जनपद संभल में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नीट की परीक्षा हुई आयोजित। जनपद संभल में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नीट की परीक्षा हुई आयोजित। जनपद संभल में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित नीट -यूजी परीक्षा रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। जिले में कुल 1,718 अभ्यर्थियों ने मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए यह परीक्षा दी। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई, जिसमें सघन चेकिंग और बायोमेट्रिक पुष्टि के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। जनपद संभल की चंदौसी तहसील में तीन और जिला कलेक्ट्रेट कस्बा बहजोई में एक परीक्षा केंद्र बनाया गया था। बाहरी जनपदों से भी अभ्यर्थी अपने परिजनों के साथ परीक्षा देने पहुंचे। अभ्यर्थियों को दोपहर 12 बजे से परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिलना शुरू हुआ, जिसे परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले बंद कर दिया गया। अभ्यर्थियों की संख्या को देखते हुए शहर में जाम की स्थिति से बचने के लिए पुलिस ने पर्याप्त व्यवस्था की और रूट भी डायवर्ट किए। चंदौसी के तीनों परीक्षा केंद्र नानक चंद्र इंटर कॉलेज, एसएम कॉलेज और एसएस इंटर कॉलेज में 480-480 अभ्यर्थी थे, जबकि बहजोई कोतवाली कस्बा क्षेत्र के हीरादेवी तोताराम इंटर कॉलेज में 278 अभ्यर्थी शामिल हुए। परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे। प्रत्येक केंद्र पर एक केंद्र व्यवस्थापक भी मौजूद था। इसके अतिरिक्त, प्रत्येक परीक्षा केंद्र और कक्ष के अंदर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे ताकि पूरी प्रक्रिया पर नजर रखी जा सके। परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस या अन्य कोई सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं थी। उन्हें केवल एडमिट कार्ड, परिचय पत्र, पेन और कुछ पैसे साथ रखने की इजाजत दी गई थी। परीक्षा में कुल 180 प्रश्न पूछे गए, जो 720 अंकों के थे। इसमें बायोलॉजी के 90 प्रश्न और फिजिक्स व केमिस्ट्री के 45-45 प्रश्न शामिल थे। अभ्यर्थियों को गर्मी में कोई परेशानी न हो, इसके लिए परीक्षा केंद्रों पर पानी की पर्याप्त व्यवस्था और छाया के लिए टेंट भी लगाए गए थे।

- बिल्सी: बिल्सी क्षेत्र के ब्लॉक अंबियापुर के अंतर्गत आने वाले गांव रायपुर बुजुर्ग में समाजसेवी डॉ. सौरभ चौहान ने एक प्रेरणादायक सम्मान समारोह आयोजित कर एक सराहनीय पहल शुरू की है , जिसने ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा को लेकर छात्र -छात्राओं मे नई जागरूकता का संदेश देते हुए उनका उत्साह वर्धन किया है । रविवार को रघुनाथ जी मंदिर परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में वर्ष 2026 में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट उत्तीर्ण 35 छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी एवं मां पूर्णागिरि ग्रुप के चेयरपर्सन दीपक चौहान रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि शिक्षित समाज ही विकास की असली नींव है और विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर मेहनत करनी चाहिए। डॉ. सौरभ चौहान की पहल बनी मिसाल जहां इस प्रकार के कार्यक्रम आमतौर पर शहरी क्षेत्रों में देखने को मिलते हैं, वहीं ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह की शुरुआत करना अपने आप में एक सराहनीय कदम माना जा रहा है। डॉ. चौहान की यह पहल न केवल गांव के बच्चों को प्रोत्साहित कर रही है, बल्कि युवा पीढ़ी के लिए एक नई प्रेरणा भी बन रही है। डॉ. चौहान ने कहा कि शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे लाना ही उनका उद्देश्य है, और वे भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करते रहेंगे। कार्यक्रम में प्रेमपाल सिंह तोमर, रमेश पाल तोमर, शंभू सिंह तोमर, तेज प्रताप सिंह, श्याम सिंह चौहान, अजय तोमर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। साथ ही पत्रकारों का भी माल्यार्पण कर सम्मान किया गया1
- थाना कोपांगज में बरामद/मुकदमाती अबैध शराब का विनिष्टीकरण के संबंध में क्षेत्राधिकारी घोसी श्री जितेन्द्र सिंह की बाईट ।1
