logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सुमेरपुर फैक्ट्री एरिया पुलिस चौकी पर सीज खड़े ट्रक में घुसी एंबुलेंस चालक की दर्दनाक मौत सीज खड़े ट्रक में घुसी एम्बुलेंस, चालक की दर्दनाक मौत सुमेरपुर गुरुवार तड़के करीब पांच बजे फैक्ट्री एरिया चौकी के सामने एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मौदहा से मरीज छोड़कर कानपुर लौट रही प्राइवेट एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े सीज ट्रक में जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि एम्बुलेंस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में एम्बुलेंस चालक नागेश (22), निवासी सिकंदरा, कानपुर देहात की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही फैक्ट्री एरिया चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। शुरुआती तौर पर एम्बुलेंस के अनियंत्रित होने की बात सामने आ रही है।

1 hr ago
user_ISLAM
ISLAM
Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

सुमेरपुर फैक्ट्री एरिया पुलिस चौकी पर सीज खड़े ट्रक में घुसी एंबुलेंस चालक की दर्दनाक मौत सीज खड़े ट्रक में घुसी एम्बुलेंस, चालक की दर्दनाक मौत सुमेरपुर गुरुवार तड़के करीब पांच बजे फैक्ट्री एरिया चौकी के सामने एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मौदहा से मरीज छोड़कर कानपुर लौट रही प्राइवेट एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े सीज ट्रक में जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि एम्बुलेंस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में एम्बुलेंस चालक नागेश (22), निवासी सिकंदरा, कानपुर देहात की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही फैक्ट्री एरिया चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। शुरुआती तौर पर एम्बुलेंस के अनियंत्रित होने की बात सामने आ रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सुमेरपुर फैक्ट्री एरिया पुलिस चौकी पर सीज खड़े ट्रक में घुसी एंबुलेंस चालक की दर्दनाक मौत सीज खड़े ट्रक में घुसी एम्बुलेंस, चालक की दर्दनाक मौत सुमेरपुर गुरुवार तड़के करीब पांच बजे फैक्ट्री एरिया चौकी के सामने एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मौदहा से मरीज छोड़कर कानपुर लौट रही प्राइवेट एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े सीज ट्रक में जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि एम्बुलेंस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में एम्बुलेंस चालक नागेश (22), निवासी सिकंदरा, कानपुर देहात की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही फैक्ट्री एरिया चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। शुरुआती तौर पर एम्बुलेंस के अनियंत्रित होने की बात सामने आ रही है।
    1
    सुमेरपुर फैक्ट्री एरिया पुलिस चौकी पर सीज खड़े ट्रक में घुसी एंबुलेंस चालक की दर्दनाक मौत 
सीज खड़े ट्रक में घुसी एम्बुलेंस, चालक की दर्दनाक मौत
सुमेरपुर गुरुवार तड़के करीब पांच बजे फैक्ट्री एरिया चौकी के सामने एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मौदहा से मरीज छोड़कर कानपुर लौट रही प्राइवेट एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े सीज ट्रक में जा घुसी।
हादसा इतना भीषण था कि एम्बुलेंस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में एम्बुलेंस चालक नागेश (22), निवासी सिकंदरा, कानपुर देहात की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
सूचना मिलते ही फैक्ट्री एरिया चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। शुरुआती तौर पर एम्बुलेंस के अनियंत्रित होने की बात सामने आ रही है।
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • हमीरपुर :चंद्रावल-शिहो नाले उफनाए, तीन दर्जन गांवों का संपर्क कटा मौदहा, हमीरपुर। क्षेत्र में बीते कई दिनों से हो रही लगातार बारिश से हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। चंद्रावल नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ शिहो और बगहा नाला भी उफान पर हैं। पानी बढ़ने से मौदहा विकासखंड के करीब तीन दर्जन गांवों का कस्बे से संपर्क प्रभावित हो गया है। शिहो नाले का पानी हिमौली, रतौली और भमौरा गांव की आबादी में घुसना शुरू हो गया है। पानी घरों तक पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और कई लोग अपना सामान सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुट गए हैं। वहीं मदारपुर, छिमौली, पढ़ोरी, सिजनौड़ा समेत कई अन्य गांव भी जलभराव की चपेट में आने लगे हैं। उधर पढ़ोरी तथा पारा-लदार और लड़ौंद के रपटा के ऊपर कई मीटर पानी बहने से आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। इसके चलते सिसोलर, पारा-लदार और लड़ौंद क्षेत्र का मौदहा कस्बे से संपर्क कट गया है। रपटों पर तेज बहाव के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए ग्रामीणों में संभावित बाढ़ को लेकर चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से संवेदनशील गांवों में निगरानी बढ़ाने, राहत एवं बचाव की तैयारी करने तथा जरूरत पड़ने पर प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था किए जाने की मांग की है।
