भिलाई में हेरोइन गिरोह का भंडाफोड़ | अमृतसर कनेक्शन उजागर | 3 आरोपी गिरफ्तार | करीब 8 लाख 65 हजार का हेरोइन जब्त भिलाई में हेरोइन गिरोह का भंडाफोड़ | अमृतसर कनेक्शन उजागर | 3 आरोपी गिरफ्तार | करीब 8 लाख 65 हजार का हेरोइन जब्त नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। खुर्शीपार थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 43.14 ग्राम हेरोइन के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद मादक पदार्थ की कीमत करीब 8 लाख 65 हजार 800 रुपये आंकी गई है। पुलिस के अनुसार, 29 मार्च को सूचना मिली थी कि मिनी स्टेडियम स्थित सुलभ शौचालय के पास कुछ लोग अवैध रूप से मादक पदार्थ की बिक्री कर रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में विजय सिंह (26) निवासी अमृतसर (पंजाब), मीर नौशाद अली (26) और सुरेंद्र क्षत्रिय (23) शामिल हैं, जो दुर्ग के विभिन्न इलाकों के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 43.14 ग्राम हेरोइन, 3,640 रुपये नगद और 5 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। कुल जब्ती की कीमत करीब 8 लाख 90 हजार 940 रुपये बताई गई है। जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी पंजाब के अमृतसर से जुड़ा हुआ है और दुर्ग में मादक पदार्थों की सप्लाई चेन का हिस्सा था। इससे इस पूरे मामले में अंतरराज्यीय नेटवर्क के सक्रिय होने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8/21(क) एवं 27(क) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।घटनास्थल : मिनी स्टेडियम सुलभ शौचालय के पास, खुर्शीपार ▪️ आरोपी का विवरण : 1. विजय सिंह, उम्र 26 वर्ष, निवासी कलेर गुमान, थाना कलसिया, जिला अमृतसर (पंजाब), हाल निवास एचसीएल कॉलोनी तेलहा नाला के पास, वीर नारायण सिंह वार्ड, खुर्शीपार 2. मीर नौशाद अली, उम्र 26 वर्ष, निवासी मकान नंबर 416, जवाहर नगर, बसंत विहार, हनुमान मंदिर के पास, थाना वैशाली नगर, जिला दुर्ग 3. सुरेंद्र क्षत्रिय, उम्र 23 वर्ष, निवासी मकान नंबर 457, जवाहर नगर, मुंबई आवास, थाना वैशाली नगर, जिला दुर्ग ▪️ जप्त सामग्री : 1. हेरोइन 43.14 ग्राम (कीमत 8,65,800 रुपये) 2. नगदी रकम 3,640 रुपये 3. 05 नग मोबाइल फोन (कीमत 24,500 रुपये) कुल जुमला कीमती : 8,90,940 रुपये

- आईपीएल के ताज़ा मुकाबले में Rohit Sharma ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए Kolkata Knight Riders के खिलाफ 78 रनों की विस्फोटक पारी खेली। इस दौरान उन्होंने सिर्फ 23 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की, जो आईपीएल करियर की उनकी सबसे तेज़ अर्धशतक साबित हुई। इस धमाकेदार पारी के साथ रोहित ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वे अब आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं। उन्होंने KKR के खिलाफ कुल 1161 रन पूरे किए, जिससे उन्होंने Virat Kohli का रिकॉर्ड (पंजाब के खिलाफ 1159 रन) पीछे छोड़ दिया। यही नहीं, रोहित ने David Warner का भी बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया। KKR के खिलाफ सबसे ज्यादा रन (1093) बनाने का रिकॉर्ड अब उनके नाम हो गया है। 💥 एक और बड़ी उपलब्धि: इस मैच में रोहित शर्मा ने अपने T20 करियर में 550 छक्के पूरे कर लिए, जो उनकी आक्रामक बल्लेबाज़ी का बड़ा प्रमाण है। 📊 निष्कर्ष: रोहित शर्मा की यह पारी न सिर्फ टीम के लिए अहम रही, बल्कि आईपीएल इतिहास में एक और सुनहरा अध्याय जोड़ गई। उनकी फॉर्म आने वाले मैचों में विरोधी टीमों के लिए खतरे की घंटी साबित हो सकती है। 📢 स्वतंत्र न्यूज़ छत्तीसगढ़ “मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ” #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh #swatantralive #swatantrashort #CGNewsUpdate #CGNews #swatantranewscg Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH1
