logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

खाला गांव में पति के अवैध संबंध का विरोध करने पर महिला से मारपीट, पीड़िता ने पुलिस से लगाई गुहार डेरापुर थाना क्षेत्र के खाला गांव में अवैध संबंध के विरोध पर महिला के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने थाने में गुरुवार को करीब 3 बजे प्रार्थना पत्र देकर पति समेत तीन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। खाला गांव निवासी संगीता देवी पत्नी राजेश ने डेरापुर थाने में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके पति राजेश पुत्र ठाकुर प्रसाद के एक युवती के साथ अवैध संबंध हैं। जब उसने इस बात का विरोध किया तो घर में विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि इसी बात को लेकर उसके पति राजेश ने गुस्से में आकर उसके साथ मारपीट कर दी और मोटे डंडे से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आ गईं। पीड़िता ने अपने प्रार्थना पत्र में युवती और उसके भाई पर भी मामले में सहयोग करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही अपने पति राजेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। इस संबंध में पीड़िता ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

2 hrs ago
user_Journalist Sonu singh
Journalist Sonu singh
Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

खाला गांव में पति के अवैध संबंध का विरोध करने पर महिला से मारपीट, पीड़िता ने पुलिस से लगाई गुहार डेरापुर थाना क्षेत्र के खाला गांव में अवैध संबंध के विरोध पर महिला के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने थाने में गुरुवार को करीब 3 बजे प्रार्थना पत्र देकर पति समेत तीन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। खाला गांव निवासी संगीता देवी पत्नी राजेश ने डेरापुर थाने में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके पति राजेश पुत्र ठाकुर प्रसाद के एक युवती के साथ अवैध संबंध हैं। जब उसने इस बात का विरोध किया तो घर में विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि इसी बात को लेकर उसके पति राजेश ने गुस्से में आकर उसके साथ मारपीट कर दी और मोटे डंडे से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आ गईं। पीड़िता ने अपने प्रार्थना पत्र में युवती और उसके भाई पर भी मामले में सहयोग करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही अपने पति राजेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। इस संबंध में पीड़िता ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सट्टी थाना क्षेत्र के अफसरिया गांव के सामने मुगल मार्ग पर मंगलवार को तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन युवकों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत नाजुक होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार राजपुर कस्बे के मातनटोला मोहल्ला निवासी सूरज और मुकेश अपने रिश्तेदार पूनम सिंह निवासी देवकली मैनपुर, जनपद जालौन के साथ होली पर्व के चलते बाइक से कमालपुर गांव जा रहे थे। इसी दौरान अफसरिया गांव के सामने पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए राजपुर अस्पताल भिजवाया, जहां डॉ. प्रियंक तिवारी ने प्राथमिक उपचार के बाद मुकेश और सूरज की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। थाना प्रभारी कालीचरण कुशवाहा ने बुधवार सुबह करीब 8 बजे बताया कि फरार कार चालक की तलाश की जा रही है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    1
    सट्टी थाना क्षेत्र के अफसरिया गांव के सामने मुगल मार्ग पर मंगलवार को तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन युवकों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत नाजुक होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार राजपुर कस्बे के मातनटोला मोहल्ला निवासी सूरज और मुकेश अपने रिश्तेदार पूनम सिंह निवासी देवकली मैनपुर, जनपद जालौन के साथ होली पर्व के चलते बाइक से कमालपुर गांव जा रहे थे। इसी दौरान अफसरिया गांव के सामने पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए राजपुर अस्पताल भिजवाया, जहां डॉ. प्रियंक तिवारी ने प्राथमिक उपचार के बाद मुकेश और सूरज की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
