logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

डेरापुर: बीआरसी सभागार में प्री-प्राइमरी “बंडर बॉक्स” पर दो दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला शुरू डेरापुर। बीआरसी सभागार डेरापुर में मंगलवार करीब 1 बजे प्री-प्राइमरी शिक्षा से संबंधित “बंडर बॉक्स” विषय पर दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। यह कार्यशाला 24 मार्च 2026 से 25 मार्च 2026 तक आयोजित की जा रही है। कार्यशाला के प्रथम दिन को-लोकेटेड आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं नोडल शिक्षकों के क्षमता संवर्धन पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को प्री-प्राइमरी शिक्षा की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के तरीके सिखाए गए। इस दौरान एआरपी डेरापुर अजय वर्मा एवं एआरपी हर्षा नागपाल ने “बंडर बॉक्स” के उपयोग, उद्देश्य तथा इसके माध्यम से बच्चों के समग्र विकास को बढ़ावा देने के तरीकों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह सामग्री बच्चों की सीखने की प्रक्रिया को रोचक और प्रभावी बनाने में सहायक है। कार्यशाला में शामिल शिक्षकों एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए इसे अपने-अपने केंद्रों पर लागू करने की बात कही। हालांकि, इस कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रजीत यादव की उपस्थिति प्रस्तावित थी, लेकिन वे कार्यशाला में शामिल नहीं हो सके। डेरापुर: बीआरसी सभागार में प्री-प्राइमरी “बंडर बॉक्स” पर दो दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला शुरू डेरापुर। बीआरसी सभागार डेरापुर में मंगलवार करीब 1 बजे प्री-प्राइमरी शिक्षा से संबंधित “बंडर बॉक्स” विषय पर दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। यह कार्यशाला 24 मार्च 2026 से 25 मार्च 2026 तक आयोजित की जा रही है। कार्यशाला के प्रथम दिन को-लोकेटेड आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं नोडल शिक्षकों के क्षमता संवर्धन पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को प्री-प्राइमरी शिक्षा की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के तरीके सिखाए गए। इस दौरान एआरपी डेरापुर अजय वर्मा एवं एआरपी हर्षा नागपाल ने “बंडर बॉक्स” के उपयोग, उद्देश्य तथा इसके माध्यम से बच्चों के समग्र विकास को बढ़ावा देने के तरीकों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह सामग्री बच्चों की सीखने की प्रक्रिया को रोचक और प्रभावी बनाने में सहायक है। कार्यशाला में शामिल शिक्षकों एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए इसे अपने-अपने केंद्रों पर लागू करने की बात कही। हालांकि, इस कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रजीत यादव की उपस्थिति प्रस्तावित थी, लेकिन वे कार्यशाला में शामिल नहीं हो सके।

3 hrs ago
user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

डेरापुर: बीआरसी सभागार में प्री-प्राइमरी “बंडर बॉक्स” पर दो दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला शुरू डेरापुर। बीआरसी सभागार डेरापुर में मंगलवार करीब 1 बजे प्री-प्राइमरी शिक्षा से संबंधित “बंडर बॉक्स” विषय पर दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। यह कार्यशाला 24 मार्च 2026 से 25 मार्च 2026 तक आयोजित की जा रही है। कार्यशाला के प्रथम दिन को-लोकेटेड आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं नोडल शिक्षकों के क्षमता संवर्धन पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को प्री-प्राइमरी शिक्षा की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के तरीके सिखाए गए। इस दौरान एआरपी डेरापुर अजय वर्मा एवं एआरपी हर्षा नागपाल ने “बंडर बॉक्स” के उपयोग, उद्देश्य तथा इसके माध्यम से बच्चों के समग्र विकास को बढ़ावा देने के तरीकों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह सामग्री बच्चों की सीखने की प्रक्रिया को रोचक और प्रभावी बनाने में सहायक है। कार्यशाला में शामिल शिक्षकों एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए इसे अपने-अपने केंद्रों पर लागू करने की बात कही। हालांकि, इस कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रजीत यादव की उपस्थिति प्रस्तावित थी, लेकिन वे कार्यशाला में शामिल नहीं हो सके। डेरापुर: बीआरसी सभागार में प्री-प्राइमरी “बंडर बॉक्स” पर दो दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला शुरू डेरापुर। बीआरसी सभागार डेरापुर में मंगलवार करीब 1 बजे प्री-प्राइमरी शिक्षा से संबंधित “बंडर बॉक्स” विषय पर दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। यह कार्यशाला 24 मार्च 2026 से 25 मार्च 2026 तक आयोजित की जा रही है। कार्यशाला के प्रथम दिन को-लोकेटेड आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं नोडल शिक्षकों के क्षमता