logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बुलेट में पटाखा साइलेंसर लगाना पड़ा भारी ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन कांटा लंबा चालान प्रतापगढ़ में बुलेट में तेज और पटाखा साइलेंसर वाहनों पर ट्रैफिक पुलिस की पैनी नजर, तेज ध्वनि मानक के विपरीत लगे बुलेट साइलेंसर UP 72 BL 4944 का ट्रैफिक विभाग ने 12000 हजार रुपए का चलान किया, शहर के राजपाल चौराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान किया बुलेट का चालान, बुलेट में लगे तेज ध्वनि वाले साइलेंसरो का उपयोग रोड ट्रैफिक नियमों के विरुद्ध है।

2 hrs ago
user_VBed Vyas
VBed Vyas
Lawyer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

बुलेट में पटाखा साइलेंसर लगाना पड़ा भारी ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन कांटा लंबा चालान प्रतापगढ़ में बुलेट में तेज और पटाखा साइलेंसर वाहनों पर ट्रैफिक पुलिस की पैनी नजर, तेज ध्वनि मानक के विपरीत लगे बुलेट साइलेंसर UP 72 BL 4944 का ट्रैफिक विभाग ने 12000 हजार रुपए का चलान किया, शहर के राजपाल चौराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान किया बुलेट का चालान, बुलेट में लगे तेज ध्वनि वाले साइलेंसरो का उपयोग रोड ट्रैफिक नियमों के विरुद्ध है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • प्रतापगढ़ में बुलेट में तेज और पटाखा साइलेंसर वाहनों पर ट्रैफिक पुलिस की पैनी नजर, तेज ध्वनि मानक के विपरीत लगे बुलेट साइलेंसर UP 72 BL 4944 का ट्रैफिक विभाग ने 12000 हजार रुपए का चलान किया, शहर के राजपाल चौराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान किया बुलेट का चालान, बुलेट में लगे तेज ध्वनि वाले साइलेंसरो का उपयोग रोड ट्रैफिक नियमों के विरुद्ध है।
    1
    प्रतापगढ़ में बुलेट में तेज और पटाखा साइलेंसर वाहनों पर ट्रैफिक पुलिस की पैनी नजर, तेज ध्वनि मानक के विपरीत लगे बुलेट साइलेंसर  UP 72 BL 4944 का ट्रैफिक विभाग ने 12000 हजार रुपए का चलान किया, शहर के राजपाल चौराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान किया बुलेट का चालान, बुलेट में लगे तेज ध्वनि वाले साइलेंसरो का उपयोग रोड ट्रैफिक नियमों के विरुद्ध है।
    user_VBed Vyas
    VBed Vyas
    Lawyer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • नाली गायब, गांव में गंदगी और बीमारी का खतरा—राजस्व विभाग पर उठे सवाल* स्वच्छता अभियान भी पूरी तरह ध्वस्त* प्रतापगढ़। पट्टी तहसील के ब्लॉक आसपुर देवसरा अंतर्गत ग्राम सभा सदहा की मुस्लिम बस्ती में एक गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां लगभग 5 कड़ी लंबी नाली का अस्तित्व ही खत्म हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ शरारती तत्वों ने नाली को काटकर अपने खेत में मिला लिया, जिससे गांव की जल निकासी व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है। स्थिति यह है कि बची हुई नाली में गंदा पानी जमा हो रहा है, जिससे तेज दुर्गंध फैल रही है और आसपास रहना मुश्किल हो गया है। नाली की नियमित सफाई न होने से उसमें कचरे का अंबार लग गया है। ग्रामीणों का कहना है कि सफाईकर्मी कभी दिखाई ही नहीं देते गांव में जब कि प्रधानमंत्री जी स्वच्छता अभियान को लेकर बड़े बड़े दावे करते दिखते है,हालात और बदतर होते जा रहे हैं। सबसे चिंताजनक बात यह है कि गंदगी और जलभराव के कारण इलाके में मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, डेंगू जैसी गंभीर बीमारियों के लक्षण भी दिखाई देने लगे हैं, जिससे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया है। राजस्व विभाग और स्थानीय प्रशासन इस पूरे मामले में चुप्पी साधे हुए हैं, जिससे लोगों में आक्रोश है, अब सवाल यह उठता है कि आखिर सरकारी जमीन पर बनी नाली को किसकी शह पर कब्जा किया गया? और जिम्मेदार विभाग अब तक कार्रवाई क्यों नहीं कर रहा? अगर जल्द ही अतिक्रमण हटाकर नाली को पुनः चालू नहीं किया गया, तो यह समस्या और गंभीर रूप ले सकती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर अतिक्रमण हटाने, नाली की सफाई कराने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि गांव को इस गंदगी और बीमारी के खतरे से बचाया जा सके मामले का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल......