- CG में रिश्वतखोर सब इंस्पेक्टर का वीडियो, reporter by ~Pradeep Singh Rajput..... Dainik News...... आज पुलिस के सब इंस्पेक्टर अब्दुल मुनाफ को, ACB की टीम ने 25000 की रिश्वत लेते हुए पकड़ा सब इंस्पेक्टर मुनाफ ने मानने से भी किया इनकार... लाख बहाने बनाए लेकिन एंटी करप्शन की टीम के आगे एक नहीं चली। जेब से 25 हज़ार रुपए कैश बरामद किए और केमिकल लगे नोटों को छूते ही पानी से हाथ धुलाने पर रंग बदल गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । ए एस आई ध्रुव प्रसाद यादव को भी रिश्वत लेते हुए गिरफ़्तार किया है ।1
- *रायपुर विधानसभा रोड जीरो प्वाइंट के पास एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहां डीआई (छोटा मालवाहक वाहन) और ट्रेलर के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेलर, डीआई वाहन के ऊपर चढ़ गया*। रायपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर ने डीआई वाहन को रौंदा, चालक फरार रायपुर। राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड स्थित जीरो प्वाइंट के पास सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा सामने आया। यहां डीआई (छोटा मालवाहक वाहन) और एक तेज रफ्तार ट्रेलर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयावह थी कि ट्रेलर, डीआई वाहन के ऊपर चढ़ गया, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर की आवाज दूर तक सुनाई दी, जिससे लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि, हादसे के तुरंत बाद दोनों वाहनों के चालक मौके पर ही वाहन छोड़कर फरार हो गए। घटना के चलते विधानसभा रोड पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया और जाम की स्थिति निर्मित हो गई। सूचना मिलते ही रायपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए यातायात व्यवस्था को बहाल किया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार वाहन चालकों की तलाश के साथ-साथ दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।1
- Post by दैनिक मूक पत्रिका1
- अहिंसा का संदेश” लेकर निकली महावीर जयंती की भव्य शोभायात्रा तिल्दा-नेवरा। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की 2624वीं जयंती (जन्म कल्याणक महोत्सव) पूरे शहर में श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ मनाई गई। “जियो और जीने दो” के संदेश के साथ आयोजित इस पर्व में जैन समाज सहित शहरवासियों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। भगवान महावीर स्वामी जैन धर्म की नैतिक आधारशिला माने जाते हैं। उन्होंने 30 वर्ष की आयु में सांसारिक जीवन त्यागकर आध्यात्मिक मार्ग अपनाया और 42 वर्षों तक कठोर तपस्या कर 72 वर्ष की आयु में मोक्ष प्राप्त किया। उनके द्वारा बताए गए पांच प्रमुख सिद्धांत—अहिंसा, सत्य, अस्तेय, ब्रह्मचर्य और अपरिग्रह—आज भी मानव जीवन के लिए मार्गदर्शक हैं। इस अवसर पर सुबह प्रभात फेरी निकाली गई, जिसके बाद भव्य शोभायात्रा मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर बजरंग चौक, गांधी चौक एवं परशुराम चौक होते हुए पुनः मंदिर पहुंची। शोभायात्रा में महिला एवं पुरुष एक समान वेशभूषा में, गाजे-बाजे और भक्ति संगीत के साथ शामिल हुए। जगह-जगह नागरिकों द्वारा