logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

देवतालाव के नौढ़िया में तालाब का भीठा दरका, हजारों ग्रामीणों पर मंडराया मौत का खतरा पिछले साल निरीक्षण के लिए पहुंचे थे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम, ग्रामीणों ने लगाई थी गुहार, फिर भी नहीं हुआ भीठे का निर्माण देवतालाव। लगातार हो रही बारिश के बीच देवतालाव क्षेत्र के नौढ़िया गांव में तालाब का भीठा दरकने से हजारों ग्रामीणों की जान पर खतरा मंडराने लगा है। हालात इतने गंभीर हैं कि तालाब का पानी भीठे के ऊपर से बह रहा है और कई स्थानों पर भीठा कमजोर होकर दरक चुका है। यदि बारिश का सिलसिला इसी तरह जारी रहा और भीठा टूटता है तो बड़ी जनहानि से इनकार नहीं किया जा सकता। ग्रामीणों का कहना है कि तालाब के भीठे की मरम्मत और उसे मजबूत कराने की मांग लंबे समय से की जा रही है। ग्राम पंचायत के सरपंच-सचिव से लेकर जनप्रतिनिधियों तक कई बार समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन जिम्मेदारों ने समय रहते इस गंभीर खतरे को दूर करने की कोशिश नहीं की। ग्रामीणों के मुताबिक पिछले वर्ष पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक गिरीश गौतम भी मौके पर पहुंचे थे। उस समय भी ग्रामीणों ने तालाब के जर्जर भीठे की समस्या उनके सामने रखी थी और जल्द निर्माण/मरम्मत की मांग की थी। इसके बावजूद एक वर्ष बीत जाने के बाद भी भीठे का स्थायी समाधान नहीं हो सका। अब लगातार बारिश के कारण स्थिति और भयावह हो गई है। तालाब लबालब है और पानी भीठे के ऊपर से बह रहा है। भीठे में दरारें आने से आसपास रहने वाले हजारों ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने यदि तत्काल कदम नहीं उठाया तो किसी बड़े हादसे के बाद जिम्मेदारी तय करने का कोई मतलब नहीं रहेगा। ग्रामीणों की मांग है कि प्रशासन तत्काल मौके का निरीक्षण कर तालाब के भीठे को सुरक्षित कराए और बारिश के दौरान संभावित खतरे को देखते हुए आवश्यक सुरक्षा एवं राहत व्यवस्था सुनिश्चित करे।

22 hrs ago
user_ब्यंकटेश कुमार तिवारी
ब्यंकटेश कुमार तिवारी
Local News Reporter नैगढ़ी, रीवा, मध्य प्रदेश•
22 hrs ago

देवतालाव के नौढ़िया में तालाब का भीठा दरका, हजारों ग्रामीणों पर मंडराया मौत का खतरा पिछले साल निरीक्षण के लिए पहुंचे थे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम, ग्रामीणों ने लगाई थी गुहार, फिर भी नहीं हुआ भीठे का निर्माण देवतालाव। लगातार हो रही बारिश के बीच देवतालाव क्षेत्र के नौढ़िया गांव में तालाब का भीठा दरकने से हजारों ग्रामीणों की जान पर खतरा मंडराने लगा है। हालात इतने गंभीर हैं कि तालाब का पानी भीठे के ऊपर से बह रहा है और कई स्थानों पर भीठा कमजोर होकर दरक चुका है। यदि बारिश का सिलसिला इसी तरह जारी रहा और भीठा टूटता है तो बड़ी जनहानि से इनकार नहीं किया जा सकता। ग्रामीणों का कहना है कि तालाब के भीठे की मरम्मत और उसे मजबूत कराने की मांग लंबे समय से की जा रही है। ग्राम पंचायत के सरपंच-सचिव से लेकर जनप्रतिनिधियों तक कई बार समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन जिम्मेदारों ने समय रहते इस गंभीर खतरे को दूर करने की कोशिश नहीं की। ग्रामीणों के मुताबिक पिछले वर्ष पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक गिरीश गौतम भी मौके पर पहुंचे थे। उस समय भी ग्रामीणों ने तालाब के जर्जर भीठे की समस्या उनके सामने रखी थी और जल्द निर्माण/मरम्मत की मांग की थी। इसके बावजूद एक वर्ष बीत जाने के बाद भी भीठे का स्थायी समाधान नहीं हो