Shuru
Apke Nagar Ki App…
कौशाम्बी न्यूज़ | जिला कारागार में अचानक पहुंच गए DM-SP कौशाम्बी में जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल और पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बंदियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं और जेल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था और प्रतिबंधित सामग्री की रोकथाम को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान जेल अधीक्षक समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मंझनपुर कचहरी से लौट रहे युवक पर जानलेवा हमले का आरोप गला दबाकर हत्या की कोशिश मंझनपुर कचहरी से लौट रहे युवक पर जानलेवा हमले का आरोप गला दबाकर हत्या की कोशिश नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र में मनोज निवासी ग्राम जगन्नाथपुर ने अपने साथ मारपीट और जान से मारने की कोशिश किए जाने का आरोप लगाया है मनोज कुमार के अनुसार वह मंगलवार को अपने मुकदमे की पैरवी कर कचहरी से घर लौट रहे थे आरोप है कि शाम लगभग 4:30 बजे रास्ते में कुछ लोगों ने उन्हें बहाने से अपने साथ ले जाकर विकास भवन के पास रोक लिया जहां उनके साथ मारपीट और गाली गलौज और जान से मारने की धमकी का पीड़ित ने लगाया आरोप2
- गंगा स्नान बना काल! कड़ा के कुबरी घाट पर 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत कौशाम्बी जिले के कड़ा स्थित कुबरी घाट पर गंगा स्नान के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। प्रयागराज के झलवा निवासी 19 वर्षीय संदीप चौरसिया पुत्र रामभजन गंगा में डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय गोताखोरों ने तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाकर युवक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की सूचना मिलते ही घाट पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मौके पर एसडीएम सिराथू और थानाध्यक्ष विनीत सिंह पहुंचे तथा घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।1