संवर्धन पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को प्री-प्राइमरी शिक्षा की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के तरीके सिखाए गए। इस दौरान एआरपी डेरापुर अजय वर्मा एवं एआरपी हर्षा नागपाल ने “बंडर बॉक्स” के उपयोग, उद्देश्य तथा इसके माध्यम से बच्चों के समग्र विकास को बढ़ावा देने के तरीकों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह सामग्री बच्चों की सीखने की प्रक्रिया को रोचक और प्रभावी बनाने में सहायक है। कार्यशाला में शामिल शिक्षकों एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए इसे अपने-अपने केंद्रों पर लागू करने की बात कही। हालांकि, इस कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रजीत यादव की उपस्थिति प्रस्तावित थी, लेकिन वे कार्यशाला में शामिल नहीं हो सके।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कानपुर देहात,झींझक ब्लॉक सभागार में सोमवार दोपहर 1 बजे क्षेत्र पंचायत की बैठक अध्यक्ष रानी देवी की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें करीब ढाई करोड़ रुपये के विकास प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विपिन कुमार शर्मा ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, आवास योजना, मनरेगा, निःशुल्क बोरिंग और गौवंश आश्रय स्थल सहित विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की। साथ ही राज्य व केंद्रीय वित्त आयोग की धनराशि से कराए जाने वाले कार्यों पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में नाली, सड़क, खड़ंजा निर्माण और वाटर कूलर जैसे जनहित कार्यों के प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में अधिकारी, कर्मचारी, ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बब्बन शर्मा ने मंगलवार सुबह 11:30 बजे प्रस्तावों की जानकारी सार्वजनिक की।
    1
    कानपुर देहात,झींझक ब्लॉक सभागार में सोमवार दोपहर 1 बजे क्षेत्र पंचायत की बैठक अध्यक्ष रानी देवी की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें करीब ढाई करोड़ रुपये के विकास प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।
ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विपिन कुमार शर्मा ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, आवास योजना, मनरेगा, निःशुल्क बोरिंग और गौवंश आश्रय स्थल सहित विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की। साथ ही राज्य व केंद्रीय वित्त आयोग की धनराशि से कराए जाने वाले कार्यों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में नाली, सड़क, खड़ंजा निर्माण और वाटर कूलर जैसे जनहित कार्यों के प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में अधिकारी, कर्मचारी, ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।
ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बब्बन शर्मा ने मंगलवार सुबह 11:30 बजे प्रस्तावों की जानकारी सार्वजनिक की।
    user_Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    Local News Reporter सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • सिकंदरा कस्बे के एक गेस्ट हाउस में सोमवार रात शादी समारोह के दौरान 500 रुपये के लेनदेन को लेकर दो नाबालिग दोस्तों के बीच हुआ विवाद हत्या में बदल गया। गुस्से में एक किशोर ने अपने ही दोस्त के पेट में चाकू मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, सिकंदरा क्षेत्र के महेशपुर गांव निवासी छविराम निषाद के इकलौते बेटे सत्यम (कक्षा 10 का छात्र) सोमवार रात करीब 9:30 बजे एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गेस्ट हाउस पहुंचा था। इसी दौरान डीजे के पास उसका अपने दोस्त से 500 रुपये की उधारी को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि सबके सामने पैसे मांगने से नाराज किशोर ने आवेश में आकर सत्यम के पेट में चाकू घोंप दिया। घटना के बाद समारोह में अफरा-तफरी मच गई। परिजन और मौजूद लोग गंभीर रूप से घायल सत्यम को तत्काल सीएचसी सिकंदरा ले गए, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर पवन कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके की जांच की। क्षेत्राधिकारी प्रिया सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। ग्रामीणों के मुताबिक, दोनों किशोर कक्षा 10 के छात्र थे और आपस में अच्छे दोस्त थे। थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि लेनदेन के विवाद में घटना हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    1