थाना प्रभारी कालीचरण कुशवाहा ने बुधवार सुबह करीब 8 बजे बताया कि फरार कार चालक की तलाश की जा रही है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • औरैया। होली के त्योहार के बाद गुरुवार को जनपद में भैयादूज का पर्व बड़े हर्सोल्लास से मनाया गया। इस दौरान बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर व मिठाई खिलाकर यह त्योहार मनाया। भाइयों ने अपनी बहनों को उपहार देने के साथ आजीवन रक्षा करने का वचन दिया। होलिका दहन के बाद बुधवार को लोगों ने जमकर होली खेली। वहीं गुरुवार को पूरे जनपद में जगह-जगह भैयादूज का पर्व धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने सुबह से ही अपने भाइयों को तिलक लगा व तरह-तरह की मिठाइयां खिला कर यह त्योहार मनाया। भाइयों ने अपनी बहनों को उपहार देने के साथ अजीवन उनकी रक्षा करने का वचन दिया। जो भाई अपनी बहनों के पास नहीं थे। वह सुबह से ही उनकी ससुराल के लिए निकल पड़े और वहां जाकर यह त्योहार मनाया। यह पर्व बहन और भाई के प्रेम व सौहार्द का पर्व है यह परंपरा सदियों से निभाई जा रही है।
    4
    औरैया। होली के त्योहार के बाद गुरुवार को जनपद में भैयादूज का पर्व बड़े हर्सोल्लास से मनाया गया। इस दौरान बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर व मिठाई खिलाकर यह त्योहार मनाया। भाइयों ने अपनी बहनों को उपहार देने के साथ आजीवन रक्षा करने का वचन दिया।
होलिका दहन के बाद बुधवार को लोगों ने जमकर होली खेली। वहीं गुरुवार को पूरे जनपद में जगह-जगह भैयादूज का पर्व धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने
सुबह से ही अपने भाइयों को तिलक लगा व तरह-तरह की मिठाइयां खिला कर यह त्योहार मनाया। भाइयों ने अपनी बहनों को उपहार देने के साथ अजीवन उनकी रक्षा करने का वचन दिया। जो भाई अपनी बहनों के पास नहीं थे। वह सुबह से ही उनकी ससुराल के लिए निकल पड़े और वहां जाकर यह त्योहार मनाया। यह पर्व बहन और भाई के प्रेम व सौहार्द का पर्व है यह परंपरा सदियों से निभाई जा रही है।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गोविंद नगर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक सपेरे द्वारा मजाक-मजाक में बुजुर्ग के गले में डाला गया सांप अचानक काट बैठा। घटना के बाद बुजुर्ग को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। मोहल्ला गोविंद नगर निवासी रामजी दुबे अपने घर पर मौजूद थे। इसी दौरान एक सपेरा मोहल्ले में सांप दिखाने के लिए पहुंचा। बताया जा रहा है कि सपेरे ने मजाक के तौर पर रामजी दुबे के गले में सांप डाल दिया। शुरुआत में इसे लोग सामान्य प्रदर्शन समझते रहे लेकिन कुछ ही देर में स्थिति गंभीर हो गई। रामजी दुबे के नाती गोपाल जी ने बताया कि सांप ने अचानक रामजी दुबे की उंगली में काट लिया। सांप के काटते ही वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद सपेरे ने तुरंत सांप को उनके गले से हटाया और मौके से चला गया। परिजनों ने बिना देर किए रामजी दुबे को उपचार के लिए जिला अस्पताल के 50 सैया वार्ड में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि मरीज की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। परिजनों का कहना है कि ऐसे लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए जो बिना सावधानी के इस तरह खतरनाक प्रदर्शन करते हैं।
    1
    कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गोविंद नगर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक सपेरे द्वारा मजाक-मजाक में बुजुर्ग के गले में डाला गया सांप अचानक काट बैठा। घटना के बाद बुजुर्ग को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। मोहल्ला गोविंद नगर निवासी रामजी दुबे अपने घर पर मौजूद थे। इसी दौरान एक सपेरा मोहल्ले में सांप दिखाने के लिए पहुंचा। बताया जा रहा है कि सपेरे ने मजाक के तौर पर रामजी दुबे के गले में सांप डाल दिया। शुरुआत में इसे लोग सामान्य प्रदर्शन समझते रहे लेकिन कुछ ही देर में स्थिति गंभीर हो गई।
रामजी दुबे के नाती गोपाल जी ने बताया कि सांप ने अचानक रामजी दुबे की उंगली में काट लिया। सांप के काटते ही वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद सपेरे ने तुरंत सांप को उनके गले से हटाया और मौके से चला गया।