सका। अब लगातार बारिश के कारण स्थिति और भयावह हो गई है। तालाब लबालब है और पानी भीठे के ऊपर से बह रहा है। भीठे में दरारें आने से आसपास रहने वाले हजारों ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने यदि तत्काल कदम नहीं उठाया तो किसी बड़े हादसे के बाद जिम्मेदारी तय करने का कोई मतलब नहीं रहेगा। ग्रामीणों की मांग है कि प्रशासन तत्काल मौके का निरीक्षण कर तालाब के भीठे को सुरक्षित कराए और बारिश के दौरान संभावित खतरे को देखते हुए आवश्यक सुरक्षा एवं राहत व्यवस्था सुनिश्चित करे।

  • user_User2729
    User2729
    Agar, Agar Malwa
    👌
    2 hrs ago
  • user_User2729
    User2729
    Agar, Agar Malwa
    🙏
    2 hrs ago
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • देवतालाव के नौढ़िया में तालाब का भीठा दरका, हजारों ग्रामीणों पर मंडराया मौत का खतरा पिछले साल निरीक्षण के लिए पहुंचे थे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम, ग्रामीणों ने लगाई थी गुहार, फिर भी नहीं हुआ भीठे का निर्माण देवतालाव। लगातार हो रही बारिश के बीच देवतालाव क्षेत्र के नौढ़िया गांव में तालाब का भीठा दरकने से हजारों ग्रामीणों की जान पर खतरा मंडराने लगा है। हालात इतने गंभीर हैं कि तालाब का पानी भीठे के ऊपर से बह रहा है और कई स्थानों पर भीठा कमजोर होकर दरक चुका है। यदि बारिश का सिलसिला इसी तरह जारी रहा और भीठा टूटता है तो बड़ी जनहानि से इनकार नहीं किया जा सकता। ग्रामीणों का कहना है कि तालाब के भीठे की मरम्मत और उसे मजबूत कराने की मांग लंबे समय से की जा रही है। ग्राम पंचायत के सरपंच-सचिव से लेकर जनप्रतिनिधियों तक कई बार समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन जिम्मेदारों ने समय रहते इस गंभीर खतरे को दूर करने की कोशिश नहीं की। ग्रामीणों के मुताबिक पिछले वर्ष पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक गिरीश गौतम भी मौके पर पहुंचे थे। उस समय भी ग्रामीणों ने तालाब के जर्जर भीठे की समस्या उनके सामने रखी थी और जल्द निर्माण/मरम्मत की मांग की थी। इसके बावजूद एक वर्ष बीत जाने के बाद भी भीठे का स्थायी समाधान नहीं हो सका। अब लगातार बारिश के कारण स्थिति और भयावह हो गई है। तालाब लबालब है और पानी भीठे के ऊपर से बह रहा है। भीठे में दरारें आने से आसपास रहने वाले हजारों ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने यदि तत्काल कदम नहीं उठाया तो किसी बड़े हादसे के बाद जिम्मेदारी तय करने का कोई मतलब नहीं रहेगा। ग्रामीणों की मांग है कि प्रशासन तत्काल मौके का निरीक्षण कर तालाब के भीठे को सुरक्षित कराए और बारिश के दौरान संभावित खतरे को देखते हुए आवश्यक सुरक्षा एवं राहत व्यवस्था सुनिश्चित करे।
    1
    देवतालाव के नौढ़िया में तालाब का भीठा दरका, हजारों ग्रामीणों पर मंडराया मौत का खतरा
पिछले साल निरीक्षण के लिए पहुंचे थे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम, ग्रामीणों ने लगाई थी गुहार, फिर भी नहीं हुआ भीठे का निर्माण
देवतालाव। लगातार हो रही बारिश के बीच देवतालाव क्षेत्र के नौढ़िया गांव में तालाब का भीठा दरकने से हजारों ग्रामीणों की जान पर खतरा मंडराने लगा है। हालात इतने गंभीर हैं कि तालाब का पानी भीठे के ऊपर से बह रहा है और कई स्थानों पर भीठा कमजोर होकर दरक चुका है। यदि बारिश का सिलसिला इसी तरह जारी रहा और भीठा टूटता है तो बड़ी जनहानि से इनकार नहीं किया जा सकता।