    2
    हमीरपुर :चंद्रावल-शिहो नाले उफनाए, तीन दर्जन गांवों का संपर्क कटा
मौदहा, हमीरपुर। क्षेत्र में बीते कई दिनों से हो रही लगातार बारिश से हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। चंद्रावल नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ शिहो और बगहा नाला भी उफान पर हैं। पानी बढ़ने से मौदहा विकासखंड के करीब तीन दर्जन गांवों का कस्बे से संपर्क प्रभावित हो गया है।
शिहो नाले का पानी हिमौली, रतौली और भमौरा गांव की आबादी में घुसना शुरू हो गया है। पानी घरों तक पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और कई लोग अपना सामान सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुट गए हैं। वहीं मदारपुर, छिमौली, पढ़ोरी, सिजनौड़ा समेत कई अन्य गांव भी जलभराव की चपेट में आने लगे हैं।
उधर पढ़ोरी तथा पारा-लदार और लड़ौंद के रपटा के ऊपर कई मीटर पानी बहने से आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। इसके चलते सिसोलर, पारा-लदार और लड़ौंद क्षेत्र का मौदहा कस्बे से संपर्क कट गया है। रपटों पर तेज बहाव के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए ग्रामीणों में संभावित बाढ़ को लेकर चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से संवेदनशील गांवों में निगरानी बढ़ाने, राहत एवं बचाव की तैयारी करने तथा जरूरत पड़ने पर प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था किए जाने की मांग की है।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की भव्य शोभायात्रा बांदा। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव केंद्रीय समिति की ओर से 4 सितंबर को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा विधायक विशंभर सिंह यादव की अगुवाई में श्रीकृष्ण आइडियल हायर सेकेंडरी स्कूल से शुरू होकर गायत्री नगर, रानी अवंतीबाई चौक, पीजी कॉलेज, महाराणा चौक, स्टेशन, छावनी रोड, तिंदवारी रोड ओवरब्रिज और राजपूत नगर होते हुए वापस स्कूल पहुंचेगी।समिति के अनुसार मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं और सामाजिक संगठनों की ओर से स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं। समिति ने सर्व सनातनी समाज से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को भव्य बनाने की अपील की है।
    1
    4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की भव्य शोभायात्रा

बांदा। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव केंद्रीय समिति की ओर से 4 सितंबर को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा विधायक विशंभर सिंह यादव की अगुवाई में श्रीकृष्ण आइडियल हायर सेकेंडरी स्कूल से शुरू होकर गायत्री नगर, रानी अवंतीबाई चौक, पीजी कॉलेज, महाराणा चौक, स्टेशन, छावनी रोड, तिंदवारी रोड ओवरब्रिज और राजपूत नगर होते हुए वापस स्कूल पहुंचेगी।समिति के अनुसार मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं और सामाजिक संगठनों की ओर से स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं। समिति ने सर्व सनातनी समाज से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को भव्य बनाने की अपील की है।
    user_Amod Kumar
    Amod Kumar
    रिपोर्टर बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *प्रशासनिक उपेक्षा से नाराज ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, दी अनशन की चेतावनी* *प्रशासनिक उपेक्षा से नाराज ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, दी अनशन की चेतावनी* बरसात के सीजन में जल निकासी की सुचारू व्यवस्था बंद होने से गांव में भीषण जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिससे ना केवल रास्ते नालियों में तब्दील हो चुके हैं बल्कि घरों और बस्तियों में भी पानी घुस गया है। जल जीवन मिशन के तहत तोड़ी गई सड़कों की मरम्मत न होने और मुख्य नालों के जाम होने से छात्रों का स्कूल पहुंचना और आपातकालीन स्थिति में मरीजों का अस्पताल जाना भी दूभर हो गया है। कई बार जिम्मेदार अधिकारियों से गुहार लगाने के बाद भी धरातल पर कोई कार्रवाई न होने से आक्रोशित ग्रामीणों और किसानों ने उपजिलाधिकारी बबेरू को ज्ञापन सौंपकर समस्या के त्वरित समाधान के लिए तत्काल टीम गठित करने की मांग की है, साथ ही मांग पूरी न होने पर अनशन आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
