*रामनवमी एवं मंगला जुलूस को लेकर जिला प्रशासन ने रूट वेरिफिकेशन व फ्लैग मार्च किया* आगामी रामनवमी एवं मंगला जुलूस को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा जुलूस के निर्धारित मार्गों का रूट वेरिफिकेशन एवं निरीक्षण किया गया। इस क्रम में जिला प्रशासन ने सीसीआर से पेट्रोलिंग की शुरुआत की, जो इंद्रपुरी चौक, नूरा, पगमिल, छड़वा डैम होते हुए झंडा चौक पहुंची। इसके उपरांत प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था का प्रदर्शन करते हुए बड़ा अखाड़ा, पंच मंदिर चौक से होते हुए जामा मस्जिद रोड तक फ्लैग मार्च किया गया। जिला प्रशासन ने माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों का हवाला देते हुए स्पष्ट किया कि पर्व-त्योहारों के दौरान डीजे के प्रयोग पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। किसी भी प्रकार के उल्लंघन की स्थिति में नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में सहयोग करें। रामनवमी पर्व 2026 के अवसर पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय मंगला जुलूस के दौरान विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु कई स्थानों पर जोनल दंडाधिकारी, दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं लाठी बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए अपने निर्धारित स्थैतिक स्थानों पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है। इस अवसर पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्री आदित्य पांडेय, अपर समाहर्ता श्री संतोष सिंह, सहायक समाहर्ता श्री आनंद शर्मा, भू-अर्जन पदाधिकारी श्री निर्भय कुमार, डीआरडीए निदेशक श्रीमती मां देवप्रिया, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री वैद्यनाथ कामती, डीपीआरओ श्री रोहित कुमार सहित कई अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित थे।
*रामनवमी एवं मंगला जुलूस को लेकर जिला प्रशासन ने रूट वेरिफिकेशन व फ्लैग मार्च किया* आगामी रामनवमी एवं मंगला जुलूस को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा जुलूस के निर्धारित मार्गों का रूट वेरिफिकेशन एवं निरीक्षण किया गया। इस क्रम में जिला प्रशासन ने सीसीआर से पेट्रोलिंग की शुरुआत की, जो इंद्रपुरी चौक, नूरा, पगमिल, छड़वा डैम होते हुए झंडा चौक
पहुंची। इसके उपरांत प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था का प्रदर्शन करते हुए बड़ा अखाड़ा, पंच मंदिर चौक से होते हुए जामा मस्जिद रोड तक फ्लैग मार्च किया गया। जिला प्रशासन ने माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों का हवाला देते हुए स्पष्ट किया कि पर्व-त्योहारों के दौरान डीजे के प्रयोग पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। किसी भी प्रकार के उल्लंघन की स्थिति में नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने सभी
नागरिकों से अपील की है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में सहयोग करें। रामनवमी पर्व 2026 के अवसर पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय मंगला जुलूस के दौरान विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु कई स्थानों पर जोनल दंडाधिकारी, दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं लाठी बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी
प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए अपने निर्धारित स्थैतिक स्थानों पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है। इस अवसर पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्री आदित्य पांडेय, अपर समाहर्ता श्री संतोष सिंह, सहायक समाहर्ता श्री आनंद शर्मा, भू-अर्जन पदाधिकारी श्री निर्भय कुमार, डीआरडीए निदेशक श्रीमती मां देवप्रिया, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री वैद्यनाथ कामती, डीपीआरओ श्री रोहित कुमार सहित कई अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित थे।
- रामनवमी पर्व आने वाला है, लेकिन दारू प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सामने एलएनटी कंपनी द्वारा पाइपलाइन बिछाने के दौरान सड़क की ढलाई तोड़कर मलबा और नुकीले रॉड के टुकड़े ऐसे ही छोड़ दिए गए हैं। इसी रास्ते से रामनवमी का जुलूस भी गुजरता है। ऐसे में इन नुकीले लोहे के टुकड़ों से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। साथ ही गड्ढों के कारण वहां जल जमाव भी हो गया है, जिससे आम लोगों और श्रद्धालुओं को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। प्रशासन और संबंधित कंपनी को चाहिए कि जल्द से जल्द मलबा हटाकर रास्ते को सुरक्षित बनाया जाए, ताकि त्योहार के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।1
- सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय समाहरणालय भवन,हजारीबाग प्रेस विज्ञप्ति संख्या:137/09.03.2026/हजारीबाग। *पर्व/त्योहारों के दौरान शहर की विधि व्यवस्था संधारण हेतु प्रशासन का फ्लैग मार्च, विपरीत परिस्थितियों से निपटने के बाबत किया गया मॉक ड्रिल* ================ आगामी रामनवमी, ईद एवं सरहुल पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जिला प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था का प्रदर्शन करते हुए फ्लैग मार्च एवं मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री अंजनी अंजन के नेतृत्व में आयोजित इस फ्लैग मार्च एवं मॉक ड्रिल में पुलिस बल के जवानों ने शहर के संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस दौरान खिरगांव एवं झंडा चौक क्षेत्र में विशेष रूप से मॉक ड्रिल कर संभावित विधि-व्यवस्था की स्थिति से निपटने की तैयारियों का प्रदर्शन किया गया। जिला प्रशासन की ओर से माइकिंग के माध्यम से आम नागरिकों को पर्व-त्योहार के दौरान पालन किए जाने वाले *क्या करें एवं क्या न करें* संबंधी महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई। साथ ही सभी नागरिकों से आपसी भाईचारा, शांति एवं सद्भाव बनाए रखते हुए त्योहार मनाने की अपील की गई। *जिला प्रशासन ने माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों का हवाला देते हुए स्पष्ट किया कि पर्व-त्योहारों के दौरान डीजे के प्रयोग पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा।* किसी भी प्रकार के उल्लंघन पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मॉक ड्रिल के माध्यम से आम जनता को यह भी अवगत कराया गया कि विधि-व्यवस्था में खलल डालने अथवा अफवाह फैलाने वाले तत्वों के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा त्वरित एवं कठोर प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में सहयोग करें। इस मौके पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्री आदित्य पांडेय, एसडीपीओ श्री अमित कुमार, सहायक समाहर्ता श्री आनंद शर्मा,जिला परिवहन पदाधिकारी श्री वैद्यनाथ कामती व अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।4
- हजारीबाग: चौपारण प्रखंड के जमुनिया तरी बिरहोर टोला में पीवीटीजी बिरहोर समुदाय के लिए शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में एक सार्थक कदम उठाया गया है। सीएसआर मद से यहां वाटर प्यूरीफायर स्थापित किया गया है, साथ ही क्षेत्र के विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र में भी बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए वाटर प्यूरीफायर लगाए गए हैं। इस व्यवस्था से स्थानीय ग्रामीणों एवं बच्चों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध होगा, जिससे उनके स्वास्थ्य एवं जीवन गुणवत्ता में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। जिला प्रशासन का प्रयास है कि जिले के दूरस्थ एवं वंचित क्षेत्रों में भी मूलभूत बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित हो।1
- Post by Md Javed Ansari1
- अधिकारी बेलगाम हो रहे हैं, आम आदमी पर लाठी-लात और घूंसे चल रहे हैं, DC बदतमीजी कर रहे हैं - इन सवालों पर विधायक राजेश कच्छप ने दिया जवाब1
- Post by IYCB1
- हजारीबाग | झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) लंबे समय से आयोजित नहीं होने से नाराज़ अभ्यर्थियों ने हजारीबाग में जोरदार प्रदर्शन किया। गुस्साए छात्रों ने जिला परिषद चौक पर राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सरकार का पुतला दहन किया और जल्द से जल्द परीक्षा कराने की मांग की। प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों का कहना है कि झारखंड में लाखों पढ़े-लिखे बेरोजगार युवा कई वर्षों से JTET परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। झारखंड प्रशिक्षित शिक्षक संघ के सदस्य जीवन कुमार ने बताया कि राज्य के 25 वर्षों के इतिहास में अब तक यह परीक्षा सिर्फ दो बार ही हुई है। पहली बार वर्ष 2013 में और दूसरी बार 2016 में JTET परीक्षा आयोजित की गई थी। इसके बाद से अब तक परीक्षा नहीं कराई गई है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 में सरकार ने JTET के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी। उस समय करीब 3.5 लाख अभ्यर्थियों ने फॉर्म भरा था। लेकिन बाद में नियमावली रद्द कर दी गई, जिससे अभ्यर्थियों में काफी नाराजगी है। वहीं अभ्यर्थी रविंद्र कुमार पासवान ने कहा कि इस मामले में झारखंड हाई कोर्ट ने भी नाराजगी जताई है और इसे गंभीर लापरवाही बताया है। अदालत ने राज्य सरकार को निर्देश दिया था कि 31 मार्च 2026 तक हर हाल में JTET परीक्षा आयोजित कराई जाए। इसके बावजूद अभी तक सरकार की ओर से कोई स्पष्ट कदम नहीं उठाया गया है। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार जल्द ही JTET परीक्षा की तिथि घोषित नहीं करती है तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर आगामी विधानसभा सत्र के दौरान राज्य स्तर पर भी आंदोलन किया जाएगा। इस विरोध प्रदर्शन में जीवन कुमार, रविंद्र कुमार, राधे मेहता, विक्रम कुमार, मिथिलेश कुमार, देव कुमार समेत दर्जनों अभ्यर्थी मौजूद रहे।1
- गुमला में #आंगनबाड़ी_सेविकाओं के #सशक्तिकरण हेतु Early Childhood Care and Education #ECCE प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित। 👩🏫👶 जिले की 500 सेविकाओं को प्रशिक्षण व शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि बच्चों को खेल-खेल में सीखने का बेहतर वातावरण मिल सके।1
- jharkhand hazaribagh केरेडारी पहुंचे आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, युवाओं का बढ़ाया हौसला! क्राइम को निरंतरण करने वाला किसी और चीज को निरंतरण कर रहे हैं सुदेश महतो...1