ग्रामीणों का कहना है कि तालाब के भीठे की मरम्मत और उसे मजबूत कराने की मांग लंबे समय से की जा रही है। ग्राम पंचायत के सरपंच-सचिव से लेकर जनप्रतिनिधियों तक कई बार समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन जिम्मेदारों ने समय रहते इस गंभीर खतरे को दूर करने की कोशिश नहीं की।
ग्रामीणों के मुताबिक पिछले वर्ष पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक गिरीश गौतम भी मौके पर पहुंचे थे। उस समय भी ग्रामीणों ने तालाब के जर्जर भीठे की समस्या उनके सामने रखी थी और जल्द निर्माण/मरम्मत की मांग की थी। इसके बावजूद एक वर्ष बीत जाने के बाद भी भीठे का स्थायी समाधान नहीं हो सका।
अब लगातार बारिश के कारण स्थिति और भयावह हो गई है। तालाब लबालब है और पानी भीठे के ऊपर से बह रहा है। भीठे में दरारें आने से आसपास रहने वाले हजारों ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने यदि तत्काल कदम नहीं उठाया तो किसी बड़े हादसे के बाद जिम्मेदारी तय करने का कोई मतलब नहीं रहेगा।
ग्रामीणों की मांग है कि प्रशासन तत्काल मौके का निरीक्षण कर तालाब के भीठे को सुरक्षित कराए और बारिश के दौरान संभावित खतरे को देखते हुए आवश्यक सुरक्षा एवं राहत व्यवस्था सुनिश्चित करे।
    user_ब्यंकटेश कुमार तिवारी
    ब्यंकटेश कुमार तिवारी
    Local News Reporter नैगढ़ी, रीवा, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • ग्राम पंचायत duvgma duvan जिला मऊगंज में सार्वजनिक रास्ते की समस्या ने लिया नया मोड़ क्या हाल है ग्राम पंचायत duvgma duvan का जो मऊगंज जिला के निकटतम स्थित है आपको बता दें आजादी के 80 साल बाद यहां पर सार्वजनिक रास्ता का निर्माण नहीं हुआ है और जहां हुआ था उसको भी बंद किया गया है निलेश द्विवेदी बोथ अध्यक्ष भाजपा के द्वारा ग्रामीणों को कहना है कि उन्होंने ही मुख्य मार्ग बंद कर रखा है जिसको सरपंच सेक्रेटरी 15 अगस्त के दिन सभी ग्रामीण मिल के खुलवाने का प्रयास किया लेकिन निलेश द्विवेदी के द्वारा रास्ता नहीं खोला गया इसलिए ग्रामीणों ने आगे से नितेश द्विवेदी का भी रास्ता बंद कर दिया ग्रामीणों का कहना है रास्ता पहले और खोलें तो यह भी खुल जाएगी अन्यथा शासन प्रशासन आए और देखे यहां क्या हो रहा है और रास्ता चालू कर जाए
    1
    ग्राम पंचायत duvgma duvan जिला मऊगंज में सार्वजनिक रास्ते की समस्या ने  लिया नया मोड़ 
क्या हाल है ग्राम पंचायत duvgma duvan का जो मऊगंज जिला के निकटतम स्थित है आपको बता दें आजादी के 80 साल बाद यहां पर सार्वजनिक रास्ता का निर्माण नहीं हुआ है और जहां हुआ था उसको भी बंद किया गया है निलेश द्विवेदी बोथ अध्यक्ष भाजपा के द्वारा ग्रामीणों को कहना है कि उन्होंने ही मुख्य मार्ग बंद कर रखा है जिसको सरपंच सेक्रेटरी 15 अगस्त के दिन सभी ग्रामीण मिल के खुलवाने का प्रयास किया लेकिन निलेश द्विवेदी के द्वारा रास्ता नहीं खोला गया इसलिए ग्रामीणों ने आगे से नितेश द्विवेदी का भी रास्ता बंद कर दिया ग्रामीणों का कहना है रास्ता पहले और खोलें तो यह भी खुल जाएगी अन्यथा शासन प्रशासन आए और देखे यहां क्या हो रहा है और रास्ता चालू कर जाए
    user_Ajay kumar dwivedi
    Ajay kumar dwivedi
    Chef मऊगंज, रीवा, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • 17 अगस्त उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के जन्मदिन में उमरा जन सैलाब
    1
    17 अगस्त उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के जन्मदिन में उमरा जन सैलाब
    user_Avi Standing with the truth
    Avi Standing with the truth
    Yoga instructor Mangawan, Rewa•