परिजनों ने बिना देर किए रामजी दुबे को उपचार के लिए जिला अस्पताल के 50 सैया वार्ड में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि मरीज की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। परिजनों का कहना है कि ऐसे लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए जो बिना सावधानी के इस तरह खतरनाक प्रदर्शन करते हैं।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • *बेला थाना क्षेत्र के महू गांव में पुरानी रंजिश ने अचानक हिंसक रूप ले लिया।* *कहासुनी बढ़ते ही दोनों पक्ष आमने-सामने आए और फायरिंग शुरू हो गई।* *गोलीबारी में चार लोग घायल हुए, जिनमें एक बुजुर्ग के सिर में गंभीर चोट आई है।* *दूसरे पक्ष के तीन लोगों को भी गोली के छर्रे लगे, जिससे गांव में दहशत फैल गई।* *घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात काबू में किए।* *सभी घायलों को पहले बेला सीएचसी ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद 100 शैय्या अस्पताल चिचौली रेफर कर दिया गया।* *मामले की गंभीरता को देखते हुए एसओजी और सर्विलांस टीम ने रातभर दबिश दी।* *तड़के सुबह चेकिंग अभियान के दौरान कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया।* *थानाध्यक्ष ने जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा करने का भरोसा दिलाया है।*
    4
    *बेला थाना क्षेत्र के महू गांव में पुरानी रंजिश ने अचानक हिंसक रूप ले लिया।*
*कहासुनी बढ़ते ही दोनों पक्ष आमने-सामने आए और फायरिंग शुरू हो गई।*
*गोलीबारी में चार लोग घायल हुए, जिनमें एक बुजुर्ग के सिर में गंभीर चोट आई है।*
*दूसरे पक्ष के तीन लोगों को भी गोली के छर्रे लगे, जिससे गांव में दहशत फैल गई।*
*घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात काबू में किए।*
*सभी घायलों को पहले बेला सीएचसी ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद 100 शैय्या अस्पताल चिचौली रेफर कर दिया गया।*
*मामले की गंभीरता को देखते हुए एसओजी और सर्विलांस टीम ने रातभर दबिश दी।*
*तड़के सुबह चेकिंग अभियान के दौरान कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया।*
*थानाध्यक्ष ने जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा करने का भरोसा दिलाया है।*
    user_Ashutosh Awasthi Reporter
    Ashutosh Awasthi Reporter
    Newspaper publisher औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक कस्बे में एक युवक की कुछ लोगों ने लात धूंसे व बेल्ट से जमकर पिटाई कर दी। फिलहाल पीड़ित ने पुलिस ने शिकायत कर कार्यवाही की मांग तो की है पर देखो....
    1
    कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक कस्बे में एक युवक की कुछ लोगों ने लात धूंसे व बेल्ट से जमकर पिटाई कर दी। फिलहाल पीड़ित ने पुलिस ने शिकायत कर कार्यवाही की मांग तो की है पर देखो....
    user_Journalist Sagar Bhartiy
    Journalist Sagar Bhartiy
    डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • औरैया रिपोर्ट-नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में भाई दौज का पर्व पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया। बहनों ने भाइयों को तिलक कर उनकी लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। भाइयों ने भी उपहार देकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया। हिमांशु सावरन ने बताया कि भाई दौज भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का पर्व है, जो परिवार को एक सूत्र में बांधता है। कुलदीप अवस्थी ने कहा कि इस दिन बहन द्वारा किया गया तिलक और आशीर्वाद जीवन भर प्रेरणा देता है और रिश्तों में मजबूती लाता है। किशन चंद्र सावरन ने बताया कि भाई दौज भारतीय संस्कृति की सुंदर परंपरा है, जिसमें परिवार एक साथ मिलकर खुशियां मनाता है। घरों में विशेष पकवान बनाए गए और पूरे दिन पर्व को लेकर उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा।
    2
    औरैया रिपोर्ट-नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में भाई दौज का पर्व पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया। बहनों ने भाइयों को तिलक कर उनकी लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। भाइयों ने भी उपहार देकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया।
हिमांशु सावरन ने बताया कि भाई दौज भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का पर्व है, जो परिवार को एक सूत्र में बांधता है।
कुलदीप अवस्थी ने कहा कि इस दिन बहन द्वारा किया गया तिलक और आशीर्वाद जीवन भर प्रेरणा देता है और रिश्तों में मजबूती लाता है।
किशन चंद्र सावरन ने बताया कि भाई दौज भारतीय संस्कृति की सुंदर परंपरा है, जिसमें परिवार एक साथ मिलकर खुशियां मनाता है।
घरों में विशेष पकवान बनाए गए और पूरे दिन पर्व को लेकर उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा।
    user_दीपांशु सावरन
    दीपांशु सावरन
    Media Consultant औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    1