शरबत व स्वागत की व्यवस्था की गई, जिससे पूरे शहर का माहौल भक्तिमय हो गया। महावीर स्वामी के विचारों को भी इस दौरान स्मरण किया गया, जिनमें आत्मसंयम, करुणा और सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश प्रमुख रहा। उन्होंने सिखाया कि हर जीव के प्रति दया रखें, क्योंकि घृणा अंततः विनाश का कारण बनती है। शोभायात्रा में महेंद्र जैन, मंगल जैन, अशोक जैन, राकेश जैन, नरेंद्र जैन, मनोज जैन, सौरभ जैन, गौरव जैन, अमित जैन, शैलेश जैन, अनिल जैन, प्रफुल्ल जैन, नवीन जैन, सुरेंद्र जैन, अभिषेक जैन, मनीष जैन, रूपेश जैन, विवेक जैन, सारंग जैन, नीरज जैन, लक्ष्मीकांत जैन, राजेश जैन, प्राजेश जैन, अंकित जैन, अतुल जैन, दिनेश जैन सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। साथ ही, आचार्य विद्यासागर महाराज के सानिध्य में हुए प्रतिष्ठा महोत्सव की स्मृति में श्रद्धालुओं ने नवनिर्मित जिनालय में दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। जैन समाज द्वारा इस पावन अवसर पर शहरवासियों के लिए प्रसाद एवं भंडारे की विशेष व्यवस्था भी की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की।2
- दुर्ग बोरी :धमधा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत खिलोरा कला के ग्राम खिलोरा खुर्द मे विगत दिनो जो खेत खलिहान मे आगजनी की घटना हुई उसका जायजा लेने क्षेत्र के विधायक माननीय श्री ईश्वर साहू जी ग्राम खिलोरा खुर्द पहुंचे। साथ मे तहसीलदार पटवारी व जिला किसान मोर्चा के अध्यक्ष श्री रोहित राजपूत जिला किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष श्री धरमपाल वर्मा ,श्री कृष्णा पटेल धमधा भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री लोकेंद्र भट्ट नीलाम्बर साहू, राजेन्द्र वर्मा, श्यामू शर्मा ,बनऊ वर्मा, संजय पटेल सूरज देशमुख खोमन पटेल सहित भाजपा के कार्यकर्ता पहुंचे हुए थे। खेत खलिहान एवं किसान के घर पहुंच कर वास्तविक नुकसान का जायजा किए एवं किसानों से चर्चा किए चर्चा के दौरान किसानों के बताए अनुसार लगभग 3.50 एकड़ गेहूँ की खड़ी फसल का जलना बताया एवं 47ट्राली पैरा स्प्रिंकलर पाईप नोजल का नुकसान एवं 4 मवेशी का जलना बताया गया पैरावट की आग से संतोष पटेल के मकान का कुछ क्षति होना भी बताया। सभी जगह जाकर विधायक महोदय एवं समस्त भाजपा के पदाधिकारी एवं गांव के लोग जाकर वास्तविक स्थिति को देखे एवं उचित मुआवजा हेतु जल्दी से जल्दी दिलवाने हेतु आश्वासन दिए एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किए। गांव के किसान लक्ष्मी चंद पटेल गंगाधर पटेल बलदाऊ पटेल जीतू नरेश पटेल लखन पटेल सहित गांव के किसान मौजूद थे ।1
- छतीसगढ़ में 1 अप्रेल 2026 से नई सालिंड वेस्ट मैनेजमेंट पॉलिसी लागू हो रही है, जिसके तहत शादी, जन्मदिन या किसी भी निजी समारोह में 100 से अधिक मेहमान बुलाने पर स्थानीय नगर निगम या पालिका को 3 दिन पहले लिखित सूचना देना अनिवार्य होगा| बिना सूचना के 100 ज्यादा लोग बुलाने पर जु्माना लग सकता है|1
- *देखिये मूक पत्रिका (CG/MP सहित सभी सोशल मीडिया पर..* *यदि आप भी अपने आस पास की खबरों के लिए अपडेट रहना चाहते हैं तो हमारे न्यूज चैनल मूक पत्रिका एंड मूक पत्रिका 27× 7 NEWS(CG/MP) के निचे दिए गए लिंक को क्लिक करके हमारे साथ जुड़े रहिये... 👇🏻👇🏻* *हमारे चैनल को सब्सक्राइब करे और लाइक करे और जुड़े रहे आसपास के खबरों से लगातार* *मूक पत्रिका News (CG/MP) न्यूज़ देखें* *आशीष कुमार कंठले* *राष्ट्रीय दैनिक मूक पत्रिका* *संपादक /प्रधान संपादक* *Mo.-7999238079,8878131207*1