    2 hrs ago
  • भाई जल्द से जल्द कार्यवाही करवाइए यहां के आदमी बहुत डरे से लगे हैं इनका न पत्ता है ना इनका खुद का घर है दूसरे की जमीन में घर बनाएं हैं
    1
    भाई जल्द से जल्द कार्यवाही करवाइए यहां के आदमी बहुत डरे से लगे हैं इनका न पत्ता है ना इनका खुद का घर है दूसरे की जमीन में घर बनाएं हैं
    user_Pradhan Kumar
    Pradhan Kumar
    रायपुर - करचुलियां, रीवा, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • चाकघाट थाना के मांगी गांव में 11 वर्षीय बच्चा घर के नजदीक बहरा में गिरने व डूबने अनमोल जायसवाल पिता पुष्पेंद्र जायसवाल के रूप में बालक की हुई पहचान, कल दोपहर की घटना, लगभग 3 घंटे ग्रामीणों के सर्चिंग के बाद शव किया गया बरामद, शव को भेजा गया पीएम कार्यवाही हेतु
    1
    चाकघाट थाना के मांगी गांव में 11 वर्षीय बच्चा घर के नजदीक बहरा में गिरने व डूबने
अनमोल जायसवाल पिता पुष्पेंद्र जायसवाल के रूप में बालक की हुई पहचान, कल दोपहर की घटना, लगभग 3 घंटे ग्रामीणों के सर्चिंग के बाद शव किया गया बरामद, शव को भेजा गया पीएम कार्यवाही हेतु
    user_Ishu kesharwani
    Ishu kesharwani
    त्योंथर, रीवा, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Sathini tikuri ke liye Rasta band ho gya hai mangwan rewa mp Rewa me barish ka kahar
    1
    Sathini tikuri ke liye Rasta band ho gya hai mangwan rewa mp
Rewa me barish ka kahar
    user_Ak Rewa
    Ak Rewa
    Photographer मंगवां, रीवा, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • आपको नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए,मंत्री संजय निषाद का जवाब सुनिए ! | THE DEBATE | गजब रेलाई की आपको नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए,मंत्री संजय निषाद का जवाब सुनिए ! | THE DEBATE | गजब रेलाई की
    1
    आपको नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए,मंत्री संजय निषाद का जवाब सुनिए ! | THE DEBATE | गजब रेलाई की
आपको नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए,मंत्री संजय निषाद का जवाब सुनिए ! | THE DEBATE | गजब रेलाई की
    user_Deepak raj Bind
    Deepak raj Bind
    Local News Reporter बारा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    45 min ago
  • शहर के ट्रांसपोर्ट नगर के पास स्थित वार्ड क्रमांक 2 शिवकंठ नगर में सुधीर तिवारी समन्यवक अधिकारी JS ENGENERS HOUSE सहित अन्य लोगों के घरों में घुसा पानी रीवा। शहर के ट्रांसपोर्ट नगर के पास स्थित वार्ड क्रमांक 2 शिवकंठ नगर में सुधीर तिवारी समन्यवक अधिकारी JS ENGENERS HOUSE सहित अन्य लोगों के घरों में घुसा पानी, नगर निगम कंट्रोल रूम से नहीं मिल पा रही कोई सहायता नहीं हो पा रही यहां तक कि खाना भी पहुंच से दूर सारा जीवन अस्त व्यस्त
    1
    शहर के ट्रांसपोर्ट नगर के पास स्थित वार्ड क्रमांक 2 शिवकंठ नगर में  सुधीर तिवारी समन्यवक अधिकारी JS ENGENERS HOUSE सहित अन्य लोगों के घरों में घुसा पानी
रीवा। शहर के ट्रांसपोर्ट नगर के पास स्थित वार्ड क्रमांक 2 शिवकंठ नगर में  सुधीर तिवारी समन्यवक अधिकारी JS ENGENERS HOUSE सहित अन्य लोगों के घरों में घुसा पानी, नगर निगम कंट्रोल रूम से नहीं मिल पा रही कोई सहायता नहीं हो पा रही यहां तक कि खाना भी पहुंच से दूर सारा जीवन अस्त व्यस्त
    user_शेखर तिवारी
    शेखर तिवारी
    Journalist गुढ़, रीवा, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.