Shuru
Apke Nagar Ki App…
अप्रैल माह में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी रहने के संकेत मिल रहे हैं। अप्रैल माह में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी रहने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार माह के पहले सप्ताह में बादल छाने और हल्की बारिश की संभावना से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। हालांकि, दूसरे और तीसरे सप्ताह से तापमान में लगातार बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी। 2 और 3 अप्रैल को आसमान साफ रहने से पारा चढ़ेगा, वहीं 4 अप्रैल को राज्य के पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, रांची, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, कोडरमा और धनबाद में मेघ गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती है। मौसम विभाग ने इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।
MUKESH NATH

More news from झारखंड and nearby areas
- Post by Pintu Mahto1
- Post by Mohd Sameer Khan aimim1
- लातेहार। झारखण्ड सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत चलाए जा रहे “नई दिशा” अभियान के तहत लातेहार पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। प्रतिबंधित जे.जे.एम.पी. संगठन के 5 लाख के इनामी सबजोनल कमांडर सुरेन्द्र लोहरा उर्फ टाइगर जी उर्फ विनोद लोहरा ने गुरुवार को पलामू प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिन्हा, सीआरपीएफ 11 बटालियन के कमांडेंट याद राम बुनकर एवं पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के समक्ष आत्मसमर्पण किया। इस दौरान माला पहनाकर एवं गुलदस्ता भेंट कर उसे मुख्यधारा में शामिल किया गया।पलामू आईजी ने लातेहार पुलिस अधीक्षक सभागार में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि लातेहार जिला कभी उग्रवाद से बुरी तरह प्रभावित रहा है, लेकिन पुलिस एवं आम जनता के सहयोग से अब स्थिति में काफी सुधार हुआ है। पुलिस के लगातार अभियान के चलते कई उग्रवादियों को निष्क्रिय किया गया है तथा वर्ष 2025 में कुल 23 उग्रवादियों ने आत्मसमर्पण किया।उन्होंने बताया कि सुरेन्द्र लोहरा लगभग 20 वर्षों से उग्रवादी गतिविधियों में सक्रिय था और कई बड़े आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है। उसके विरुद्ध हत्या, रंगदारी, आर्म्स एक्ट एवं यूएपीए से जुड़े कई मामले विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी/आत्मसमर्पण के लिए 5 लाख रुपये का इनाम घोषित था।लातेहार पुलिस एवं सीआरपीएफ 11 बटालियन के संयुक्त प्रयास से उसे आत्मसमर्पण के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा अन्य उग्रवादियों से भी आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ने की अपील की गई है।1
- Post by AAM JANATA1
- Post by Jharkhand local news1
- हनुमान जयंती पर अरु में आयोजित हुआ भव्य मेला सह अस्त्र शस्त्र चालन प्रतियोगिता मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि हुए शामिल1
- केरेडारी कोल माइंस जोरदाग में पहुंची पूर्व विधायक अंबा प्रसाद केरेडारी कोल माइंस की लचर ट्रांसपोर्टिंग व्यवस्था होने के कारण से तीन बेटी दो बेटे के सर से पिता का साया उठ गया सड़क हादसे में मौत1
- Post by Mohd Sameer Khan aimim1