    1
    नाली गायब, गांव में गंदगी और बीमारी का खतरा—राजस्व विभाग पर उठे सवाल* स्वच्छता अभियान भी पूरी तरह ध्वस्त*
प्रतापगढ़। पट्टी तहसील के ब्लॉक आसपुर देवसरा अंतर्गत ग्राम सभा सदहा की मुस्लिम बस्ती में एक गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां लगभग 5 कड़ी लंबी नाली का अस्तित्व ही खत्म हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ शरारती तत्वों ने नाली को काटकर अपने खेत में मिला लिया, जिससे गांव की जल निकासी व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है। स्थिति यह है कि बची हुई नाली में गंदा पानी जमा हो रहा है, जिससे तेज दुर्गंध फैल रही है और आसपास रहना मुश्किल हो गया है। नाली की नियमित सफाई न होने से उसमें कचरे का अंबार लग गया है। ग्रामीणों का कहना है कि सफाईकर्मी कभी दिखाई ही नहीं देते गांव में जब कि प्रधानमंत्री जी स्वच्छता अभियान को लेकर बड़े बड़े दावे करते दिखते है,हालात और बदतर होते जा रहे हैं। सबसे चिंताजनक बात यह है कि गंदगी और जलभराव के कारण इलाके में मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, डेंगू जैसी गंभीर बीमारियों के लक्षण भी दिखाई देने लगे हैं, जिससे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया है। राजस्व विभाग और स्थानीय प्रशासन इस पूरे मामले में चुप्पी साधे हुए हैं, जिससे लोगों में आक्रोश है, अब सवाल यह उठता है कि आखिर सरकारी जमीन पर बनी नाली को किसकी शह पर कब्जा किया गया? और जिम्मेदार विभाग अब तक कार्रवाई क्यों नहीं कर रहा? अगर जल्द ही अतिक्रमण हटाकर नाली को पुनः चालू नहीं किया गया, तो यह समस्या और गंभीर रूप ले सकती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर अतिक्रमण हटाने, नाली की सफाई कराने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि गांव को इस गंदगी और बीमारी के खतरे से बचाया जा सके मामले का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल......
    user_पवन कुमार (पत्रकार)
    पवन कुमार (पत्रकार)
    प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • रायबरेली जिलाधिकारी हर्षिता माथुर व पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने ईद-उल-फितर त्यौहार के मद्देनजर एवं सुरक्षा के दृष्टिगत शहर के विभिन्न मस्जिदों व प्रमुख मार्केट का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं आम जनमानस से त्यौहार को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि अफवाहों से दूर रहकर सभी जन पूर्व के भांति भाईचारा कायम रखने के साथ ही गंगा जमुनी तहजीब को भी कायम रखें। उन्होंने कहा कि त्योहार हम सभी के जीवन को हर्षाेल्लास से भर देते हैं और हम सभी के जीवन में नवीनता और उमंगता का संचार करते हैं, सभी लोग आपसी भाईचारे व एकता का परिचय देते हुए प्रेम पूर्वक त्यौहार को मनाये। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनपद में प्रतिदिन प्रशासन एवं पुलिस के द्वारा विभिन्न स्थानों पर रूट मार्च किया जा रहा है, जिससे त्यौहार को शांतिपूर्वक मनाया जा सके। उन्होंने सभी को आश्वस्त किया है कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है, किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न नहीं होने दी जायेगी। जिलाधिकारी ने एसडीएम व सीओ से कहा कि ईद उल फितर के पर्व को सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाया जाने के लिए आम जनमानस को प्रेरित किया जाए। ईद का त्योहार हर वर्ष की भांति बहुत ही हर्षाेल्लास शांति व भाईचारे के साथ मनाया जाता है। इस बार ईद के पर्व को सब हंसी खुशी के साथ मिलजुल कर मनाएं। उन्होंने कहा पर्व को देखते हुए मस्जिदों व ईदगाहों पर साफ-सफाई रखी जाए। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी सदर प्रफुल्ल कुमार शर्मा, क्षेत्राधिकारी नगर अरूण कुमार सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।
    2
    रायबरेली
