Shuru
Apke Nagar Ki App…
chhattisgarh, anti corruption bure Ne Pakda rishwat lete sab Inspector ko.... CG में रिश्वतखोर सब इंस्पेक्टर का वीडियो, reporter by ~Pradeep Singh Rajput..... Dainik News...... आज पुलिस के सब इंस्पेक्टर अब्दुल मुनाफ को, ACB की टीम ने 25000 की रिश्वत लेते हुए पकड़ा सब इंस्पेक्टर मुनाफ ने मानने से भी किया इनकार... लाख बहाने बनाए लेकिन एंटी करप्शन की टीम के आगे एक नहीं चली। जेब से 25 हज़ार रुपए कैश बरामद किए और केमिकल लगे नोटों को छूते ही पानी से हाथ धुलाने पर रंग बदल गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । ए एस आई ध्रुव प्रसाद यादव को भी रिश्वत लेते हुए गिरफ़्तार किया है ।
Dainik News🏪 Pradeep Singh
chhattisgarh, anti corruption bure Ne Pakda rishwat lete sab Inspector ko.... CG में रिश्वतखोर सब इंस्पेक्टर का वीडियो, reporter by ~Pradeep Singh Rajput..... Dainik News...... आज पुलिस के सब इंस्पेक्टर अब्दुल मुनाफ को, ACB की टीम ने 25000 की रिश्वत लेते हुए पकड़ा सब इंस्पेक्टर मुनाफ ने मानने से भी किया इनकार... लाख बहाने बनाए लेकिन एंटी करप्शन की टीम के आगे एक नहीं चली। जेब से 25 हज़ार रुपए कैश बरामद किए और केमिकल लगे नोटों को छूते ही पानी से हाथ धुलाने पर रंग बदल गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । ए एस आई ध्रुव प्रसाद यादव को भी रिश्वत लेते हुए गिरफ़्तार किया है ।
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- संस्कारधानी राजनांदगांव में रामनवमी का पर्व इस बार विशेष उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया, जहां आस्था, श्रद्धा और सांस्कृतिक एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला। शहर में निकली भव्य शोभायात्रा ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया, और हर ओर “जय श्री राम” के जयघोष गूंजते रहे। रामनवमी के पावन अवसर पर यह ऐतिहासिक शोभायात्रा शहर के महावीर चौक से प्रारंभ हुई। यहां भगवान सियारामचंद्र जी की विधिवत पूजा-अर्चना कर यात्रा का शुभारंभ किया गया। सजे-धजे रथों, आकर्षक झांकियों और धार्मिक ध्वजों के साथ यह शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए आगे बढ़ी। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। महिलाएं, युवा और बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होकर भगवान श्रीराम के भजनों और जयकारों से माहौल को पूरी तरह से भक्तिमय बना रहे थे। हर गली और चौक में लोगों ने यात्रा का स्वागत पुष्प वर्षा और आरती के साथ किया। यह भव्य यात्रा जी.ई. रोड स्थित श्री हनुमानजी मंदिर प्रांगण पहुंचकर सम्पन्न हुई, जहां श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके बाद सभी भक्तों के बीच प्रसादी का वितरण किया गया। इस आयोजन में गुजरात समाज के प्रमुख जन, जिला साहू संघ के अध्यक्ष भागवत साहू सहित सर्व समाज के गणमान्य नागरिकों की सक्रिय भागीदारी रही। साथ ही पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, महापौर मधुसूदन यादव, विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारी भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान “जय श्री राम” के गगनभेदी जयघोष ने पूरे शहर को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि समाज में एकता और भाईचारे का संदेश भी दे गया।1
