डीएम की अध्यक्षता में भैंसी नदी पुनर्जीवन को लेकर बड़ी बैठक, 15 मई तक खुदाई पूरी करने के निर्देश 28 अप्रैल से 20 किमी शेष हिस्से में शुरू होगा कार्य, पुलिया निर्माण और वृक्षारोपण भी योजना में शामिल शाहजहांपुर जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में भैंसी नदी की खुदाई एवं पुनर्जीवन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में नदी की शेष खुदाई, पुलियों के पुनर्निर्माण तथा वृक्षारोपण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने बताया कि गत वर्ष लगभग 56 किलोमीटर क्षेत्र में खुदाई कार्य कराया जा चुका है, जबकि शेष 20 किलोमीटर क्षेत्र, जो विकासखंड बण्डा के अंतर्गत आता है, में अब कार्य कराया जाएगा। इसके लिए 10 स्थानों को चिन्हित किया गया है। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक चिन्हित स्थल पर दो-दो जेसीबी मशीनें लगाकर 28 अप्रैल से खुदाई कार्य प्रारंभ कराया जाए। साथ ही डीसी मनरेगा को निर्देशित किया गया कि नदी के एक किलोमीटर दायरे में स्थित तालाबों की खुदाई कर उन्हें नदी से जोड़ा जाए, ताकि जल संरक्षण को बढ़ावा मिल सके। जिलाधिकारी ने कहा कि खुदाई कार्य पूर्ण होने के बाद व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण कराया जाएगा। उन्होंने खुदाई के दौरान क्षेत्रीय लेखपाल एवं सेक्रेटरी की तैनाती तथा पैमाइश के लिए राजस्व निरीक्षक की ड्यूटी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा नदी पर स्थित पुलियों के पुनर्निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश भी दिए गए। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आवश्यक तैयारियां पूर्ण करते हुए 15 मई तक खुदाई कार्य हर हाल में पूर्ण किया जाए। बैठक में सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह, एडीएम (प्रशासन) रजनीश कुमार मिश्र, एडीएम (वित्त एवं राजस्व) अरविंद कुमार सहित पुवायां क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे।

- थाना कांट क्षेत्र के ग्राम गुरथना में एक व्यक्ति ने आम के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की। क्षेत्राधिकारी सदर ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक प्रक्रिया अपनाई जा रही है तथा आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।1
- Post by रिपोर्टर रईस खान1
- दो युवतियों को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार #couple #community #appreciation #popculture #tv #couplegoals #singer #sportsevent #concert #volunteerwork1
- Post by विवेक मिश्र1
- शादी हमारे में देखिए आप भाभी की वीडियो1
- 7007648710 call per baat kar Ambe ya tan ya boundary ya gamle c7
- Post by Asha Rani1
- घर में चोरी का खुलासा, दो बाल अपचारी अभिरक्षा में सेहरामऊ दक्षिणी पुलिस ने बरामद किए लाखों के आभूषण, अवैध तमंचा भी मिला #couple #community #appreciation #popculture #tv #couplegoals #singer #sportsevent #concert #volunteerwork1