जिलाधिकारी हर्षिता माथुर व पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने ईद-उल-फितर त्यौहार के मद्देनजर एवं सुरक्षा के दृष्टिगत शहर के विभिन्न मस्जिदों व प्रमुख मार्केट का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं आम जनमानस से त्यौहार को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई।
जिलाधिकारी ने कहा कि अफवाहों से दूर रहकर सभी जन पूर्व के भांति भाईचारा कायम रखने के साथ ही गंगा जमुनी तहजीब को भी कायम रखें। उन्होंने कहा कि त्योहार हम सभी के जीवन को हर्षाेल्लास से भर देते हैं और हम सभी के जीवन में नवीनता और उमंगता का संचार करते हैं, सभी लोग आपसी भाईचारे व एकता का परिचय देते हुए प्रेम पूर्वक त्यौहार को मनाये। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनपद में प्रतिदिन प्रशासन एवं पुलिस के द्वारा विभिन्न स्थानों पर रूट मार्च किया जा रहा है, जिससे त्यौहार को शांतिपूर्वक मनाया जा सके। उन्होंने सभी को आश्वस्त किया है कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है, किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न नहीं होने दी जायेगी।
जिलाधिकारी ने एसडीएम व सीओ से कहा कि ईद उल फितर के पर्व को सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाया जाने के लिए आम जनमानस को प्रेरित किया जाए। ईद का त्योहार हर वर्ष की भांति बहुत ही हर्षाेल्लास शांति व भाईचारे के साथ मनाया जाता है। इस बार ईद के पर्व को सब हंसी खुशी के साथ मिलजुल कर मनाएं। उन्होंने कहा पर्व को देखते हुए मस्जिदों व ईदगाहों पर साफ-सफाई रखी जाए। 
इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी सदर प्रफुल्ल कुमार शर्मा, क्षेत्राधिकारी नगर अरूण कुमार सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।
    user_Sujeet kumar
    Sujeet kumar
    Lalganj, Rae Bareli•
    17 hrs ago
  • *थाना अंतू पुलिस व स्वॉट टीम की संयुक्त कार्रवाई में दोहरे हत्याकांड का खुलासा, अवैध संबंध के विवाद में महिला व पुत्र की हत्या करने वाला अभियुक्त ककरहिया मोड़ से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में-* *पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर की बाइट ।*
    1
    *थाना अंतू पुलिस व स्वॉट टीम की संयुक्त कार्रवाई में दोहरे हत्याकांड का खुलासा, अवैध संबंध के विवाद में महिला व पुत्र की हत्या करने वाला अभियुक्त ककरहिया मोड़ से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में-*
*पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर की बाइट ।*
    user_Omprakash प्रजापति
    Omprakash प्रजापति
    Voice of people प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • Post by RAMA SHANKAR SHUKLA
    1
    Post by RAMA SHANKAR SHUKLA
    user_RAMA SHANKAR SHUKLA
    RAMA SHANKAR SHUKLA
    News Anchor Lalganj, Rae Bareli•
    23 hrs ago
  • अमेठी। ईद-उल-फितर के अवसर पर शनिवार को कस्बा अमेठी में नमाज शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई हिंदुओ ने भी गले मिलकर मुबारक बाद दिया सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने स्वयं जनपद में भ्रमण कर हालात का जायजा लिया और नमाज को सकुशल संपन्न कराया। एसपी ने नमाज स्थल पर पहुंचकर धर्मगुरुओं, मस्जिदों के इमामों और मौलानाओं से मुलाकात की। उन्होंने सभी से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की। साथ ही अफवाहों से दूर रहने और शांति बनाए रखने का संदेश दिया। समाज सेवी राजेश यादव पूर्व केंद्रीय मंत्री डाक्टर संजय सिंह सहित दर्जनों हिन्दुओं ने मुस्लिम लोगों से गले मिलकर उन्हें ईद मुबारक बाद दिया यह कार्यक्रम घंटों चलता रहा
    1
    अमेठी। ईद-उल-फितर के अवसर पर शनिवार को कस्बा अमेठी में नमाज शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई हिंदुओ ने भी गले मिलकर मुबारक बाद दिया सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने स्वयं जनपद में भ्रमण कर हालात का जायजा लिया और नमाज को सकुशल संपन्न कराया।
