*अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया जश्न-ए-ईद मिलाद-उन-नबी, अमन-चैन की मांगी दुआ * सरकार की आमद मरहबा के नारों की गूंजी सदाएँ। पैग़म्बर साहब के 1501वें जन्मदिन पर घरों व बाज़ारों में हुई जमकर सजावट। फफूंद/औरैया लोक जन संदेश संवाददाता बुधवार को पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब का 1501 वां जन्मदिन नगर में बड़े ही धूमधाम व शानो शौकत के साथ मनाया गया,सुबह नगर की ख़ानक़ाह आस्ताना आलिया समदिया से एक अज़ीमुश्शान जुलूस-ए- मुहम्मदी निकला जिसमे हजारों की तादाद में मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हुए,वहीं शाम को लोगों ने मस्जिदों, घरों और दुकानों और बाज़ारों में चिरागा (रौशनी )कर मुहम्मद साहब के 1501वें जन्मदिन की खुशियां मनायीं। बुधवार को इस्लाम धर्म के प्रवर्तक पैग़म्बर मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैह वसल्लम के जन्मदिवस ईद मीलादुन्नबी पर्व को बहुत ही धूमधाम से मनाया गया, सुबह नगर की ख़ानक़ाह आस्ताना आलिया समदिया के सज्जादा नशीन हजरत सैय्यद अख्तर मियां चिश्ती की सरपरस्ती में जुलूस-ए- मुहम्मदी बड़े ही शानो शौकत व अदबो एहतराम तथा शांति पूर्वक निकाला गया जो कस्बे के मोहल्ला भराव मोतीपुर,जुबैरी,केसरवानी,मेवातियांन होता हुआ तिराह चमनगंज पहुंचा, जहां मौलाना सैयद मुज़फ्फर चिश्ती ने जुलूस में शामिल लोगों को बताया कि आज मेरे नबी का जन्मदिन है जो मुसलमानों के लिए ही नही बल्कि पूरी दुनिया के लिए रहमत बनकर आये थे।इस दौरान जुलूस अपने तय रास्तों से होता हुआ वापस अस्ताना आलिया पर पहुंचा जहां परचम कुशाई के बाद जुलूस का समापन हुआ।जुलूस का संचालन सैय्यद मुज़फ्फर मियां चिश्ती ने किया।जुलूस के दौरान जगह जगह लोगों ने स्टाल लगाकर पानी,शरबत,फल वितरित किये।शाम को मुहम्मद साहब के जन्मदिन की खुशी मे नगर की ख़ानक़ाह व मस्जिदों के अलावा लोगों ने घरों तथा दुकानों पर भी ज।जमकर चिरागा (रौशनी )किया और घर दुल्हन की तरह सजे दिखाई दिये लोगों ने अपने घरों को तरह-तरह की इलेक्ट्रॉनिक लाइटों से सजाकर घरों की खूबसूरती बढ़ाई तो इसकी रौनक़ बाज़ारों में भी देखने को मिली मुहम्मद साहब के जन्म दिन की खुशी के मौके पर लोगों ने बाज़ारों में भी रोशनी की सुरक्षा के दृष्टि से थानाध्यक्ष अजय कुमार तथा कस्बा ईचार्ज राजीव कुमार,भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे पूरे दलबल के साथ मौजूद रहे,जबकि नगर में सफाई की व्यवस्था चाक चौबन्ध रखते हुए नगर पंचायत द्वारा चूना व कलई डलवायी गई।जुलूस के दौरान खुसूसी मेहमान हजरत सैयद शकेब चिश्ती अजहरी अजमेरी,हज़रत अल्लामा मौलाना मसऊद साहब क़िब्ला बरकाती मुबारक पुर,अल्लामा मौलाना मुफ्ती हमीद बरकाती कानपुर तथा अल्लामा मौलाना अब्दुल बारी अजहरी बहराइच,के अलावा आस्ताना आलिया के समस्त मियां हज़रात व नगर व क्षेत्र के हजारों लोग शामिल रहे।

- 27, 28, 29 अगस्त को महिलाओं के लिए FREE बस सेवा yogi Adityanath 🚍🔥 27, 28, 29 अगस्त को महिलाओं के लिए FREE बस सेवा 🚍🔥 रक्षाबंधन पर योगी सरकार की इस सुविधा की पूरी जानकारी वीडियो में जानिए। 🔎 Keywords 27 28 29 अगस्त फ्री बस सेवा, महिलाओं के लिए फ्री बस, यूपी फ्री बस सेवा, योगी आदित्यनाथ, रक्षाबंधन फ्री बस, UPSRTC free bus, UP News, Sarkari Yojana #️⃣ Hashtags #UPNews #YogiAdityanath #FreeBusService #UPSRTC #RakshaBandhan #SarkariYojana #Shorts1
- सावन के अंतिम सोमवार पर औरैया के प्रसिद्ध देवकली मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब। ड्रोन कैमरों और चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल के साथ सुरक्षा के कड़े इंतजाम। आईसीसीसी (ICCC) कंट्रोल रूम से रखी जा रही है हर गतिविधि पर नजर। शांतिपूर्ण माहौल में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक।1
- बारावफात पर्व के दृष्टिगत थाना कोतवाली औरैया क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर विभिन्न स्थानों पर निकल रहे *जिलाधिकारी औरैया एवं पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा बारावफात पर्व के दृष्टिगत थाना कोतवाली औरैया क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर विभिन्न स्थानों पर निकल रहे बारावफात जुलूसों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने, जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था पर सतत निगरानी रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। तथा आमजन से बारावफात पर्व को आपसी प्रेम, भाईचारे, शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई।👇*1
- डी एम और एस पी ने बारावफात जुलूसों का किया निरीक्षण, सुरक्षा के दिए कड़े निर्देश जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने बारावफात पर्व के मद्देनजर कोतवाली क्षेत्र का सघन दौरा किया। इस दौरान दोनों उच्चाधिकारियों ने विभिन्न मार्गों से निकल रहे बारावफात जुलूसों का भौतिक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ कानून-व्यवस्था बनाए रखने के कड़े निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने आम जनता से त्योहार को आपसी प्रेम, भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में मनाने तथा प्रशासनिक गाइडलाइंस का पालन करने की अपील की।4
