logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

थाना कैसरगंज के अंतर्गत ग्राम कुम्हारनपुरवा, विजयपुर में युवक की मौत के बाद गांव में स्थिति को देखते हुए कैसरगंज थाना अध्यक्ष राजेश शुक्ला व प्रशासन ने गांव में भारी संख्या में पुलिस बल और पीएसी जवानों की तैनाती कर दी है। संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है तथा पुलिस लगातार गश्त कर रही है। 25 अप्रैल को युवक ने लगाई थी आग प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कुम्हारनपुरवा निवासी गणेश कुमार उर्फ अनिल चौहान ने बीते 25 अप्रैल को कथित रूप से प्रेम प्रसंग से जुड़े विवाद के चलते अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली थी। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया था। *प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ किया गया था रेफर* गंभीर रूप से झुलसे युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैसरगंज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया। इसके बाद युवक को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लखनऊ भेजा गया। *पांच दिन बाद इलाज के दौरान हुई मौत* मेडिकल कॉलेज लखनऊ में करीब पांच दिनों तक युवक का इलाज चलता रहा। जिंदगी और मौत से जूझने के बाद 30 अप्रैल की सुबह युवक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर गांव पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ गई। *गांव में अफरा-तफरी, पुलिस प्रशासन अलर्ट* मौत की सूचना के बाद गांव में अफरा-तफरी और तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र होने लगे, जिसके बाद प्रशासन ने तत्काल सुरक्षा बढ़ा दी। मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंचकर हालात का जायजा लेते रहे। स्थिति नियंत्रण में, जांच जारी* पुलिस अधिकारियों के अनुसार स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। पूरे मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है तथा प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

2 hrs ago
user_Mohd Aamir
Mohd Aamir
पत्रकार जनता की सेवा मो आमिर कैसरगंज, बहराइच, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Mohd Aamir
    1
    Post by Mohd Aamir
    user_Mohd Aamir
    Mohd Aamir
    पत्रकार जनता की सेवा मो आमिर कैसरगंज, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by Deenanath @official
    1
    Post by Deenanath @official
    user_Deenanath @official
    Deenanath @official
    Digital Marketing Specialist कैसरगंज, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • दीपक सिंह भदौरिया जी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात
    1
    दीपक सिंह भदौरिया जी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात
    user_Deepak Singh
    Deepak Singh
    Voice of people रामनगर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by रामानंद सागर
    2
    Post by रामानंद सागर
    user_रामानंद सागर
    रामानंद सागर
    Photographer रामनगर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • बहराइच में दो CHC अधीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। महेश विश्वकर्मा को CHC अधीक्षक मोतीपुर बनाया गया है, जबकि डॉ थानेदार को CHC अधीक्षक चर्दा बनाया गया है। यह आदेश CMO ने जारी किया है ¹।
    1
    बहराइच में दो CHC अधीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। महेश विश्वकर्मा को CHC अधीक्षक मोतीपुर बनाया गया है, जबकि डॉ थानेदार को CHC अधीक्षक चर्दा बनाया गया है। यह आदेश CMO ने जारी किया है ¹।
    user_Pradeep
    Pradeep
    रिपोर्ट बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by Mohd Sultan Warsi
    1
    Post by Mohd Sultan Warsi
    user_Mohd Sultan Warsi
    Mohd Sultan Warsi
    फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by Fariyad Ali
    1
    Post by Fariyad Ali
    user_Fariyad Ali
    Fariyad Ali
    Local News Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by Anoop singh
    1
    Post by Anoop singh
    user_Anoop singh
    Anoop singh
    फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.