logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अवैध खनन पर पुलिस-प्रशासन की मिलीभगत के आरोप, उपजाऊ खेतों से मिट्टी उठाने का सिलसिला जारी अवैध खनन पर पुलिस-प्रशासन की मिलीभगत के आरोप, उपजाऊ खेतों से मिट्टी उठाने का सिलसिला जारी ठाकुरद्वारा। क्षेत्र में अवैध खनन का कारोबर बेरोकटोक जारी है। नदी के किनारों और उपजाऊ खेतों से बिना किसी अनुमति के मिट्टी और रेत का उत्खनन किया जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि स्थानीय पुलिस और प्रशासन के आंखें देखते भी यह सब हो रहा है, जिससे साफ है कि अवैध खनन कारोबारियों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच मिलीभगत है। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि दिनदहाड़े बिना नंबरों के डंपर उपजाऊ खेतों से मिट्टी उठाकर ले जा रहे हैं। आरोप है कि यह कारोबारी ना सिर्फ बिना परमिट के मिट्टी निकाल रहे हैं, बल्कि नो एंट्री जैसे नियमों का भी उल्लंघन कर रहे हैं। डंपर सड़कों पर इस तरह दौड़ रहे हैं मानो उनके खिलाफ कोई कानून ही न हो। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस और खनन विभाग के अधिकारी इन कारोबारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। लोगों को आशंका है कि प्रशासनिक अधिकारी खुद इन कारोबारियों के साथ मिले हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जब इन कारोबारियों से परमिट दिखाने को कहा जाता है तो वे टालमटोल करते हैं या यह कहकर लोगों को गुमराह करते हैं कि लखनऊ से मिटटी उठाने की अनुमति मिली हुई है, लेकिन कोई भी कारोबारी इसका कोई लिखित साक्ष्य पेश करने को तैयार नहीं है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने स्पष्ट आदेश दिए हैं कि बिना राजस्व शुल्क जमा किए मिट्टी उठाना अवैध खनन की श्रेणी में आता है और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। लेकिन यहां इसके उलट अवैध खनन को बढ़ावा दिया जा रहा है। क्षेत्र के नागरिकों का कहना है कि जब तक इन अवैध कारोबारियों और उनके संरक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होगी, तब तक इससे मुक्ति नहीं मिल सकती। अवैध खनन का सबसे बुरा असर पर्यावरण पर पड़ रहा है। उपजाऊ मिट्टी के उठने से खेत बंजर होते जा रहे हैं, वहीं डंपरों की आवाजाही से ध्वनि प्रदूषण और धूल से वायु प्रदूषण भी बढ़ रहा है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि वह अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव लाते हुए अवैध खनन में लिप्त लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करें और क्षेत्र में शासन की सख्ती लागू करें। ठाकुरद्वारा सुरजननगर मार्ग पर कुढ़का नदी के किनारे एक खाली खेत में दिन के उजाले में बिना किसी अनुमति के मिटटी का भराव किया जा रहा है। जबकि यह मिटटी किसी उपजाऊ खेत से बिना राजस्व शुल्क जमा किए उठाई जा रही है । बतादे कि अगर कोई किसान अपने खेत से बिना किसी अनुमति के मिटटी उठाकर अपनी जरूरत के लिए लाता तो खनन अधिकारी , स्थानीय प्रशासन उस भोले भाले किसान की ट्रैक्टर ट्राली पकड़कर कोतवाली ले आते है । उसके खिलाफ अवैध खनन के आरोप में कार्रवाई करते है। लेकिन आज तक किसी खनन कारोबारी के खिलाफ कार्रवाई नही की गई।

5 hrs ago
user_इस्लाम सलमानी ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद
इस्लाम सलमानी ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद
Salesperson ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago
78ee1dd9-1979-4a96-8fb7-0681acaa992a

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ठाकुरद्वारा : ब्लॉक ठाकुरद्वारा में आज दिनांक 1 अप्रैल को विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान का शुभारंभ रैली निकालकर किया गया। यह अभियान 1 अप्रैल (आज बुधवार ) से 30 अप्रैल तक चलेगा, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में संचारी रोगों की रोकथाम एवं जागरूकता फैलाना है। बुधवार को कार्यक्रम का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी ठाकुरद्वारा उमाकांत मुदगल ने किया। इस अवसर पर उनके साथ प्रधान संघ अध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान सुरजन नगर वीर सिंह, सहायक विकास अधिकारी पंचायत ठाकुरद्वारा योगेंद्र सिंह, ब्लॉक कोर्डिनेटर पुष्पेंद्र सिंह, रिंकू सिंह तथा ब्लॉक के समस्त स्टाफ मौजूद रहे। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने रैली में प्रतिभाग कर लोगों को संचारी रोगों से बचाव, साफ-सफाई, मच्छरजनित बीमारियों से सुरक्षा एवं घर-घर दस्तक देकर स्वास्थ्य परीक्षण के प्रति जागरूक किया। अधिकारियों ने बताया कि माह भर चलने वाले इस अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव-गांव जाकर लोगों को रोगों से बचाव के उपाय बताएंगी और आवश्यक दवाइयां भी वितरित करेंगी। इस दौरान खंड विकास अधिकारी ने सभी को अभियान को सफल बनाने एवं अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने का आह्वान किया।
