमीनी विवाद में फायरिंग, गोली लगने से एक की मौत
पोस्टमार्टम से परिजनों ने किया इनकार, एसपी के आश्वासन के बाद मेडिकल बोर्ड से कराया पोस्टमार्टम
अमर दीप सेन डीग डीग। कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव इकलेरा में सोमवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों की ओर से फायरिंग होने की बात सामने आई है। फायरिंग के दौरान एक पक्ष के बिज्जो को गोली लग गई। गंभीर हालत में परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया।
मंगलवार सुबह मृतक के परिजन जिला अस्पताल पहुंचे और शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। परिजनों का कहना था कि जब तक फायरिंग और हत्या के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक वे शव का पोस्टमार्टम नहीं कराएंगे।
मामले की सूचना मिलने पर एडिशनल एसपी अखिलेश शर्मा और सीओ सीताराम बैरवा जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों से समझाइश कर पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा, लेकिन परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे।
एसपी ने कहा- पुलिस टीमें लगातार दे रही दबिश
इसके बाद जिला पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ भी जिला अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों से बातचीत कर उन्हें समझाइश दी। एसपी ने परिजनों को आश्वासन दिया कि यदि वे पुलिस का सहयोग करेंगे तो आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
एसपी के आश्वासन के बाद परिजन पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए। इसके बाद मृतक के शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
पुलिस अब फायरिंग की घटना के पीछे के कारणों और विवाद में शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
    user_Amardeep sain ripoter
    Amardeep sain ripoter
    Advertising Photographer डीग, भरतपुर, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • इंजीनियरिंग कॉलेज बंद करवाना चाहते हैं जाकिर हुसैन, वाईएमडी कॉलेज को भी बदहाल कर दिया : आफताब अहमद इंजीनियरिंग कॉलेज बंद करवाना चाहते हैं जाकिर हुसैन, वाईएमडी कॉलेज को भी बदहाल कर दिया : आफताब अहमद विधायक बोले- वाईएमडी कॉलेज को यूनिवर्सिटी बनना चाहिए था, लेकिन आज शिक्षक और व्यवस्थाओं का टोटा; अब वक्फ इंजीनियरिंग कॉलेज पर नजर
    1
    इंजीनियरिंग कॉलेज बंद करवाना चाहते हैं जाकिर हुसैन, वाईएमडी कॉलेज को भी बदहाल कर दिया : आफताब अहमद
इंजीनियरिंग कॉलेज बंद करवाना चाहते हैं जाकिर हुसैन, वाईएमडी कॉलेज को भी बदहाल कर दिया : आफताब अहमद
विधायक बोले- वाईएमडी कॉलेज को यूनिवर्सिटी बनना चाहिए था, लेकिन आज शिक्षक और व्यवस्थाओं का टोटा; अब वक्फ इंजीनियरिंग कॉलेज पर नजर
    user_Mk
    Mk
    नूंह, नूंह, हरियाणा•
    46 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.