- कस्बा ऐरवा कटरा मे ईद उल मिलादुल नबी का जुलुस धूमधाम से मनाया गया मुस्लिम समाज मे खुशी की लहेर ऐरवा कटरा / औरैया - जनपद के विकास खंड ऐरवा कटरा मे आज ईद उल मिलादुन नबी का जुलुस कस्बे की सारी गलियों मे डी जे के साथ बड़ी धूमधाम से कस्बे मे घुमाया गया! और समाज के युवाओं दुवारा लोगो नारे भी लगाए! हैदर अली महफूज अली यूनिस अली मोमीन अली अयान अली असफाक अली कमेटी के तमाम लोग जुलुस मे मैजूद रहे3
- औरैया में मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर जुलूस का स्वागत, हिंदू-मुस्लिम एकता का दिया संदेश औरैया। मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर औरैया सदर में निकाले गए जुलूस का सदर तहसील चौराहा पर नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने फूल-मालाओं एवं जलपान के साथ स्वागत किया। इस दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने भी नगर पालिका अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने कहा कि मोहम्मद साहब का जन्मदिन हिंदू-मुस्लिम एकता और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जनपद में सभी धर्मों के लोग एक-दूसरे के त्योहारों में शामिल होकर मिलजुलकर पर्व मनाते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि औरैया में गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी सौहार्द की परंपरा हमेशा कायम रहे। स्वागत के दौरान जुलूस में शामिल लोगों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई। कार्यक्रम में सभासद विनोद उर्फ कल्लू यादव, सभासद राशिद, सभासद कुल्लन नेता, सभासद छैया त्रिपाठी, सभासद अनबार, ठेकेदार अजय चौहान, ठेकेदार दीपेंद्र सिंह, जगन राईन, सोनी ट्यूबवेल ऑपरेटर समेत अन्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान लोगों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मोहम्मद साहब के जन्मदिन का जश्न मनाया और सामाजिक एकता का संदेश दिया।2
- पीडीए परिवार से जुड़े युवाओं ने सपा की सदस्यता ग्रहण की औरैया। समाजवादी पार्टी कार्यालय ककोर में बुधवार को पीडीए परिवार से जुड़े युवाओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बाबरपुर कस्बे के गोपाल, आशीष, आर्यन, पुनीत, शेविंद्र, भोले और राहुल को सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पीड़ित, दुखी, शोषित, वंचित और कमजोर वर्गों को उनके अधिकार दिलाने के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। पीडीए परिवार को गांव-गांव और घर-घर से जोड़कर सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पीडीए परिवार केवल राजनीतिक अभियान नहीं, बल्कि समाज के दबे-कुचले और वंचित लोगों को उनके हक और सम्मान से जोड़ने का आंदोलन है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीडीए को जमीन से जोड़कर समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का संकल्प लिया है। हमें गांव-गांव जाकर लोगों को इस महाअभियान से जोड़ना है और उनके अधिकारों की आवाज को मजबूत करना है। जिलाध्यक्ष ने नए सदस्यों से पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं और आने वाले समय में कार्यकर्ताओं की मेहनत से समाजवादी पार्टी को और मजबूती मिलेगी। इस दौरान मौजूद सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर मेहनत करने तथा 2027 में पीडीए परिवार की सरकार बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सपा नेता राम बाबू यादव, महेंद्र त्रिपाठी, अनवर यादव, हरीशंकर यादव, विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार गौतम, रंजना पाल, भगवती निषाद, मधु यादव, सुमन दिवाकर, रानू पालीवाल, टिल्लू राजपूत सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- *थाना कोतवाली औरैया पुलिस द्वारा हत्या का प्रयास करने के अभियोग में वांछित 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।* *प्रेस विज्ञप्ति* *औरैया पुलिस* *दिनांकः-26.08.2026* *घटना का सक्षिप्त विवरण -* श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय औरैया के निर्देशन व श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय व क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में चलाये जा रहे अपराध एंव वांछित अपराधियों के विरुद्ध अभियान के क्रम में थाना कोतवाली औरैया पर पंजीकृत मु0अ0स0 456/2026 धारा 109/333/115(2)/352/351(2) BNS में वांछित 01 नफर अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर दयालपुर अऩ्डरपुल के पास गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है । *गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरणः-* 1- सुखवीर सिंह पुत्र स्व0 श्यामबाबू सिह नि0 जरूहौलिया थाना कोतवाली औरैया जन0 औरैया उम्र करीब 45 वर्ष *पंजीकृत अभियोग -* मु0अ0स0 456/2026 धारा 109/333/115(2)/352/351(2) BNS थाना कोतवाली औरैया । *गिरफ्तार करने वाली टीम—* 1-राजकुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक कोतवाली औरैया जनपद औरैया । 2- उ0नि0 श्री गणेश गुप्ता कोतवाली औरैया जनपद औरैया मय हमराह ।1