Shuru
Apke Nagar Ki App…
“100 विधायक लाइए… और प्रदेश की सबसे पावरफुल कुर्सी आपकी! ऑफर सीमित समय के लिए है…” — ये कहना है Akhilesh Yadav का। क्या ये सियासी चुनौती है या सत्ता का बड़ा संकेत? प्रदेश की राजनीति में फिर गरमाया माहौल! आप क्या सोचते हैं — बनेगी नई रणनीति या बढ़ेगी सियासी हलचल?
Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
“100 विधायक लाइए… और प्रदेश की सबसे पावरफुल कुर्सी आपकी! ऑफर सीमित समय के लिए है…” — ये कहना है Akhilesh Yadav का। क्या ये सियासी चुनौती है या सत्ता का बड़ा संकेत? प्रदेश की राजनीति में फिर गरमाया माहौल! आप क्या सोचते हैं — बनेगी नई रणनीति या बढ़ेगी सियासी हलचल?
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कैबिनेटमंत्री के कहने पर अधिकारियों ने नहीं सुनी फिर #Sikandra_समाधान_दिवस में पहुंच कर आवास की लगाई गुहार पीड़ित ने कच्चे/जर्जर मकान में रहने की बताई मजबूरी कई बार आवेदन के बावजूद नहीं मिला योजना का लाभ2
- कानपुर देहात में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भोगनीपुर से शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे लोगों की बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गई। हादसे में छह लोग घायल हो गए। यह घटना रविवार तड़के करीब 2 बजे मंगलपुर बंबा के पास की है। जानकारी के मुताबिक मनावा थाना ककवन निवासी 58 वर्षीय बैजनाथ अपने बेटे, नाती और अन्य परिचितों के साथ शादी समारोह में शामिल होने भोगनीपुर गए थे। बारात से लौटते समय अचानक सामने से तेज रफ्तार डंपर आ गया। डंपर को बचाने की कोशिश में बोलेरो चालक संतुलन खो बैठा और गाड़ी सड़क से नीचे गिरकर पलट गई। हादसे में अंश पाल को छोड़कर बाकी सभी लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झींझक पहुंचाया गया। सीएचसी में तैनात डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल घायलों का इलाज जारी है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।1
- सिकंदरा तहसील क्षेत्र के नंदना गांव निवासी अनुपम कुमार ने शनिवार को करीब 1 बजे समाधान दिवस में तहसील पहुंचकर अधिकारियों को शिकायती पत्र सौंपा। उन्होंने बताया कि वह 90 प्रतिशत दिव्यांग हैं और मुख्यमंत्री आवास योजना के पात्र होने के बावजूद अब तक उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल सका। पीड़ित का कहना है कि कई बार उच्च अधिकारियों के चक्कर लगाने के बाद भी उन्हें पक्के मकान की सुविधा नहीं मिली, जिसके कारण वह मजबूरी में कच्ची छत के नीचे जीवन यापन कर रहे हैं। उनका आरोप है कि जर्जर छत के चलते कभी भी कोई हादसा हो सकता है। अनुपम कुमार ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कराते हुए योजना के तहत आवास दिलाने की मांग की है। समाधान दिवस में मौजूद अधिकारियों ने शिकायत की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।1
- * जा पर कृपा राम की होई ता पर कृपा करे सब कोई* *आज श्री राधा कृष्ण मंदिर प्रांगण ग्राम-लुहियापुर में पूजा-अर्चना के उपरांत श्री रामचरितमानस अखंड रामायण पाठ प्रारंभ हुआ, जबकि समापन पर कल दिनांक 23 फरवरी सोमवार को दोपहर 2 बजे से मंदिर के समीप स्थित मनकाशी धाम गेस्ट हाउस में प्रसाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा, श्री राधा कृष्ण मंदिर समिति ग्राम-लुहियापुर समिति के अध्यक्ष "औरैया रत्न" आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने आप सभी सम्मानित बंधुओ से धार्मिक आयोजन में समय से सम्मिलित होने की अपील की हैं।1
- यूजीसी के बिरोध में अब धर्माचार्य भी आगे आये केंद्र की भाजपा सरकार ने यूजीसी एक्ट बनाकर अपने पैर में कुल्हाड़ी मारने जैसा कार्य किया है, क्योंकि अब यूजीसी के बिरोध में सनातनी धर्माचार्यों ने बोलना सुरु कर दिया है,1
- औरैया। जनपद के फफूँद चौराहा स्थित संत रविदास एवं डॉ. अम्बेडकर धर्मशाला में सामाजिक क्रांति के जनक महान संत गाडगे महाराज की 150वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और संत गाडगे जी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।2
- औरैया में ऑनलाइन व्यापार को लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नेतृत्व में व्यापरियों नेइटावा लोकसभा सांसद जितेंद्र दोहरे को ज्ञापन सौंपा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजेश उर्फ बबलू बाजपेयी ने बताया कि ऑनलाइन मार्केटिंग के कारण स्थानीय बाजारों को भारी नुकसान हा रहा है, जिससे लाखों परिवारों की आजीविका प्रभावित हो रही है। यह स्थिति केवल आर्थिक ही नहीं बल्कि सामाजिक असंतुलन भी उत्पन्न कर रही है, क्योंकि छोटे व्यापारी समाज की रोजगार व्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है।1
- कानपुर देहात जनपद की भोगनीपुर तहसील के तुर्कीमऊ गांव में आज कुछ ऐसा देखने को मिला, जिसने पूरे गांव को हैरानी में डाल दिया। गांव में वर्षों से जमीन पर गिरा पड़ा एक पुराना पीपल का पेड़… अचानक सीधा खड़ा नजर आया। सुबह जब ग्रामीण अपने रोजमर्रा के काम के लिए निकले, तो उन्होंने देखा कि जो पेड़ लंबे समय से धरती पर पड़ा था, वह अब तनकर खड़ा है। इतना ही नहीं — उसकी टहनियों पर ताज़े हरे पत्ते भी निकल आए। यह खबर फैलते ही गांव में हलचल मच गई। लोग मौके पर जुटने लगे। महिलाओं ने पूजा की थाल सजाई, अगरबत्ती जलाई गई, आरती उतारी गई और भजन-कीर्तन शुरू हो गया। माहौल पूरी तरह आस्था में डूब गया। कुछ ग्रामीण इसे दैवीय चमत्कार बता रहे हैं, तो कुछ इसे प्रकृति का अद्भुत संयोग मान रहे हैं। लेकिन तुर्कीमऊ गांव में आज जो हुआ… उसने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया है। क्या यह सचमुच चमत्कार है? या प्रकृति का कोई अनोखा रहस्य? यह सवाल अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।4