    1
    *प्रशासनिक उपेक्षा से नाराज ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, दी अनशन की चेतावनी*
*प्रशासनिक उपेक्षा से नाराज ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, दी अनशन की चेतावनी*
बरसात के सीजन में जल निकासी की सुचारू व्यवस्था बंद होने से गांव में भीषण जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिससे ना केवल रास्ते नालियों में तब्दील हो चुके हैं बल्कि घरों और बस्तियों में भी पानी घुस गया है। जल जीवन मिशन के तहत तोड़ी गई सड़कों की मरम्मत न होने और मुख्य नालों के जाम होने से छात्रों का स्कूल पहुंचना और आपातकालीन स्थिति में मरीजों का अस्पताल जाना भी दूभर हो गया है। कई बार जिम्मेदार अधिकारियों से गुहार लगाने के बाद भी धरातल पर कोई कार्रवाई न होने से आक्रोशित ग्रामीणों और किसानों ने उपजिलाधिकारी बबेरू को ज्ञापन सौंपकर समस्या के त्वरित समाधान के लिए तत्काल टीम गठित करने की मांग की है, साथ ही मांग पूरी न होने पर अनशन आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
    user_कुलदीप कुमार मिश्रा
    कुलदीप कुमार मिश्रा
    Photographer बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • यूपी के जनपद बांदा में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी केअवसर पर धूमधाम से निकला मोहम्मदी जुलूस। यूपी के जनपद बांदा में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी केअवसर पर धूमधाम से निकला मोहम्मदी जुलूस।
    1
    यूपी के जनपद बांदा में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी केअवसर पर धूमधाम से निकला मोहम्मदी जुलूस।
यूपी के जनपद बांदा में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी केअवसर पर धूमधाम से निकला मोहम्मदी जुलूस।
    user_Surash Sahu
    Surash Sahu
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बांदा में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर धूमधाम से निकला मोहम्मदी जुलूस। खबर यूपी के जनपद बांदा से है, जहां जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मोहम्मदी जुलूस बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ निकाला गया। जुलूस में विभिन्न प्रकार की दीनी झांकियां सजाई गईं, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। वहीं अलग-अलग पोशाकों में अंजुमन कमेटियों के युवा जुलूस के साथ चलते नजर आए। सुन्नते रसूल सल्लललाहो अलैह वसल्लम अंजुमन कमेटी मर्दन नाका,मनोहरी गंज बाँदा में मुख्य अतिथि श्याम मोहन धुरिया प्रधान सम्पादक दैनिक बुन्देलखण्ड लाइव द्वारा सभी कमेटियों को फूल-माला पहनाया और शील्ड देकर सम्मानित किया गया। जुलूस के दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। सुन्नते रसूल सल्लललाहो अलैह वसल्लम अंजुमन कमेटी मर्दन नाका,मनोहरी गंज के पदाधिकारी अध्यक्षा शाहरुख खान, कोषाध्यक्ष पप्पू ,उपाध्यक्ष रियाज ,मंत्री लाला,महामंत्री उसमान और कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
    1
    बांदा में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर 
धूमधाम से निकला मोहम्मदी जुलूस।

खबर यूपी के जनपद बांदा से है, जहां
जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मोहम्मदी जुलूस बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ निकाला गया।
जुलूस में विभिन्न प्रकार की दीनी झांकियां सजाई गईं, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। वहीं अलग-अलग पोशाकों में अंजुमन कमेटियों के युवा जुलूस के साथ चलते नजर आए।
सुन्नते रसूल सल्लललाहो अलैह वसल्लम अंजुमन कमेटी मर्दन नाका,मनोहरी गंज बाँदा में मुख्य अतिथि
श्याम मोहन धुरिया प्रधान सम्पादक दैनिक बुन्देलखण्ड लाइव द्वारा सभी कमेटियों को  फूल-माला पहनाया और शील्ड देकर सम्मानित
किया गया।
जुलूस के दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
सुन्नते रसूल सल्लललाहो अलैह वसल्लम अंजुमन कमेटी मर्दन नाका,मनोहरी गंज के पदाधिकारी अध्यक्षा शाहरुख खान, कोषाध्यक्ष पप्पू ,उपाध्यक्ष रियाज ,मंत्री लाला,महामंत्री उसमान
और कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
    user_Rahul Verma journalist
    Rahul Verma journalist