- ओटगन में बर्बर हमला: युवक के दोनों पैर व हाथ तोड़े, युवती भी घायल — कार्रवाई पर उठे सवाल संवाददाता धीरेंद्र कुमार जायसवाल/9131419735 रायपुर (ग्रामीण) तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम ओटगन में हुई बर्बर मारपीट की घटना ने कानून-व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक युवक के दोनों पैर और एक हाथ तोड़ दिए गए, वहीं बीच-बचाव करने पहुंची एक युवती भी हमले की शिकार हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना शनिवार शाम करीब 6 से 7 बजे के बीच ग्राम तुलसी रोड (तुलसी-सियालदह मार्ग) पर हुई। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पहले से घात लगाकर पीड़ित पर हमला किया, जिसमें उसे गंभीर चोटें आईं। घायल युवक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं, बीच-बचाव करने पहुंची युवती को भी गंभीर चोटें आई हैं। ⚖️ गंभीर घटना, लेकिन कार्रवाई पर सवाल: स्थानीय लोगों और पीड़ित पक्ष का आरोप है कि इतने गंभीर मामले के बावजूद पुलिस की कार्रवाई संतोषजनक नहीं है। सवाल उठ रहा है कि जब किसी व्यक्ति के हाथ-पैर तोड़ दिए जाएं, तो क्या इस तरह के मामले में सख्त कार्रवाई नहीं होनी चाहिए? ❗ मीडिया और प्रशासन की भूमिका पर सवाल ग्रामीणों का कहना है कि— छोटी-छोटी घटनाओं में तुरंत कार्रवाई और प्रचार होता है लेकिन ऐसे गंभीर मामलों में न तो पर्याप्त मीडिया कवरेज मिलता है और न ही प्रशासनिक सक्रियता दिखती है इस कारण लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ⚠️ काउंटर केस को लेकर भी नाराजगी: पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि थाना में शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया भी सवालों के घेरे में है। उनका कहना है कि— कई मामलों में विरोधी पक्ष पहले ही आवेदन दे देता है! जिससे असली पीड़ित की शिकायत कमजोर पड़ जाती है! 📢 न्याय की मांग: पीड़ित परिवार और ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि— मामले की निष्पक्ष जांच हो: आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए! पीड़ित परिवार को सुरक्षा दी जाए! 🔎 अब नजर प्रशासन पर: यह मामला अब केवल एक आपराधिक घटना नहीं, बल्कि कानून व्यवस्था और प्रशासनिक जवाबदेही का भी मुद्दा बन गया है। अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस मामले में क्या कदम उठाते हैं। सवाल पूछता है संवाददाता धीरेंद्र कुमार जायसवाल? रही बात जांच की तो हमेशा गरीबों पर ही जांच होती है, पैसे वाले तो पैसों के बल पर छूट जाते हैं, फंस जाता है गरीब मजदूर ? अपराधी के साथ तो नेता मंत्री बैठे हैं, लेकिन गरीब मजदूर के साथ कौन ?2
- नक्सल विरोधी अभियान के तहत जिला पुलिस, डीआरजी एवं आईटीबीपी फोर्स ने संयुक्त कार्रवाई में माओवादियों द्वारा छुपाए गए हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया है। सर्चिंग के दौरान जंगल क्षेत्र से एक AK-47 रायफल (26 राउंड) एवं एक INSAS रायफल (20 राउंड) मैगजीन सहित कुल 46 जिंदा कारतूस जब्त किए गए। यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में मुखबिर सूचना के आधार पर की गई। बरामद हथियारों के संबंध में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। पुलिस के अनुसार लगातार चल रहे अभियानों से जिले में नक्सली गतिविधियां लगभग समाप्त हो चुकी हैं और 31 मार्च से पहले जिले को नक्सल मुक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मिली है।1
