Shuru
Apke Nagar Ki App…
ब्रह्मनगर में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ब्रह्मनगर में एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते अपने ही घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह घटना की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
P Chaturvedi
ब्रह्मनगर में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ब्रह्मनगर में एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते अपने ही घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह घटना की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- औरैया के बिधूना क्षेत्र के सिद्धपीठ देवघट बाबा शिव मन्दिर पर चल रहा शिवभक्तों का अखण्ड कीर्तन। ढोलक मंजीरा व हारमोनियम के बीच चल रहा भजन कीर्तन।1
- Post by Kuldeep Diwakar1
- औरैया। कस्बा खानपुर के मुहल्ला तिलक नगर दक्षिणी औरैया में स्थित प्राचीन प्रेमानन्द आश्रम की जर्जर स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों ने प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया है। बताया कि यह आश्रम वर्ष 1954 में लगभग ढाई एकड़ क्षेत्र में स्थापित किया गया था। आश्रम परिसर में भगवान शंकर का एक प्राचीन मंदिर भी है जहाँ मुहल्ले के लोग नियमित रूप से पूजा-अर्चना करते हैं। वर्तमान समय में आश्रम की इमारत काफी क्षतिग्रस्त हो चुकी है जिससे श्रद्धालुओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से बरसात के मौसम में मंदिर परिसर में पानी भर जाता है, जिससे पूजा-पाठ प्रभावित होता है और मंदिर की स्थिति और खराब हो जाती है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन और शासन से मांग की है कि आश्रम की ऐतिहासिक और धार्मिक महत्ता को देखते हुए शीघ्र जीर्णोद्धार कराया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को सुविधा मिल सके और इस प्राचीन धरोहर का संरक्षण हो सके। वहीं शुक्रवार को पहुंची सदर विधायक गुड़िया कठेरिया को श्रीराम प्रेमानंद स्वादी, शिवकांत पाठक, राम कुमार, जमाली सिंह, बिजेन्द्र पाण्डेय, महेश वर्मा, भानू राजपूत, रविशंवार शुक्ला, बिनोद बरुआ, फंटू दीक्षित, आरतीनंदन तिवारी, मंजुल पांडे पप्पन दीक्षित ने एक प्रार्थना पत्र भी सौपा है। इससे पूर्व सदर विधायक गुड़िया कठेरिया एवं व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष राजेश बाजपेई द्वारा मंदिर में भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना भी की गई।1
- औरैया माहे रमजान के तीसरे जुम्मे की नमाज हुई अदा।नमाज के बाद मुल्क में अमन चैन की मांगी गई दुआएं।1
- औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गोविंद नगर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक सपेरे द्वारा मजाक-मजाक में बुजुर्ग के गले में डाला गया सांप अचानक काट बैठा। घटना के बाद बुजुर्ग को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। मोहल्ला गोविंद नगर निवासी रामजी दुबे अपने घर पर मौजूद थे। इसी दौरान एक सपेरा मोहल्ले में सांप दिखाने के लिए पहुंचा। बताया जा रहा है कि सपेरे ने मजाक के तौर पर रामजी दुबे के गले में सांप डाल दिया। शुरुआत में इसे लोग सामान्य प्रदर्शन समझते रहे लेकिन कुछ ही देर में स्थिति गंभीर हो गई। रामजी दुबे के नाती गोपाल जी ने बताया कि सांप ने अचानक रामजी दुबे की उंगली में काट लिया। सांप के काटते ही वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद सपेरे ने तुरंत सांप को उनके गले से हटाया और मौके से चला गया। परिजनों ने बिना देर किए रामजी दुबे को उपचार के लिए जिला अस्पताल के 50 सैया वार्ड में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि मरीज की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। परिजनों का कहना है कि ऐसे लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए जो बिना सावधानी के इस तरह खतरनाक प्रदर्शन करते हैं।1
- Post by Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ1
- डेरापुर थाना क्षेत्र के खाला गांव में अवैध संबंध के विरोध पर महिला के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने थाने में गुरुवार को करीब 3 बजे प्रार्थना पत्र देकर पति समेत तीन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। खाला गांव निवासी संगीता देवी पत्नी राजेश ने डेरापुर थाने में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके पति राजेश पुत्र ठाकुर प्रसाद के एक युवती के साथ अवैध संबंध हैं। जब उसने इस बात का विरोध किया तो घर में विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि इसी बात को लेकर उसके पति राजेश ने गुस्से में आकर उसके साथ मारपीट कर दी और मोटे डंडे से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आ गईं। पीड़िता ने अपने प्रार्थना पत्र में युवती और उसके भाई पर भी मामले में सहयोग करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही अपने पति राजेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। इस संबंध में पीड़िता ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है।1
- औरैया। गोविंद नगर निवासी विशाल पुत्र कमलेश शुक्रवार को किसी आवश्यक कार्य से बाजार आया हुआ था। काम निपटाने के बाद जब वह बाइक से अपने घर वापस लौट रहा था तभी सुभाष चौक के पास एक अज्ञात वाहन ने अचानक उसकी बाइक को कट मार दिया। अचानक सामने आए इस वाहन के कारण विशाल अपनी बाइक पर नियंत्रण नहीं रख सका और संतुलन बिगड़ने से सड़क पर गिर पड़ा। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायल विशाल की मदद की और उसे इलाज के लिए औरैया के 50 सैया अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार शुरू किया और उसे भर्ती कर लिया गया। चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल उसका इलाज जारी है और उसकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।1