    Post by Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    user_Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    Local News Reporter सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • मंगलपुर थाना क्षेत्र के जिगना धरिया का पुरवा गांव में मंगलवार रात जन्मदिन समारोह के दौरान विवाद हो गया। आरोप है कि बहन के साथ मजाक का विरोध करने पर कुछ युवकों ने मारपीट कर दी, जिसमें दो महिलाएं घायल हो गईं। पीड़िता रीना देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार रात करीब 9 बजे उसके भाई का जन्मदिन मनाया जा रहा था। इसी दौरान उसकी बहन किरन पास की दुकान से सामान लेने गई थी। आरोप है कि गांव के ही संदीप, गोलू और अजय ने उससे मजाक किया। विरोध करने पर आरोपितों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट करने लगे। रीना देवी के अनुसार, जब वह अपनी बहन को बचाने पहुंची तो आरोपितों ने उसके साथ भी मारपीट की, जिससे वह घायल हो गई। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने बीच-बचाव किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    मंगलपुर थाना क्षेत्र के जिगना धरिया का पुरवा गांव में मंगलवार रात जन्मदिन समारोह के दौरान विवाद हो गया। आरोप है कि बहन के साथ मजाक का विरोध करने पर कुछ युवकों ने मारपीट कर दी, जिसमें दो महिलाएं घायल हो गईं।
पीड़िता रीना देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार रात करीब 9 बजे उसके भाई का जन्मदिन मनाया जा रहा था। इसी दौरान उसकी बहन किरन पास की दुकान से सामान लेने गई थी। आरोप है कि गांव के ही संदीप, गोलू और अजय ने उससे मजाक किया। विरोध करने पर आरोपितों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट करने लगे।
रीना देवी के अनुसार, जब वह अपनी बहन को बचाने पहुंची तो आरोपितों ने उसके साथ भी मारपीट की, जिससे वह घायल हो गई। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने बीच-बचाव किया।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चिरहुली में मामूली बात को लेकर हुए विवाद में पिता-पुत्रों ने मिलकर एक युवक को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद घायल के परिजनों में आक्रोश व्याप्त है। पीड़ित पक्ष ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। ग्राम चिरहुली निवासी शगुना देवी पत्नी वंश लाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पुत्र सोनम गांव में ही मौजूद था। इसी दौरान गांव के कुछ नामजद लोग वहां आ पहुंचे और बिना किसी कारण के गाली-गलौज करने लगे। जब सोनम ने इसका विरोध किया तो पिता-पुत्र ने मिलकर उस पर हमला कर दिया और लाठी-डंडों से मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर युवक को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। मारपीट में घायल युवक को परिजनों द्वारा उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पीड़िता शगुना देवी का आरोप है कि आरोपियों ने उसके पुत्र को जान से मारने की नीयत से हमला किया। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में सदर कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने गुरुवार की दोपहर 12:30 बजे बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चिरहुली में मामूली बात को लेकर हुए विवाद में पिता-पुत्रों ने मिलकर एक युवक को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद घायल के परिजनों में आक्रोश व्याप्त है। पीड़ित पक्ष ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
ग्राम चिरहुली निवासी शगुना देवी पत्नी वंश लाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पुत्र सोनम गांव में ही मौजूद था। इसी दौरान गांव के कुछ नामजद लोग वहां आ पहुंचे और बिना किसी कारण के गाली-गलौज करने लगे। जब सोनम ने इसका विरोध किया तो पिता-पुत्र ने मिलकर उस पर हमला कर दिया और लाठी-डंडों से मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर युवक को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। मारपीट में घायल युवक को परिजनों द्वारा उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पीड़िता शगुना देवी का आरोप है कि आरोपियों ने उसके पुत्र को जान से मारने की नीयत से हमला किया। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में सदर कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने गुरुवार की दोपहर 12:30 बजे बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.