- *सर्विलांस सैल जनपद रामपुर द्वारा बरामद किये गये मोबाइल फोन के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक रामपुर*1
- *ई रिक्शा चालकों का शोषण रोके प्रशासन उस्मान* किसान यूनियन ने तहसील सदर में प्रदर्शन कर सोंपा ज्ञापन। शनिवार रामपुर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत किसान यूनियन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता तहसील सदर परिसर में एकत्रित हुए तथा विभिन्न मांगों को लेकर 6 सूत्रीय ज्ञापन तहसील दिवस की अध्यक्षता कर रहे हैं जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी को सोंपा ज्ञापन में ई रिक्शा चालकों का शोषण रोकने गेहूं के केंद्रो पर किसानों का शोषण रोकने आसरा कॉलोनी में अवैध तबेला हटाने अब प्लाटिंग रोकने नगर पालिका से टूटी पुलिया बनवाने आदि मांगे शामिल है इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव उस्मान अली पाशा ने कहा जहां एक और सरकार अवैध टैक्सी व बस स्टैंड हटाने के निर्देश जारी कर रही है वहीं रामपुर कैमरी मार्ग पर प्राइवेट बस यूनियन के लोग ई रिक्शा चालकों का खुलेआम शोषण कर रहे हैं यातायात विभाग द्वारा बहुत से रिक्शा चालकों को केंद्रीय रोड पर रिक्शा चलाने के परमिट जारी किए गए हैं लेकिन कैमरी रोड पर किसी भी ई-रिक्शा को प्राइवेट बस यूनियन के लोग नहीं चलने दे रहे यह लोग खुलेआम इन ई-रिक्शाओं से चाबी निकाल लेते हैं और मारपीट करते हैं उन्होंने चेतावनी दी यदि गुंडागर्दी बंद नहीं की गई तो किसान यूनियन चुप नहीं बैठेगी और पूरे जिले में धरना प्रदर्शन करेगी प्रदर्शन कर ज्ञापन देने वालों में दिनेश कुमार सागर मोहम्मद आजम मोहम्मद आमिर मोहम्मद फरमान मोहम्मद समीर सलमान जुनैद खान नरेश कुमार विशाल कुमार मैहरान आदि लोग मौजूद रहे।1
- कनास (ओडिशा), 3 मई 2026: ओडिशा के कनास इलाके में एक चौंकाने वाली घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जिसमें कुछ युवकों ने एक व्यक्ति पर बाइक चढ़ा दी। घायल व्यक्ति की पहचान मृत्युंजय भारीमल के रूप में हुई है। वे वर्तमान में AIIMS भुवनेश्वर में भर्ती हैं। घटना कल सुबह करीब 8:30 बजे हुई। स्थानीय पुलिस के अनुसार, पांच बदमाशों ने मृत्युंजय पर बाइक चढ़ाकर हमला किया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बाइक सीधे व्यक्ति के ऊपर चढ़ाई गई, जिससे उनको गंभीर चोटें आई हैं। कनास पुलिस स्टेशन के ASI GD नाइक ने इस जानकारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मृत्युंजय भारीमल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया और उनकी हालत की निगरानी की जा रही है। पुलिस ने पांचों आरोपियों की पहचान कर ली है और उनकी तलाश तेज कर दी गई है।1
- ठाकुरद्वारा : किसानों की समस्याओं को लेकर तहसील समाधान दिवस में पहुंचे भाकियू कार्यकर्ता ,प्रशासन से जल्द समाधान की मांग1
- ओमप्रकाश राजभर महँगाई बढ़ने के फायदे गिना रहे हैं 🙄 “महंगाई बढ़ने से हर गाँव में मोटरसाइकिल आ गई महँगाई बढ़ने से हर गाँव में फोर व्हीलर आ गया” पत्रकार- तो क्या मंहगाई और बढ़ी तो लोग हेलीकॉप्टर ले लेंगे1
- मुरादाबाद जनपद के ठाकुरद्वारा तहसील में आयोजित समाधान दिवस में एसडीएम ने जन समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे, जिनमें राजस्व, भूमि विवाद, पेंशन, आवास और पुलिस से संबंधित मामले प्रमुख रहे। एसडीएम ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश दिए कि शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समाधान दिवस में कई मामलों का मौके पर निस्तारण भी किया गया, जिससे फरियादियों को राहत मिली। जबकि शेष मामलों को जल्द समाधान के लिए संबंधित विभागों को सौंप दिया गया।1
- जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के जिला बरेली की तहसील मीरगंज क्षेत्र के गांव तिलमास में आज रविवार को गांव के पास तालाब में नहाते समय तीन बच्चों की मौत हो गई सूचना पर मौके पर पहुंची परिजन उन्हें अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत्य घोषित कर दिया फिलहाल तीनों बच्चों की मौत से गांव में कोहराम मचा हुआ है वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।1