    सिकंदरा कस्बे के एक गेस्ट हाउस में सोमवार रात शादी समारोह के दौरान 500 रुपये के लेनदेन को लेकर दो नाबालिग दोस्तों के बीच हुआ विवाद हत्या में बदल गया। गुस्से में एक किशोर ने अपने ही दोस्त के पेट में चाकू मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, सिकंदरा क्षेत्र के महेशपुर गांव निवासी छविराम निषाद के इकलौते बेटे सत्यम (कक्षा 10 का छात्र) सोमवार रात करीब 9:30 बजे एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गेस्ट हाउस पहुंचा था। इसी दौरान डीजे के पास उसका अपने दोस्त से 500 रुपये की उधारी को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि सबके सामने पैसे मांगने से नाराज किशोर ने आवेश में आकर सत्यम के पेट में चाकू घोंप दिया।
घटना के बाद समारोह में अफरा-तफरी मच गई। परिजन और मौजूद लोग गंभीर रूप से घायल सत्यम को तत्काल सीएचसी सिकंदरा ले गए, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर पवन कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके की जांच की। क्षेत्राधिकारी प्रिया सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
ग्रामीणों के मुताबिक, दोनों किशोर कक्षा 10 के छात्र थे और आपस में अच्छे दोस्त थे। थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि लेनदेन के विवाद में घटना हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • *मिशन शक्ति अभियान (फेज-05) के द्वितीय चरण के तहत महिला पुलिस कर्मियों द्वारा निकाली गयी वृहद बाइक रैली* जनपद औरैया में उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से संचालित मिशन शक्ति- फेज 5.0 के द्वितीय चरण के अन्तर्गत आज दिनांक 24.03.2026 को वृहद भव्य जागरूकता बाइक/स्कूटी रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक औरैया व क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा थाना कोतवाली औरैया से महिला पुलिसकर्मियों की बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह रैली थाना कोतवाली औरैया से प्रारम्भ होकर जेसी चौराहा ,संजय गेट,सुभाष चौराहा व अन्य प्रमुख मार्गों पर होते हुए पुनः कोतवाली औरैया पर सम्पन्न हुयी। रैली में लगभग 115 महिला उप निरीक्षक/मुख्य आरक्षी/आरक्षियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। रैली के दौरान महिला पुलिसकर्मियों द्वारा आमजन को महिला सुरक्षा, हेल्पलाइन नंबरों एवं सरकारी योजनाओं के संबंध में जागरूक किया गया। लोगों को मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों से अवगत कराते हुए महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही शासन के द्वारा चलायी जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे- (1) 1076 मा० मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, (2) 1090 वीमन पावर हेल्पलाइन, (3) 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, (4) 102 स्वास्थ सेवा, (5)108 एंबुलेंस सेवा, (6) 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन, (7) 181 महिला हेल्पलाइन नंबर (8) डायल- 112 पुलिस आपातकालीन सेवा आदि के बारे में भी जानकारी दी गयी। रैली का उद्देश्य महिलाओं को उनके कानूनी एवं संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा उनमें सुरक्षा एवं आत्मविश्वास की भावना को सुदृढ़ करना रहा। *इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली औरैया सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे *औरैया पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर है।*
    3
    *मिशन शक्ति अभियान (फेज-05) के द्वितीय चरण के तहत महिला पुलिस कर्मियों द्वारा निकाली गयी वृहद बाइक रैली*
जनपद औरैया में उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से संचालित मिशन शक्ति- फेज 5.0 के द्वितीय चरण के अन्तर्गत आज दिनांक 24.03.2026 को वृहद भव्य जागरूकता बाइक/स्कूटी रैली का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक औरैया व क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा थाना कोतवाली औरैया से महिला पुलिसकर्मियों की बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह रैली थाना कोतवाली औरैया से प्रारम्भ होकर जेसी चौराहा ,संजय गेट,सुभाष चौराहा व अन्य प्रमुख मार्गों पर होते हुए पुनः कोतवाली औरैया पर सम्पन्न हुयी। रैली में लगभग 115 महिला उप निरीक्षक/मुख्य आरक्षी/आरक्षियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
रैली के दौरान महिला पुलिसकर्मियों द्वारा आमजन को महिला सुरक्षा, हेल्पलाइन नंबरों एवं सरकारी योजनाओं के संबंध में जागरूक किया गया। लोगों को मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों से अवगत कराते हुए महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही शासन के द्वारा चलायी जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे- (1) 1076 मा० मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, (2) 1090 वीमन पावर हेल्पलाइन, (3) 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, (4) 102 स्वास्थ सेवा, (5)108 एंबुलेंस सेवा, (6) 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन, (7) 181 महिला हेल्पलाइन नंबर (8) डायल- 112 पुलिस आपातकालीन सेवा आदि के बारे में भी जानकारी दी गयी। रैली का उद्देश्य महिलाओं को उनके कानूनी एवं संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा उनमें सुरक्षा एवं आत्मविश्वास की भावना को सुदृढ़ करना रहा।
*इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली औरैया सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे
*औरैया पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर है।*
    user_आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • छेड़छाड़, मारपीट व ब्लैकमेलिंग में आरोपी गिरफ्तार मंगलपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़, मारपीट और फोटो वायरल करने की धमकी देकर पैसे वसूलने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।
    1
    छेड़छाड़, मारपीट व ब्लैकमेलिंग में आरोपी गिरफ्तार
मंगलपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़, मारपीट और फोटो वायरल करने की धमकी देकर पैसे वसूलने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।
    user_कुमार पंकज
    कुमार पंकज
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • डीजीसी क्रिमिनल अभिषेक मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 मार्च 2020 को नारायणपुर मोहल्ले में अधिवक्ता एवं उसकी बहन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसमें समाजवादी पार्टी के एमएलसी कमलेश पाठक सहित 11 लोग लोगों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी। जिसमें कोर्ट ने सुनवाई के दौरान दो लोगों के नाम हटा दिए। जबकि नौ लोगों को सजा सुनाई गई है। उन्होंने बताया कि सभी को वापस जेल भेज दिया गया है।
    1
    डीजीसी क्रिमिनल अभिषेक मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 मार्च 2020 को नारायणपुर मोहल्ले में अधिवक्ता एवं उसकी बहन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसमें समाजवादी पार्टी के एमएलसी कमलेश पाठक सहित 11 लोग लोगों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी। जिसमें कोर्ट ने सुनवाई के दौरान दो लोगों के नाम हटा दिए। जबकि नौ लोगों को सजा सुनाई गई है। उन्होंने बताया कि सभी को वापस जेल भेज दिया गया है।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • औरैया (ब्यूरो)। जनपद औरैया के विकासखंड अजीतमल क्षेत्र अंतर्गत राधा स्वामी सत्संग भवन, गढ़ा (गढ़िया पुल अजीतमल) में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के तहत समूह सखी मॉड्यूल-02 एवं मॉड्यूल-03 का चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण 21 मार्च से 24 मार्च तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. डी. के. सचान (आचार्य, RIRD बकेवर) द्वारा किया गया तथा उनके ही कर कमलों द्वारा प्रशिक्षण का समापन भी किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगभग 150 महिलाओं ने प्रतिभाग कर चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागी महिलाओं को बैग, फोटोग्राफ, प्रमाण पत्र, पेन-पैड सहित अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की गई। प्रशिक्षण में एसएमसीवी विद्या सिंह सेंगर (जिला संसाधन व्यक्ति) ने महिलाओं को रीढ़ पुस्तिका, छोटी-छोटी बचत की महत्ता, समूह में लेन-देन की प्रक्रिया सहित विभिन्न विषयों पर विस्तृत जानकारी दी। इसके अलावा अवनीश राजावत (डीआरपी), बीआरपी रचना, वंदना, सुमन एवं दीपक कुशवाहा (असिस्टेंट ट्रेनिंग इंचार्ज, बकेवर) ने भी अलग-अलग विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रशिक्षण में अजीतमल, बिधूना, अछल्दा एवं भाग्यनगर विकासखंड से महिलाओं को समूह सशक्तिकरण, आजीविका संवर्धन और आत्मनिर्भरता से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर समूह सखियों में सुधा, राधा, रजनी,चांदनी, रिचा, अनुष्का पाल, काजल गुर्जर, रिंकी, पिंकी, सोनी, कमलेश कुमारी, चांदनी सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।
    1
    औरैया (ब्यूरो)। जनपद औरैया के विकासखंड अजीतमल क्षेत्र अंतर्गत राधा स्वामी सत्संग भवन, गढ़ा (गढ़िया पुल अजीतमल) में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के तहत समूह सखी मॉड्यूल-02 एवं मॉड्यूल-03 का चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण 21 मार्च से 24 मार्च तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. डी. के. सचान (आचार्य, RIRD बकेवर) द्वारा किया गया तथा उनके ही कर कमलों द्वारा प्रशिक्षण का समापन भी किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगभग 150 महिलाओं ने प्रतिभाग कर चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण प्राप्त किया।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागी महिलाओं को बैग, फोटोग्राफ, प्रमाण पत्र, पेन-पैड सहित अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की गई। प्रशिक्षण में एसएमसीवी विद्या सिंह सेंगर (जिला संसाधन व्यक्ति) ने महिलाओं को रीढ़ पुस्तिका, छोटी-छोटी बचत की महत्ता, समूह में लेन-देन की प्रक्रिया सहित विभिन्न विषयों पर विस्तृत जानकारी दी।
