पुरानी रंजिश में युवक से मारपीट, जान से मारने की धमकी का आरोप हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे के लखनापुरवा निवासी एक युवक ने चार लोगों पर पुरानी रंजिश के चलते मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देने तथा मोबाइल तोड़ने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़ित रामबाबू उर्फ शंकर ने बताया कि वह सोमवार की सुबह करीब 10.30 बजे घर से मुख्य बाजार की ओर जा रहा था। आरोप है कि पुराना एसबीआई बैंक के पास प्रकाश, रोहित, अनुज तथा शनि ने उसे रोक लिया और पुरानी रंजिश को लेकर लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए थाने जाने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का कहना है कि मारपीट के दौरान उसे जमीन पर गिरा दिया गया, जिससे उसके सिर और मुंह में चोटें आईं तथा मुंह से खून निकलने लगा। आरोप लगाया कि आरोपी प्रकाश ने उसके मोबाइल पर पैर रखकर उसे भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुरानी रंजिश में युवक से मारपीट, जान से मारने की धमकी का आरोप हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे के लखनापुरवा निवासी एक युवक ने चार लोगों पर पुरानी रंजिश के चलते मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देने तथा मोबाइल तोड़ने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़ित रामबाबू उर्फ शंकर ने बताया कि वह सोमवार की सुबह करीब 10.30 बजे घर से मुख्य बाजार की ओर जा रहा था। आरोप है कि पुराना एसबीआई बैंक के पास प्रकाश, रोहित, अनुज तथा शनि ने उसे रोक लिया और पुरानी रंजिश को लेकर लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए थाने जाने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का कहना है कि मारपीट के दौरान उसे जमीन पर गिरा दिया गया, जिससे उसके सिर और मुंह में चोटें आईं तथा मुंह से खून निकलने लगा। आरोप लगाया कि आरोपी प्रकाश ने उसके मोबाइल पर पैर रखकर उसे भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
- सुरक्षा व्यवस्था परखकर अधिकारियों को दिए सतर्कता के जरूरी आदेश1
- ढाई वर्ष से फरार चल रहे इनामी चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, डीसीपी साउथ ने दी जानकारी1
- मौदहा हमीरपुर रविंद्र बलमिक ravindra balmik maudaha hamirpur रविंद्र बलमिक r1
- *शिकायतों का निर्धारित समयसीमा के भीतर करें गुणवत्तापूर्ण निस्तारण: जिलाधिकारी* *जिलाधिकारी ने संपूर्ण समाधान दिवस डेरापुर में सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश।* कानपुर देहात, 1 अगस्त 2026 जनपद की समस्त तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी कपिल सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी न्यायिक दिग्विजय सिंह ने तहसील डेरापुर में आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। तहसील डेरापुर में आयोजित समाधान दिवस के दौरान कुल 251 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 05 शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायतकर्ता की संतुष्टि को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत का मौके पर जाकर परीक्षण किया जाए और समाधान के उपरांत शिकायतकर्ता से वार्ता कर उसका फीडबैक भी लिया जाए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा उदासीनता पाए जाने पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने भूमि विवाद से जुड़े मामलों में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्यमंत्री संदर्भ, जनप्रतिनिधियों के संदर्भ, आईजीआरएस तथा तहसील दिवस में प्राप्त सभी शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण पर विशेष बल दिया। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने कार्यालयों में प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक नियमित जनसुनवाई करें, शिकायत पंजिका का संधारण करें, प्रकरणों की नियमित समीक्षा करें तथा आमजन के साथ संवेदनशील एवं शिष्ट व्यवहार सुनिश्चित करें। जनसुनवाई के दौरान दो शिकायतकर्ताओं राकेश कुमार निवासी ग्राम टिकनगांव झींझक व अमित बाजपेई निवासी ग्राम सैफाबाद द्वारा जिलाधिकारी को खतौनी में नाम संशोधन संबंधी प्रार्थना पत्र दिया गया जिस पर जिलाधिकारी ने तत्काल आवश्यक कार्रवाई करते हुए संशोधित सही खतौनी शिकायतकर्ताओं को सौंपी, शिकायतकर्ताओ द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की गई। वहीं जिलाधिकारी द्वारा तहसील डेरापुर अंतर्गत संचालित गौशालाओं का जिला स्तरीय अधिकारियों को निरीक्षण कर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जनपद की अन्य तहसीलों में भी प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित कर शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुना गया तथा उनके निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) दिग्विजय सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 जयगोविन्द, उप जिलाधिकारी डेरापुर, क्षेत्राधिकारी, जिला विकास अधिकारी सुनील तिवारी, जिला परियोजना अधिकारी डीआरडीए अनिरूद्ध सिंह सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।1
- उग्रवादी आन्दोलन के प्रणेता बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे में देशभक्तों की देश के प्रति भूमिका के मद्देनजर वर्णिता संस्था के तत्वावधान में विमर्श विविधा के अन्तर्गत जिनका देश ऋणी है के तहत संस्था के अध्यक्ष डा. भवानीदीन ने स्वराज्य मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है मैं इसे लेकर ही रहूंगा के उद्गगाता लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि तिलक सही अर्थों में एक राष्ट्रवादी नेता थे। देश के प्रति इनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। ये उग्रवादी आन्दोलन के प्रणेता थे। इनका जन्म 23 जुलाई 1856 गंगाधर रामचन्द्र तिलक के घर महाराष्ट्र के रत्नागिरी में हुआ था। इन्होंने स्वदेशी , बहिष्कार और राष्ट्रीय शिक्षा का अभियान चलाया था। इन्होंने कष्ट भरी जेल यात्रा भी की। कालांतर में इनका 1 अगस्त 1920 को निधन हो गया। इस कार्यक्रम में अशोक अवस्थी, सिद्धा, बाबूलाल, प्रेम, सागर, महावीर प्रजापति, रामनरायन सोनकर, दयाराम सोनकर, राहुल, पंकज सिंह, भोलू सिंह, सतेन्द्र, मुन्ना भदौरिया आदि शामिल रहे।1
- कांवड़ यात्रा तैयारियों का पुलिस अधिकारियों ने किया व्यापक निरीक्षण1
- प्रधानमंत्री मोदी ने जंतर मंतर पर गाली देने वाले बच्चों को किया मांफ *प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जंतर मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान गाली देने वाले बच्चों को माफ़ करने का ऐलान किया है* *उन्होंने कहा कि बचपन में गलतियां होती हैं और उन्हें सुधारने का मौका भी मिलता है* *मोदी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि वे उन बच्चों को माफ़ करते हैं जिन्होंने उन्हें और उनकी स्वर्गीय मां को गालियां दीं* *वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा जमकर वायरल*1
- हमीरपुर जनपद मुस्कुरा थाना क्षेत्र के इमलियागांव में लाइसेंसी पटाखा गोदाम में जोरदार विस्फोट 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | हमीरपुर 🚨 🔴 इमिलिया के लाइसेंसी पटाखा गोदाम में जोरदार विस्फोट 💥 धमाके से गांव में मचा हड़कंप, प्रशासन जांच में जुटा ⚠️ बच्चों के घायल होने की चर्चा, आधिकारिक पुष्टि नहीं 🚔 पुलिस, राजस्व व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे 📄 फर्म के अभिलेख तलब, जांच के बाद होगी कार्रवाई 📍 मामला: मुस्करा थाना क्षेत्र के ग्राम इमिलिया, हमीरपुर (मोहम्मद इस्लाम, मौदहा–सुमेरपुर–हमीरपुर ब्यूरो)1