    1
    ठाकुरद्वारा : ब्लॉक ठाकुरद्वारा में आज दिनांक 1 अप्रैल को विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान का शुभारंभ रैली निकालकर किया गया। यह अभियान 1 अप्रैल (आज बुधवार ) से 30 अप्रैल तक चलेगा, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में संचारी रोगों की रोकथाम एवं जागरूकता फैलाना है।
बुधवार को कार्यक्रम का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी ठाकुरद्वारा  उमाकांत मुदगल ने किया। इस अवसर पर उनके साथ प्रधान संघ अध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान सुरजन नगर  वीर सिंह, सहायक विकास अधिकारी पंचायत ठाकुरद्वारा योगेंद्र सिंह, ब्लॉक कोर्डिनेटर पुष्पेंद्र सिंह, रिंकू सिंह तथा ब्लॉक के समस्त स्टाफ मौजूद रहे। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने रैली में प्रतिभाग कर लोगों को संचारी रोगों से बचाव, साफ-सफाई, मच्छरजनित बीमारियों से सुरक्षा एवं घर-घर दस्तक देकर स्वास्थ्य परीक्षण के प्रति जागरूक किया। अधिकारियों ने बताया कि माह भर चलने वाले इस अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव-गांव जाकर लोगों को रोगों से बचाव के उपाय बताएंगी और आवश्यक दवाइयां भी वितरित करेंगी। इस दौरान खंड विकास अधिकारी ने सभी को अभियान को सफल बनाने एवं अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने का आह्वान किया।
    user_Satish tkd
    Satish tkd
    ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • ब्रेकिंग बिजनौर बिजनौर कोतवाली शहर क्षेत्र के गंज रोड स्थित एक सील लगी आरा मशीन पर पहुंचे पूर्व सांसद राजा भारतेंदु पर कथित रूप से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार सील लगी आरा मशीन को चोरी से चलाने की सूचना अधिकारियों को दी गई थी, जिसके बाद अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे पूर्व सांसद पर खालिद, तालिब और उसके भतीजे द्वारा हमला किए जाने का आरोप है। बताया जा रहा है कि हमले के दौरान पूर्व सांसद बाल-बाल बच गए और मौके से अपनी जान बचाकर निकलना पड़ा। आरोप है कि हमलावरों ने अधिकारियों के सामने भी दबंगई दिखाई और पुलिस की बंदूक छीनकर गोली मारने का प्रयास किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।
    1
    ब्रेकिंग बिजनौर 
बिजनौर कोतवाली शहर क्षेत्र के गंज रोड स्थित एक सील लगी आरा मशीन पर पहुंचे पूर्व सांसद राजा भारतेंदु पर कथित रूप से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार सील लगी आरा मशीन को चोरी से चलाने की सूचना अधिकारियों को दी गई थी, जिसके बाद अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे पूर्व सांसद पर खालिद, तालिब और उसके भतीजे द्वारा हमला किए जाने का आरोप है।
बताया जा रहा है कि हमले के दौरान पूर्व सांसद बाल-बाल बच गए और मौके से अपनी जान बचाकर निकलना पड़ा। आरोप है कि हमलावरों ने अधिकारियों के सामने भी दबंगई दिखाई और पुलिस की बंदूक छीनकर गोली मारने का प्रयास किया।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।
    user_Pankaj Daksh
    Pankaj Daksh
    धामपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    29 min ago
  • Post by वीरेन्द्र अग्रवाल
    1
    Post by वीरेन्द्र अग्रवाल
    user_वीरेन्द्र अग्रवाल
    वीरेन्द्र अग्रवाल
    Car and Motor Insurance Agency धामपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • हनुमान चालीसा पाठ पर FIR, मुरादाबाद में बवाल रिपोर्ट//तनवीर राणा मुरादाबाद से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां हनुमान चालीसा का पाठ करना हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं को भारी पड़ गया। नगर निगम प्रशासन की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद समेत 50 से 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, जिससे इलाके में माहौल गर्म हो गया है। दरअसल मामला मुरादाबाद के पीली कोठी स्थित नगर आयुक्त के कैम्प कार्यालय परिसर का है, जहां राष्ट्रीय बजरंग दल से जुड़े कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर पहुंचे थे। कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपने से पहले परिसर में बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि इस दौरान प्रशासन की अनुमति नहीं ली गई थी, जिसके बाद नगर निगम प्रशासन ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लिया। नगर आयुक्त की नाराजगी उस समय सामने आई, जब उनकी ओर से थाना सिविल लाइंस में तहरीर दी गई। एक नामजद सहित 50-60 अज्ञात पर केस हंगामा और शांति भंग की धाराओं में मुकदमा पीली कोठी कैम्प कार्यालय का मामला पुलिस ने तहरीर के आधार पर हंगामा करने और शांति व्यवस्था भंग करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस कार्रवाई के बाद हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी जा रही है और विरोध के संकेत भी मिल रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हालात पर नजर बनाए हुए है।
