Shuru
Apke Nagar Ki App…
जिलाधिकारी बांदा एवं पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया। इस दौरान वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
Shivam
जिलाधिकारी बांदा एवं पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया। इस दौरान वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की भव्य शोभायात्रा बांदा। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव केंद्रीय समिति की ओर से 4 सितंबर को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा विधायक विशंभर सिंह यादव की अगुवाई में श्रीकृष्ण आइडियल हायर सेकेंडरी स्कूल से शुरू होकर गायत्री नगर, रानी अवंतीबाई चौक, पीजी कॉलेज, महाराणा चौक, स्टेशन, छावनी रोड, तिंदवारी रोड ओवरब्रिज और राजपूत नगर होते हुए वापस स्कूल पहुंचेगी।समिति के अनुसार मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं और सामाजिक संगठनों की ओर से स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं। समिति ने सर्व सनातनी समाज से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को भव्य बनाने की अपील की है।1
- *प्रशासनिक उपेक्षा से नाराज ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, दी अनशन की चेतावनी* *प्रशासनिक उपेक्षा से नाराज ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, दी अनशन की चेतावनी* बरसात के सीजन में जल निकासी की सुचारू व्यवस्था बंद होने से गांव में भीषण जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिससे ना केवल रास्ते नालियों में तब्दील हो चुके हैं बल्कि घरों और बस्तियों में भी पानी घुस गया है। जल जीवन मिशन के तहत तोड़ी गई सड़कों की मरम्मत न होने और मुख्य नालों के जाम होने से छात्रों का स्कूल पहुंचना और आपातकालीन स्थिति में मरीजों का अस्पताल जाना भी दूभर हो गया है। कई बार जिम्मेदार अधिकारियों से गुहार लगाने के बाद भी धरातल पर कोई कार्रवाई न होने से आक्रोशित ग्रामीणों और किसानों ने उपजिलाधिकारी बबेरू को ज्ञापन सौंपकर समस्या के त्वरित समाधान के लिए तत्काल टीम गठित करने की मांग की है, साथ ही मांग पूरी न होने पर अनशन आंदोलन की चेतावनी भी दी है।1
- यूपी के जनपद बांदा में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी केअवसर पर धूमधाम से निकला मोहम्मदी जुलूस। यूपी के जनपद बांदा में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी केअवसर पर धूमधाम से निकला मोहम्मदी जुलूस।1
- बांदा में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर धूमधाम से निकला मोहम्मदी जुलूस। खबर यूपी के जनपद बांदा से है, जहां जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मोहम्मदी जुलूस बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ निकाला गया। जुलूस में विभिन्न प्रकार की दीनी झांकियां सजाई गईं, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। वहीं अलग-अलग पोशाकों में अंजुमन कमेटियों के युवा जुलूस के साथ चलते नजर आए। सुन्नते रसूल सल्लललाहो अलैह वसल्लम अंजुमन कमेटी मर्दन नाका,मनोहरी गंज बाँदा में मुख्य अतिथि श्याम मोहन धुरिया प्रधान सम्पादक दैनिक बुन्देलखण्ड लाइव द्वारा सभी कमेटियों को फूल-माला पहनाया और शील्ड देकर सम्मानित किया गया। जुलूस के दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। सुन्नते रसूल सल्लललाहो अलैह वसल्लम अंजुमन कमेटी मर्दन नाका,मनोहरी गंज के पदाधिकारी अध्यक्षा शाहरुख खान, कोषाध्यक्ष पप्पू ,उपाध्यक्ष रियाज ,मंत्री लाला,महामंत्री उसमान और कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।1