- 🔥 खेतों में भीषण आग, कई किसानों की फसल जलकर खाक किलोरा खुर्द (तह. धमधा, जिला दुर्ग) दोपहर के समय किलोरा खुर्द गांव में अचानक लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे कई किसानों की गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह खाक हो गई। प्रत्यक्षदर्शी किसान ने बताया कि वह खेत से गेहूं लेकर घर आया था और खाना खाने के बाद जैसे ही आग लगने की सूचना मिली, वह तुरंत ट्रैक्टर लेकर मौके पर पहुंचा। आग को रोकने के लिए उसने ट्रैक्टर में नांगर लगाकर खेत के आसपास जुताई शुरू कर दी, ताकि आग आगे न बढ़ सके। गांव के अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास करने लगे, लेकिन तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती गई। देखते ही देखते आग ट्रैक्टर के पास तक पहुंच गई। आग इतनी भयंकर थी कि आसपास के कई खेतों में खड़ी गेहूं की फसल जल गई। कई किसानों की फसल अभी कटनी बाकी थी, जो अब पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है। इसके अलावा खेतों में लगे पाइप और स्प्रिंकलर सिस्टम भी जलकर नष्ट हो गए। ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाने की काफी कोशिश की, लेकिन आग पर काबू मुश्किल हो गया। यह घटना एक बार फिर दर्शाती है कि प्रकृति के सामने इंसान कितना असहाय हो जाता है।1
- गैस एजेंसी में में गड़बड़ी कार्यवाही की मांग1
- कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार जिले में अवैध ईंट भट्ठा संचालन की जांच एवं कार्यवाही राजस्व की टीम द्वारा की जा रही है। इसी कड़ी में तहसील पलारी अंतर्गत ग्राम धमनी में अवैध रूप से संचालित चिमनी लाल ईंट भट्ठी से 10 लाख 30 हजार ईंट जब्त किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसीलदार पलारी के नेतृत्व में राजस्व की टीम ने ग्राम धमनी में अवैध रूप से संचालित चिमनी लाल ईंट भट्ठी से 905000 पक्का ईंट एवं 125000 कच्चा ईंट जप्त कर ईंट भट्टा संचालक के सुपुर्द कर कार्यवाही किया गया।1
- *देखिये मूक पत्रिका (CG/MP सहित सभी सोशल मीडिया पर..* *यदि आप भी अपने आस पास की खबरों के लिए अपडेट रहना चाहते हैं तो हमारे न्यूज चैनल मूक पत्रिका एंड मूक पत्रिका 27× 7 NEWS(CG/MP) के निचे दिए गए लिंक को क्लिक करके हमारे साथ जुड़े रहिये... 👇🏻👇🏻* *हमारे चैनल को सब्सक्राइब करे और लाइक करे और जुड़े रहे आसपास के खबरों से लगातार* *मूक पत्रिका News (CG/MP) न्यूज़ देखें* *आशीष कुमार कंठले* *राष्ट्रीय दैनिक मूक पत्रिका* *संपादक /प्रधान संपादक* *Mo.-7999238079,8878131207*1
- *29 मार्च 2026 को जिला मुख्यालय मोहला में कोसरीया यादव महासभा के तत्वावधान में भव्य वार्षिक सम्मेलन आयोजित किया गया,* *जिसमें मोहला-मानपुर-चौकी, राजनांदगांव और गडचिरौली के यादव समाज की बड़ी भागीदारी रही।* *कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा के साथ कलश यात्रा और राउत नाचा से हुई। ** *इसके बाद पूजा-अर्चना, अतिथियों द्वारा उद्घाटन एवं समाज के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया।* *सम्मेलन में समाज की एकता, संगठन और आर्थिक सशक्तिकरण पर चर्चा हुई। ** *समापन पूर्व सांसद मधुसूदन यादव की उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए** *और आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।* मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट।1
- आज शाम 7 बजे जानकारी अनुसार प्रार्थी कि रिपोर्ट पर अपराध क्र.136/2026 धारा 296,351(2),115(2),109(1) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। कि प्रकरण में पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में थाना पलारी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी जितेन्द्र वर्मा को हिरासत में लिया गया, जिससे पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा गाली-गलौच करने से मना करने की बात को लेकर, आवेश में आकर प्रार्थी पर लोहे की हंसिया से वार कर प्रार्थी को चोंट पहुंचाना स्वीकार किया गया1