    1
    हनुमान चालीसा पाठ पर FIR, मुरादाबाद में बवाल
रिपोर्ट//तनवीर राणा
मुरादाबाद से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां हनुमान चालीसा का पाठ करना हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं को भारी पड़ गया। नगर निगम प्रशासन की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद समेत 50 से 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, जिससे इलाके में माहौल गर्म हो गया है।
दरअसल मामला मुरादाबाद के पीली कोठी स्थित नगर आयुक्त के कैम्प कार्यालय परिसर का है, जहां राष्ट्रीय बजरंग दल से जुड़े कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर पहुंचे थे। कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपने से पहले परिसर में बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया।
बताया जा रहा है कि इस दौरान प्रशासन की अनुमति नहीं ली गई थी, जिसके बाद नगर निगम प्रशासन ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लिया। नगर आयुक्त की नाराजगी उस समय सामने आई, जब उनकी ओर से थाना सिविल लाइंस में तहरीर दी गई।
एक नामजद सहित 50-60 अज्ञात पर केस
हंगामा और शांति भंग की धाराओं में मुकदमा
पीली कोठी कैम्प कार्यालय का मामला
पुलिस ने तहरीर के आधार पर हंगामा करने और शांति व्यवस्था भंग करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस कार्रवाई के बाद हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी जा रही है और विरोध के संकेत भी मिल रहे हैं।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हालात पर नजर बनाए हुए है।
    user_TN NEWS CHANNEL
    TN NEWS CHANNEL
    धामपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by Salman arfi
    1
    Post by Salman arfi
    user_Salman arfi
    Salman arfi
    धामपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • कालाढूंगी चकलुवा में युवक पर जानलेवा हमला ट्रैक्टर से रोदने की कोशिश
    1
    कालाढूंगी चकलुवा में युवक पर जानलेवा हमला ट्रैक्टर से रोदने की कोशिश
    user_UTTARAKHAND SHAKTI NEWS
    UTTARAKHAND SHAKTI NEWS
    Kaladhungi, Nainital•
    1 hr ago
  • Post by Junaid Junaid
    1
    Post by Junaid Junaid
    user_Junaid Junaid
    Junaid Junaid
    सुआर, रामपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • छात्राओं को वितरित की गई नि:शुल्क पुस्तकें, कापियां व स्कूल बैग बिजनौर / नगीना। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय पुरैनी में कक्षा 7 व 8 की छात्राओं को नि:शुल्क किताबें, कापियां, पेन, पेंसिल, कलर एवं स्कूल बैग वितरित किए गए। कार्यक्रम में कोतवाली ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी इन्द्रजीत सिंह की उपस्थिति में कुल 47 बालिकाओं को शैक्षिक सामग्री वितरित की गई। इस दौरान विद्यालय की वार्डन (प्रधानाचार्य) सुषमा रानी, सहयोगी कल्पना रानी, शोरभी, कुसुम रानी, अनवर जहां तथा शिक्षिकाओं में पवन, अनीता शर्मा, अंजीता सिंह, नाज परवीन आदि मौजूद रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया। छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करने और शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। नगीना — रिपोर्ट: पंकज कुमार दक्ष
    2
    छात्राओं को वितरित की गई नि:शुल्क पुस्तकें, कापियां व स्कूल बैग
बिजनौर / नगीना। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय पुरैनी में कक्षा 7 व 8 की छात्राओं को नि:शुल्क किताबें, कापियां, पेन, पेंसिल, कलर एवं स्कूल बैग वितरित किए गए। कार्यक्रम में कोतवाली ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी इन्द्रजीत सिंह की उपस्थिति में कुल 47 बालिकाओं को शैक्षिक सामग्री वितरित की गई।
इस दौरान विद्यालय की वार्डन (प्रधानाचार्य) सुषमा रानी, सहयोगी कल्पना रानी, शोरभी, कुसुम रानी, अनवर जहां तथा शिक्षिकाओं में पवन, अनीता शर्मा, अंजीता सिंह, नाज परवीन आदि मौजूद रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया। छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करने और शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।
नगीना — रिपोर्ट: पंकज कुमार दक्ष
    user_Pankaj Daksh
    Pankaj Daksh
    धामपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    51 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.