एसपी ने नमाज स्थल पर पहुंचकर धर्मगुरुओं, मस्जिदों के इमामों और मौलानाओं से मुलाकात की। उन्होंने सभी से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की। साथ ही अफवाहों से दूर रहने और शांति बनाए रखने का संदेश दिया। समाज सेवी राजेश यादव पूर्व केंद्रीय मंत्री डाक्टर संजय सिंह सहित दर्जनों हिन्दुओं ने मुस्लिम लोगों से गले मिलकर उन्हें ईद मुबारक बाद दिया यह कार्यक्रम घंटों चलता रहा
    user_Madusoodan
    Madusoodan
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • संग्रामपुर। मिश्रौली स्टेशन के सामने पोलो खेल मैदान में आयोजित (एमपीएल) मिश्रौली प्रीमियर लीग प्रतियोगिता के पहले दिन शुक्रवार को उद्घाटन मैच लोहिया नगर क्रिकेट क्लब और डीपीएल ग्रुप धोये के बीच खेला गया । डीपीएल ग्रुप धोये ने ट्रास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवरों में तीन विकेट खोकर 136 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी लोहिया नगर क्रिकेट क्लब की टीम 58 रन ही बना सकी। डीपीएल ग्रुप ने 78 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया। दूसरा मैच मोनी इलेवन और लोहियानगर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। मोनी इलेवन की टीम ने ट्रास जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवरों में 94 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लोहिया नगर क्रिकेट क्लब की टीम 45 रन ही बना सकी। मोनी इलेवन की टीम 45 रनों से विजयी हुई। तीसरा मैच डीपीएल ग्रुप धोये और मां कालिका इंटरप्राइजेज के बीच खेला गया। डीपीएल ग्रुप धोये ने ट्रांस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवरों में 84 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी मां कालिका की टीम 52 रन पर ही सिमट गई। डीपीएल ग्रुप धोये की टीम ने 32 रनों से यह मुकाबला जीत लिया। आयोजन सीमित के सदस्य नितिन उपाध्याय ने बताया कि शनिवार को प्रतियोगिता के पांच मैच खेले जाएंगे।
    3
    संग्रामपुर। मिश्रौली स्टेशन के सामने पोलो खेल मैदान में आयोजित (एमपीएल) मिश्रौली प्रीमियर लीग प्रतियोगिता के पहले दिन शुक्रवार को उद्घाटन मैच लोहिया नगर क्रिकेट क्लब और डीपीएल ग्रुप धोये के बीच खेला गया । डीपीएल ग्रुप धोये ने ट्रास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवरों में तीन विकेट खोकर 136 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी लोहिया नगर क्रिकेट क्लब की टीम 58 रन ही बना सकी। डीपीएल ग्रुप ने 78 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया। दूसरा मैच मोनी इलेवन और लोहियानगर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। मोनी इलेवन की टीम ने ट्रास जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवरों में 94 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लोहिया नगर क्रिकेट क्लब की टीम 45 रन ही बना सकी। मोनी इलेवन की टीम 45 रनों से विजयी हुई। तीसरा मैच डीपीएल ग्रुप धोये और मां कालिका इंटरप्राइजेज के बीच खेला गया। डीपीएल ग्रुप धोये ने ट्रांस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवरों में 84 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी मां कालिका की टीम 52 रन पर ही सिमट गई। डीपीएल ग्रुप धोये की टीम ने 32 रनों से यह मुकाबला जीत लिया। आयोजन सीमित के सदस्य नितिन उपाध्याय ने बताया कि शनिवार को प्रतियोगिता के पांच मैच खेले जाएंगे।
    user_SHIV MOHAN MISHRA
    SHIV MOHAN MISHRA
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • *आगामी नवरात्रि पर्व व ईद-उल-फितर के दृष्टिगत जनपद प्रतापगढ़ में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने व फ्लैग मार्च के संबंध में-* *पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर की बाइट।*
    1
    *आगामी नवरात्रि पर्व व ईद-उल-फितर के दृष्टिगत जनपद प्रतापगढ़ में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने व फ्लैग मार्च के संबंध में-*
*पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर की बाइट।*
    user_Omprakash प्रजापति
    Omprakash प्रजापति
    Voice of people प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.