इसके अलावा अवनीश राजावत (डीआरपी), बीआरपी रचना, वंदना, सुमन एवं दीपक कुशवाहा (असिस्टेंट ट्रेनिंग इंचार्ज, बकेवर) ने भी अलग-अलग विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रशिक्षण  में अजीतमल, बिधूना, अछल्दा एवं भाग्यनगर विकासखंड से महिलाओं को समूह सशक्तिकरण, आजीविका संवर्धन और आत्मनिर्भरता से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर समूह सखियों में सुधा, राधा, रजनी,चांदनी, रिचा, अनुष्का पाल, काजल गुर्जर, रिंकी, पिंकी, सोनी, कमलेश कुमारी, चांदनी सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • डेरापुर ब्लॉक में संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर सफाई कर्मियों की बैठक आयोजित डेरापुर ब्लॉक् मे संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत मंगलवार करीब 12 बजे सफाई कर्मियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता एडीओ पंचायत अश्वनी कुमार ने की। बैठक में उन्होंने जानकारी दी कि 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान सभी सफाई कर्मियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से झाड़ियों की कटाई, नालियों की सफाई तथा दवा का छिड़काव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि मच्छरों का प्रजनन रोका जा सके और मच्छर जनित रोगों से बचाव हो सके। उन्होंने सभी कर्मचारियों से अभियान को गंभीरता से लेते हुए पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया । इस अवसर पर सफाई कर्मी अशोक कुमार, राकेश कुमार, विमल कुमार, गुड्डी देवी, रामकिशोर, मोहन कुमार, रवि, गौरव, संतोष कुमार, दयाशंकर, गौरंगधर सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
    1
    डेरापुर ब्लॉक में संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर सफाई कर्मियों की बैठक आयोजित
डेरापुर ब्लॉक् मे संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत   मंगलवार करीब 12 बजे सफाई कर्मियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता एडीओ पंचायत अश्वनी कुमार ने की।
बैठक में उन्होंने जानकारी दी कि 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान सभी सफाई कर्मियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से झाड़ियों की कटाई, नालियों की सफाई तथा दवा का छिड़काव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि मच्छरों का प्रजनन रोका जा सके और मच्छर जनित रोगों से बचाव हो सके।
उन्होंने सभी कर्मचारियों से अभियान को गंभीरता से लेते हुए पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया ।
इस अवसर पर सफाई कर्मी अशोक कुमार, राकेश कुमार, विमल कुमार, गुड्डी देवी, रामकिशोर, मोहन कुमार, रवि, गौरव, संतोष कुमार, दयाशंकर, गौरंगधर सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • औरैया बहुचर्चित गैंगस्टर मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला,पूर्व सपा MLC डॉ. कमलेश पाठक को 6 साल की सजा,कोर्ट ने लगाया 1 लाख रुपये का जुर्माना,MP/MLA कोर्ट ने सबूतों के आधार पर ठहराया दोषी,मामले में शामिल 8 सह-अभियुक्तों को 5-5 साल की सजा,सभी पर 50-50 हजार रुपये का लगाया जुर्माना,गनर को सबूतों के अभाव में अदालत ने किया बरी,गैंगस्टर एक्ट के मामले में वर्षों बाद आया बड़ा फैसला,जिला शासकीय अधिवक्ता(क्रिमिनल) अभिषेक मिश्रा से भारत समाचार संवाददाता पल्लवी सिंह से खास बातचीत
    1
    औरैया बहुचर्चित गैंगस्टर मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला,पूर्व सपा MLC डॉ. कमलेश पाठक को 6 साल की सजा,कोर्ट ने लगाया 1 लाख रुपये का जुर्माना,MP/MLA कोर्ट ने सबूतों के आधार पर ठहराया दोषी,मामले में शामिल 8 सह-अभियुक्तों को 5-5 साल की सजा,सभी पर 50-50 हजार रुपये का लगाया जुर्माना,गनर को सबूतों के अभाव में अदालत ने किया बरी,गैंगस्टर एक्ट के मामले में वर्षों बाद आया बड़ा फैसला,जिला शासकीय अधिवक्ता(क्रिमिनल) अभिषेक मिश्रा से भारत समाचार संवाददाता पल्लवी सिंह से खास बातचीत
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा के नेतृत्व में स्कूटी रैली मिशन शक्ति अभियान के तहत निकाली गई। यह रैली सदर कोतवाली से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों पर भ्रमण करती हुई वापस में कोतवाली में संपन्न हुई।
    1
    पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा के नेतृत्व में स्कूटी रैली मिशन शक्ति अभियान के तहत निकाली गई। यह रैली सदर कोतवाली से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों पर भ्रमण करती हुई वापस में कोतवाली में संपन्न हुई।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.