    Media house बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • हनुमान मंदिर में घुसे अराजक तत्व, मूर्ति हटाने का प्रयास हमीरपुर। कस्बा सिसोलर स्थित विलोहटा मंदिर में गुरुवार को अज्ञात अराजक तत्वों द्वारा हनुमान जी की मूर्ति को उसके स्थापित स्थान से हटाने और आसपास खुदाई करने का मामला सामने आया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। प्रकरण के संबंध में डायल-112 एवं थाना सिसोलर पुलिस को सूचना दी गई कि विलोहटा मंदिर में किसी अज्ञात व्यक्ति ने हनुमान जी की मूर्ति को स्थापित स्थान से हटाने का प्रयास किया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। जांच के दौरान मूर्ति के आसपास लगे पत्थरों को हटाने तथा खुदाई किए जाने के प्रयास के निशान मिले। पुलिस के अनुसार हनुमान जी की मूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है और उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर में खजाना दबे होने की चर्चा के चलते किसी ने खजाने की तलाश में खुदाई करने का प्रयास किया होगा। हालांकि खुदाई के वास्तविक मकसद और इसमें शामिल व्यक्ति की पहचान को लेकर पुलिस जांच कर रही है। घटना के बाद मंदिर परिसर में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और लोगों ने धार्मिक स्थल की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। ग्रामीणों ने पुलिस से मंदिर में घुसकर मूर्ति को हटाने और खुदाई करने वाले आरोपियों को जल्द चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस बल मौके पर मौजूद है और शांति एवं कानून व्यवस्था सामान्य बनी हुई है। क्षेत्राधिकारी मौदहा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रचलित है।
    1
    हनुमान मंदिर में घुसे अराजक तत्व, मूर्ति हटाने का प्रयास
हमीरपुर। कस्बा सिसोलर स्थित विलोहटा मंदिर में गुरुवार को अज्ञात अराजक तत्वों द्वारा हनुमान जी की मूर्ति को उसके स्थापित स्थान से हटाने और आसपास खुदाई करने का मामला सामने आया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
प्रकरण के संबंध में डायल-112 एवं थाना सिसोलर पुलिस को सूचना दी गई कि विलोहटा मंदिर में किसी अज्ञात व्यक्ति ने हनुमान जी की मूर्ति को स्थापित स्थान से हटाने का प्रयास किया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। जांच के दौरान मूर्ति के आसपास लगे पत्थरों को हटाने तथा खुदाई किए जाने के प्रयास के निशान मिले।
पुलिस के अनुसार हनुमान जी की मूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है और उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर में खजाना दबे होने की चर्चा के चलते किसी ने खजाने की तलाश में खुदाई करने का प्रयास किया होगा। हालांकि खुदाई के वास्तविक मकसद और इसमें शामिल व्यक्ति की पहचान को लेकर पुलिस जांच कर रही है।
घटना के बाद मंदिर परिसर में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और लोगों ने धार्मिक स्थल की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। ग्रामीणों ने पुलिस से मंदिर में घुसकर मूर्ति को हटाने और खुदाई करने वाले आरोपियों को जल्द चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।
पुलिस बल मौके पर मौजूद है और शांति एवं कानून व्यवस्था सामान्य बनी हुई है। क्षेत्राधिकारी मौदहा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रचलित है।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • मौदहा नगर में खाद्य सुरक्षा विभाग की दोबारा मां भवानी मिष्ठान की दुकान परकार्रवाई से मचा हड़कंप ➡️ रक्षाबंधन से पहले जय भवानी स्वीट्स हाउस में पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ➡️ चार दिन पहले लिए गए थे मिठाइयों के नमूने, दुकान में मिली थी गंदगी ➡️ गुरुवार को टीम ने दोबारा पहुंचकर साफ-सफाई और व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण ➡️ इस बार किसी खाद्य पदार्थ का नहीं लिया गया नमूना ➡️ निरीक्षण के बाद दुकान संचालक को जारी किया नोटिस ➡️ तीन दिन के भीतर जवाब देने के दिए निर्देश ➡️ खाद्य विभाग की कार्रवाई से आसपास के मिठाई दुकानदारों में भी मची हलचल ➡️ रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई से बाजार में बढ़ी सतर्कता
    1
    मौदहा नगर में खाद्य सुरक्षा विभाग की दोबारा मां भवानी मिष्ठान की दुकान परकार्रवाई से मचा हड़कंप 
➡️ रक्षाबंधन से पहले जय भवानी स्वीट्स हाउस में पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम
➡️ चार दिन पहले लिए गए थे मिठाइयों के नमूने, दुकान में मिली थी गंदगी
➡️ गुरुवार को टीम ने दोबारा पहुंचकर साफ-सफाई और व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण
➡️ इस बार किसी खाद्य पदार्थ का नहीं लिया गया नमूना
➡️ निरीक्षण के बाद दुकान संचालक को जारी किया नोटिस
➡️ तीन दिन के भीतर जवाब देने के दिए निर्देश
➡️ खाद्य विभाग की कार्रवाई से आसपास के मिठाई दुकानदारों में भी मची हलचल
➡️ रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई से बाजार में बढ़ी सतर्कता
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.