- उधना से दानापुर ट्रेन में गार्ड नशे में आकर मादरचोद की गाली देता यात्री लोगों को ट्रेन से बाहर फेकने की धमकी देता ट्रेन न. 20933 कोच न. - 038520 गार्ड ड्यूटी टाइम शाम 6:00 से 12:00 रात्रि तक ये गार्ड लोगों को मादर चोद की गाली देता है नशे में रहता हुआ दिख रहा हैं गुटखा खाने का आदि हैं हम सब भारतीय मूलनिवासी भारत मां के लाल हैं और हमारी मां को गाली देता ये अंग्रेजों की मुगलों की मिक्स अवलाद ऐसे गुंडों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही करे प्रशासन जल्द पता लगाकर ये लंबा सा गार्ड है अन्यथा अब इसकी भाषा में इसको जवाब देगे यात्री जय हिंद जय भारत मां जय भीम जय संविधान3
- बबेरू कस्बे में धूमधाम से निकाली गई ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, भारी संख्या में पुलिस बल रहा मौजूद, वही जुलूस में कई प्रकार की झांकियां रही आकर्षण का केंद्र1
- सुमेरपुर फैक्ट्री एरिया पुलिस चौकी पर सीज खड़े ट्रक में घुसी एंबुलेंस चालक की दर्दनाक मौत सीज खड़े ट्रक में घुसी एम्बुलेंस, चालक की दर्दनाक मौत सुमेरपुर गुरुवार तड़के करीब पांच बजे फैक्ट्री एरिया चौकी के सामने एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मौदहा से मरीज छोड़कर कानपुर लौट रही प्राइवेट एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े सीज ट्रक में जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि एम्बुलेंस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में एम्बुलेंस चालक नागेश (22), निवासी सिकंदरा, कानपुर देहात की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही फैक्ट्री एरिया चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। शुरुआती तौर पर एम्बुलेंस के अनियंत्रित होने की बात सामने आ रही है।1
- बांदा( उप्र), दिनांक 26 अगस्त 2026 को जिला कांग्रेस कमेटी बांदा द्वारा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में जश्न-ए-ईद मिलाद-उन-नबी का मुबारक त्योहार सभी लोगों को स्टाल लगाकर बिस्किट व जल वितरण कर बड़ी धूमधाम से मनाया गया। बांदा( उप्र), दिनांक 26 अगस्त 2026 को जिला कांग्रेस कमेटी बांदा द्वारा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में जश्न-ए-ईद मिलाद-उन-नबी का मुबारक त्योहार सभी लोगों को स्टाल लगाकर बिस्किट व जल वितरण कर बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस मुबारक मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने बांदा में हुसैनी 72 कमेटी से मिलकर तथा अलग अलग जगह पर जाकर वहाँ के नौजवानों में प्रेम और भाईचारा का संदेश दिया और आका के जीवन के मूल्यों को लोगो में आगे बढ़ाने का संदेश दिया। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि "जश्न-ए-ईद मिलाद-उन-नबी के इस मुबारक मौके पर सभी देशवासियों और खास तौर पर मेरे क्षेत्रवासियों को दिल की गहराइयों से मुबारकबाद। हजरत मुहम्मद की जिन्दगी हमें मोहब्बत, अमन, रहमत और इंसानियत का पैगाम देती है। आइए, उनके बताए रास्ते पर चलकर समाज में भाईचारे, सद्भाव और शांति को बढ़ावा दें। ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का यह नूरानी दिन आपके जीवन को रोशन करे। आपको इस मुबारक मौके पर ढेरों खुशियां और बरकतें हासिल हों।" महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान एडवोकेट ने कहा कि "जश्न-ए-ईद-मिलाद-उन-नबी के मुबारक मौके पर तमाम देशवासियों को पुरखुलूस मुबारकबाद। आका की सीरत हमें इंसानियत की खिदमद, आपसी भाईचारे, मोहब्बत, इंसाफ और कमजोरों के प्रति संवेदनशीलता की प्रेरणा देती है।" इस अवसर पर बुंदेलखंड राज्य निर्माण निगरानी समिति संयोजक रमेश चन्द्र द्विवेदी, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव आकाश दीक्षित, इदरीश खान एडवोकेट, जिला महासचिव शोएब रिजवी, अमित तिवारी, जिला सचिव हेमन्त कुमार वर्मा, जिला कंट्रोल रूम प्रभारी बी लाल भाई, बांदा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी, जिला वक्ता राजेश गुप्ता पप्पू, कांग्रेस सभासद इरफान खान, सुनील चौरसिया,सैय्यद वारिस अली, सुखदेव गांधी सहित काफी संख्या में कांग्रेसजन तथा लोग उपस्थित रहे।4